logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डबरा नगर पालिका में कार्य शुरू हुआ जल्द शहर की बदलती तस्वीर दिखेगी

2 hrs ago
user_AAP पारस गुर्जर
AAP पारस गुर्जर
सोसल मीडिया पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

डबरा नगर पालिका में कार्य शुरू हुआ जल्द शहर की बदलती तस्वीर दिखेगी

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भोपाल में विधायक घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का भोपाल में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तंखा, उमंग सिंघार और अवधेश नायक सहित वरिष्ठ नेताओं ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। विधायक घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब देकर कांग्रेस को विजयी बनाया।
    1
    भोपाल में विधायक घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया
दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत के बाद नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का भोपाल में प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने भव्य स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विवेक तंखा, उमंग सिंघार और अवधेश नायक सहित वरिष्ठ नेताओं ने शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए जीत का जश्न मनाया। विधायक घनश्याम सिंह ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस नेतृत्व, कार्यकर्ताओं की मेहनत और दतिया की जनता के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने कांग्रेस की नीतियों पर विश्वास जताते हुए भाजपा की जनविरोधी नीतियों का लोकतांत्रिक जवाब देकर कांग्रेस को विजयी बनाया।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    45 min ago
  • सड़क पर गड्ढा दिखे तो क्या करें दतिया कलेक्टर ने बताई बड़ी बात 🛣️ लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर गड्ढा दिखे तो क्या करें? अब सड़क के गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत करना पहले से कहीं अधिक आसान है। मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से सड़क के गड्ढे की फोटो लेकर कुछ ही क्षणों में शिकायत दर्ज करें। आपकी शिकायत के साथ फोटो और लोकेशन सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचती है, जिससे समस्या के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शिकायत की प्रगति की जानकारी भी आपको ऐप पर मिलती रहती है। मैं दतिया जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि यदि कहीं भी लोक निर्माण विभाग की सड़क पर कोई गड्ढा या क्षति दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें। 📱 लोकपथ ऐप का उपयोग करें और सड़क को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
    1
    सड़क पर गड्ढा दिखे तो क्या करें दतिया कलेक्टर ने बताई बड़ी बात
🛣️ लोक निर्माण विभाग (PWD) की सड़क पर गड्ढा दिखे तो क्या करें?
अब सड़क के गड्ढे या क्षतिग्रस्त सड़क की शिकायत करना पहले से कहीं अधिक आसान है।
मध्यप्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग द्वारा विकसित लोकपथ मोबाइल ऐप के माध्यम से अपने मोबाइल से सड़क के गड्ढे की फोटो लेकर कुछ ही क्षणों में शिकायत दर्ज करें।
आपकी शिकायत के साथ फोटो और लोकेशन सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचती है, जिससे समस्या के त्वरित निराकरण की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। शिकायत की प्रगति की जानकारी भी आपको ऐप पर मिलती रहती है।
मैं दतिया जिले के सभी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि यदि कहीं भी लोक निर्माण विभाग की सड़क पर कोई गड्ढा या क्षति दिखाई दे, तो उसे अनदेखा न करें।
📱 लोकपथ ऐप का उपयोग करें और सड़क को सुरक्षित एवं बेहतर बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कीचड़ और दलदल से जूझ रहे ग्राम उदगवा के स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट, स्कूल मार्ग बनवाने की लगाई गुहार कीचड़ और दलदल से जूझ रहे ग्राम उदगवा के स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट, स्कूल मार्ग बनवाने की लगाई गुहार सबहेडलाइन: बरसात में घुटनों तक भर जाता है पानी, एक हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित। दतिया। जिले के एक ग्राम स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाला मार्ग दलदल और कीचड़ से भर जाने के कारण छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को आवेदन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की। छात्रों ने बताया कि गांव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है, जहां आसपास के गांवों के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बरसात के मौसम में विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाई होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने किसी गंभीर हादसे की आशंका भी जताई। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों को कई बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य भी संकट में पड़ता दिखाई दे रहा है। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने छात्रों और ग्रामीणों की समस्या गंभीरता से सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    1
    कीचड़ और दलदल से जूझ रहे ग्राम उदगवा के स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट, स्कूल मार्ग बनवाने की लगाई गुहार
कीचड़ और दलदल से जूझ रहे ग्राम उदगवा के स्कूली बच्चे पहुंचे कलेक्ट्रेट, स्कूल मार्ग बनवाने की लगाई गुहार
सबहेडलाइन:
बरसात में घुटनों तक भर जाता है पानी, एक हजार से अधिक विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही प्रभावित।
दतिया। जिले के एक ग्राम स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाला मार्ग दलदल और कीचड़ से भर जाने के कारण छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं दतिया के न्यू कलेक्ट्रेट पहुंचे और जनसुनवाई में कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े को आवेदन सौंपकर सड़क बनवाने की मांग की।
छात्रों ने बताया कि गांव से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की दूरी लगभग तीन किलोमीटर है, जहां आसपास के गांवों के करीब एक हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। बरसात के मौसम में विद्यालय तक जाने वाले मार्ग पर घुटनों तक पानी और कीचड़ भर जाता है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी कठिनाई होती है। कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं और शिक्षण कार्य भी प्रभावित होता है। ग्रामीणों ने किसी गंभीर हादसे की आशंका भी जताई।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर जनपद पंचायत और जिला पंचायत सहित संबंधित विभागों को कई बार लिखित आवेदन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उनका भविष्य भी संकट में पड़ता दिखाई दे रहा है।
जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े ने छात्रों और ग्रामीणों की समस्या गंभीरता से सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल में घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भी किया अभिनंदन दैनिक हर्ष उजाला सफीक काजी दतिया दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घनश्याम सिंह का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं, उपचुनाव के बाद प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए अवधेश नायक का भी वरिष्ठ नेतृत्व ने स्वागत किया।कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खडग़े-राहुल गांधी जिंदाबाद और जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता के सहयोग से मिली जीत स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मेहनत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति, सेक्टर एवं क्लस्टर प्रभारियों के प्रयास, दतिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष के साथ ही जनता के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को विजय दिलाई। चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल ने हर तरह के संसाधनों और रणनीतियों का इस्तेमाल किया, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस का साथ देते हुए भाजपा की नीतियों का जवाब दिया।घनश्याम सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन और विजय दिलाने के लिए दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया। भोपाल में घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भी किया अभिनंदन दैनिक हर्ष उजाला सफीक काजी दतिया दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घनश्याम सिंह का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं, उपचुनाव के बाद प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए अवधेश नायक का भी वरिष्ठ नेतृत्व ने स्वागत किया।कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खडग़े-राहुल गांधी जिंदाबाद और जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए। जनता के सहयोग से मिली जीत स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मेहनत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति, सेक्टर एवं क्लस्टर प्रभारियों के प्रयास, दतिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष के साथ ही जनता के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को विजय दिलाई। चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल ने हर तरह के संसाधनों और रणनीतियों का इस्तेमाल किया, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस का साथ देते हुए भाजपा की नीतियों का जवाब दिया।घनश्याम सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन और विजय दिलाने के लिए दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
    1
    भोपाल में घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भी किया अभिनंदन

दैनिक हर्ष उजाला सफीक काजी दतिया 

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घनश्याम सिंह का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं, उपचुनाव के बाद प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए अवधेश नायक का भी वरिष्ठ नेतृत्व ने स्वागत किया।कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खडग़े-राहुल गांधी जिंदाबाद और जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए।
जनता के सहयोग से मिली जीत
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मेहनत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति, सेक्टर एवं क्लस्टर प्रभारियों के प्रयास, दतिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष के साथ ही जनता के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को विजय दिलाई। चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल ने हर तरह के संसाधनों और रणनीतियों का इस्तेमाल किया, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस का साथ देते हुए भाजपा की नीतियों का जवाब दिया।घनश्याम सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन और विजय दिलाने के लिए दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
भोपाल में घनश्याम सिंह का भव्य स्वागत, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक का भी किया अभिनंदन
दैनिक हर्ष उजाला सफीक काजी दतिया 
दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का मंगलवार को भोपाल पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निवास पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश महासचिव अवधेश नायक सहित अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घनश्याम सिंह का फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। उन्हें शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। वहीं, उपचुनाव के बाद प्रदेश महासचिव नियुक्त किए गए अवधेश नायक का भी वरिष्ठ नेतृत्व ने स्वागत किया।कांग्रेस की जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, खडग़े-राहुल गांधी जिंदाबाद और जीतू पटवारी जिंदाबाद के नारे लगाए।
जनता के सहयोग से मिली जीत
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मिली जीत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मेहनत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की रणनीति, सेक्टर एवं क्लस्टर प्रभारियों के प्रयास, दतिया के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं के जमीनी संघर्ष के साथ ही जनता के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद दतिया की जनता ने कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों पर विश्वास जताते हुए पार्टी को विजय दिलाई। चुनाव के दौरान सत्ताधारी दल ने हर तरह के संसाधनों और रणनीतियों का इस्तेमाल किया, लेकिन दतिया की जनता ने कांग्रेस का साथ देते हुए भाजपा की नीतियों का जवाब दिया।घनश्याम सिंह ने उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन और विजय दिलाने के लिए दतिया विधानसभा क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शुरू हो रही है एक जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ एक संघर्ष अन्याय के विरुद्ध अब होगा हर झूठ का पर्दाफाश होगा हर घोटाले का खुलासा खुलेगी हर अपराध की परत दर परत अब आ रहा है ...... शुरू हो रही है एक जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ एक संघर्ष अन्याय के विरुद्ध अब होगा हर झूठ का पर्दाफाश होगा हर घोटाले का खुलासा खुलेगी हर अपराध की परत दर परत अब आ रहा है ......
