मैनपुरी के मोहल्ला सोतियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 🚨 मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ मैनपुरी में मोहल्ला बना तालाब! गुस्साए मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन, सभासद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी 📍 मैनपुरी | मोहल्ला सोतियाना मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना नईवस्ती में जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को कच्ची सड़क पर भरे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, जलभराव के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने पर गुस्साए लोगों ने मौके पर सभासद को भी बुला लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, सभासद ने लोगों को जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। ❓ सवाल यही है—आखिर कब तक जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या से जूझते रहेंगे मोहल्लेवासी? 📲 मैनपुरी की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे पेज को Follow करें और खबर को ज्यादा से ज्यादा Share करें। #Mainpuri #MainpuriNews #मैनपुरी #मैनपुरी_ #MainpuriNagarPalika #नगरपालिका #जलभराव #सड़क_की_समस्या #
मैनपुरी के मोहल्ला सोतियाना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है 🚨 मैनपुरी ब्रेकिंग न्यूज़ पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ मैनपुरी में मोहल्ला बना तालाब! गुस्साए मोहल्लेवासियों ने किया प्रदर्शन, सभासद को मौके पर बुलाकर सुनाई खरी-खोटी 📍 मैनपुरी | मोहल्ला सोतियाना मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र के मोहल्ला सोतियाना नईवस्ती में जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या को लेकर मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। परेशान लोगों ने प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की। मोहल्लेवासियों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। हालात यह हैं कि बच्चों को कच्ची सड़क पर भरे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर
होना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक, जलभराव के कारण आसपास मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लंबे समय से समस्या का समाधान न होने पर गुस्साए लोगों ने मौके पर सभासद को भी बुला लिया और अपनी नाराजगी जाहिर की। हालांकि, सभासद ने लोगों को जल्द ही समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है। ❓ सवाल यही है—आखिर कब तक जलभराव और कच्ची सड़कों की समस्या से जूझते रहेंगे मोहल्लेवासी? 📲 मैनपुरी की हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे पेज को Follow करें और खबर को ज्यादा से ज्यादा Share करें। #Mainpuri #MainpuriNews #मैनपुरी #मैनपुरी_ #MainpuriNagarPalika #नगरपालिका #जलभराव #सड़क_की_समस्या #
- मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी में भारतीय किसान भाकियू बलराज के पदाधिकारियो ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी में एक बार फिर उड़द की फसल में भारी नुकसान पर भाकियू (बलराज) का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा 6 सूत्रीय ज्ञापन उपशीर्षक फसल सर्वे, मुआवजा, बीमा और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की उठाई मांग, समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा मैनपुरी। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने शनिवार को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। संगठन ने उड़द की फसल में हुए भारी नुकसान का तत्काल सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्ष 2025 की खरीफ फसल में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। डिजिटल सर्वे एवं फसल बीमा से संबंधित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने की मांग की गई। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि किसानों की मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन के दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।3
- फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष जांच की मांग, भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने एसपी को सौंपा ज्ञापन मैनपुरी। जनपद के थाना एलाऊ में दर्ज फर्जी सेना भर्ती मामले की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार यादव के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में मामले की साइबर, डिजिटल और बैंकिंग रिकॉर्ड के आधार पर गहन जांच कराने की मांग की गई है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि थाना एलाऊ में अपराध संख्या 61/2025 के तहत दर्ज मुकदमे में फर्जी सेना भर्ती, फर्जी मेडिकल एडमिट कार्ड, फर्जी नियुक्ति/ज्वाइनिंग लेटर तथा सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी किए जाने के आरोप हैं। संगठन का कहना है कि मामले में केवल कुछ व्यक्तियों तक जांच सीमित न रखकर पूरे नेटवर्क की निष्पक्ष जांच कराई जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने मांग की है कि सभी बैंक खातों के लेन-देन, मोबाइल कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), डिजिटल साक्ष्य, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों तथा कथित फर्जी दस्तावेजों की फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) और साइबर विशेषज्ञों से जांच कराई जाए। साथ ही यह भी पता लगाया जाए कि कहीं इसी तरीके से अन्य युवाओं को भी नौकरी का झांसा देकर ठगी तो नहीं की गई। संगठन ने ज्ञापन में यह भी कहा कि यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी विधिक कार्रवाई की जाए। साथ ही सभी डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखते हुए निष्पक्ष विवेचना सुनिश्चित की जाए। भारतीय किसान यूनियन (बलराज) ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय, पारदर्शी एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच से पीड़ितों को न्याय मिलेगा और भविष्य में इस प्रकार की ठगी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लग सकेगी। वाइट मनोज कुमार यादव,, मंडल अध्यक्ष आगरा भारतीय किसान यूनियन ,बलराज3
