logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

"फर्जी बैंक खाते एवं साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार" "फर्जी बैंक खाते एवं साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश चार आरोपी गिरफ्तार" अशोकनगर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में थाना कोतवाली अशोकनगर पुलिस द्वारा फर्जी बैंक खाते खोलकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 07.04.2026 को आवेदक रौनक पुत्र कन्हैयालाल यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी तार वाले बालाजी मंदिर के पास अशोकनगर द्वारा थाना कोतवाली में एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदन में बताया गया कि करन अहिरवार अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों के आधार एवं पैन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी बैंक खाते खोलते हैं तथा उन्हें अन्य व्यक्तियों को बेचकर अवैध लाभ अर्जित करते हैं। आवेदन की जांच पर आरोपियों द्वारा आवेदक सहित अन्य व्यक्तियों के दस्तावेज लेकर बिना वैधानिक प्रक्रिया के बैंक खाते खोलना तथा उन खातों का दुरुपयोग करना पाया गया। साथ ही खाताधारकों को पूर्ण भुगतान न कर धोखाधड़ी करना भी सामने आया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली अशोकनगर में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 318(4), 316 (5) भारतीय न्याय संहिता एवं 66 (सी) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली निरी० रवि प्रताप सिंह चौहान को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी करन अहिरवार, निवासी भौराकाछी, सुयाश सिंघई, निवासी दुबे कॉलोनी, अशोकनगर, जितेन्द्र पुरी, निवासी विंध्याचल कॉलोनी, गुना एवं प्रवल प्रताप सिंह तोमर, निवासी गुना को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं, जिनमें बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों के दुरुपयोग के महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुए हैं। प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय लेन-देन (लाखों से करोड़ों रुपये तक) होने की संभावना पाई गई है। आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी एकत्रित की जा रही है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रविप्रताप सिंह चौहान, सउनि विनोद तिवारी, प्र.आर. पंकज तिवारी, प्र.आर. नवल शर्मा एवं आरक्षक अवनीश दोहरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वह अपने आधार, पैन एवं अन्य व्यक्तिगत दस्तावेज किसी भी अज्ञात व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

23 hrs ago
user_ADJ,Alim Dyer Journalist
ADJ,Alim Dyer Journalist
Reporter Mungaoli•
23 hrs ago
f3e03ca2-4e10-41a1-a9c8-145b50fb2793

