logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सतीश पाल का नवरात्री#song#bhakti #stetus#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten

4 hrs ago
user_Satish pal
Satish pal
भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

सतीश पाल का नवरात्री#song#bhakti #stetus#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न* मीरजापुर | जनपद में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में खादी के प्रचार.प्रसार एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल स्वदेशी एवं सतत सस्टेनेबल विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। रत्नाकर मिश्र विधायक सदर, शुचिस्मिता मौर्य विधायक मझवा एवं रिंकी कोल विधायक छानबें द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान रत्नाकर मिश्र विधायक नगर ने कहा कि खादी का एक वस्त्र खरीदते हैं, तो हम केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते हम एक कारीगर के परिश्रम का सम्मान करते हैं, एक परिवार की आजीविका को सशक्त करते हैं, और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं | इसी क्रम में मझवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि हम खादी को अपनाएंगे, उसे प्रोत्साहित करेंगे, और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे | इसी क्रम में अपने वक्त व्यक्तित्व के दौरान छानबे विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिंकी कोल ने कहा कि खादी हमारे पास एक ऐसा विकल्प है जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पूरी तरह स्वदेशी, प्राकृतिक और टिकाऊ भी है। खादी अपनाना, दरअसल भविष्य को सुरक्षित करना है | परीक्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने कहा कि खादी ने स्वयं को समय के अनुरूप ढालते हुए एक आधुनिक फैशन फैब्रिक के रूप में स्थापित किया है। यह परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी एवं सतत (सस्टेनेबल) विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माटीकला जागरूकता एवं टूल किट्स वितरण योजनांतर्गत 45 लाभार्थियों को इलेक्ट्रोनिक चॉक, 4 लाभार्थियों को पग मिल मशीन, एवं टूल किट्स योजना अंतर्गत 09 दोना मेकिंग मशीन का वितरण जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी, संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक के साथ-साथ कार्यक्रम में यू0पी0सिंह, राजेश सिंह, देवेन्द्र दूबे, सुरेन्द्र कुमार सिंह, महेश कुमार मौर्या, अनिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा भी सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया एवं इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
    1
    *जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का आयोजन संपन्न*
मीरजापुर | जनपद में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में खादी के प्रचार.प्रसार एवं ग्रामोद्योग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीय खादी सेमिनार एवं माटीकला टूल किट्स वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन जिला ग्रामोद्योग कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल स्वदेशी एवं सतत सस्टेनेबल विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।
रत्नाकर मिश्र विधायक सदर, शुचिस्मिता मौर्य विधायक मझवा एवं रिंकी कोल विधायक छानबें द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी की प्रतिमा पर पुष्प की माला पहनाकर एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान रत्नाकर मिश्र विधायक नगर ने कहा कि खादी का एक वस्त्र खरीदते हैं, तो हम केवल एक उत्पाद नहीं खरीदते हम एक कारीगर के परिश्रम का सम्मान करते हैं, एक परिवार की आजीविका को सशक्त करते हैं, और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाते हैं |
इसी क्रम में मझवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने कहा कि हम खादी को अपनाएंगे, उसे प्रोत्साहित करेंगे, और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएंगे | 
इसी क्रम में अपने वक्त व्यक्तित्व के दौरान छानबे विधानसभा क्षेत्र की विधायक रिंकी कोल ने कहा कि खादी हमारे पास एक ऐसा विकल्प है जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि पूरी तरह स्वदेशी, प्राकृतिक और टिकाऊ भी है। खादी अपनाना, दरअसल भविष्य को सुरक्षित करना है |
परीक्षेत्रीय खादी ग्रामोद्योग अधिकारी अमितेश कुमार सिंह ने कहा कि  खादी ने स्वयं को समय के अनुरूप ढालते हुए एक आधुनिक फैशन फैब्रिक के रूप में स्थापित किया है। यह परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। 
