logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

देवरिया के बेड पीजी महाविद्यालय में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा *15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज देवरिया में फल संरक्षण केंद्र, देवरिया के सहयोग से 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में अगले 15 दिन फल और सब्जियों के संरक्षण, प्रबंधन, प्रसंस्करण के साथ साथ उनसे बनने वाले उत्पादों के द्वारा कैसे हम रोजगार के अवसर सृजित कर सकते है, के बारे में प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। आज के प्रथम दिन के मुख्य वक्ता प्रक्षिक्षण फल संरक्षण केंद्र, देवरिया प्रभारी श्री राजन प्रसाद यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को फल संरक्षण की स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

10 hrs ago
user_Rajesh Ji Public News
Rajesh Ji Public News
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
10 hrs ago

देवरिया के बेड पीजी महाविद्यालय में 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, छात्र-छात्राओं ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा *15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम* देवरिया: बी आर डी पी जी कॉलेज देवरिया में फल संरक्षण केंद्र, देवरिया के सहयोग से 15 दिवसीय फल संरक्षण प्रक्षिक्षण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रताप नारायण सिंह के दिशा निर्देशन में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के समन्वयक श्री विवेक कुमार सिंह ने बताया कि उक्त प्रक्षिक्षण कार्यक्रम में अगले 15 दिन फल और सब्जियों के संरक्षण, प्रबंधन, प्रसंस्करण के साथ साथ उनसे बनने वाले उत्पादों के द्वारा कैसे हम रोजगार के अवसर सृजित कर सकते है, के बारे में प्रक्षिक्षण दिया जायेगा। आज के प्रथम दिन के मुख्य वक्ता प्रक्षिक्षण फल संरक्षण केंद्र, देवरिया प्रभारी श्री राजन प्रसाद यादव द्वारा प्रशिक्षुओं को फल संरक्षण की स्थाई और अस्थाई विधियों के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सतेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर सभी प्रशिक्षु छात्र छात्राएं उपस्थित रही।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहारनपुर में माननीय सांसद इकरा चौधरी की दमदार आवाज के साथ प्रेस कांफ्रेंस
    1
    सहारनपुर में माननीय सांसद इकरा चौधरी की दमदार आवाज के साथ प्रेस कांफ्रेंस
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पनियरा में निषाद समाज को साधने की तैयारी? टिकट का फैसला 2027 में बदल सकता है पूरा खेल! #पनियरा #पनियरा_विधानसभा #निषाद_समाज #निषाद_वोट #भाजपा #समाजवादी_पार्टी #SP #BJP #UPPolitics #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव #2027चुनाव #गोरखपुर #महराजगंज #सियासी_समीकरण #राजनीतिक_खबर #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा
    1
    पनियरा में निषाद समाज को साधने की तैयारी?
टिकट का फैसला 2027 में बदल सकता है पूरा खेल!

#पनियरा #पनियरा_विधानसभा #निषाद_समाज #निषाद_वोट #भाजपा #समाजवादी_पार्टी #SP #BJP #UPPolitics #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव #2027चुनाव #गोरखपुर #महराजगंज #सियासी_समीकरण #राजनीतिक_खबर #ABC_Hindustan #UPबोलेगा2027तयकरेगा
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • पीपीगंज में बिना अनुमति रैली को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी साधु यादव की पुलिस से हुई नोकझोंक गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी साधु यादव द्वारा बिना अनुमति रैली निकाले जाने को लेकर हंगामा हो गया। रैली के चलते क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रैली को बिना अनुमति निकाले जाने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति रैली निकाले जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों और रैली में शामिल लोगों को रैली रोकने के लिए कहा। इसी दौरान पुलिस और रैली में शामिल लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। स्थिति बिगड़ने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति रैली निकालने और पुलिस के कार्य में बाधा डालने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    1
