logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं मेसकौर (नवादा)। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया। बीडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को प्रखंड व जिला कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली आपूर्ति, श्रम पंजीकरण, पेयजल, स्वच्छता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक आवेदन भी प्राप्त किए। इस मौके पर सीओ अमलेश कुमार, पंचायत सचिव ओमप्रकाश, सहायक विद्युत अभियंता अवसार अहमद, सीडीपीओ अंजू कुमारी, बीईओ प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सनोज सिंह, महेश शर्मा, उमेश यादव, आवास सहायक रणवीर चौधरी, आपूर्ति कार्यालय के मुकेश कुमार, धर्मवीर कुमार व विपिन कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।

10 hrs ago
user_अभिषेक कुमार पत्रकार
अभिषेक कुमार पत्रकार
Local News Reporter Meskaur, Nawada•
10 hrs ago
c1a95bc0-66c3-490e-84e6-e49e1cf3f111

मिर्जापुर पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर, अधिकारियों ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं मेसकौर (नवादा)। प्रखंड के मिर्जापुर पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को बिहार सरकार के ‘सबका सम्मान, जीवन आसान’ निश्चय अभियान के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। वहीं, शेष आवेदनों को निर्धारित समय-सीमा में निष्पादित करने का आश्वासन दिया गया। बीडीओ अश्विनी कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को प्रखंड व जिला कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन

f9e662b0-629c-4286-94f3-027ff6dba360

करने का निर्देश दिया। शिविर में ग्रामीणों ने राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजना, बिजली आपूर्ति, श्रम पंजीकरण, पेयजल, स्वच्छता समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं रखीं। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक आवेदन भी प्राप्त किए। इस मौके पर सीओ अमलेश कुमार, पंचायत सचिव ओमप्रकाश, सहायक विद्युत अभियंता अवसार अहमद, सीडीपीओ अंजू कुमारी, बीईओ प्रमोद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सनोज सिंह, महेश शर्मा, उमेश यादव, आवास सहायक रणवीर चौधरी, आपूर्ति कार्यालय के मुकेश कुमार, धर्मवीर कुमार व विपिन कुमार समेत अन्य अधिकारी-कर्मी मौजूद रहे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्रामीणों ने पंचायत स्तर पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाने की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी पहल बताया।

More news from बिहार and nearby areas
  • रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    1
    रजौली के संगत के पास भगवान श्री गणेश की संध्या आरती के बाद हुआ प्रसाद का वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
  • Post by हेमन्त कुमार सिंह
    1
    Post by हेमन्त कुमार  सिंह
    user_हेमन्त कुमार  सिंह
    हेमन्त कुमार सिंह
    जनहित मे समर्पित Wazirganj•
    15 hrs ago
  • सिरदला बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पोल से नीचे बिजली का तार झूला।
    1
    सिरदला बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही पोल से नीचे बिजली का तार झूला।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    15 hrs ago
  • 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews 🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। #Nawada #NawadaNews #BiharNews
    1
    🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है।
#Nawada #NawadaNews #BiharNews
🚨 नवादा में EOU का बड़ा एक्शन! जिला परिवहन कार्यालय के प्रधान लिपिक कन्हैया लाल को चोरी की स्कॉर्पियो के कागजात में कथित हेराफेरी और फर्जी रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर मामले में गिरफ्तार किया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर दर्ज केस में अब पूरे नेटवर्क और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है।
#Nawada #NawadaNews #BiharNews
    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    6 hrs ago
  • जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की पहचान है—लेकिन जब सवाल पूछने वाली आवाज़ पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र कितना मजबूत है?
    1
    जनता की आवाज़ ही लोकतंत्र की पहचान है—लेकिन जब सवाल पूछने वाली आवाज़ पर ही सवाल उठने लगें, तो लोकतंत्र कितना मजबूत है?
    user_Amit kumar
    Amit kumar
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    5 hrs ago
  • #सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप #सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप
    1
    #सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप
#सतगावां थाना क्षेत्र खूंटा बगिया में दर्दनाक सड़क हादसा,एक की मौत,एक गंभीर पीएचडी विभाग पर लापरवाही का आरोप
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    6 hrs ago
  • पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है। मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”
    1
    पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर धरने पर बैठे स्वामी प्रसाद मौर्य
अयोध्या के कंदैला गोलीकांड में घायल राम लगन मौर्य की मां पार्वती देवी की मंगलवार को लखनऊ के KGMU में इलाज के दौरान मौत हो गई। 25 अगस्त को हुई फायरिंग में घायल पार्वती देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें अयोध्या से लखनऊ रेफर किया गया था। इससे पहले उनके बेटे राम लगन मौर्य की भी मौत हो चुकी है।
मां-बेटे की मौत के बाद मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे लखनऊ में मोर्चरी के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और फरार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य भी धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, “अयोध्या पुलिस-प्रशासन दो-तीन और लाशें गिरने का इंतजार कर रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।”
    user_Ashutosh kumar
    Ashutosh kumar
    Lawyer Lakhibag, Manpur•
    13 hrs ago
  • रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    1
    रजौली के उपरटंडा में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के बाद प्रसाद का हुआ वितरण
    user_Prafull Kumar Suman
    Prafull Kumar Suman
    रजौली, नवादा, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.