कार्यक्रम के दौरान खादी की पर्यावरण अनुकूल, स्वदेशी एवं सतत (सस्टेनेबल) विशेषताओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया तथा युवाओं को खादी को आधुनिक फैशन के रूप में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान माटीकला जागरूकता एवं टूल किट्स वितरण योजनांतर्गत 45 लाभार्थियों  को इलेक्ट्रोनिक चॉक, 4 लाभार्थियों को पग मिल मशीन, एवं टूल किट्स योजना अंतर्गत 09 दोना मेकिंग मशीन का वितरण  जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। सेमिनार में विभिन्न विभागों के अधिकारी,  संस्थानों के प्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं, उद्यमी एवं गणमान्य नागरिक के साथ-साथ कार्यक्रम में  यू0पी0सिंह, राजेश सिंह, देवेन्द्र दूबे, सुरेन्द्र कुमार सिंह, महेश कुमार मौर्या, अनिल कुमार वर्मा उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों द्वारा भी सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया एवं इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मिर्ज़ापुर महकुचवा स्थित लार्ड बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने इस वर्ष 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया, जिसमें कोई भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, समाज सेवी श्री अमृत लाल मौर्या व संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें रोबोट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी वोल्केनो, फिनोमिना ऑफ लाइट और हाइड्रोलिक जैसे आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया और अनुशासन, परिश्रम तथा ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वर्ष 2021 से 2026 तक विद्यालय की उपलब्धियों का एक एजेंडा भी प्रस्तुत किया। वार्षिक परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए, साथ ही साथ ओलिम्पियार्ड अवार्ड, स्पोर्ट कम्पिटिशन, राइटिंग कम्पिटिशन व रंगोली कम्पिटिशन से भी पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमे स्कूल के अध्यापकगण अंकित मालवीय, अजय यादव, इस्मत अंसारी, स्मिता पाल, साधना पारीख, अंशी यादव,,अनुषका मौर्या, सगुन मालविया, साक्षी मालविया, शिवानी सिंह, रिमझिम मौर्य, आंचल यादव, मोनू यादव, संगीता, पूजा ,अनुज, अमन, विकाश, सुनील सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राए शामिल रहें।
    3
    मिर्ज़ापुर महकुचवा स्थित लार्ड बुद्धा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। विद्यालय ने इस वर्ष 100% परीक्षा परिणाम हासिल किया, जिसमें कोई भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक सिंह, समाज सेवी श्री अमृत लाल मौर्या व संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बुद्ध के समक्ष दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। अतिथियों ने रिबन काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर वैज्ञानिकों द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें रोबोट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, स्मार्ट सिटी वोल्केनो, फिनोमिना ऑफ लाइट और हाइड्रोलिक जैसे आकर्षक मॉडल प्रदर्शित किए गए। संस्था प्रबंधक इंजीनियर के सी मौर्या ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया और अनुशासन, परिश्रम तथा ईमानदारी से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्या ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने वर्ष 2021 से 2026 तक विद्यालय की उपलब्धियों का एक एजेंडा भी प्रस्तुत किया। वार्षिक परीक्षा में विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिसमें सभी छात्र उत्तीर्ण हुए, साथ ही साथ ओलिम्पियार्ड अवार्ड, स्पोर्ट कम्पिटिशन, राइटिंग कम्पिटिशन व रंगोली कम्पिटिशन से भी पुरस्कृत किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। अंत में, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार और स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। जिसमे स्कूल के अध्यापकगण अंकित मालवीय, अजय यादव, इस्मत अंसारी, स्मिता पाल, साधना पारीख, अंशी यादव,,अनुषका मौर्या, सगुन मालविया, साक्षी मालविया, शिवानी सिंह, रिमझिम मौर्य, आंचल यादव, मोनू यादव, संगीता, पूजा ,अनुज, अमन, विकाश, सुनील सहित स्कूल के सभी छात्र-छात्राए शामिल रहें।
    user_News@mirzapur
    News@mirzapur
    Mirzapur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* *मिर्जापुर*/अष्टभुजा अष्टभुजा चौकी के दरोगा और सिपाही पर नाबालिक की पिटाई का आरोप पीड़ित युवक को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से चौकी पर ले गए थे दरोगा व सिपाही अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव है नाबालिक युवक पीड़ित परिवार ने पिछड़ा वर्ग आयोग मंत्री सोहन लाल श्रीमाली से लगाई न्याय की गुहार थाना विंध्याचल के अष्टभुजा चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल पर लगे आरोप