    पीपीगंज में बिना अनुमति रैली को लेकर हंगामा, सपा प्रत्याशी साधु यादव की पुलिस से हुई नोकझोंक

गोरखपुर। पीपीगंज थाना क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी साधु यादव द्वारा बिना अनुमति रैली निकाले जाने को लेकर हंगामा हो गया। रैली के चलते क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रैली को बिना अनुमति निकाले जाने से रोकने का प्रयास किया।
पुलिस के अनुसार, बिना अनुमति रैली निकाले जाने से यातायात प्रभावित हो रहा था। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आयोजकों और रैली में शामिल लोगों को रैली रोकने के लिए कहा। इसी दौरान पुलिस और रैली में शामिल लोगों के बीच नोकझोंक हो गई।
स्थिति बिगड़ने की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस बल के पहुंचने के बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और मौके पर शांति व्यवस्था कायम कराई।
पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति रैली निकालने और पुलिस के कार्य में बाधा डालने के मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
    user_Amarjeet paswan
    Amarjeet paswan
    Local News Reporter Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित। बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है। पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    1
    बाढ़ के पानी में न जाने की पुलिस की अपील, 87 गांव प्रभावित।

बलिया। जनपद में गंगा और घाघरा नदियां चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। करीब 87 गांव और 3 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस लाउड हेलर और गश्त के जरिए ग्रामीणों से बाढ़ के पानी में न जाने और बच्चों को भी रोकने की अपील कर रही है।
पुलिस ने नए ग्रीनफील्ड पुल के आसपास भी लगातार पेट्रोलिंग बढ़ाई है, जहां लोग पानी में नहाने का प्रयास कर रहे हैं। बीट कांस्टेबल, महिला कांस्टेबल और थाना प्रभारी प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    12 hrs ago
  • चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए। जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर एसपी ने अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसमें उपनिरीक्षक अखिलेश यादव – चौकी प्रभारी, अड्डा बाजार उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़ कांस्टेबल प्रभार गौड़ कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार कांस्टेबल रामकृत यादव कांस्टेबल प्रशांत कुमार बताया जा रहा है कि चौकी परिसर में जन्मदिन समारोह से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद जांच कराई गई और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    1
    चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाना पड़ा भारी, चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित
महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में युवा नेता का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और क्षेत्राधिकारी निचलौल को जांच के निर्देश दिए।
जांच में प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता और पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही सामने आने पर एसपी ने अड्डा बाजार चौकी प्रभारी समेत छह पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया, जिसमें
उपनिरीक्षक अखिलेश यादव – चौकी प्रभारी, अड्डा बाजार
उपनिरीक्षक विकास कुमार गौड़
कांस्टेबल प्रभार गौड़
कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार
कांस्टेबल रामकृत यादव
कांस्टेबल प्रशांत कुमार
बताया जा रहा है कि चौकी परिसर में जन्मदिन समारोह से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया। इसके बाद जांच कराई गई और प्रथम दृष्टया अनुशासनहीनता पाए जाने पर छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। मामले में आगे की विभागीय कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
    user_अनूप शुक्ला
    अनूप शुक्ला