    1
    शुरू हो रही है
एक जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ
एक संघर्ष अन्याय के विरुद्ध
अब होगा हर झूठ का पर्दाफाश
होगा हर घोटाले का खुलासा
खुलेगी हर अपराध की परत दर परत
अब आ रहा है
......
शुरू हो रही है
एक जंग भ्रष्टाचार के खिलाफ
एक संघर्ष अन्याय के विरुद्ध
अब होगा हर झूठ का पर्दाफाश
होगा हर घोटाले का खुलासा
खुलेगी हर अपराध की परत दर परत
अब आ रहा है
......
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन गोलेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन भितरवार। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को किसान नेताओं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने भितरवार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार शिवदत्त कटारे को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिजली विधेयक, बीज विधेयक, मनरेगा खत्म करने, बीबी-ग्राम योजना लागू करने, भारत-अमेरिका समझौते, खाद संकट, बढ़ती महंगाई, शिक्षा नीति, फसल बीमा योजना और एमएसपी लागू नहीं करने जैसी नीतियों के खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी2+50 प्रतिशत एमएसपी घोषित कर मंडियों में एमएसपी पर खरीदी की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों की कर्जमाफी के साथ समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त मात्रा में खाद देने और खाद वितरण में टोकन प्रणाली समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण मनरेगा को पुन: बहाल करने, कार्य दिवस और मजदूरी में वृद्धि करते हुए वर्ष में 200 दिन काम तथा 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों के नाम पर उपभोक्ताओं से कथित अतिरिक्त वसूली बंद करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अनाज, दाल, तेल सहित 14 आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में शामिल रही। वहीं प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीएम कार्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन में किसान महासभा अध्यक्ष ,  सीटू नेता बीरबल चैन,प्रदेश सचिव, भीम आर्मी कार्यकर्ता , बड़ी संख्या में किसान नेता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    2
    जनविरोधी नीतियों के खिलाफ किसानों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
गोलेश्वर महादेव मंदिर से रैली निकाल राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भितरवार। केंद्र सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को किसान नेताओं, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, कर्मचारियों सहित क्षेत्र के लोगों ने भितरवार में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी सबसे पहले श्री गोलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। यहां से सभी लोग हाथों में विरोध की तख्तियां लेकर रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। एसडीएम की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार शिवदत्त कटारे को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों को पूरा करने की मांग की।
ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बिजली विधेयक, बीज विधेयक, मनरेगा खत्म करने, बीबी-ग्राम योजना लागू करने, भारत-अमेरिका समझौते, खाद संकट, बढ़ती महंगाई, शिक्षा नीति, फसल बीमा योजना और एमएसपी लागू नहीं करने जैसी नीतियों के खिलाफ देशभर में आंदोलन किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी फसलों पर स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार सी2+50 प्रतिशत एमएसपी घोषित कर मंडियों में एमएसपी पर खरीदी की कानूनी गारंटी दी जाए। किसानों की कर्जमाफी के साथ समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने, पर्याप्त मात्रा में खाद देने और खाद वितरण में टोकन प्रणाली समाप्त करने की मांग भी उठाई गई। प्रदर्शनकारियों ने ग्रामीण मनरेगा को पुन: बहाल करने, कार्य दिवस और मजदूरी में वृद्धि करते हुए वर्ष में 200 दिन काम तथा 700 रुपये प्रतिदिन मजदूरी देने, बिजली संशोधन विधेयक 2025 को रद्द करने और बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही स्मार्ट मीटर और बिजली बिलों के नाम पर उपभोक्ताओं से कथित अतिरिक्त वसूली बंद करने, बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से अनाज, दाल, तेल सहित 14 आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने की मांग ज्ञापन में शामिल रही। वहीं प्रदर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीएम कार्यालय पर पुलिस बल तैनात रहा। भितरवार थाना प्रभारी सुधीर सिंह कुशवाह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रदर्शन में किसान महासभा अध्यक्ष ,  सीटू नेता बीरबल चैन,प्रदेश सचिव, भीम आर्मी कार्यकर्ता , बड़ी संख्या में किसान नेता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, कर्मचारी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    KK Sharma पत्रकार दैनिक भारत मत समाचार
