Shuru
Apke Nagar Ki App…
करैरा सलैया //महिला को मारी दिन दहाड़े गोली आरोपी फरार । करैरा //अमोला थाना अंतर्गत आज 27 फरवरी को 3-4 बजे के करीबन शिवपुरी झांसी हाइवे रोड सलैया गांव के पास रहने बाली रानी सेन पत्नी देवेंद्र सेन को आरोपी सुगर सिंह लोधी ने मारी बंदूक से दो गोलियां क्षैत्र में दहशत का माहोल आरोपी सुगर सिंह लोधी मोके से फरार । ***रिपोर्टर -: हेमंत भार्गव
Hemant bhargava
करैरा सलैया //महिला को मारी दिन दहाड़े गोली आरोपी फरार । करैरा //अमोला थाना अंतर्गत आज 27 फरवरी को 3-4 बजे के करीबन शिवपुरी झांसी हाइवे रोड सलैया गांव के पास रहने बाली रानी सेन पत्नी देवेंद्र सेन को आरोपी सुगर सिंह लोधी ने मारी बंदूक से दो गोलियां क्षैत्र में दहशत का माहोल आरोपी सुगर सिंह लोधी मोके से फरार । ***रिपोर्टर -: हेमंत भार्गव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *तहसील न्यायालय परिसर में हंगामा अधिवक्ताओं का आक्रोश, लिपिक धरने पर, ताले लटकने से आम जनता परेशान* रिपोर्टर हेमंत भार्गव करैरा।तहसील न्यायालय परिसर में बीते दिन किसान-जवान से जुड़ी घटना के बाद शुक्रवार को माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण नजर आया। अधिवक्ताओं ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए, वहीं लिपिक वर्ग सुरक्षा की मांग को लेकर तहसील प्रांगण में धरने पर बैठ गया। पूरे घटनाक्रम का असर सीधे आम जनता पर पड़ा, जिससे दिनभर राजस्व कार्य ठप रहे। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि न्यायालय परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की घटना बेहद गंभीर है। उनका कहना था कि यदि एक आम नागरिक या किसान न्याय पाने के लिए इस तरह के कदम उठाने को मजबूर हो रहा है, तो यह व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिन्ह है। अधिवक्ताओं ने मांग की कि घटना की निष्पक्ष जांच हो, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। वहीं दूसरी ओर, लिपिक वर्ग भी घटना से आक्रोशित दिखा। लिपिकों ने आरोप लगाया कि उनके साथ असुरक्षित माहौल में कार्य कराया जा रहा है, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में है। इसी के विरोध में उन्होंने तहसील प्रांगण में धरना शुरू कर दिया और स्पष्ट कर दिया कि जब तक सुरक्षा के ठोस इंतजाम नहीं होंगे, तब तक कार्य नहीं किया जाएगा। धरने और विरोध के चलते तहसीलदार कार्यालय, अनुविभागीय कार्यालय सहित लगभग सभी विभागों में ताले लटकते रहे। इसका खामियाजा दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों को भुगतना पड़ा। नामांतरण, बंटवारा, पेशी (तारीख) और अन्य जमीन संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे लोग दिनभर भटकते रहे, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला। कई लोग मायूस होकर बिना काम कराए वापस लौट गए। सबसे चिंताजनक स्थिति यह रही कि इतने बड़े घटनाक्रम और विरोध के बावजूद अधिकांश जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्यालयों से नदारद दिखे। उनके दफ्तरों पर ताले लटके रहे, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी और बढ़ गई। अब सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि क्या वास्तव में न्याय पाने के लिए किसी किसान या आम व्यक्ति द्वारा उठाया गया कठोर कदम उचित ठहराया जा सकता है, या फिर राजस्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा कार्य बंद कर विरोध जताने का तरीका सही है? दोनों ही पक्षों की अपनी-अपनी दलीलें हैं, लेकिन इस टकराव में सबसे ज्यादा नुकसान आम जनता को उठाना पड़ रहा है। जरूरत इस बात की है कि प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर संतुलित समाधान निकाले, दोषियों पर कार्रवाई करे और राजस्व कार्यों को शीघ्र सुचारू कराए, ताकि जनता को राहत मिल सके और न्यायालय परिसर में व्यवस्था बहाल हो।3
- अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सलैया में एक महिला को गोली लगी सुनिए क्या कहा आईपीएस डॉक्टर आयुष जाखड़ एसडीओपी करेरा ने1
- Post by Nitu thakur4
