Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ के छीतवापुर इलाके में रात की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी। लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छीतवापुर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है, जिसमें कई लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ᴛʜᴇ ʟᴜᴄᴋɴᴏᴡ ᴄʀɪᴍᴇ
लखनऊ के छीतवापुर इलाके में रात की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस जांच में जुटी। लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छीतवापुर में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना रात के समय की है, जिसमें कई लोग आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। संबंधित लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
More news from Lucknow and nearby areas
- लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक पर कहा, "ये लगातार सतत प्रक्रिया है। संगठनात्मक बैठकें हैं... हम सब लोग आपस में बैठकर चर्चा करते हैं कि कैसे प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर में बेहतरी लाई जा सकती है। पीएम मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं ने जन-जन का भरोसा जीता है और उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और आधारभूत संरचना विश्व स्तरीय बनकर तैयार है... 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की पुन: सरकार बनने जा रही है।"1
- लखनऊ 1076 हेल्पलाइन की महिला कर्मियों का प्रदर्शन कमता चौराहे पर सड़कों पर उतरीं महिला कर्मी पुलिस ने समझाकर सभी को ईको गार्डन भेजा 15000 का वादा, 8000 वेतन देने का आरोप1
- उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा मुख्यालय में हुई बैठक पर कहा, "2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार के आने और सपा को सैफई भेजने की तैयारी को लेकर बैठक हो रही है... कमल खिला हुआ है। अखिलेश यादव का मुंगेरी लाल का जो सपना है, वो सपना कोई भी देखें, सच्चाई में बदलने वाला नहीं है..." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव की रैली फ्लॉप शो साबित हुई है। हमारे गुज्जर समाज के भाई उनसे बहुत नाराज हैं। वहां जाकर उन्होंने(अखिलेश यादव) पाया तो कुछ नहीं लेकिन वो खोकर बहुत कुछ चले आए।"1
- बांदा में सामने आए जघन्य अपराध मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए दोषियों को मौत की सजा दी है। नाबालिग बच्चों के साथ अमानवीय कृत्य और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बेचने के मामले में सिंचाई विभाग के जेई रामभवन पटेल और उसकी पत्नी को दोषी करार दिया गया। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि यह अपराध समाज को झकझोर देने वाला है और ऐसे मामलों में कठोरतम सजा ही न्याय है। सीबीआई की जांच में पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ, जिससे कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। फैसले के बाद इलाके में चर्चा तेज है और इसे न्याय व्यवस्था की सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।1
- Wednesday night 01/04/2026 Lucknow ke Engineering Chauraha par shopkeeper aur customer ke beech hui jhadap ne kanooni mod le liya hai. Kya aapko pata hai aise mamlo me kaun si dharaein (sections) lag sakti hain? Legal Insights: Aisi fights me aam taur par ye kanoon apply hote hain: Section 323 IPC : Swachhanda se chot pahunchana (Voluntarily causing hurt). Section 504 IPC: Shanti bhang karne ke irade se apmaan (Intentional insult to provoke breach of peace). Section 506 IPC: Apradhik dhamki (Criminal intimidation). Section 160 IPC: Affray (Danga), agar public place ki shanti bhang hui ho. Kanoon ko apne hath me lena bhari pad sakta hai. Awareness failayein aur safe rahein! Aapka kya kehna hai is incident par? Comment me bataiye! 👇1
- एंकर: देवरिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है… जहां साइबर क्राइम टीम ने म्यूल अकाउंट के जरिए हो रही करोड़ों की ऑनलाइन ठगी का बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है… जबकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। देवरिया जिले में साइबर क्राइम टीम को बड़ी सफलता मिली है… अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक बड़े ऑनलाइन फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश किया है। 2 अप्रैल को जांच के दौरान बरहज थाना क्षेत्र के बेलडाड मोड़ से माखन लाल गुप्ता को गिरफ्तार किया गया… जो बरगड्या टोला, जयनगर वार्ड नंबर-4 का रहने वाला है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने “लैक्सीरुफ सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड” नाम से एक फर्जी कंपनी बनाकर कई बैंक खातों का संचालन किया… इन खातों के जरिए देशभर में साइबर ठगी की रकम का ट्रांजैक्शन किया जा रहा था। पुलिस के मुताबिक इस नेटवर्क से जुड़े 9 बैंक खाते संचालित किए जा रहे थे… और एनसीआरपी पोर्टल पर इन खातों से जुड़ी 46 शिकायतें दर्ज हैं। अब तक की जांच में करीब 60 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ है… जो इस पूरे मामले की गंभीरता को दर्शाता है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 11 चेकबुक, 9 एटीएम कार्ड, पासबुक, आधार कार्ड, जीएसटी रजिस्ट्रेशन, कंपनी के दस्तावेज, एपीआई एग्रीमेंट, एक एप्पल मोबाइल फोन और दो डेल लैपटॉप बरामद किए हैं। इस मामले में थाना साइबर क्राइम देवरिया में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है… पुलिस अब इस रैकेट से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। “साइबर क्राइम टीम द्वारा म्यूल अकाउंट के माध्यम से हो रही ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और उससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। आम जनता से अपील है कि वे अपने बैंक डिटेल्स, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें और किसी भी संदिग्ध लेन-देन की सूचना तुरंत 1930 पर दें।”1
- फूलपुर नगर में हनुमान जयंती पर धार्मिक कार्यक्रम हुए आयोजित।1
- लखनऊ कांग्रेस नेता अजय राय ने मालदा की घटना पर कहा, " राज्य सरकार निश्चित तौर से काम कर रही है और इस पर निश्चित ही अपनी कार्रवाई करेगी। आज जो NIA को जांच सौंपी गई है मुझे लगता है कि इसमें गृह मंत्री जो चाहते हैं वो अब अपनी तरीके से इसे देखना चाहेंगे। मुझे लगता है कि इसमें न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना चाहिए।"1