    पत्रकार भितरवार, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *दतिया विधायक घनश्याम सिंह पर DIG असित यादव का पलटवार—कहा, “फ्यूडल माइंडसेट के हैं”, घनश्याम ने लगाया था बूथ कैप्चरिंग की साजिश का आरोप* ग्वालियर हलचल पर की गई चर्चा में क्या कुछ कहा *दतिया विधायक घनश्याम सिंह पर DIG असित यादव का पलटवार—कहा, “फ्यूडल माइंडसेट के हैं”, घनश्याम ने लगाया था बूथ कैप्चरिंग की साजिश का आरोप* ग्वालियर हलचल पर की गई चर्चा में क्या कुछ कहा
    1
    *दतिया विधायक घनश्याम सिंह पर DIG असित यादव का पलटवार—कहा, “फ्यूडल माइंडसेट के हैं”, घनश्याम ने लगाया था बूथ कैप्चरिंग की साजिश का आरोप*
ग्वालियर हलचल पर  की गई चर्चा में क्या कुछ कहा
*दतिया विधायक घनश्याम सिंह पर DIG असित यादव का पलटवार—कहा, “फ्यूडल माइंडसेट के हैं”, घनश्याम ने लगाया था बूथ कैप्चरिंग की साजिश का आरोप*
ग्वालियर हलचल पर  की गई चर्चा में क्या कुछ कहा
    user_Safik kazi Midia
    Safik kazi Midia
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दतिया पुलिस की जनसुनवाई: आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक और कदम! 🚨 ​दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल जी द्वारा आज (मंगलवार, 11 अगस्त 2026) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना गया। ​🔹 प्रमुख बातें: ​कुल आवेदन: भूमि विवाद, साइबर फ्रॉड, घरेलू कलह और मारपीट से जुड़ी कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं। ​त्वरित निर्देश: एसपी साहब ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध वैधानिक निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए हैं। ​विशेष उपस्थिति: इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। ​दतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और न्याय के लिए हमेशा तत्पर है! 🙏 ​
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया।
दतिया पुलिस की जनसुनवाई: आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की दिशा में एक और कदम! 🚨
​दतिया पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खण्डेलवाल जी द्वारा आज (मंगलवार, 11 अगस्त 2026) पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को पूरी गंभीरता के साथ सुना गया।
​🔹 प्रमुख बातें:
​कुल आवेदन: भूमि विवाद, साइबर फ्रॉड, घरेलू कलह और मारपीट से जुड़ी कुल 60 शिकायतें प्राप्त हुईं।
​त्वरित निर्देश: एसपी साहब ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को सभी मामलों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध वैधानिक निराकरण करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
​विशेष उपस्थिति: इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला सहित जिले के सभी एसडीओपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
​दतिया पुलिस आमजन की सुरक्षा, सहायता और न्याय के लिए हमेशा तत्पर है! 🙏
​
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया में बारिश का कहर: दीवार भरभराकर गिरी, बिजली डीपी और कार क्षतिग्रस्त। दतिया में बारिश का कहर: दीवार भरभराकर गिरी, बिजली डीपी और कार क्षतिग्रस्त। दतिया। शहर के तलैया मोहल्ला में सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार की चपेट में आने से बिजली विभाग की डीपी खंभे से उखड़कर जमीन पर गिर गई, जिससे विद्युत विभाग को नुकसान हुआ। वहीं दीवार का मलबा पास में खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई थी। बारिश का पानी पुरानी और कमजोर दीवार में समा जाने के कारण संभवतः दीवार की मजबूती प्रभावित हुई और वह अचानक ढह गई। गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।
    1
    दतिया में बारिश का कहर:  दीवार भरभराकर गिरी, बिजली डीपी और कार क्षतिग्रस्त।

दतिया में बारिश का कहर:  दीवार भरभराकर गिरी, बिजली डीपी और कार क्षतिग्रस्त।
दतिया। शहर के तलैया मोहल्ला में सोमवार देर रात तेज बारिश के दौरान एक दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार की चपेट में आने से बिजली विभाग की डीपी खंभे से उखड़कर जमीन पर गिर गई, जिससे विद्युत विभाग को नुकसान हुआ।
वहीं दीवार का मलबा पास में खड़ी एक कार पर जा गिरा, जिससे कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना सुबह 7 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई थी। बारिश का पानी पुरानी और कमजोर दीवार में समा जाने के कारण संभवतः दीवार की मजबूती प्रभावित हुई और वह अचानक ढह गई।
गनीमत रही कि हादसे के समय दीवार के आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि होने से बच गई।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.