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*
*मिर्जापुर*/अष्टभुजा 
अष्टभुजा चौकी के दरोगा और सिपाही पर नाबालिक की पिटाई का आरोप 
पीड़ित युवक को दो दिन पहले अष्टभुजा मंदिर के पास से चौकी पर ले गए थे दरोगा व सिपाही
अष्टभुजा चौकी क्षेत्र के गोपालपुर मड़गुड़ा गांव है नाबालिक युवक 
पीड़ित परिवार ने पिछड़ा वर्ग आयोग मंत्री सोहन लाल श्रीमाली से लगाई न्याय की गुहार
थाना विंध्याचल के अष्टभुजा चौकी पर तैनात दरोगा सुनील कुमार मिश्रा व सिपाही धर्मेंद्र पाल पर लगे आरोप
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 बीघा गेहूं जलकर राख वाराणसी (फुलपुर): थाना क्षेत्र के कथौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने किसानों की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फुलपुर थानाप्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बचाई जा सकीं। हालांकि आग की चपेट में आकर कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों में मानिका पटेल और सोनेलाल पटेल का लगभग ढाई-ढाई बीघा गेहूं जल गया। इसके अलावा रमेश पाल और राजेश पाल का करीब दस-दस बिस्वा तथा शिव चौहान का लगभग पंद्रह बिस्वा गेहूं भी आग में स्वाहा हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैल गई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था। घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू किया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
    2
    ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 7 बीघा गेहूं जलकर राख
वाराणसी (फुलपुर): थाना क्षेत्र के कथौली गांव में शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर में हुए शॉर्ट सर्किट से उठी चिंगारी ने किसानों की खड़ी फसल को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब सात बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। वहीं फुलपुर थानाप्रभारी इंस्पेक्टर अतुल कुमार सिंह और चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुशवाहा भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों और पुलिस-प्रशासन की संयुक्त कोशिशों से आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य फसलें बचाई जा सकीं।
हालांकि आग की चपेट में आकर कई किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। पीड़ित किसानों में मानिका पटेल और सोनेलाल पटेल का लगभग ढाई-ढाई बीघा गेहूं जल गया। इसके अलावा रमेश पाल और राजेश पाल का करीब दस-दस बिस्वा तथा शिव चौहान का लगभग पंद्रह बिस्वा गेहूं भी आग में स्वाहा हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, तेज धूप और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैल गई थी। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।
घटना के बाद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचे और प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू किया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है, ताकि उन्हें हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    12 hrs ago
  • वाराणसी के साजन तिराहे के पास एक बेकाबू तेज कार ने चार लोगों पर कार चढ़ा दी। चारों को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल भेजा गया है। ऐसे मूर्खों को गाड़ी देता कौन है? ऐसी घटानाओं के ल‍िए सख्‍त सजा का प्रावधान होना चाह‍िए।
    1
    वाराणसी के साजन तिराहे के पास एक बेकाबू तेज कार ने चार लोगों पर कार चढ़ा दी। चारों को इलाज के ल‍िए अस्‍पताल भेजा गया है। ऐसे मूर्खों को गाड़ी देता कौन है? ऐसी घटानाओं के ल‍िए सख्‍त सजा का प्रावधान होना चाह‍िए।
    user_Harshit pandey
    Harshit pandey
    Pindra, Varanasi•
    18 hrs ago
  • 70 साल बाद भी हमारे गांव में चकबंदी नहीं हुई है
    2
    70 साल बाद भी हमारे गांव में चकबंदी नहीं हुई है
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Taxi Driver पिंडरा, वाराणसी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सतीश पाल का नवरात्री#song#bhakti #stetus#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten
    1
    सतीश पाल का नवरात्री#song#bhakti #stetus#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten
    user_Satish pal
    Satish pal