- एटा में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाहा ने मिरहची व कोतवाली देहात क्षेत्र में कांवड़ बूथों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वीओ: एटा-कासगंज रोड स्थित कांवड़ बूथों पर तैनात पुलिस बल, संचार व्यवस्था, पेयजल, प्राथमिक उपचार और अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की। रात्रि में हादसों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाते हुए कांवड़ियों और उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, ताकि अंधेरे में वे आसानी से दिखाई दे सकें। साथ ही श्रद्धालुओं को सड़क के किनारे चलने, अनुशासन बनाए रखने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने निर्देश दिए कि कांवड़ बूथों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहे, कांवड़ मार्ग पर नियमित गश्त की जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए।4
- साईबर ठगों का भंडा फूटा, पुलिस का दल कहर बनकर टूटा वाराणसी- कॉल सेंटर की आड़ में चल रहे अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस छापे में 21 युवतियां और 11 युवक पकड़े गये, ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर देश-विदेश के लोगों से ठगी की जाती थी, आरोपित खुद को प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी का एजेंट बताकर लोगों को झांसे में लेते थे, पुलिस ने दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जब्त कर जांच शुरू की है1
- शादी का झांसा देकर चार साल तक किया शोषण, गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार विवाह का झांसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाने, गर्भवती होने पर शादी से इनकार करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एक युवती ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने आरोपी समेत उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी मैनपुरी को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, आरोपी कुलदीप पुत्र विमलेश निवासी ग्राम हविलिया थाना करहल, जिला मैनपुरी से युवती की जान-पहचान उसकी बहन के गांव आने-जाने के दौरान हुई थी। आरोप है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने आरोपी और उसके परिवार से विवाह की बात की तो उसे टाल दिया गया। बाद में आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी की मां अंजना, पिता विमलेश और चाची बबली ने उसके साथ अभद्रता की तथा मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता का कहना है कि स्थानीय थाने में शिकायत करने के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थना पत्र में यह भी उल्लेख है कि 29 जुलाई 2026 को आरोपी पक्ष ने दोबारा उसके साथ मारपीट की और पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद भी बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच कराने की बात कही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक आरोपी पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।4
- हमारे एटा में तो एक अखबार का संपादक प्रेस कार्ड बेचता है। मुर्गा काटने वाले को भी पत्रकार बना देता है। शैक्षिक योग्यता और पत्रकारिता से कोई सरोकार नहीं है बाद हजार या दो हजार रुपए दीजिए और उसके अखबार के संवाददाता बन जाइए? लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।1
- दबंग ने ट्रेक्टर स तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही दबंग ने तोड़ी दीवार शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्यवाही जलेसर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम महकी खुर्द कला मैं दबंग ने पड़ोस में बन रहे मकान की 4 फीट ऊंची दीवार एवं पिलर के लिए खड़े की गई सरिया को भी तोड़ा विरोध करने पर गाली गलौज देकर जान से मारने की की धमकी कोतवाली पुलिस में शिकायत के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई घटनाक्रम के संबंध में ग्राम महकी खुर्द कला निवासी सूरज प्रताप सिंह पुत्र नागेंद्र पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया से उनके मकान का निर्माण कार्य हो रहा था मकान में पिलर के लिए सरिया जाम कर दी गई थी वही 4 फीट ऊंची दीवार भी बनाई गई थी 27 जुलाई को गांव के दबंग नरेंद्र सिंह पुत्र बलबीर सिंह ने ट्रैक्टर पिलर को तोड़ने के साथ-साथ 4 फीट ऊंची दीवार भी गिरा दी विरोध करने पर उक्त दबंग नरेंद्र सिंह ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी जिसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को 28 जुलाई को की थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने से दबंग के हौसले बुलंद हैं वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है क्या पुलिस प्रशासन दबंग के विरुद्ध कार्यवाही कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का प्रयास करेगा पीड़ित सूरज प्रताप सिंह मैं शिकायती पत्र प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री के साथ उच्च अधिकारियों को भी भेजा है2
- ये किसकी कुटाई कर रही जनता कुछ लोग बोल रहे हैं कंगना है सच्चाई क्या है अभी पता नहीं Akhilesh Yadav Samajwadi Party Narendra Pal Shyam Lal Pal Juhie Singh समाजवादी पीडीए परिवार1