शराब के दौरान विवाद में दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना अलीगंज क्षेत्र में शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल भी बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 मार्च 2026 की रात्रि में आधार सिंह ने अपने परिचित नन्दकिशोर को शराब पीने के लिए अपने घर बुलाया था। दोनों के बीच शराब पीते समय किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान आधार सिंह ने घर में रखी लकड़ी की फंटी से नन्दकिशोर पर हमला कर दिया और बाद में उसका गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने शव को अपने घर से कुछ दूरी पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने पर मृतक के भाई राम अवतार निवासी ग्राम किदौना की तहरीर पर थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 66/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी आधार सिंह को 24 मार्च 2026 को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फंटी भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

- कहाँ से ला रहे है इतनी मिट्टी खूब फल फुल रहा है इनका कारोबार aonla शहर की खबर वार्ड 14 में बिना नंबर के दौड़ रहे है ट्रैक्टर4
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने प्रदेश के औद्योगिक कौशल और पहचान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में चाहे कहीं भी चौका और छक्का लगे, लेकिन वह बल्ला उत्तर प्रदेश के मेरठ में ही बनता है। मुख्यमंत्री ने मेरठ की खेल सामग्री उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि यहां निर्मित क्रिकेट बैट देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी गुणवत्ता के लिए प्रसिद्ध हैं। मेरठ का स्पोर्ट्स गुड्स इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था और युवाओं के रोजगार में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है, जिससे प्रदेश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।2
- बरेली के थाना नवाबगंज का मामला हत्या के आरोपियों के ऊपर कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार1
- dhamki Dene Wale Ki khuli Pol /Subhash Nagar Bareilly/ Nagar Nigam ki karyvahi ya aapsi ranjish/ SubhashNagar Bareilly ki ghatna ka pura sach/ dabanggai ya gundagardi/ janiye Hakikat Grand report/1
- पति-पत्नी के बीच काफी समय से चल रहा है विवाद न्यायालय में विचाराधीन मामले में तारीख पर आया था युवक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नगर कोतवाली क्षेत्र सिकंदर इलाके का बताया जा रहा वायरल वीडियो।1
- Post by HTAUBR SQ NEWS1
- आवाला में अनैतिक रूप से ट्रालियां चल रही हैं बिना नंबर प्लेट के और मिट्टी ढोई जा रही है2
- अलीगढ़ जनपद के थाना अकराबाद क्षेत्र के ग्राम धौराई में 13 वर्षीय बालिका के साथ गंभीर अपराध का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव के ही दो किशोर बालिका को बहला-फुसलाकर खेत में ले गए, जहां एक किशोर ने उसके साथ गलत कृत्य किया, जबकि दूसरे ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी इस वीडियो को वायरल करने की फिराक में थे, लेकिन समय रहते मामला पुलिस के संज्ञान में आ गया। पीड़िता पक्ष की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपित किशोरों को हिरासत में ले लिया गया है। 👉 छर्रा क्षेत्राधिकारी कमलेश कुमार द्वारा दी गई वाइट2
- बरेली में सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए काम करने वाली अमन कमेटी को आज एक नई मजबूती मिली, जब नाज़िया वसीम को जिला सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनके जुड़ने से कमेटी की सक्रियता और प्रभाव में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। नाज़िया वसीम का चयन कमेटी के प्रमुख सदस्यों मनोज भारती, सादिया गौस, राम निवास शर्मा और दिनेश बाजपेई द्वारा किया गया। यह निर्णय कमेटी को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी डा. क़दीर अहमद ने नाज़िया वसीम को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं मनोज भारती और सादिया गौस ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अफसर खान, शाहरुख खान, आदिल हुसैन, मो. अनस, जमील, हसीन पप्पू और डा. शहाबुद्दीन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। अमन और भाईचारे का संदेश देने वाली अमन कमेटी में नाज़िया वसीम की नियुक्ति को एक सकारात्मक और दूरगामी कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में कमेटी नई ऊंचाइयों को छू सकती है और समाज में एकता को और मजबूती मिलेगी। यह नियुक्ति न केवल कमेटी के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।1