भारतीय सेवा के जवान से चौकी प्रभारी ने की मारपीट और अभद्रता, सेवा के अपमान से लोग आहत चौमुहां। भारतीय सेना में तैनात एक सैनिक ने थाना जैंत की आझई चौकी प्रभारी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सैनिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मूल रूप से आझई खुर्द निवासी सैनिक राधाचरण ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टी पर अपने गांव आए हुए हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने मित्र महेश कुमार से मिलने उनके घर गए थे। महेश कुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं। आरोप है कि इसी दौरान आझई चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी पुराने मामले में महेश कुमार को हिरासत में लेने लगे। राधाचरण के अनुसार, उस समय महेश की गोद में उनका पांच माह का मासूम बच्चा था। उन्होंने पुलिस से मानवीय आधार पर पहले बच्चे को उसकी मां को सौंपने का अनुरोध किया। सैनिक का आरोप है कि इसी बात पर चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राधाचरण का कहना है कि जब उन्होंने अपना परिचय भारतीय सेना के सैनिक के रूप में दिया, तो पुलिस अधिकारी और अधिक आक्रामक हो गए। उन्होंने मारपीट करने तथा सेना के लिए अपशब्द कहने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने महेश कुमार की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
भारतीय सेवा के जवान से चौकी प्रभारी ने की मारपीट और अभद्रता, सेवा के अपमान से लोग आहत चौमुहां। भारतीय सेना में तैनात एक सैनिक ने थाना जैंत की आझई चौकी प्रभारी पर मारपीट और अभद्र व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। सैनिक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। मूल रूप से आझई खुर्द निवासी सैनिक राधाचरण ने बताया कि वह इन दिनों छुट्टी
पर अपने गांव आए हुए हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने मित्र महेश कुमार से मिलने उनके घर गए थे। महेश कुमार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कार्यरत हैं। आरोप है कि इसी दौरान आझई चौकी प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसी पुराने मामले में महेश कुमार को हिरासत में लेने लगे। राधाचरण के अनुसार, उस समय महेश की गोद में उनका पांच
माह का मासूम बच्चा था। उन्होंने पुलिस से मानवीय आधार पर पहले बच्चे को उसकी मां को सौंपने का अनुरोध किया। सैनिक का आरोप है कि इसी बात पर चौकी प्रभारी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। राधाचरण का कहना है कि जब उन्होंने अपना परिचय भारतीय सेना के सैनिक के रूप में दिया, तो पुलिस अधिकारी और अधिक आक्रामक हो गए। उन्होंने मारपीट करने तथा सेना के लिए अपशब्द कहने
का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार, पुलिसकर्मियों ने महेश कुमार की वृद्ध माता ओमवती देवी के साथ भी दुर्व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उनका दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इस संबंध में सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में नहीं आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
- Post by Subhash Chand1
- Post by Brajvir Singh1
- Post by ATV INDIA HD (Ajeet chauhan)1
- शुक्रवार की देर शाम अचानक आई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसने की पक्की हुई फसल को भिगो दिया है अगर किसानों की माने तो ओला वृष्टि ने फसल में पचास फीसदी नुकसान की आशंका है ।1
- मथुरा................ कान्हा की नगरी मथुरा, जहाँ के कण-कण में भक्ति बसती है, वहां से एक विवादित खबर सामने आ रही है। मथुरा के प्रसिद्ध प्राचीन बिरला मंदिर के बिल्कुल बगल में एक अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने का मामला अब तूल पकड़ चुका है। स्थानीय निवासियों और हिंदू समाज ने इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इसे तुरंत हटाने की मांग की है। ओर कहा है कि 1 अप्रैल 2026 को खुला यह शराब का ठेका सरकारी नियमों को ताक पर रखकर खोला गया है, ठेका मंदिर से मात्र 10 से 15 मीटर की दूरी पर स्थित है। बता दें कि बिरला मंदिर में रोजाना देश-विदेश से लगभग हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। हैरानी की बात यह है कि इस शराब के ठेके की दीवार और पुलिस चौकी (बिरला चौकी) की दीवार एक ही है। स्थानीय लोगों को डर है कि घनी आबादी और धार्मिक स्थल के पास शराब की दुकान होने से यहाँ आए दिन विवाद और असामाजिक घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन का यह फैसला क्षेत्र की शांति और आस्था दोनों को ठेस पहुँचा रहा है। जिलाधिकारी मथुरा से विनम्र निवेदन किया है कि: "भगवान श्री कृष्ण की इस पावन भूमि की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए, इस शराब के ठेके को यहाँ से हटाकर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। बाइट1
- मथुरा ट्रांसपोर्ट नगर में 300 लाख रुपए की लागत से बनी ऐसी सड़क जिसे देखने आई नासा के वैज्ञानिक1
- Post by MD news(रिपोर्टर)1
- Post by Subhash Chand1