कानपुर नगर में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। जनपद कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डा. आर.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी ग्राम क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, अर्बन मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान, रिजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डा. शिवकान्त, आईएफडब्ल्यू अरविन्द कुमार, एएनएम सरिता सिंह, आशा नीरू एवं आंगनबाड़ी शीला के कार्यों का भी जायजा लिया गया। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पम्पलेट वितरण एवं घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए, जिनका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संयुक्त टीम द्वारा 25 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें कोई भी घर संक्रमित नहीं पाया गया। साथ ही 119 जल-पात्रों की जांच की गई, जिनमें कहीं भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं अन्य कार्य पंचायती राज माइक्रोप्लान के अनुसार कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। वहीं, कृषि विभाग द्वारा चूहों एवं अन्य कृतकों से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे एवं नालियों में लार्वीसाइडल छिड़काव कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण कर लोगों को जलभराव रोकने, जमा पानी को हटाने, आवश्यकतानुसार केरोसीन या जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा मच्छरों से बचाव हेतु रिपेलेंट क्रीम के उपयोग और पूरे शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई। जनमानस की सुविधा हेतु संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। -------
कानपुर नगर में संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान के तहत व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान संचालित* रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर कानपुर नगर। जनपद कानपुर नगर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक अभियान एवं वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम हेतु विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरिदत्त नेमी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (वीबीडी) डा. आर.एन. सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी अरुण कुमार सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी ग्राम
क्षेत्र के विनोबा नगर मोहल्ले का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक प्रशान्त कुमार वर्मा, अर्बन मलेरिया निरीक्षक अमित धीमान, रिजनल कोऑर्डिनेटर पाथ डा. शिवकान्त, आईएफडब्ल्यू अरविन्द कुमार, एएनएम सरिता सिंह, आशा नीरू एवं आंगनबाड़ी शीला के कार्यों का भी जायजा लिया गया। अभियान के अंतर्गत घर-घर जाकर चल रही गतिविधियों का निरीक्षण किया गया तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी
गई। टीम ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के लक्षण दिखाई देने पर नजदीकी सरकारी अस्पताल में जांच अवश्य कराएं। शहरी क्षेत्रों में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा पम्पलेट वितरण एवं घरों पर स्टीकर चस्पा किए गए, जिनका निरीक्षण अधिकारियों द्वारा किया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम पर चर्चा की गई, जिसमें स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। संयुक्त टीम द्वारा 25 घरों का सर्वेक्षण
किया गया, जिसमें कोई भी घर संक्रमित नहीं पाया गया। साथ ही 119 जल-पात्रों की जांच की गई, जिनमें कहीं भी मच्छरों का लार्वा नहीं मिला। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं अन्य कार्य पंचायती राज माइक्रोप्लान के अनुसार कराए जा रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा पशुपालकों को जागरूक करते हुए पशु बाड़ों को आबादी से दूर रखने की सलाह दी गई। वहीं, कृषि विभाग
द्वारा चूहों एवं अन्य कृतकों से फैलने वाली स्क्रब टाइफस बीमारी के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के तहत शहरी क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन, ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे एवं नालियों में लार्वीसाइडल छिड़काव कराया गया। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्वेक्षण कर लोगों को जलभराव रोकने, जमा पानी को हटाने, आवश्यकतानुसार केरोसीन या जला हुआ मोबिल ऑयल डालने तथा मच्छरों से बचाव हेतु रिपेलेंट क्रीम के उपयोग और पूरे
शरीर को ढककर रखने की सलाह दी गई। जनमानस की सुविधा हेतु संचारी रोगों से संबंधित सूचना देने एवं जानकारी प्राप्त करने के लिए यूएचएम चिकित्सालय, परेड स्थित कंट्रोल रूम में हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 संचालित हैं। इसके अतिरिक्त नगर निगम स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर भी संपर्क किया जा सकता है। प्राप्त सूचनाओं पर संबंधित क्षेत्रों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। -------