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • कुशीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर हुई बड़ी कार्रवाई -कुशीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर हुई बड़ी कार्रवाई - डोल मेला में बाइब्रेट मशीनों से वातावरण को बाइब्रेट किया जाना - बुजुर्ग,मरीज व आने-जाने वाले राहगीरो के स्वास्थ्य प्रभावित करना - ध्वनि विस्तारक यंत्रो को ट्राली पर ऊँचाई पर बाधना - अश्लील गानों पर नर्तकियों द्वारा अश्लीलता फैलाना - धारा 183 का उलंघन करने के मामले में हुई है कार्रवाई - चौकी प्रभारी सेवरही अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा - 16 ज्ञात सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा - आठ अखाडे के आयोजक,आठ डीजे संचालक सहित ट्रेक्टर ट्राली संचालक,ट्राली पर बैठे लोग व नर्तकियों पर हुई कार्रवाई - पुलिसिया कार्रवाई से मची हड़कंप - सेवरही थाना क्षेत्र के कस्बे में बीते दिनों आयोजित हुआ था डोल मेला।
    1
    कुशीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर हुई बड़ी कार्रवाई
-कुशीनगर में सुप्रीम कोर्ट के आदेश की धज्जियां उड़ाने पर हुई बड़ी कार्रवाई
- डोल मेला में बाइब्रेट मशीनों से वातावरण को बाइब्रेट किया जाना
- बुजुर्ग,मरीज व आने-जाने वाले राहगीरो के स्वास्थ्य प्रभावित करना
- ध्वनि विस्तारक यंत्रो को ट्राली पर ऊँचाई पर बाधना
- अश्लील गानों पर नर्तकियों द्वारा अश्लीलता फैलाना
- धारा 183 का उलंघन करने के मामले में हुई है कार्रवाई
- चौकी प्रभारी सेवरही अनिल कुमार शर्मा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा
- 16 ज्ञात सहित सैकड़ों अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
- आठ अखाडे के आयोजक,आठ डीजे संचालक सहित ट्रेक्टर ट्राली संचालक,ट्राली पर बैठे लोग व नर्तकियों पर हुई कार्रवाई
- पुलिसिया कार्रवाई से मची हड़कंप 
- सेवरही थाना क्षेत्र के  कस्बे में बीते दिनों आयोजित हुआ था डोल मेला।
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बड़े बैनामों की मौके पर जांच, स्टाम्प मूल्यांकन सही मिला डीएम ने उपनिबंधक अधिकारियों को दिए पारदर्शिता के साथ पंजीकरण के निर्देश, कम स्टाम्प लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में तीन बड़े क्रय-विक्रय संपत्तियों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार देवरिया के साथ मौके पर पहुंचकर संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और उनके स्टाम्प मूल्यांकन का अभिलेखों के आधार पर परीक्षण किया। सबसे पहले चकियवां में विक्रेता नाहिर जमाल और क्रेता हिना कौसर के प्रकरण का निरीक्षण किया गया। यह संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक की थी। इसके बाद चकियवां में जितेंद्र कुमार गुप्ता और पूनम देवी द्वारा विक्रय की गई संपत्ति का सत्यापन किया गया, जिसे अशफाक आलम और फरहीन आलम ने खरीदा था। डीएम ने न्यू कॉलोनी, गरुलपार में नीतू मल्ल द्वारा विक्रय की गई संपत्ति का भी मौके पर निरीक्षण किया। इस संपत्ति को शुभम रुंगटा ने क्रय किया था। तीनों प्रकरणों में मौके की स्थिति का स्टाम्प अभिलेखों से मिलान किया गया। जांच के दौरान स्टाम्प मूल्य अभिलेखों के अनुरूप सही पाया गया। जिलाधिकारी ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित स्टाम्प मूल्य के अनुसार ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण करने के बाद ही विक्रय विलेख का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि मूल्यांकन दर अथवा स्टाम्प शुल्क में किसी प्रकार की कमी न रह जाए। डीएम ने कम स्टाम्प लगाए जाने और तथ्यों को छिपाने की प्रवृत्ति से बचने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में स्टाम्प शुल्क या मूल्यांकन में कमी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह और सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
    1
    बड़े बैनामों की मौके पर जांच, स्टाम्प मूल्यांकन सही मिला
डीएम ने उपनिबंधक अधिकारियों को दिए पारदर्शिता के साथ पंजीकरण के निर्देश, कम स्टाम्प लगाने पर कार्रवाई की चेतावनी
देवरिया। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को नगर क्षेत्र में तीन बड़े क्रय-विक्रय संपत्तियों का स्थलीय सत्यापन किया। उन्होंने एआईजी स्टाम्प एवं सब रजिस्ट्रार देवरिया के साथ मौके पर पहुंचकर संपत्तियों की वास्तविक स्थिति और उनके स्टाम्प मूल्यांकन का अभिलेखों के आधार पर परीक्षण किया।