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • शॉर्ट सर्किट से लगी आग गेहूं की फसल राख, किसान के सामने गहराया संकट मिर्जापुर। छानबे ब्लॉक अंतर्गत कोलाही ग्राम सभा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक किसान की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामसागर मिश्रा की गेहूं की तैयार फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी फसल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना उस समय हुई जब खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते फसल को आग की लपटों में घेर लिया। आग की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधानपति विनोद यादव एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी। घटनास्थल पर गैपुरा पुलिस चौकी की टीम और डायल 112 (पीआरबी) भी पहुंची। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। इस घटना से किसान को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों नें प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है
    2
    शॉर्ट सर्किट से लगी आग
गेहूं की फसल राख, किसान के सामने गहराया संकट
मिर्जापुर। छानबे ब्लॉक अंतर्गत कोलाही ग्राम सभा में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में एक किसान की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रामसागर मिश्रा की गेहूं की  तैयार फसल अचानक आग की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि इसी फसल से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
घटना उस समय हुई जब खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे निकली चिंगारी ने देखते ही देखते  फसल को आग की लपटों में घेर लिया।
आग की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधानपति विनोद यादव एवं अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर राख हो चुकी थी।
घटनास्थल पर गैपुरा पुलिस चौकी की टीम और डायल 112 (पीआरबी) भी पहुंची। ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीणों द्वारा फायर ब्रिगेड सहित संबंधित विभागों को घटना की सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि पीड़ित किसान की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है। इस घटना से किसान को भारी क्षति का सामना करना पड़ रहा है
ग्रामीणों नें प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है
    user_मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    मनीष पाण्डेय{पत्रकार}
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 वाराणसी: नियार रजला-बरहपुर पीपा पुल में बड़ा खतरा, पीपा धंसा – हादसे की आशंका वाराणसी के नियार रजला से बरहपुर को जोड़ने वाले पीपा पुल की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल का एक पीपा धंस गया है, जिससे उस हिस्से की संरचना कमजोर हो गई है। बताया जा रहा है कि पुल में लगी बल्ली (सपोर्ट) लटक गई है और ऊपर बिछी लोहे/टिन की चादर भी कई जगहों से गायब है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। 👉 स्थानीय लोगों की चेतावनी: ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय या भारी वाहनों के गुजरने पर जोखिम और बढ़ जाता है। 👉 प्रशासन से मांग: लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। 📍 फिलहाल, यह पुल सैकड़ों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का मुख्य साधन है, ऐसे में इसकी खराब स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
    1
    🚨 वाराणसी: नियार रजला-बरहपुर पीपा पुल में बड़ा खतरा, पीपा धंसा – हादसे की आशंका
वाराणसी के नियार रजला से बरहपुर को जोड़ने वाले पीपा पुल की हालत बेहद खस्ताहाल हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल का एक पीपा धंस गया है, जिससे उस हिस्से की संरचना कमजोर हो गई है।
बताया जा रहा है कि पुल में लगी बल्ली (सपोर्ट) लटक गई है और ऊपर बिछी लोहे/टिन की चादर भी कई जगहों से गायब है। ऐसे में इस रास्ते से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है।
👉 स्थानीय लोगों की चेतावनी: ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई, तो यहां कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। खासकर रात के समय या भारी वाहनों के गुजरने पर जोखिम और बढ़ जाता है।
👉 प्रशासन से मांग: लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
📍 फिलहाल, यह पुल सैकड़ों लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही का मुख्य साधन है, ऐसे में इसकी खराब स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
    user_गजेन्द्र कुमार सिंह
    गजेन्द्र कुमार सिंह
    Pindra, Varanasi•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.