हजारीबाग के विष्णुगढ़ की घटना पर झामुमो का हमला: भाजपा की संलिप्तता का लगाया आरोप* सरायकेला: - सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाल ही में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु महतो ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना के पीछे भाजपा की संलिप्तता है। उन्होंने इस कृत्य को "बेहद शर्मनाक और दुखद" करार दिया। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा 'नारी सशक्तिकरण' और 'बेटी बचाओ' जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी से जुड़े लोग बेटियों की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा की 'अनुशासनहीनता' का प्रतीक बताया। महतो ने भाजपा द्वारा घोषित 'झारखंड बंदी' के आह्वान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर बंदी का ढोंग कर जनता को परेशान किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे विचार करें कि भाजपा झारखंड को किस दिशा में ले जाना चाहती है। महतो ने दावा किया कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की बहू-बेटियों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना का कड़ी निंदा की। मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि तथा भारी संख्या में झामुमो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
हजारीबाग के विष्णुगढ़ की घटना पर झामुमो का हमला: भाजपा की संलिप्तता का लगाया आरोप* सरायकेला: - सरायकेला परिसदन में शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिला अध्यक्ष शुभेंदु महतो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान उन्होंने हजारीबाग के विष्णुगढ़ में हाल ही में हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला। शुभेंदु महतो ने आरोप लगाया कि विष्णुगढ़ की घटना के पीछे भाजपा की संलिप्तता है। उन्होंने इस कृत्य को "बेहद शर्मनाक और
दुखद" करार दिया। झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि एक तरफ भाजपा 'नारी सशक्तिकरण' और 'बेटी बचाओ' जैसे नारे देती है, वहीं दूसरी तरफ उनकी पार्टी से जुड़े लोग बेटियों की निर्मम हत्या जैसी घटनाओं में शामिल पाए जाते हैं। उन्होंने इसे भाजपा की 'अनुशासनहीनता' का प्रतीक बताया। महतो ने भाजपा द्वारा घोषित 'झारखंड बंदी' के आह्वान को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि अपराधी घटनाओं को अंजाम देते हैं और फिर बंदी का ढोंग कर जनता को परेशान किया जाता है। उन्होंने जनता से अपील की कि
वे विचार करें कि भाजपा झारखंड को किस दिशा में ले जाना चाहती है। महतो ने दावा किया कि केवल झारखंड मुक्ति मोर्चा ही ऐसी पार्टी है जो राज्य की बहू-बेटियों की रक्षा के लिए पूरी तरह संकल्पित है। झामुमो के वरिष्ठ नेता गणेश माहली, नगर पंचायत सरायकेला के अध्यक्ष मनोज चौधरी ने भी घटना का कड़ी निंदा की। मौके पर उपस्थित झामुमो जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, सरायकेला नगर अध्यक्ष शंभू आचार्य, नगर पंचायत उपाध्यक्ष अविनाश कवि तथा भारी संख्या में झामुमो के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
- सिल्ली थाना अंतर्गत रामपुर चौक के पास बलराम साहू एवं प्रकाश साहू के होटल में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण करके बेचा जा रहा था ।1
- सिल्ली :रामगढ़ के गोला क्षेत्र स्थित बंदा और मुरपा इलाके में हाथियों का आतंक तीन को कुचल कर मारा एक व्यक्ति घायल परिजनों को दी गई तत्काल सहायता राशि1
- जल्द होगा रांची अंजुमन इस्लामिया चुनाव-20261
- मांडू विधायक तिवारी महतो ने मांदर बजाते नजर आये1
- गढ़वा में 18 साल के आदिवासी युवक की मौत से हड़कंप | अवैध बालू कारोबार पर बड़े आरोप | होगी निष्पक्ष जांच?1
- Post by Nation24 news1
- राजनगर : श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति राजनगर चाॅगुआ द्वारा आयोजित अष्टम प्रहर अखंड हरि नाम संकीर्तन धूलोट के साथ हुआ समापन।1
- बॉक्साइट लदे हाईवा में लगी आग बाल बाल बचा चालक सिल्ली : रांची पुरुलिया मार्ग सिल्ली थाना क्षेत्र के हे सा डीह के समीप लोहरदगा से मुरी जा रहा बॉक्साइट लदे हाईवा में आग लगने से बाल बाल बचा चालक1
- रांची पुरुलिया रोड मे नावाडीह क़े सामने बॉक्साइट लदा ट्रक पर लगा आग1