- मनोज सिंह भदौरिया ने घाटमपुर थाना प्रभारी (SHO) का कार्यभार संभाल लिया है। पुलिस विभाग में हुए हालिया फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे पहले, इंस्पेक्टर भदौरिया पनकी थाने के प्रभारी थे और उनका तबादला पनकी से घाटमपुर किया गया है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद, नए थाना प्रभारी ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए। भदौरिया ने लोगों से उनकी कुशल-क्षेम पूछी और उन्हें आश्वस्त किया कि किसी भी परेशानी की स्थिति में वे उनके सीयूजी नंबर पर तुरंत संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी मदद के लिए हमेशा तत्पर खड़ी है।1
- साढ थाना क्षेत्र के कुढ़नी कछखेरावा भारत गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं की लगी लंबी लाइन इस चिलचिलाती धूप में सैकड़ो की संख्या में गैस लेने वालों की लगी भीड़ वहीं पर गैस लेने वाले क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि एजेंसी में समय होने के बाद भी ताला लगा हुआ है और अभी तक कोई भी कर्मचारी नहीं आया है जिससे कि इस चिलचिलाती धूप में गैस लेने वालों की लम्बी लाइन लगी है और अफरा तफरी मची हुई है जबकि प्रशासन का कहना है कि किसी भी एजेंसी में गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है लेकिन वहीं पर गैस उपभोक्ताओं ने बताया कि भारत गैस एजेंसी कुढ़नी में ब्लैक कर बेची जाती है गैस और यहां पर सीधे-साधे लोगों को गैस न मिलने पर भारी भीड़ जमा हुई है जबकि गैस की आस लगाए बैठे क्षेत्रीय लोगों ने तपती गर्मी की धूप में गैस के इंतजार में बैठे हुए हैं अब देखने वाली बात यह है की जिम्मेदार ऐसे गैस एजेंशियों पर क्या कार्रवाई करते हैं या फिर गैस एजेंसी मालिक इसी तरह से गैस उपभोक्ताओं को परेशान करते रहेंगे और बिचौलियों के द्वारा लंबी रकम लेकर गैस ब्लैक करते रहेंगे1
- हमीरपुर:-अज्ञात कारणों से चलते हुए लोडर में लगी भीषण आग, आग लगने से थोड़ी ही देर में आग का गोला बना लोडर, आग की जद में आने से से धू धू कर जला लोडर, आग की घटना से दहेज के सामान सहित लोडर जलकर खाक, सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू, आग की घटना से पीड़ित शख्स और लोडर मालिक का लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान, दहेज का सामान लेकर रिरुआ गांव जा रहा था लोडर, जलते हुए लोडर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, राठ कोतवाली क्षेत्र के सरसई के पास की घटना।2
- हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के वार्ड संख्या दो में संस्कृत विद्यालय के ठीक सामने 79 लाख की लागत से बने बरात घर का लोकार्पण नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया। इसमें शादी संपन्न कराने का शुल्क नगर पंचायत ने 10 हजार रुपये निर्धारित किया है। लोकार्पण के बाद कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान का विवाह संपन्न होगा। कस्बे में बरात घर का अभाव होने पर नगर पंचायत ने वार्ड संख्या दो में 79 लाख रुपये की लागत से संस्कृत विद्यालय के सामने आलीशान बरात घर का निर्माण कराया है। सोमवार को सुबह नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने संस्कृत विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य पं. बलदेव प्रसाद शास्त्री की मौजूदगी में विधि विधान के साथ इस बरात घर का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद बरात घर को कस्बा निवासी नंदू श्रीवास की पुत्री मुस्कान की शादी के लिए खोल दिया गया है। धीरेंद्र शिवहरे ने बताया कि नगर पंचायत ने शादी के लिए 10 हजार रुपये का शुल्क निर्धारित किया है। कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य, लिपिक अखिलेश यादव, अरविंद श्रीवास्तव, सभासद राजेश वर्मा, देवेश सिंह, विक्रम सिंह चंदेल, संजीव पांडे आदि मौजूद रहे।3
- Post by Anoop Nishad Kanpur1
- उन्नाव : लखनऊ-कानपुर नेशनल हाईवे पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया । पक्षी विहार गेट के बाहर तेज रफ्तार डंपर से पिकअप की हुई जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप का केबिन बुरी तरह चकनाचूरहो गया । और चालक केबिन में फंसा गया मौके पर मची अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस ने हाइड्रा और जेसीबी की मदद से रेस्क्यू कर चालक को बाहर निकाला। पिकअप चालक को गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया, हालत नाजुक है । हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग़ गया । अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज पंक्षी बिहार का मामला। देखते रहे कानपुर समाचार डिजिटल न्यूज़1
- कानपुर ब्रेकिंग... नौबस्ता थाना क्षेत्र के यशोदा नगर पोस्ट ऑफिस के सामने बने मकान में लगी भीषण आग मौके पुलिस बल मौजूद फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना ।1
- । आग इतनी तेजी से फैली कि वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल की गाड़ियां लगभग एक घंटे बाद पहुंचीं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, जिसमें प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ राहत और बचाव कार्य में जुट गए। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, जो एक राहत की बात है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है और जांच जारी है। पिछले कुछ दिनों में कानपुर में इस तरह की आग की घटनाएं बढ़ना चिंता का विषय है। ऐसे मामलों में अक्सर शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या ज्वलनशील सामग्री कारण हो सकते हैं, लेकिन आधिकारिक जांच के बाद ही सही वजह सामने आएगी।1