लायंस क्लब बलिया सोसायटी के अध्यक्ष बने करण सरावगी,किया खुशी का इज़हार बलिया। लायंस क्लब बलिया सोसायटी के सत्र 2026-27 के लिए करण सरावगी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके चयन पर क्लब के सदस्यों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण सरावगी ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के प्रति समर्पित संकल्प है। उन्होंने कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा लायनिज्म की भावना को निष्ठा, ईमानदारी और एकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “नेतृत्व का सही माप उन जीवनों से होता है, जिन्हें हम प्रेरित करते हैं और उस बदलाव से जो हम समाज में लाते हैं।” उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के विश्वास और सहयोग से संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाएगी। इस दौरान सृजन गर्ग को सचिव, अभिनंदन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आर्किटेक्ट अंशुल अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष तथा वंशज सहगल को द्वितीय उपाध्यक्ष चुना गया।
लायंस क्लब बलिया सोसायटी के अध्यक्ष बने करण सरावगी,किया खुशी का इज़हार बलिया। लायंस क्लब बलिया सोसायटी के सत्र 2026-27 के लिए करण सरावगी को अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। उनके चयन पर क्लब के सदस्यों ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दीं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष करण सरावगी ने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल एक पद नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व और समाज कल्याण के प्रति समर्पित संकल्प है। उन्होंने कहा कि वह सभी सदस्यों के सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने तथा लायनिज्म की भावना को निष्ठा, ईमानदारी और एकता के साथ
आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा, “नेतृत्व का सही माप उन जीवनों से होता है, जिन्हें हम प्रेरित करते हैं और उस बदलाव से जो हम समाज में लाते हैं।” उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के विश्वास और सहयोग से संस्था सेवा के नए आयाम स्थापित करेगी तथा समाज के प्रति अपने दायित्वों को और मजबूती से निभाएगी। इस दौरान सृजन गर्ग को सचिव, अभिनंदन अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, आर्किटेक्ट अंशुल अग्रवाल को प्रथम उपाध्यक्ष तथा वंशज सहगल को द्वितीय उपाध्यक्ष चुना गया।
- पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने फर्रुखाबाद में किया महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण1
- नमस्कार, Digital E-Page News Platform पर आपका स्वागत है। मैं हूं आपके साथ, आइए नजर डालते हैं बलिया जनपद की आज 10 मई दिन रविवार की 5 बड़ी खबरों पर 🔴 शादी के दो महीने बाद नवविवाहित युवक ने लगाई फांसी गड़वार थाना क्षेत्र के रामपुर असली गांव में 26 वर्षीय प्रभु प्रसाद ने टीनशेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो महीने पहले ही युवक की शादी हुई थी, घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🔴 मातृ दिवस पर दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर महिला की मौत हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट गांव में 38 वर्षीय बबीता देवी की छत से गिरने से मौत हो गई। सुबह उठते समय हादसा हुआ, परिजन अस्पताल ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। 🔴 उधार तेल न देने पर दुकानदार और बेटे पर हमला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव में उधार में दो टिन रिफाइंड तेल मांगने को लेकर विवाद हो गया। दबंगों ने दुकानदार सुनील गुप्ता और उनके बेटे की पिटाई कर दी, पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। 🔴 जानलेवा हमले के मामले में बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में सुखपुरा थाना पुलिस ने जानलेवा हमले और धमकी के मामले में एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को परसिया मोड़ के पास से पकड़ा। 🔴 झूठी लूट की सूचना देने वाले तीन लोग गिरफ्तार उभांव थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन के विवाद को लेकर डायल 112 पर झूठी लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। 📌 फिलहाल इतना ही, बलिया की हर बड़ी और विश्वसनीय खबर के लिए जुड़े रहिए Digital E-Page News Platform के साथ। धन्यवाद।1
- बीजेपी कार्यकर्त्ता कल्पना सूर्यवंशी ने दिलाया बुज़ुर्ग महिला को घर1
- राजद नेता तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में 7-8 मुस्लिम मंत्री थे, लेकिन अब वे 'गायब' हैं। उन्होंने इस स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है, जिससे राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई है।1
- बलिया के पांडेपुर चिलकहर गाँव में एक युवक पैतृक जमीन विवाद को लेकर पुलिस के चक्कर काट रहा है। उसका आरोप है कि पिता ने अपनी जमीन बहू के नाम कर दी और फिर लापता हो गए, लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की गुहार लगाई है।1
- बलिया के उप डाकघर में हुए मारपीट विवाद के आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद इलाके में काफी चर्चा थी, अब आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।1
- अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच, बलिया ने पिपरकलां में महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनकी वीरता का बखान किया और भविष्य में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मंच ने महाराणा प्रताप की वीरगाथा को जन-जन तक पहुंचाने का दृढ़ संकल्प लिया।4
- बलिया जनपद के पकड़ी गाँव में एक मंदिर का रास्ता टूटकर गिर रहा है, जिससे भक्तों को भारी परेशानी हो रही है। टूटते रास्ते के कारण श्रद्धालुओं को मंदिर पहुंचने में दिक्कत हो रही है और कुछ भक्तों से अभद्रता की शिकायतें भी मिली हैं।1