थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की अगुवाई में खीरी पुलिस का बड़ा एक्शन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार,अवैध तमंचा बरामद लखीमपुर-खीरी-जनपद खीरी में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में थाना खीरी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने नकबजनी और चोरी के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों में प्रकाश पुत्र भोले निवासी ग्राम लोकिनपुरवा सिंघा थाना खीरी तथा विनोद पुत्र रामनेश निवासी ग्राम इकबालपुर थाना खीरी शामिल हैं। इनमें से प्रकाश पर करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और उसके खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी था। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक देशी अवैध तमंचा और 12 बोर के कारतूस भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों के आपराधिक इतिहास की पुष्टि हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक पटेल राठी, खालिद खान सहित कांस्टेबल लोकेश कुमार, श्याम मोहन और गंगादीन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी की इस सख्त कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मच गया है, वहीं स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए पुलिस की सराहना की है।

- #लखीमपुर कोतवाली मोहम्मदी के अंतर्गत चौकी अमीरनगर चौकी क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बिक रही खुलेआम अवैध कच्ची यूरिया मिली शराब। दर्जनों महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक खीरी के कार्यालय आकर लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर चौकी अमीरनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए यहां तक कि। चौकी पुलिस ले रही कच्ची शराब बनाने का पैसा।1
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- पलिया क्षेत्र के सात गांवों को बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने के लिए आज शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारम्भ किया गया। पलिया विधायक रोमी साहनी ने 5.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना का विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यारम्भ कराया। यह परियोजना ग्राम कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, बोझवा, मझौरा, जमुनहा और ढकिया को शारदा नदी की बाढ़ से बचाने के साथ ही रेलवे लाइन और सड़क मार्ग की सुरक्षा के लिए तैयार की गई है। लंबे समय से इन गांवों के लोग बाढ़ की समस्या से जूझ रहे थे, जिसे देखते हुए विधायक ने सरकार से बजट स्वीकृत कराने का प्रयास किया। शुभारम्भ के दौरान विधायक रोमी साहनी ने कहा कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और इस परियोजना के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा और संबंधित विभाग को मानकों के अनुरूप निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि परियोजना पूरी होने के बाद बाढ़ से होने वाले नुकसान से राहत मिलेगी। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- प्रेस नोट एवं विश्वकर्मा समाज के ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दिनांक 11/04/2026 को प्रस्तावित दौरा पलिया, मोहम्मदी आ रहे है। श्री शर्मा ने योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुई कहा लखीमपुर खीरी की गोला विधानसभा के उप चुनवा में गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर नगद भुगतान करने की घोषणा की थी। लेकिन बजाज ग्रुप की गन्ना मिले इस वर्ष का अब भी भुगतान नहीं कर पाई है। श्री शर्मा ने जोर देकर कहा लखीमपुर खीरी सहित पूरे उत्तर प्रदेश में तीन वर्ष तक के वृद्धा पेंशन के फॉर्म समाज कल्याण अधिकारियों के यहां पड़े है। अब तक उत्तर प्रदेश की सरकार ने वृद्धाओं के खाते में पेंशन नहीं भेजी है। जब कि लखीमपुर खीरी सहित पूरे प्रदेश में आम जनता ने विधानसभा से लेकर लोकसभा में भाजपा की सरकार बनाने का काम किया। जब कि मात्र एक हजार रुपए वृद्धा पेंशन दी जाती है। जिनका कोई दूसरा आसरा नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा ने बंगाल चुनवा का जिक्र करते कहा कि भाजपा ने बंगाल सरकार बनाने पर तीन हजार रुपए बेवा, वृद्धा पेंशन देने की घोषणा की है। और मनरेगा मजदूरों को सीधे भुगतान देने की घोषणा की है। जबकि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार है, लखीमपुर खीरी सहित पूरे प्रदेश में मनरेगा मजदूरों के लिए जो काम दिया जाता था। वो पैसा ठेके से उठा कर अधिकारियों की सांठ गांठ करके लूटने व लुटाने का काम किया गया है। लखीमपुर खीरी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवासों की चाबी, और भूमि प्रमाण पत्र देने आ रहे है। जबकि भाजपा को जिन संगठनों ने जितनों का काम किया था लखीमपुर खीरी के अधिकारी उन संगठनों की सुनना व मिलना पसंद नहीं करते है। विपक्षी पार्टियों के लोगों से पैसा लेकर उनका काम करते है।1
- 7 सात गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए आज विधायक रोमी साहनी ने 5.34 करोड़ रुपए की परियोजना का किया शुभारम्भ, और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, बोझवा,मझौरा, जमुनहा और ढकिया इन गांवों को बचाने के लिए और शारदा नदी से रेलवे लाइन और सड़क को बचाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने सरकार से अनुरोध कर बजट स्वीकृत कराया और आज पूजा अर्चना कर काम शुरू कराया,2
- 7 सात गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए आज विधायक रोमी साहनी ने 5.34 करोड़ रुपए की परियोजना का किया शुभारम्भ, और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, बोझवा,मझौरा, जमुनहा और ढकिया इन गांवों को बचाने के लिए और शारदा नदी से रेलवे लाइन और सड़क को बचाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने सरकार से अनुरोध कर बजट स्वीकृत कराया और आज पूजा अर्चना कर काम शुरू कराया,1
- *7 सात गांवों को बाढ़ से बचाने के लिए आज विधायक रोमी साहनी ने 5.34 करोड़ रुपए की परियोजना का किया शुभारम्भ, और कहा कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं* *कचनारा, मटेहिया, दौलतापुर, बोझवा,मझौरा, जमुनहा और ढकिया इन गांवों को बचाने के लिए और शारदा नदी से रेलवे लाइन और सड़क को बचाने के लिए विधायक रोमी साहनी ने सरकार से अनुरोध कर बजट स्वीकृत कराया और आज पूजा अर्चना कर काम शुरू कराया,1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- लखीमपुर की शिक्षिका गुलशरण मिश्रा बनीं मिसेज यूपी 2026 लखीमपुर। जिले की प्रतिभाशाली शिक्षिका गुलशरण मिश्रा ने एक बार फिर लखीमपुर का नाम प्रदेश स्तर पर रोशन किया है। लखनऊ में आयोजित ‘मिसेज यूपी 2026’ प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। शहर के राजापुर कोठी नंबर एक, मोहल्ला काशीनगर निवासी गुलशरण मिश्रा, अमित मिश्रा की पत्नी एवं पूर्व नगर पालिका चेयरमैन अवधेश मिश्रा की पुत्रवधु हैं। वह लखीमपुर ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। गुलशरण मिश्रा इससे पहले वर्ष 2015 में ‘मिसेज लखीमपुर’ का खिताब भी जीत चुकी हैं। अब ‘मिसेज यूपी 2026’ का ताज जीतकर उन्होंने जिले का नाम रोशन किया है।3