- मध्यप्रदेश विधानसभा में पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने कहा माननीय मुख्यमंत्री जी ने विकास निधि बढ़ाने की शीतकालीन अन्नपूरक बजट सत्र दिसंबर 2025 में वादा किया था। और मुख्य बजट सत्र फरवरी 2026 में घोषणा नहीं की और ना ही बजट में लिया।1
- देखे व्हील चेयर क्रिकेट प्रतियोगिता का शानदार नजारा आज झाँसी जी.आई.सी ग्राउंड में पूर्व सांसद चेयरमैन आईसीए आदरणीय डॉ चंद्रपाल सिंह यादव जी वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई टी 10 व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 मैं अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए,,,,,1
- Post by Lakshya News tv1
- Post by SK NEWS 911
- *होली पर्व को लेकर करैरा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सुरक्षा, संयम और सौहार्द पर दिया गया विशेष जोर* रिपोर्टर हेमंत भार्गव करैरा।आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से करैरा थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस विभाग और नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) डॉ. आयुष जाखड़ द्वारा की गई, जिसमें उन्होंने होलिका दहन एवं रंगोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि होली एक सामाजिक और सांस्कृतिक पर्व है, जिसे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। होलिका दहन स्थल पर विशेष सावधानी के निर्देश एसडीओपी डॉ. जाखड़ ने निर्देश दिए कि जहां-जहां होलिका दहन किया जाना है, उन चिन्हित स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। विशेष रूप से होलिका दहन स्थल के पास रेत या बजरी से भरे ड्रम अवश्य रखे जाएं, ताकि किसी भी आकस्मिक आग की स्थिति को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। साथ ही आसपास ज्वलनशील सामग्री न रखने और पर्याप्त दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी गई। नशा कर वाहन चलाने पर सख्ती बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि होली के दूसरे दिन रंग खेलने के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा नशे की हालत में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाना सख्त रूप से प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस द्वारा इस पर विशेष निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गणमान्य नागरिकों से सहयोग की अपील बैठक में उपस्थित नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से प्रशासन ने अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। सभी से यह भी कहा गया कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस की सतर्कता और तैयारियां थाना करैरा पुलिस द्वारा होली पर्व के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और रात्रि गश्त को और मजबूत करने की बात कही गई। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई की सराहनीय भूमिका इस पूरे आयोजन में करैरा थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई की सक्रियता और नेतृत्व विशेष रूप से सराहनीय रहा। उन्होंने बैठक का सफल संचालन करते हुए सभी बिंदुओं पर गंभीरता से चर्चा कराई और नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उनकी सजगता और प्रतिबद्धता से यह स्पष्ट है कि करैरा पुलिस होली पर्व को सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है। सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का संदेश बैठक के अंत में सभी नागरिकों से अपील की गई कि होली जैसे पावन पर्व को प्रेम, भाईचारे और मर्यादा के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की जबरदस्ती, हुड़दंग या विवाद से बचें और सामाजिक सद्भाव को बनाए रखें। शांति समिति की इस बैठक ने स्पष्ट संदेश दिया कि प्रशासन और जनता के सामूहिक सहयोग से ही त्योहारों को सुरक्षित और आनंदमय बनाया जा सकता है। करैरा में होली पर्व को लेकर की गई यह तैयारी निश्चित ही एक सकारात्मक और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करेगी।3