सबसे पहले चकियवां में विक्रेता नाहिर जमाल और क्रेता हिना कौसर के प्रकरण का निरीक्षण किया गया। यह संपत्ति एक करोड़ रुपये से अधिक की थी। इसके बाद चकियवां में जितेंद्र कुमार गुप्ता और पूनम देवी द्वारा विक्रय की गई संपत्ति का सत्यापन किया गया, जिसे अशफाक आलम और फरहीन आलम ने खरीदा था।
डीएम ने न्यू कॉलोनी, गरुलपार में नीतू मल्ल द्वारा विक्रय की गई संपत्ति का भी मौके पर निरीक्षण किया। इस संपत्ति को शुभम रुंगटा ने क्रय किया था। तीनों प्रकरणों में मौके की स्थिति का स्टाम्प अभिलेखों से मिलान किया गया। जांच के दौरान स्टाम्प मूल्य अभिलेखों के अनुरूप सही पाया गया।
जिलाधिकारी ने उपनिबंधक अधिकारियों को निर्देश दिया कि संपत्तियों के क्रय-विक्रय में निर्धारित स्टाम्प मूल्य के अनुसार ही पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण करने के बाद ही विक्रय विलेख का पंजीकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरती जाए, ताकि मूल्यांकन दर अथवा स्टाम्प शुल्क में किसी प्रकार की कमी न रह जाए।
डीएम ने कम स्टाम्प लगाए जाने और तथ्यों को छिपाने की प्रवृत्ति से बचने की हिदायत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में स्टाम्प शुल्क या मूल्यांकन में कमी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प अजय धर्मराज सिंह और सब रजिस्ट्रार अजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    32 min ago
  • यूजीसी को लेकर आज गोरखपुर में गांधी प्रतिमा के सम्च्छ किया प्रदर्शन
    1
    यूजीसी को लेकर आज गोरखपुर में गांधी प्रतिमा के सम्च्छ किया प्रदर्शन
    user_फ़िरोज़ अहमद
    फ़िरोज़ अहमद
    Photographer वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला रविवार की रात से शुरू होकर सकुशल सोमवार की सुबह संपन्न हुवा सलग्न...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला रविवार की रात से शुरू होकर सकुशल सोमवार की सुबह संपन्न हुवा एंकर.. श्री कृष्णा जन्माष्टमी डोल मेला हमारी धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। पडरौना नगर के छावनी, सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, कसेरा टोली, तुरहा टोली, दरबार रोड, तिलक चौक तुरहाटोली, समेत सभी अखाड़ों के खिलाड़ी भगवान श्रीकृष्ण की डोल की पूजा-अर्चना के बाद रात के साढे दस बजे से नगर भ्रमण के लिए निकले। अखाड़ा दल आर्केस्ट्रा के साथ शहर के मुख्य सड़को से होते हुए तमाम मुहल्लों का भ्रमण करने के बाद नगर के सुभाष चौक पहुंचे और वहां से प्रमुख मार्गों से होकर शहर का भ्रमण किये। लोगों ने जगह-जगह डोल में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना की। यह भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और सनातन परंपरा से जुड़ी धार्मिक विरासत है। ऐसे आयोजन में लोकगीत, भजन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक प्रस्तुतियां हों तो वह संस्कृति को आगे बढ़ाती हैं। डोल मेला में आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं। दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। धार्मिक जुलूसों में अश्लील गीत, फूहड़ नृत्य और आपत्तिजनक प्रस्तुतियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।क्योंकि सवाल सिर्फ एक मेले का नहीं है। सवाल यह है कि क्या हमारी धार्मिक परंपराओं को मनोरंजन के नाम पर धीरे-धीरे अपनी मूल पहचान खोने दिया जाएगा? भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भक्ति, संस्कार और धर्म की विजय का पर्व है। नपाध्यक्ष ने अखाड़ा समितियों से मिलकर सुविधाओं का लिया जायजा डोल मेला मे पडरौना नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने समस्त डोल समिति व अखाड़ा मंडल के बीच उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर पालिका प्रशासन की ओर हर संभव आवश्यक सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी समितियों से कहा कि परम्परागत डोल मेला में किसी चीज की कमी नही होगी वह व्यक्तिगत रुप से हर समिति के सहयोग में तन, मन धन के साथ खडे रहेगें। बता दें कि