छात्र हित संगठन के प्रयासों से गरीब छात्र अनंत दुबे पुत्र स्वर्गीय अभिषेक दुबे की पूरी फीस माफ कर दी गई। ब्रेकिंग औरैया छात्र हित संगठन के पदाधिकारियों ने श्री गोपाल इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य भरत गुप्ता से छात्र की फीस माफी को लेकर वार्ता की। प्रधानाचार्य भरत गुप्ता ने बताया कि विद्यालय समिति के निर्णय के आधार पर कक्षा 6 में पढ़ रहे छात्र अनंत दुबे की पूरी फीस माफ करने का फैसला लिया गया है। छात्र हित संगठन के संचालक गौरव मिश्रा ने कहा कि संगठन हमेशा छात्रों के हित में काम करता रहा है और आगे भी गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों की मदद करता रहेगा। राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला ने छात्र हित संगठन की सराहना करते हुए कहा कि अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आज एक गरीब एवं असहाय छात्र को न्याय मिला है। राजमणि तिवारी ने गौरव मिश्रा सहित छात्र हित संगठन के पदाधिकारियों की जमकर सराहना करते हुए उनके प्रयासों को सराहनीय बताया। राजमणि तिवारी ने कहा कि हम सभी छात्र हित संगठन के साथ हैं और ऐसे सामाजिक एवं छात्र हित के कार्यों में संगठन का हरसंभव सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद छात्रों की मदद के लिए सभी सामाजिक संगठनों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। छात्र की फीस माफ होने पर जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी छात्र हित संगठन के प्रयासों की सराहना की

- पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सड़क बदहाल, गड्डों में भरा पानीः सब्जी मंडी से बेलसंडी मोड़ तक राहगीरों-वाहन चालकों को दिक्कत पट्टी-रानीगंज मार्ग पर सब्जी मंडी से बेलसंडी मोड़ तक सड़क की हालत इन दिनों खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बारिश के बाद इन गड्डों में पानी भर जाने से हालात और बिगड़ गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पर बने गड्ढे दूर से पानी के कारण नजर नहीं आते। इससे वाहन चालक अचानक गड्डों में गिर जाते हैं। दोपहिया वाहन चालकों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। कई जगहों पर सड़क पूरी तरह टूटने के कारण वाहनों को संभालकर और धीरे-धीरे निकालना पड़ता है। इस मार्ग से हर दिन बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण वाहन चालकों को धीरे चलना पड़ता है। इससे कई बार जाम लग जाता है। पैदल चलने वाले राहगीरों को भी सड़क पर भरे पानी और कीचड़ के बीच से निकलना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क लंबे समय से खराब है। अब गड्डों की संख्या बढ़ने से समस्या बढ़ गई है। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से सड़क की जांच कराकर गड्ढों को भरवाने और जल्द मरम्मत करने की मांग की है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिल सकेगी।1
- UPI अब व्यापारियों से वसूलेगी टैक्स, क्या देश में फिर एक बार लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ेगी,1
- कौशाम्बी। जिले में राजनीतिक बयानबाजी को लेकर वार-पलटवार तेज हो गया है। बीजेपी जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव ने सपा नेता इंद्रजीत सरोज के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य ने संघर्ष की राह से राजनीति में अपना मुकाम बनाया है। तूफान सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा, “समाजवादी पार्टी के लिए जो भी कार्यकर्ता काम कर रहा है, वह अपना जीवन नर्क में डाल रहा है।” उनके इस बयान के बाद कौशाम्बी की सियासत में जुबानी जंग और तेज होने के संकेत हैं। दोनों पक्षों की बयानबाजी को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा बनी हुई है।1
- UGC के विरोध में आगरा में बड़ा प्रदर्शन, 100 ट्रैक्टरों से कलेक्ट्रेट जा रहे युवाओं को पुलिस ने रोका; बैरियर के सामने हुआ हंगामा #Agra #UGCAct #UGCProtest #AgraProtest #UttarPradesh #Protest #TractorMarch1
- जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय की अगुवाई में सैकड़ों कार्यकर्ता मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कांग्रेस ने छोटे व्यापारियों और गरीबों पर आर्थिक असर की आशंका जताते हुए सरकार से फैसले पर पुनर्विचार की मांग की1
- कौशाम्बी में सपा नेता इंद्रजीत सरोज के केशव प्रसाद मौर्य पर दिए बयान के बाद सियासत गरमा गई है 17 सितंबर 2026 को सिराथू में इंद्रजीत सरोज ने केशव मौर्य को लेकर तीखी टिप्पणी की थी1
- नगर पालिका भरवारी वार्ड नंबर 16 गौरा आबादी का ये वीडियो है लेकिन इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है1
- ब्रेकिंग न्यूज़: असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात कई लाखों की चोरी, जेवरात और नकदी समेट ले गए बेखौफ चोर फतेहपुर /असोथर जनपद की नगर पंचायत असोथर के बौंडर वार्ड नंबर-3 में देर रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दिए। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है रात 12 से 1 बजे के बीच हुई वारदात जानकारी के मुताबिक घटना रात लगभग 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। पीड़ित मातादीन रैदास (पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र) ने बताया कि चोर घर में रखी नकदी और कीमती जेवरात समेट ले गए चोरी गए सामान का विवरण: नकदी: लगभग ₹5,000 नकदसोने के आभूषण: 3 लॉकेट माला, 3 नथिया, 2 अंगूठियां, 2 जोड़ी झुमकी, 3 बेसर चांदी के आभूषण: 4 हाफ पेटी, 4 जोड़ी पायल, 4 जोड़ी तोड़िया, 5 जोड़ी बिछिया व अन्य सामान कुल अनुमानित नुकसान: लगभग ₹10 लाख रुपये के आभूषण व नकदी पुलिस जांच और सीसीटीवी खंगालने में जुटी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।जांच स्थिति: पुलिस का दावा है कि तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय इनपुट के आधार पर चोरों का सुराग लगाया जा रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा कर सामान की बरामदगी की जाएगी।रात्रि गश्त पर उठे सवाल, लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता इस बड़ी वारदात के बाद स्थानीय नागरिकों में पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ग्रामीणों का मानना है कि यदि क्षेत्र में पुलिस की पिकेट और गश्त व्यवस्था अधिक प्रभावी होती, तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था। सुरक्षा को लेकर मुख्य बिंदु रात्रि गश्त की समीक्षा: घटना के वक्त पुलिस गश्त की क्या स्थिति थी, यह जांच का विषय है।जनता की अपेक्षाएं: हाल के दिनों में पुलिस द्वारा किए गए त्वरित खुलासों को देखते हुए स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस मामले में भी आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होंगे।सतर्कता की अपील: पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और घरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें।4