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान पुरानी गल्ला मंडी में सामूहिक विवाह सम्मेलन 50 जोड़ों का हुआ विवाह
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    44 min ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि। रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है। यह बात प्रमोद राय ने कहा कि आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें। काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं। स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।
    9
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना :- बीना रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म क्रमांक 3 पर हज यात्रियों का किया गया भव्य स्वागत। जहां पर हज यात्रियों के स्वागत के लिए सैकड़ो की तादाद में लोग उपस्थित थे
बीना से हज यात्रा जाने से पहले राम वार्ड पार्षद अतीक खान ने हज यात्रियों का स्वागत सम्मान समारोह रखा जिसमें नगर पालिका की पूर्व हेल्थ ऑफीसर मोहम्मद नजीब काजी, बेगम नगमा सुल्तान, जाहिद खान, यूनुस अली, अफसर अली शमीम बानो, आदि।
रवाना होने से पहले हाजी इरफान खान ने कहा कि वह खुशनसीब है जिन्हें हज जाने का मौका मिलता है और हम अल्लाह ताला से दुआ करते हैं सभी मुसलमानों को हज जाने का मौका मिले
पार्षद अतीक खान ने कहा कि आप सभी खुशनसीब हैं जिन्हें अल्लाह ने हज करने के लिए बुलाया है।
यह बात प्रमोद राय ने कहा कि  आप अल्लाह के मेहमान हैं। वहां जाकर मध्य प्रदेश और देश में अमन-चैन और विकास के लिए दुआ करें।
काफिला बीना रेलवे स्टेशन से 20 अप्रैल को रवाना हुआ 
मौके पर मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बताया कि हज यात्रा इस्लाम का एक महत्वपूर्ण अरकान है और हर मुसलमान की ख्वाहिश होती है कि वह अपने जीवन में एक बार हज करे। गांव के लोगों ने इसे गर्व का विषय बताते हुए कहा कि उनके बीच से जायरीन हज के लिए रवाना हो रहे हैं।
स्टेशन पर मौजूद सभी लोगों ने हज यात्रियों की कुशल, सुरक्षित और सफल यात्रा की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर विशेष रूप से बृजेश राय, मनोज बौद्ध, विकास तिवारी, सुजीत मिश्रा, आकाश ठाकुर, गोविंद पंथी, हुकुमचंद, आदि उपस्थित थे।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    2 hrs ago
  • खबर जिला सागर से। लोकेशन,, मालठौन, सागर। लखनऊ से भोपाल जा रहे। ट्रक दुर्घटना में कार ड्राइवर गभीर रूप से घायल, Frb के चालक भारत सोनी , और विनोद कुमार ने पहुंचाया हॉस्पिटल, लखनऊ से भोपाल जा रही एक कार की ट्रक से टक्कर हुई।जिसमें (१) ड्राइवर उम्र 25, वर्ष, (२)प्रेम लोधी उम्र 35, वर्ष आशा लोधी उम्र 55,वर्ष,भोपाल,घायल हो गए। जिसमें ड्राइवर की हालत गम्भीर बताई गई है। लोकेशन ,, मालठौन टोल के पास। घटना समय सुबह 05:35,पर
    1
    खबर जिला सागर से।
लोकेशन,, मालठौन, सागर।
लखनऊ से भोपाल जा रहे। ट्रक  दुर्घटना में कार ड्राइवर गभीर रूप से घायल,
Frb के चालक भारत  सोनी , और विनोद कुमार ने पहुंचाया हॉस्पिटल,
लखनऊ से भोपाल जा रही एक कार की ट्रक से टक्कर हुई।जिसमें (१) ड्राइवर उम्र 25, वर्ष, 
(२)प्रेम लोधी उम्र 35, वर्ष 
आशा लोधी उम्र 55,वर्ष,भोपाल,घायल हो गए। जिसमें ड्राइवर की हालत गम्भीर बताई गई है।
लोकेशन ,,  मालठौन टोल के पास।
घटना समय सुबह 05:35,पर
    user_हरिकृष्ण सोनी
    हरिकृष्ण सोनी
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक और सवारी टैक्सी की टक्कर में कई यात्री घायल ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने सामने से आ रही सवारी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    1
    ललितपुर में भीषण सड़क हादसा, गैस सिलेंडर ट्रक और सवारी टैक्सी की टक्कर में कई यात्री घायल
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बिरारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गैस सिलेंडर से भरे ट्रक और सवारी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैक्सी में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार में आ रहे गैस सिलेंडर ट्रक ने सामने से आ रही सवारी टैक्सी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैक्सी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें बैठे यात्री घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल भेजा गया। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही बताया जा रहा है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
    user_बुंदेलखंड LIVE TV
    बुंदेलखंड LIVE TV
    DS Automobiles dealer पाली, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 min ago
  • पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम रैकवार उम्र 37 वर्ष निवासी गांधीनगर कॉलोनी चंदेरी ने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीबन 9:30 बजे मनोज रैकवार निवासी गांधीनगर ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    1
    पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी शुभम रैकवार उम्र 37 वर्ष निवासी गांधीनगर कॉलोनी चंदेरी ने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीबन 9:30 बजे मनोज रैकवार निवासी गांधीनगर ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैंने गाली देने से मना किया तो उसने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी दी। चंदेरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    user_Chanderi halchal news
    Chanderi halchal news
    Artist चंदेरी, अशोकनगर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें आज कस्बा जाखलौन में परशुराम जयंती के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा जाखलौन के मेंन चौराहा राजमार्ग चौराहा होते हुए रामराजा मंदिर फिर रामराजा मंदिर से वापस इंद्र अखाड़ा मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा समाप्त होने पर सभी लौगो ने पूजा अर्चन किया
    2
    जाखलौन ललितपुर हम आपको बता दें आज कस्बा जाखलौन  में परशुराम जयंती के मौके पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई शोभायात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ हुई और कस्बा जाखलौन  के मेंन चौराहा राजमार्ग चौराहा होते हुए रामराजा मंदिर फिर रामराजा मंदिर से वापस इंद्र अखाड़ा मंदिर पर समाप्त हुई शोभायात्रा समाप्त होने पर सभी  लौगो ने पूजा अर्चन किया
    user_नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    नीरज शर्मा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी
    ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Lalitpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • लोकेशन:-बीना रिपोर्टर:- राकेश सेन बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया। इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है। इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।
    1
    लोकेशन:-बीना 
रिपोर्टर:- राकेश सेन 
बीना :-बुंदेलखंड मोर्चा के तहत राहुल यादव द्वारा बेरोजगारों के हितो को लेकर गांधी चौराहा पर पुलिस चौकी के सामने टेंट लगाकर प्रदर्शन किया जाना था किंतु पुलिस विभाग द्वारा टेंट को हटा दिया गया।
इसके बाद राहुल यादव एडवोकेट कृष्ण कैथोरिया विगर टेंट के ही धूप में बैठ गए उनका कहना था कि बीना रिफाइनरी में बीना शहर के बाहर के लोगों को रोजगार दिया जा रहा है जबकि स्थानीय रोजगार भटक रहे हैं। 
जब राहुल यादव से पूछा कि क्या आपने परमिशन ली थी तो उनका कहना था हमने परमिशन के लिए आवेदन दिया था अब यह उनका कार्य था कि वह हमें बताते परमिशन दी या नहीं हम प्रजातांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं किंतु पुलिस ने बदसलूकी की वह उचित नहीं। 
जबकि पुलिस का कहना था इन्हें परमिशन लेकर बैठना चाहिए बिगर परमिशन के आंदोलन गैर कानूनी है।
इनका धरना दूसरे दिन की जारी है।
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    Bina, Sagar•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.