logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग के चार और सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, 18 चेकबुक, 32 एटीएम कार्ड, 20 पासबुक और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि यह कार्रवाई CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी लोगों को नौकरी, विज्ञापन और आसान कमाई का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर उनका इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त रकम के लेनदेन में करते थे। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों का प्रचार कर लोगों को इस अवैध नेटवर्क में फंसाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के म्यूल अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए सबसे बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं। गोरखपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऑनलाइन गेमिंग के इस काले कारोबार और साइबर अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

12 hrs ago
user_अनूप शुक्ला
अनूप शुक्ला
Gorakhpur, Uttar Pradesh•
12 hrs ago

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अवैध ऑनलाइन गेमिंग और साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने म्यूल अकाउंट गैंग के चार और सदस्यों को गिरफ्तार कर एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, 18 चेकबुक, 32 एटीएम कार्ड, 20 पासबुक और आठ सिम कार्ड बरामद किए हैं। इस प्रकरण में दो आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि यह कार्रवाई CO कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली छत्रपाल सिंह की टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान गिरोह के काम करने के तरीके का खुलासा हुआ, जिसमें आरोपी लोगों को नौकरी, विज्ञापन और आसान कमाई का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। इसके बाद खातों से जुड़े एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक और सिम कार्ड अपने कब्जे में लेकर उनका इस्तेमाल अवैध ऑनलाइन गेमिंग से प्राप्त रकम के लेनदेन में करते थे। गिरोह सोशल मीडिया के जरिए भी ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइटों का प्रचार कर लोगों को इस अवैध नेटवर्क में फंसाता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह के म्यूल अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए सबसे बड़ा जरिया बनते जा रहे हैं। गोरखपुर पुलिस ने साफ किया है कि ऑनलाइन गेमिंग के इस काले कारोबार और साइबर अपराध से जुड़े गिरोहों के खिलाफ कार्रवाई का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लाठीचार्ज की घटना को लेकर सरकार घिर गई है। इस बीच चंद्रशेखर आज़ाद ने बड़ा बयान जारी करते हुए साफ़ कह दिया है कि संबंधित मंत्री के इस्तीफे से पहले सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी।
    1
    लाठीचार्ज की घटना को लेकर सरकार घिर गई है। इस बीच चंद्रशेखर आज़ाद ने बड़ा बयान जारी करते हुए साफ़ कह दिया है कि संबंधित मंत्री के इस्तीफे से पहले सरकार के साथ कोई बातचीत नहीं की जाएगी।
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सांसद रवि किशन ने विजय दुबे को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने विजय दुबे पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, "तिलक भी इनके बोझा लगत हुई आधा किलो का..."।
    1
    सांसद रवि किशन ने विजय दुबे को लेकर चुटकी ली है। उन्होंने विजय दुबे पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा, "तिलक भी इनके बोझा लगत हुई आधा किलो का..."।
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल को लेकर सांसद पर चुटकी ली है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि रामगढ़ताल अच्छा हुआ और सांसद जी ने पहले ही जमीन खरीद ली।
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामगढ़ताल को लेकर सांसद पर चुटकी ली है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि रामगढ़ताल अच्छा हुआ और सांसद जी ने पहले ही जमीन खरीद ली।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की चोरी हुई स्कॉर्पियो मामले में पुलिस ने हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो बिहार के गोपालगंज जिले से बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे हाईटेक सॉफ्टवेयर की मदद से महज दस मिनट में स्कॉर्पियो का लॉक खोल लेते थे और वाहन लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान दिलीप कुमार चौहान (निवासी गंगइचा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर, हाल पता भीमपुर, थाना बडहरिया, जिला सिवान, बिहार), मुन्ना हासनी (निवासी भीखा बांद, थाना दरौदा, जनपद सिवान, बिहार) और दीपक यादव (निवासी सिराज इन्दौली, थाना जामो बाजार, जनपद सिवान, बिहार) के रूप में हुई है। SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात में इस्तेमाल कार और प्रदेश में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
    1
    भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद मंतालाल यादव के भाई की चोरी हुई स्कॉर्पियो मामले में पुलिस ने हाईटेक वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने करीब 2 हजार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की गई स्कॉर्पियो बिहार के गोपालगंज जिले से बरामद कर ली।

पूछताछ में आरोपितों ने खुलासा किया कि वे हाईटेक सॉफ्टवेयर की मदद से महज दस मिनट में स्कॉर्पियो का लॉक खोल लेते थे और वाहन लेकर फरार हो जाते थे। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान दिलीप कुमार चौहान (निवासी गंगइचा, थाना दुधारा, जनपद संतकबीरनगर, हाल पता भीमपुर, थाना बडहरिया, जिला सिवान, बिहार), मुन्ना हासनी (निवासी भीखा बांद, थाना दरौदा, जनपद सिवान, बिहार) और दीपक यादव (निवासी सिराज इन्दौली, थाना जामो बाजार, जनपद सिवान, बिहार) के रूप में हुई है।

SP सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों, वारदात में इस्तेमाल कार और प्रदेश में वाहन चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की जांच कर रही है।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    7 hrs ago
  • सीएम योगी ने गोरखपुर के लोगों के लिए 995 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधा।
    1
    सीएम योगी ने गोरखपुर के लोगों के लिए 995 करोड़ रुपये की लागत वाली 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इस कार्यक्रम के दौरान रवि किशन ने विपक्ष पर निशाना साधा।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
    1
    मुख्यमंत्री योगी गोरखपुर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने क्षेत्र के लिए विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाने को लेकर राजनीतिक विरोधियों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर सांसद रवि किशन ने खुला जवाब देते हुए तीखा पलटवार किया है। उन्होंने विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विकास का मतलब ही नहीं पता है और वे केवल आलोचना करने को ही अपना बड़ा काम समझते हैं। सांसद रवि किशन ने कहा कि यदि विरोधी आंख खोलकर देखेंगे तो उन्हें दिखेगा कि गोरखपुर का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि बरसात का पानी चाहे गोरखपुर हो या मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई, हर जगह भर सकता है। इस तरह उन्होंने जलभराव के नाम पर तंज कस रहे अपने राजनीतिक विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
    1
    बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी भर जाने को लेकर राजनीतिक विरोधियों द्वारा मजाक उड़ाए जाने पर सांसद रवि किशन ने खुला जवाब देते हुए तीखा पलटवार किया है। उन्होंने विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें विकास का मतलब ही नहीं पता है और वे केवल आलोचना करने को ही अपना बड़ा काम समझते हैं।

सांसद रवि किशन ने कहा कि यदि विरोधी आंख खोलकर देखेंगे तो उन्हें दिखेगा कि गोरखपुर का चौमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि बरसात का पानी चाहे गोरखपुर हो या मुंबई, बेंगलुरु और चेन्नई, हर जगह भर सकता है। इस तरह उन्होंने जलभराव के नाम पर तंज कस रहे अपने राजनीतिक विरोधियों को करारा जवाब दिया है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Teacher वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पिछली सरकार ने गोरखपुर को अंधेरे में रखा था। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर भड़ास निकाली।
    1
    सांसद रवि किशन ने विपक्ष पर करारा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि पिछली सरकार ने गोरखपुर को अंधेरे में रखा था। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार के रवैये की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर भड़ास निकाली।
    user_Nihal
    Nihal
    Media house वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.