घासा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'विराट हिंदू सम्मेलन' में गूंजा एकता का शंखनाद उदयपुर जिले के घासा क्षेत्र में हिंदू समाज को संगठित करने और सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने के उद्देश्य से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजन हुआ। इसको लेकर संपूर्ण क्षेत्र में भारी उत्साह और भक्ति का वातावरण देखा गया। महादेव मंदिर से 551 कलश की विशाल कलश एवं शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा वैद्यनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार रोड, ब्रह्मपुरी, कोटड़ी स्कूल, लोहारों का चौक, जैन नोहरा, आदर्श मार्केट और बड़ा स्कूल होते हुए आड़ी सड़क के रास्ते हनुमान चौक पर पहुंची। शोभायात्रा के समापन पर हनुमान चौक में एक विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस सभा में क्षेत्र के मुख्य संत महंत चेतनानंद गिरी महाराज मौनी आश्रम, धूनी माता ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत विश्व का प्राचीन देश है और सनातन धर्म विश्व का प्राचीन धर्म है। प्राचीन हमारी वर्ण व्यवस्था पूर्णत वैज्ञानिक आधार पर थी। कालांतर में मुगलों एवं अंग्रेजों के आगमन से इस जाति व्यवस्था में बदल दिया। इसी कारण से हिंदू समाज कमजोर हो गया। महंत गोपाल पुरी ने कहा कि माता और बहनों को महाराणा प्रताप, शिवाजी जैसे त्यागी बलिदानी संताने पैदा करनी चाहिए। इसके अलावा महंत दुष्यंत भारती महाराज वैद्यनाथ महादेव मंदिर घासा, खेमपुरी महाराज घासा आदि संतों ने धर्म सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. सतीश कुमार आचार्य ने अपने ओजस्वी संबोधन में विविधता में एकता हिंदू की विशेषता पर बताते हुए कहां की आज पूरा विश्व हिंदू समाज की तरफ देख रहा है एकता और स्वदेशी मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। घासा मंडल संयोजक सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन भारत माता की आरती व कल्याण मंत्र और अंत में महाप्रसाद का वितरण किया गया।

- उदयपुर जिले के डबोक थाना पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर देने के मामले में 6 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना के 48 घण्टो में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। डबोक थानाधिकारी हुकमसिंह ने बताया कि आरोपी रेबारियों की ढाणी गोडवा निवासी किशन लाल, प्रेम शंकर, मोहनलाल और उसके भाई हीरालाल, रोडीलाल, कमला शंकर उर्फ कमलेश को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि मृतक शंकरलाल और आरोपियों के बीच रंजिश को लेकर पहले भी मारपीट होने पर क्रॉस केस दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि सेक्टर 11 हिरणमगरी हाल गुड़ली डबोक निवासी हेमेन्द्र ने रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि गत 31 जनवरी को वह शंकरलाल के साथ जोगणिया माता जाने के लिए कार से निकला था। रास्ते में दोस्त प्रभुलाल, नन्दू, लक्ष्मण को साथ ले लिया। सभी भूता बस स्टेंड के पास पहुंचे थे कि शंकरलाल के पास किसी का कॉल आया। शंकरलाल कार से उतरकर बात कर रहा था। तब चार बाइक पर 8 जने आ गए। इन्होंने शंकर को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद उपचार के लिए उसको अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच करके उसको मृत घोषित कर दिया। परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान1
- झाड़ोल क्षेत्र के मोहम्मद फलासिया गांव स्थित राम माता जंगल में मंगलवार को दो पैंथरों के बीच आपसी संघर्ष हो गया, जिसमें एक नर पैंथर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम झाड़ोल पशु चिकित्सालय में किया गया।1
- धरियावद विधायक1
- श्री लक्ष्मी नाथ भगवान जी की मंगला आरती दर्शन गांव पुठोली चंदेरिया चित्तौरगढ़ राजस्थान में निवास करने वाले दुख दरिद्रता दूर करने वाले सुख संपत्ति आनंद वैभव खुशहाली बरसाने वाले आपकी जय हो आप ही आप हो दया करो क्षमा करो कृपा करो रक्षा करो सद बुद्धि देवो हरि ॐ ॐ नमो भगवते वासुयदेवाय1
- Post by Lucky sukhwal1
- sahi karo1
- उदयपुर जिले के मावली की पूण्य धरा पर विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। जिसमें सर्व हिंदू समाज ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कार्यक्रम मावली मंडल के सभी दस गाँवों की तरफ से कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य मार्गों पर पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा में ग्रामीण विभिन्न नारे लगाते हुए सभा स्थल तक पहुँचे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता क्षेत्रीय संयोजक स्वदेशी जागरण मंच सतीश, अमित दास महाराज, शिवानंद महाराज, बाबा राम दरबार, भेरू महाराज, संजय गिरी, अमित पुरी, किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआसा एवं उनकी शिष्या की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता की पूजा के साथ की गई। आयोजन समिति द्वारा सभी अतिथियों का उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। मुख्य वक्ता सतीश द्वारा स्वदेशी भाषा एवं वस्तु अपनाने का आह्वान किया। संतो द्वारा कुटुंब प्रबोधन एवं संयुक्त परिवार के भावों पर बल दिया। अंत में किन्नर अखाड़ा से प्रियंका भुआ ने हिंदू समाज को एक जाजम पर देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का आयोजन हुआ।1