नपा द्वार डोल झाँकियों वाले प्रमुख मार्गों की विशेष साफ सफाई, बिजली व्यवस्था के साथ पानी टैंकर की व्यवस्था की गयी थी। इसके साथ धूल मिट्टी की समस्या से बचने के लिए सडको पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया था। मेला के दौरान नपा के जलकल परिसर मे भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार व जलपान के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था भी चेयरमैन विनय जायसवाल द्वारा कराया गया था। उन्होंने मेला के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, नपाकर्मियों, पुलिस प्रशास सहित आमजन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल. सदर विधयक मनीष जायसवाल व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
    4
    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला रविवार की रात से शुरू होकर सकुशल सोमवार की सुबह संपन्न हुवा 
सलग्न...श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन पडरौना शहर में परंपरागंत डोल मेला रविवार की रात से शुरू होकर सकुशल सोमवार की सुबह संपन्न हुवा 
एंकर.. श्री कृष्णा जन्माष्टमी डोल मेला हमारी धार्मिक परंपरा, लोक संस्कृति और सामूहिक आस्था का प्रतीक माना जाता है। 
पडरौना नगर के छावनी, सुभाष चौक, बेलवा चुंगी, कसेरा टोली, तुरहा टोली, दरबार रोड, तिलक चौक तुरहाटोली, समेत सभी अखाड़ों के खिलाड़ी भगवान श्रीकृष्ण की डोल की पूजा-अर्चना के बाद रात के साढे दस बजे से नगर भ्रमण के लिए निकले। अखाड़ा दल आर्केस्ट्रा के साथ शहर के मुख्य सड़को से होते हुए तमाम मुहल्लों का भ्रमण करने के बाद नगर के सुभाष चौक पहुंचे और वहां से प्रमुख मार्गों से होकर शहर का भ्रमण किये। लोगों ने जगह-जगह डोल में स्थित भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों की विधिवत पूजा-अर्चना की।
यह भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, भक्ति और सनातन परंपरा से जुड़ी धार्मिक विरासत है। ऐसे आयोजन में लोकगीत, भजन, धार्मिक झांकियां और पारंपरिक प्रस्तुतियां हों तो वह संस्कृति को आगे बढ़ाती हैं। 
डोल मेला में आने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल होते हैं।   दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। धार्मिक जुलूसों में अश्लील गीत, फूहड़ नृत्य और आपत्तिजनक प्रस्तुतियों पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।क्योंकि सवाल सिर्फ एक मेले का नहीं है। सवाल यह है कि क्या हमारी धार्मिक परंपराओं को मनोरंजन के नाम पर धीरे-धीरे अपनी मूल पहचान खोने दिया जाएगा? भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भक्ति, संस्कार और धर्म की विजय का पर्व है।  
नपाध्यक्ष ने अखाड़ा समितियों से मिलकर सुविधाओं का लिया जायजा डोल मेला मे पडरौना नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने समस्त डोल समिति व अखाड़ा मंडल के बीच उपस्थित होकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और नगर पालिका प्रशासन की ओर हर संभव आवश्यक सुविधा और संसाधन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी समितियों से कहा कि परम्परागत डोल मेला में किसी चीज की कमी नही होगी वह व्यक्तिगत रुप से हर समिति के सहयोग में तन, मन धन के साथ खडे रहेगें। बता दें कि नपा द्वार डोल झाँकियों वाले प्रमुख मार्गों की विशेष साफ सफाई, बिजली व्यवस्था के साथ पानी टैंकर की व्यवस्था की   गयी थी। इसके साथ धूल मिट्टी की समस्या से बचने के लिए सडको पर टैंकर से पानी का छिड़काव कराया गया था। मेला के दौरान  नपा के जलकल परिसर मे  भक्तजनों और श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार व जलपान के साथ मेडिकल किट की व्यवस्था भी चेयरमैन विनय जायसवाल द्वारा कराया गया था।  उन्होंने मेला के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति, नपाकर्मियों, पुलिस प्रशास  सहित आमजन को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष विनय जायसवाल. सदर  विधयक मनीष जायसवाल व  नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के प्रतिनिधि मनीष जायसवाल के अलावा तमाम लोग उपस्थित रहे।
    user_Ajeet kumar
    Ajeet kumar
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.