हरदोई: थाना सवायजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम सिलवारी में लगाई महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल हरदोई। सवायजपुर। आज दिनांक 15/09/2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा ग्राम सिलवारी में महिलाओं एवं बालिकाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरदोई: थाना सवायजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम सिलवारी में लगाई महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल हरदोई। सवायजपुर। आज दिनांक 15/09/2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा ग्राम सिलवारी में महिलाओं एवं बालिकाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल के दौरान महिला आरक्षी करिश्मा यादव, महिला आरक्षी गुलशन राजपूत और महिला आरक्षी कोमल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, वृद्धा पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों - वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, वूमेन हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108/102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या छेड़छाड़ होने पर बिना डरे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
हरदोई: थाना सवायजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम सिलवारी में लगाई महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल हरदोई। सवायजपुर। आज दिनांक 15/09/2026 को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा ग्राम सिलवारी में महिलाओं एवं बालिकाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरदोई: थाना सवायजपुर पुलिस ने मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत ग्राम सिलवारी में लगाई महिलाओं व बालिकाओं की चौपाल हरदोई। सवायजपुर। आज दिनांक 15/09/2026
को मिशन शक्ति फेज 5.0 के द्वितीय चरण के तहत थाना सवायजपुर पुलिस द्वारा ग्राम सिलवारी में महिलाओं एवं बालिकाओं की चौपाल लगाकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चौपाल के दौरान महिला आरक्षी करिश्मा यादव, महिला आरक्षी गुलशन राजपूत और महिला आरक्षी कोमल द्वारा महिलाओं व बालिकाओं को सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,
वृद्धा पेंशन योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं को सरकारी हेल्पलाइन नंबरों - वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, वूमेन हेल्पलाइन 181, एंबुलेंस सेवा 108/102, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में बताया गया और पंपलेट वितरित किए गए। पुलिस टीम ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न या छेड़छाड़ होने पर बिना डरे इन हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।
- सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव सई नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत, दूसरे दिन बरामद हुए दोनों के शव हरदोई में दर्दनाक हादसे से मचा कोहराम, गोताखोरों और पीएसी की मदद से चला तलाशी अभियान हरदोई। कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कनजोरा में सई नदी में नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर 2026 को इकरा पुत्री मकबूल उम्र करीब 12 वर्ष और मोहम्मद फजल पुत्र मकबूल उम्र करीब 10 वर्ष, निवासी ग्राम कनजोरा, सई नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों बच्चे नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। स्थानीय गोताखोरों तथा पीएसी की मदद से दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। लगातार चले तलाशी अभियान के बाद 16 सितंबर को दोनों बच्चों के शव बरामद कर लिए गए। पुलिस ने पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले में अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटना के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी ने पुलिस की कार्रवाई और घटनाक्रम की जानकारी दी।1
- फर्रुखाबाद ब्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद में बुधवार को आजाद समाजवादी पार्टी A.S.P के पदाधिकारी ने पैदल मार्च निकाला।1
- CITY NEWS: गंगा दरवाजा क्षेत्र में गणपति बप्पा की स्थापना, जयकारों से गूंजा मोहल्ला1
- *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।* *कोतवाली शहर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 638/26 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 653/26 धारा 303(2) से संबंधित 02 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान की बाइट ।*1
- फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद* *फतेहगढ़ में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 शातिर गिरफ्तार, कटे हुए पार्ट्स का जखीरा बरामद* *फतेहगढ़।* फतेहगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। SOG और थाना कादरीगेट पुलिस की संयुक्त टीम ने वाहन चोर गिरोह के 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों के पास से चोरी की 1 मोटरसाइकिल, 11 इंजन, 11 चेसिस, 66 टायर समेत दर्जनों मोटरसाइकिलों के कटे हुए पुर्जे और एक अवैध तमंचा कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आशीष कुमार उर्फ अंशू निवासी देवपुरी और योगेन्द्र उर्फ केशवदास निवासी शमशाबाद के रूप में हुई है। दोनों शातिर किस्म के अपराधी हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे रात के अंधेरे में सुनसान जगहों से बाइक चोरी करते थे और फिर गैराज में ले जाकर काटकर पुर्जे-पुर्जे बेच देते थे ताकि पकड़े न जा सकें। अब तक 20 से अधिक बाइक चोरी करना कबूला है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 14/15 सितंबर की रात घेराबंदी कर दोनों को दबोचा गया। आरोपियों पर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामदगी देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। थाना कादरीगेट में आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।1
- पिहानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार पिहानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित मो. इत्तिखार पुलिस के हत्थे चढ़ा, हत्या समेत कई गंभीर मुकदमों में रहा है नामजद पिहानी/हरदोई। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिहानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मो. इत्तिखार पुत्र मो. शेर, निवासी ग्राम पांडरवा किला, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, 29 अगस्त 2026 को मो. इत्तिखार समेत कुल 10 अभियुक्तों के विरुद्ध आर्थिक एवं भौतिक लाभ के उद्देश्य से संगठित गिरोह बनाकर अपराध एवं समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में थाना पिहानी में मुकदमा अपराध संख्या 440/25, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा अभियुक्त मो. इत्तिखार की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या समेत 16 मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वर्ष 2019 से 2026 तक हत्या, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। इनमें वर्ष 2019 का धारा 302 भादवि का हत्या का मुकदमा तथा गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी शामिल हैं। इनकी रही भूमिका कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम बाबू, हेड कांस्टेबल आशीष सिंह, कांस्टेबल गजेंद्र सिंह तथा कांस्टेबल जयपाल सिंह शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से वांछित चल रहे इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस द्वारा उसके आपराधिक इतिहास और दर्ज मुकदमों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।1
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर रेलवे क्रासिंग के पास युवक का मिला शव रेलवे क्रॉसिंग के पास युवक का शव मिलने से फैली सनसनी फर्रुखाबाद मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी ओर बुधवार सुबह रेलवे लाइन किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के शरीर पर चोट के निशान और पीठ पर खून के निशान दिखाई दिए। शव के पास रेलवे लाइन के स्लीपर के समीप 315 बोर का तमंचा भी पड़ा मिला। तमंचा खुला हुआ था और उसकी क्षतिग्रस्त मूठ पर लाल रंग का धागा बंधा था। घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।थानाध्यक्ष अजब सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को सीधा कर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उसकी पहचान कोतवाली फर्रुखाबाद क्षेत्र के मोहल्ला खड़ियाई निवासी अरविंद शुक्ला के 35 वर्षीय पुत्र अमन शुक्ला के रूप में हुई।परिजनों ने बताया कि अमन दवा विक्रेता की एजेंसी पर काम करता था। उसके पिता के घर पर ही परचून की दुकान है। मंगलवार शाम अमन घर से दवा की पेमेंट लेने का बोलकर गया था। रात में वापस न आने पर परिजन रातभर तलाश करते रहे परिजनों ने थाने में तहरीर दी है बुधवार सुबह रेलवे लाइन के पास उसका शव मिलने की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने अमन की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। शव के पास मिले तमंचे को भी जांच में शामिल किया गया है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।1
- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के इस्लामनगर टिलिया मोहल्ले में पति पर पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, सोते समय चाकू से हमला कर 28 वर्षीय नगमा की हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है, कि पति को पत्नी पर शक था, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।1