बागपत मे मजदूरी के पैसे मांगने पर दुकानदार और मजदूरों से मारपीट, दबंगों ने मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर किया हमला किया, पुलिस जांच में जुटी BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार और मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मजदूरी मांगने पर बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान पर काम करवाने आए एक व्यक्ति से जब मजदूरों ने अपनी मजदूरी मांगी, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग दुकान पर पहुंचते ही इन लोगों ने मोटरसाइकिल मैकेनिक हरकेश और वहां मौजूद मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार हरकेश अपने साथी मजदूरों के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
बागपत मे मजदूरी के पैसे मांगने पर दुकानदार और मजदूरों से मारपीट, दबंगों ने मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर किया हमला किया, पुलिस जांच में जुटी BAGHPAT DESK :- बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर दुकानदार और मजदूरों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मजदूरी मांगने पर बाइक सवार युवक ने अपने साथियों को बुलाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, दुकान पर काम करवाने आए एक व्यक्ति से जब मजदूरों ने अपनी मजदूरी मांगी, तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद उसने फोन कर अपने दर्जनों साथियों को मौके पर बुला लिया। पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग दुकान पर पहुंचते ही इन लोगों ने मोटरसाइकिल मैकेनिक हरकेश और वहां मौजूद मजदूरों के साथ बेरहमी से मारपीट की। आसपास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार हरकेश अपने साथी मजदूरों के साथ शहर कोतवाली पहुंचा और पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
- *“देश की प्रेरणादायक कहानियों को मिला मंच—‘प्रेरणा 4’ बना यादगार”* सेलिबोकास्टिंग द्वारा “प्रेरणा 4”थ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। *“देश की प्रेरणादायक कहानियों को मिला मंच—‘प्रेरणा 4’ बना यादगार”* सेलिबोकास्टिंग द्वारा “प्रेरणा 4”थ का भव्य आयोजन आर्य ऑडिटोरियम, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के उन वास्तविक नायकों को सम्मानित करना था, जो अपने साहस, सेवा और समर्पण से समाज में प्रेरणा का कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर विशेष मुख्य अतिथि हाई कोर्ट जज रविंदर कुमार पाहुजा एवं मुख्य अतिथि हिमांशु नौटियाल जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। Spl. वीवीआईपी अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप राय , मनोज कुमार द्विवेदी ,रोहित पांडे (एडवोकेट), एडवोकेट पारस चौहान की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख वीआईपी अतिथियों में डीसीपी विजय पाल सिंह तोमर , डीसीपी अजय पाल सिंह तोमर ,एसडीएम नीरज धवन , विनय ठाकुर (एडिशनल सुपरिंटेंडेंट), साध्वी आस्था माँ, व्रजेंद्र नंदन दास (इस्कॉन), कैलाश चंदक , डॉ. अजीम अनवर , मीनाक्षी भार्गव , प्रवीण भाटी , सुभाष जिंदल , ममता भाटी , प्रकाश रावत , राजिंदर कपूर (राष्ट्रपति पदक सम्मानित), अमित गुप्ता , सुश्री स्तुति गुप्ता , अजय भाटिया , राजेश कुमार , एसीपी प्रदीप कुमार (सेवानिवृत्त), डॉ. नूतन यादव , एडवोकेट हिमांशु प्रकाश , एसीपी दिनेश कुमार , मयंक शर्मा , डॉ. विनोद कुमार , आर.सी. छाजन (चीफ वार्डन, सिविल डिफेंस), डॉ. जीशान , राजपाल सिंह जी, अमित शर्मा (एसएसओ) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में पंडित गणेश दत्त भारद्वाज , मनीष मधुकर , इंस्पेक्टर राम मनोहर मिश्रा , एसआई रामवीर सिंह वर्मा , मोहित शर्मा (चीफ वार्डन), एडवोकेट शाहरुख नूर ,करनाल रॉकस्टार, डॉग लवर मअनीश , राजपुरोहित सर (डीडी वन, रिटायर्ड डायरेक्टर), डॉ. करण चौधरी ,अतुल त्रिपाठी , सूरज नाथ , मोहिंदर सिंघल , मीना भजवानी , कुमार आकाश , एसआई राधे शर्मा इंस्पेक्टर नविंदर कौर विपिन कुमार (टीजीटी, डायरेक्टर ऑफ एजुकेशन), सविता वर्मा , राजेश चौहान सहित अनेक विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन सेलिबोकास्टिंग की डायरेक्टर नेहा धामी सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिनकी मेहनत और समर्पण से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा। एसोसिएट पार्टनर के रूप में ओम रियलटेक ग्रुप एवं एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट जुड़े रहे। को-एसोसिएट पार्टनर के रूप में तेहरियाना, प्रकाश रावत के नेतृत्व में शामिल रहा। ओम रियलटेक ग्रुप के डायरेक्टर प्रवीण भाटी जी का विशेष सहयोग रहा। सपोर्टिंग पार्टनर्स में दिव्य दिल्ली, डीसीटी मॉडल मैनेजमेंट तथा वर्क एनजीओ साध्वी आस्था मां, गिफ्टिंग पार्टनर्स में बी सेलिब्रेशन (डायरेक्टर: बबीता खन्ना ) एवं जेम माइंस शामिल रहे। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण एहसास चैरिटेबल ट्रस्ट, पंख एनजीओ ए+ अकैडमी एवं थान सिंह की पाठशाला के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। सेलिबोकास्टिंग भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रतिबद्ध है।1
