जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पोषण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के डीएम ने दिए निर्देश पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी करने तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में कुपोषण की स्थिति में सुधार लाया जा सके।
जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित पोषण योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के डीएम ने दिए निर्देश पीलीभीत। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को गांधी सभागार में जिला पोषण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित पोषण संबंधी योजनाओं एवं कार्यक्रमों
की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोषण योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचाया जाए। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को उपलब्ध कराई जा रही पोषण सेवाओं की नियमित निगरानी करने तथा कुपोषित एवं अति कुपोषित
बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पोषण से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें, ताकि जिले में कुपोषण की स्थिति में सुधार लाया जा सके।
- पीलीभीत की न्यूरिया पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़।1
- देश का दिल देश की राजधानी अंतरराष्ट्रीय शहर दिल्ली का मुख्य बाजार कनॉट प्लेस और वहां की यह दशा है धन्य हो सरकार देश का दिल देश की राजधानी अंतरराष्ट्रीय शहर दिल्ली का मुख्य बाजार कनॉट प्लेस और वहां की यह दशा है धन्य हो सरकार1
- 🚨 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा बड़ा अभियान, सड़क सुरक्षा समिति ने दिए सख्त निर्देश 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़, शाहजहांपुर 29 अगस्त से बिना हेलमेट दोपहिया वाहनों पर चलेगा लगातार अभियान जनपद शाहजहांपुर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रभावी और समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। 🔴 बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर 29 अगस्त से लगातार अभियान 🔴 अतिक्रमण हटाने के निर्देश 🔴 सड़कों के किनारे झाड़ियों की सफाई 🔴 ब्लैक स्पॉट में सुधार 🔴 आवश्यक साइन बोर्ड और स्पीड लिमिट संकेतक लगाने के निर्देश प्रशासन ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। 👉 यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें और सुरक्षित रहें। #Shahjahanpur #RoadSafety #BreakingNews #Helmet #TrafficRules1
- ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में उमड़ा अकीदतमंद लोगों का जन सैलाब दियोरिया कलां क्षेत्र के गांव गझेडी से पानी की टंकी तक ईद ए मिलादुन्नबी का शांति पूर्ण ढंग से जुलुस निकाला गया।जिसमें लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। बहीं गांव गझाडा में भी ईद ए मिलादुन्नबी का जुलुस निकाला गया। सुरक्षा व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल तैनात रहा।2
- जिला पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र में चुर्रा सकतपुर धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, मीरपुर ईदगाह पर उमड़ा जनसैलाब चुर्रा सकतपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, मीरपुर ईदगाह पर उमड़ा जनसैलाब चुर्रा सकतपुर। कस्बा चुर्रा सकतपुर क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले जुलूस मीरपुर वाहनपुर में एकत्र हुए, जहां से सभी जुलूसों ने एक साथ मीरपुर ईदगाह पहुंचकर जश्न मनाया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चुर्रा सकतपुर, रिछोला सबल, मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, सायर, डांडिया, नवाजी, साली, महादेवा और चेना समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मीरपुर ईदगाह पहुंचने के बाद लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अमन-चैन की दुआ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों और जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार निगरानी करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। प्रशासन की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।4
- भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत एवं सम्मान भीम आर्मी भारत एकता मिशन एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) ने जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस में शामिल अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत एवं सम्मान पीलीभीत। भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत एवं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से बीसलपुर नगर में जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर में कैंप लगाकर जुलूस में शामिल होने वाली विभिन्न अंजुमनों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया तथा अंजुमनों को शिल्ड एवं ‘तअ़जी़मे नबी’ पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य भाईचारे, प्रेम, शांति, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। आयोजकों ने कहा कि सभी धर्मों एवं समुदायों के बीच आपसी सम्मान, प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सौरभ भारतीय ने कहा कि जश्ने ईद मिलाद-उन-नबी का पर्व हमें प्रेम, भाईचारे, शांति और आपसी सौहार्द का संदेश देता है। बीसलपुर में अंजुमनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं सम्मान करने का उद्देश्य समाज में आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को धर्म, जाति और समुदाय से ऊपर उठकर एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए तथा मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सभी अंजुमनों, नगरवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर भीम आर्मी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट राजाराम माथुर, मुस्लिम भाईचारा कमेटी के प्रदेश सचिव नईम रज़ा, सौरभ भारतीय जिलाध्यक्ष—भीम आर्मी भारत एकता मिशन पीलीभीत, बबलू दिवाकर, शेरा वाल्मीकि, जीतू वाल्मीकि, मोहम्मद मुबशीर, मोहम्मद इमरान, आशिक मंसूरी, अनश, सोनपाल परदेशी सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से नगरवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा शांति एवं सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने की अपील की गई।4
- परचूनी की दुकान पर बैठे शराब सेल्समैन को मारी गोली, हायर सेंटर रेफर1
- जिला पीलीभीत बीसलपुर क्षेत्र में चुर्रा सकतपुर धूमधाम से मनाया गया ईद मिलादुन्नबी, मीरपुर ईदगाह पर उमड़ा जनसैलाब चुर्रा सकतपुर। कस्बा चुर्रा सकतपुर क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से निकले जुलूस मीरपुर वाहनपुर में एकत्र हुए, जहां से सभी जुलूसों ने एक साथ मीरपुर ईदगाह पहुंचकर जश्न मनाया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर चुर्रा सकतपुर, रिछोला सबल, मीरपुर वाहनपुर, मुसेली, सायर, डांडिया, नवाजी, साली, महादेवा और चेना समेत आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया। मीरपुर ईदगाह पहुंचने के बाद लोगों ने धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और अमन-चैन की दुआ की। पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द की मिसाल पेश की। पर्व शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। संवेदनशील स्थानों और जुलूस के मार्गों पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगातार निगरानी करते हुए जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। प्रशासन की सतर्कता और ग्रामीणों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द का माहौल बना रहा।4
- बीसलपुर क्षेत्र में परचून की दुकान पर बैठे शराव सेल्समैन को मारी गोली। पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र में शराव सेल्समैन को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को हायर सेंटर रेफर किया गया है।1