- थाना लोनी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का सफल अनावरण, घटना कारित करने वाले 01 अभियुक्त व 20 हजार रुपये की इनामी अभियुक्ता गिरफ्तार । बाइट- श्री सिद्धार्थ गौतम, सहायक पुलिस आयुक्त लोनी UP Police1
- हेलो DM अंकल… हमारी सड़क बनवा दीजिए।” लखीमपुर खीरी की पहली कक्षा में पढ़ने वाली छोटी बच्ची मानवी सिंह की यह मासूम अपील सोशल मीडिया पर वायरल हुई, तो सीधे जिलाधिकारी अंजनी कुमार तक पहुंच गए । वीडियो में मानवी जलभराव और टूटी सड़क दिखाते हुए स्कूल आने-जाने में हो रही परेशानी बता रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद डीएम अंजनी कुमार खुद मानवी से मिलने उसके घर पहुंच गए। उन्होंने बच्ची और अधिकारियों के साथ इलाके की सड़क का निरीक्षण किया और जल्द सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। बताया गया कि नई कॉलोनी होने और खड़ंजा नीचे बैठ जाने की वजह से वहां जलभराव की समस्या हो रही थी। यह घटना सिर्फ एक सड़क की कहानी नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की उस ताकत की मिसाल है, जहां एक छोटी बच्ची की आवाज़ प्रशासन तक पहुंची और तुरंत कार्रवाई भी हुई। मानवी की मासूम अपील ने हजारों लोगों का दिल जीत लिया और अब लोग इसे सोशल मीडिया का पॉजिटिव पावर बता रहे हैं1
- रोहिणी जिला अमन विहार में लगी भयंकर आग दमकल विभाग के 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर ताजा मामला रोहिणी जिला के आनंद विहार का है जहां एक गोदाम में भयंकर आग लगी जहां 10 से ज्यादा दाम का विवाह की गाड़ियां मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य जारी1
- दिल्ली में बेखौफ बदमाशों का आतंक नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमले की कोशिश, लोगों की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात राजधानी दिल्ली के अमन विहार इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल से घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा पर चाकू से हमला करने की कोशिश की गई। आरोपी ने स्कूल के पास ही छात्रा को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन लड़की की सतर्कता और हिम्मत से बड़ा हादसा टल गया। डरी-सहमी छात्रा मौके से भागकर पास की एक दुकान में पहुंची और मदद की गुहार लगाई। शोर सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से एक गंभीर वारदात होने से बच गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।1
- LJP का पंजाब मिशन तेज, 9 मई को जालंधर में बड़ा आयोजन पंजाब की राजनीति में बड़ा हलचल मचाने की तैयारी—नई दिल्ली में हुई अहम बैठक के बाद Lok Janshakti Party (Ram Vilas) ने राज्य में संगठन विस्तार का बिगुल बजा दिया है। पार्टी अध्यक्ष Chirag Paswan ने कार्यकर्ताओं को जोश से भरते हुए 9 मई को जालंधर में होने वाली मेगा बैठक को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बड़े नेताओं की मौजूदगी में बना रणनीतिक रोडमैप अब पंजाब में नई सियासी दिशा देने की ओर इशारा कर रहा है। सभी की नजरें अब इस बड़े शक्ति प्रदर्शन पर टिकी हैं।1
- नांगलोई में अवैध LPG गैस रिफिलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार दिल्ली में जन सुरक्षा को खतरे में डालने वाले एक बड़े अवैध LPG रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। NR-II, क्राइम ब्रांच ने नांगलोई इलाके में छापेमारी कर एक खतरनाक गैस रिफिलिंग सिंडिकेट का खुलासा किया। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी गैस एजेंसी से LPG सिलेंडर उठाकर उन्हें उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के बजाय एक सुनसान जगह पर जमा कर रहे थे।1
- नरेला में मानसून से पहले तैयारियां तेज, विधायक राजकुमार खत्री ने ड्रेन सफाई का लिया जायजा दिल्ली के नरेला विधानसभा क्षेत्र में मानसून से पहले जलभराव की समस्या से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विधायक राजकुमार खत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के प्याऊ मनियारी पॉइंट और बकनेर ड्रेन में सफाई एवं डीसिल्टिंग का कार्य कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाना है, ताकि बारिश के दौरान क्षेत्रवासियों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। संबंधित विभागों की टीमों ने ड्रेनों से गाद और कचरा हटाकर पानी के प्रवाह को बेहतर बनाने का काम किया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून से पहले सभी जरूरी कार्य समय पर पूरे किए जाएं, जिससे लोगों को राहत मिल सके।1
- दिल्ली के जंतर मंतर पर पूर्व अर्ध सैनिकों द्वारा काले बिल के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन1