logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शहडोल *"प्रशासन मुर्दाबाद!", "बुढार पुलिस मुर्दाबाद!"— इन गगनभेदी नारों से आज शहडोल का केशवाही मार्ग थर्रा उठा। चीखती मासूम, सड़क पर बिखरी लाशें और सिस्टम की संवेदनहीनता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा।* *शहडोल (केशवाही)। मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर आज मंझौली के पास देखने को मिली। जहाँ एक ओर सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, वहीं दूसरी ओर खाकी और सफेद कोट वाली व्यवस्था ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। अनूपपुर के देवगांव से धनपुरी जा रहे दंपति की मौत के बाद, जब उनकी घायल मासूम बेटी को अस्पताल ले जाने की बारी आई, तो एंबुलेंस की जगह मौके पर 'ऑटो रिक्शा' भेज दिया गया।* *👉लाशों के पास बैठी रही* *मासूम, पुलिस ने भेजा ऑटो हादसे के बाद का मंजर रूह कंपा देने वाला था। लहूलुहान माता-पिता के शवों के पास उनकी घायल बच्ची घंटों इस उम्मीद में बैठी रही कि शायद कोई मदद आएगी। लेकिन जब मदद के नाम पर पुलिस और प्रशासन ने एक खटारा ऑटो रिक्शा खड़ा कर दिया, तो स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।* *👉ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम* *एंबुलेंस के बजाय ऑटो पहुँचते ही ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। "शर्म करो प्रशासन" और "पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद" के नारों के साथ सड़क जाम कर दी गई। लोगों का साफ तौर पर कहना था कि क्या एक तड़पती हुई बच्ची की जान की कीमत इतनी सस्ती है कि उसे एंबुलेंस तक नसीब न हो सके?*

2 hrs ago
user_Saif Khan
Saif Khan
Anuppur, Madhya Pradesh•
2 hrs ago

शहडोल *"प्रशासन मुर्दाबाद!", "बुढार पुलिस मुर्दाबाद!"— इन गगनभेदी नारों से आज शहडोल का केशवाही मार्ग थर्रा उठा। चीखती मासूम, सड़क पर बिखरी लाशें और सिस्टम की संवेदनहीनता के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा ज्वालामुखी बनकर फूट पड़ा।* *शहडोल (केशवाही)। मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर आज मंझौली के पास देखने को मिली। जहाँ एक ओर सड़क हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया, वहीं दूसरी ओर खाकी और सफेद कोट वाली व्यवस्था ने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। अनूपपुर के देवगांव से धनपुरी जा रहे दंपति की मौत के बाद, जब उनकी घायल मासूम बेटी को अस्पताल ले जाने की बारी आई, तो एंबुलेंस की जगह मौके पर 'ऑटो रिक्शा' भेज दिया गया।* *👉लाशों के पास बैठी रही* *मासूम, पुलिस

ने भेजा ऑटो हादसे के बाद का मंजर रूह कंपा देने वाला था। लहूलुहान माता-पिता के शवों के पास उनकी घायल बच्ची घंटों इस उम्मीद में बैठी रही कि शायद कोई मदद आएगी। लेकिन जब मदद के नाम पर पुलिस और प्रशासन ने एक खटारा ऑटो रिक्शा खड़ा कर दिया, तो स्थानीय ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।* *👉ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन और चक्काजाम* *एंबुलेंस के बजाय ऑटो पहुँचते ही ग्रामीणों ने मौके पर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। "शर्म करो प्रशासन" और "पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद" के नारों के साथ सड़क जाम कर दी गई। लोगों का साफ तौर पर कहना था कि क्या एक तड़पती हुई बच्ची की जान की कीमत इतनी सस्ती है कि उसे एंबुलेंस तक नसीब न हो सके?*

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ▶️ संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम मैच पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर टीम के मध्य खेला गया।
    1
    ▶️ संभागीय मुख्यालय शहडोल के महात्मा गांधी स्टेडियम में जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कबड्डी प्रतियोगिता का प्रथम मैच पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय एवं जनपद पंचायत जयसिंहनगर टीम के मध्य खेला गया।
    user_अजय कुमार केवट
    अजय कुमार केवट
    Photographer सोहागपुर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • धमतरी अस्पताल में बड़ी लापरवाही बर्न वार्ड के बाथरूम में युवती ने लगाई फांसी
    1
    धमतरी अस्पताल में बड़ी लापरवाही बर्न वार्ड के बाथरूम में युवती ने लगाई फांसी
    user_Sawan kumar
    Sawan kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Manoj shrivastav
    1
    Post by Manoj shrivastav
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • #शहडोल #shahdol
    1
    #शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि* उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।* *इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*
    4
    *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि*
उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *आज अष्टम दिवश श्री शिव महापुराण के माध्यम से वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा वर्णन किया गया* उमरिया //जिलेकेअंतर्गत ग्राम उफरी (टिकुरी टोला) में श्री नारायण सिंह राजपूत जी के निज निवास में ग्यारह दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।*जहां आज अष्टम दिवश में उत्तर प्रदेश से पधारे हुए श्री पंडित कथा व्यास श्री श्रवण कुमार मिश्र जी ने वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा का वर्णन किया है* उन्होंने शिव महापुराण पुराण के माध्यम से बतलाया कि शिव महापुराण के अंतर्गत रहता का पूर्व खंड (लगभग 4000 श्लोक)शिव ज्ञान सृष्ट रचना और ब्रह्मांडीय व्यवस्था का अद्भुत खजाना है। वासुदेव द्वारा पंडित यह संहिता बताती है कि महादेव की पृष्ठ बालक और सहायक हैं जो भक्तों की वह भक्ति कर्म योग और मुक्ति का वर्णन दिखाते हैं।। इस तरह से अन्य कथाओं के बारे में भी वर्णन किया गया है, शिव पंचाक्षर स्त्रोत (मंत्र-न म शि-वा-य ) की महिमा यह ॐ नमः शिवाय का सार है, जिससे पांच अक्षर (न म शि व य ) पांच महा -भूतों पृथ्वी ,जल ,अग्नि, वायु और आकाश-के प्रतीक है और शिव पुराण के अनुसार इस स्त्रोत का पाठ करने वाला शिवलोक प्राप्त कर शिव के साथ आनंदित होता है। जिससे सभी बाधाएं दूर होती है और समृद्धि मिलती है। जैसा की पार्वती जी की तपस्या और ऋषियों के अनुभव से सिद्ध है और शिव पुराण में वर्णित है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। शिव पुराण के अनुसार कथा व्यास जी ने बताया कि शमी पत्र (पत्ती) और बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जो सुख शांति धन और मोक्ष प्रदान करते हैं, शमी पत्र चढ़ाने से शनि दोष और 84 लाख योनियों के कष्ट दूर होते हैं, जबकि बेलपत्र की शीतलता शिव को प्रसन्न करती है, और त्रिगुणा ( ब्रह्मा विष्णु शिव)का प्रतीक है, जिसे अर्पण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। खासकर सावन में और प्रदोष में इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। *आज की कथा में आए हुए श्रद्धालुओं ने ठाकुर देव जी का दर्शन कर पूजा अर्चना किए एवं कथा व्यास जी श्रीफल पुष्प अर्पित कर स्वागत किये ,और और आशीर्वाद प्राप्त किये, एवं वहीं कथा में सम्मिलित हुए और कथा श्रवण कर रसास्वादन किया, एवं सैकड़ो की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने श्रवण कर गद गद होकर भाव विभोर हुए एवं झूम उठे*।। *कथा के अंत में कथा व्यास जी ने सभी श्रद्धालुओं से बतलाया कि शिव पुराण का अंतिम श्लोक के एक चरण अनु शरण करे तो हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी 12 मार्च दिन गुरुवार को चढ़ोत्तरी एवं हवन यज्ञ, एवं 13 मार्च दिन शुक्रवार को विशाल भंडारा , विदाई कथा विश्राम होगा,14 मार्च को जवारा विसजर्न किया जाएगा*
    1
    *आज अष्टम दिवश श्री शिव महापुराण के माध्यम से वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा वर्णन किया गया*
उमरिया //जिलेकेअंतर्गत ग्राम उफरी (टिकुरी टोला) में श्री नारायण सिंह राजपूत जी के निज निवास में ग्यारह दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।*जहां आज अष्टम दिवश में उत्तर प्रदेश से पधारे हुए श्री पंडित कथा व्यास श्री श्रवण कुमार मिश्र जी ने वाय वीय संहिता पूर्व खंड कथा का वर्णन किया है* उन्होंने शिव महापुराण पुराण के माध्यम से बतलाया कि शिव महापुराण के अंतर्गत रहता का पूर्व खंड (लगभग 4000 श्लोक)शिव ज्ञान सृष्ट रचना और ब्रह्मांडीय  व्यवस्था का अद्भुत खजाना है। वासुदेव द्वारा पंडित यह संहिता बताती है कि महादेव की पृष्ठ बालक और सहायक हैं जो भक्तों की वह भक्ति कर्म योग और मुक्ति का वर्णन दिखाते हैं।। इस तरह से अन्य कथाओं के बारे में भी वर्णन किया गया है, शिव पंचाक्षर स्त्रोत (मंत्र-न म शि-वा-य ) की महिमा यह ॐ नमः शिवाय का सार है, जिससे पांच अक्षर (न म शि व य ) पांच महा -भूतों पृथ्वी ,जल ,अग्नि, वायु और आकाश-के प्रतीक है और शिव पुराण के अनुसार इस स्त्रोत का पाठ करने वाला शिवलोक प्राप्त कर शिव के साथ आनंदित होता है। 
जिससे सभी बाधाएं दूर होती है और समृद्धि मिलती है। जैसा की पार्वती जी की तपस्या और ऋषियों के अनुभव से सिद्ध है और शिव पुराण में वर्णित है कि जो भी व्यक्ति प्रतिदिन 108 बार इस मंत्र का जाप करता है तो उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। 
शिव पुराण के अनुसार कथा व्यास जी ने बताया कि शमी पत्र (पत्ती) और बेलपत्र भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। जो सुख शांति धन और मोक्ष प्रदान करते हैं, शमी पत्र चढ़ाने से शनि दोष और 84 लाख योनियों के कष्ट दूर होते हैं, जबकि बेलपत्र की शीतलता शिव को प्रसन्न करती है, और त्रिगुणा ( ब्रह्मा विष्णु शिव)का प्रतीक है, जिसे अर्पण करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। खासकर सावन में और प्रदोष में इनका महत्व और भी बढ़ जाता है। 
*आज की कथा में   आए हुए श्रद्धालुओं ने  ठाकुर देव जी का दर्शन कर पूजा अर्चना किए एवं कथा व्यास जी श्रीफल  पुष्प अर्पित  कर स्वागत किये ,और और आशीर्वाद प्राप्त किये, एवं वहीं कथा में सम्मिलित हुए और कथा श्रवण कर रसास्वादन किया, एवं सैकड़ो की संख्या में आए हुए श्रद्धालुओं ने श्रवण कर गद गद  होकर भाव विभोर हुए एवं झूम उठे*।।
*कथा के अंत में कथा व्यास जी ने सभी श्रद्धालुओं से बतलाया कि शिव पुराण का अंतिम श्लोक के एक चरण अनु शरण करे तो हमें मोक्ष की प्राप्ति होगी 12 मार्च दिन गुरुवार को   चढ़ोत्तरी एवं हवन यज्ञ, एवं 13 मार्च दिन शुक्रवार को विशाल भंडारा , विदाई कथा विश्राम होगा,14 मार्च को जवारा विसजर्न किया जाएगा*
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आवेदनकर्ता सरस्वती प्रजापति, पिता रतीराम प्रजापति, निवासी ग्राम गौर, थाना ईशानगर, तहसील व जिला छतरपुर हैं। उन्होंने लिखा अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    1
    आवेदनकर्ता सरस्वती प्रजापति, पिता रतीराम प्रजापति, निवासी ग्राम गौर, थाना ईशानगर, तहसील व जिला छतरपुर हैं।
उन्होंने लिखा 
अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप
    user_Saif Khan
    Saif Khan
    Anuppur, Madhya Pradesh•
    48 min ago
  • एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कसौड़ा में प्रधानमंत्री आवास में पिछले करीब दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। हालत यह है कि जिस घर का निर्माण एक हितग्राही को रहने के लिए किया गया था, उसी घर में आंगनबाड़ी चलने के कारण वह हितग्राही अपने ही घर में रहने से वंचित है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कसौड़ा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में स्थित है। गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की जरूरत तो है, लेकिन अलग भवन नहीं होने के कारण मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास को ही केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार केंद्र में करीब 22 बच्चों का पंजीयन है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण आहार और देखभाल की सुविधा भी दी जाती है। बताया जा रहा है कि गांव में पहले से बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुका है और उसकी छत टूट जाने के कारण वहां केंद्र संचालित करना संभव नहीं है। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री आवास में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है। ग्राम पंचायत के सरपंच पति का कहना है कि नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीडीएस गोदाम, आंगनबाड़ी भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण की भी मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन किसी गरीब हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास में इसे चलाना भी उचित नहीं है। इससे एक ओर जहां हितग्राही अपने घर से वंचित है, वहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में अलग से आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कर उसका निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था भी प्रभावित न हो और हितग्राही को भी उसका अधिकार मिल सके। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कसौड़ा गांव में आंगनबाड़ी के लिए अलग भवन की व्यवस्था कब तक हो पाती है।
    4
    एमसीबी जिले के भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र ग्राम पंचायत कसौड़ा  में  प्रधानमंत्री आवास  में पिछले करीब दो वर्षों से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा है। हालत यह है कि जिस घर का निर्माण एक हितग्राही को रहने के लिए किया गया था, उसी घर में आंगनबाड़ी चलने के कारण वह हितग्राही अपने ही घर में रहने से वंचित है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत कसौड़ा ब्लॉक मुख्यालय से करीब 40 से 45 किलोमीटर दूर वनांचल क्षेत्र में स्थित है। गांव में बच्चों और महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी केंद्र की जरूरत तो है, लेकिन अलग भवन नहीं होने के कारण मजबूरी में प्रधानमंत्री आवास को ही केंद्र के रूप में उपयोग किया जा रहा है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुसार केंद्र में करीब 22 बच्चों का पंजीयन है। यहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ पोषण आहार और देखभाल की सुविधा भी दी जाती है।
बताया जा रहा है कि गांव में पहले से बना आंगनबाड़ी भवन जर्जर हो चुका है और उसकी छत टूट जाने के कारण वहां केंद्र संचालित करना संभव नहीं है। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था के तहत प्रधानमंत्री आवास में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलाया जा रहा है।
ग्राम पंचायत के सरपंच पति का कहना है कि नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए कई बार संबंधित विभाग को आवेदन दिया गया है। इसके साथ ही पीडीएस गोदाम, आंगनबाड़ी भवन और बाउंड्रीवाल निर्माण की भी मांग की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की स्वीकृति नहीं मिल पाई है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था जरूरी है, लेकिन किसी गरीब हितग्राही के प्रधानमंत्री आवास में इसे चलाना भी उचित नहीं है। इससे एक ओर जहां हितग्राही अपने घर से वंचित है, वहीं सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी सवाल उठ रहे हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में अलग से आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत कर उसका निर्माण कराया जाए, ताकि बच्चों की पढ़ाई और पोषण व्यवस्था भी प्रभावित न हो और हितग्राही को भी उसका अधिकार मिल सके।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कसौड़ा गांव में आंगनबाड़ी के लिए अलग भवन की व्यवस्था कब तक हो पाती है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि* उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।* *इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*
    4
    *दिल्ली की घटना के विरोध में उमरिया में कैंडल मार्च, युवाओं ने तरुण खटीक को दी श्रद्धांजलि*
उमरिया। *दिल्ली के उत्तम नगर में 4 मार्च को हुई युवक तरुण खटीक की हत्या की घटना को लेकर उमरिया नगर के युवाओं में आक्रोश देखा गया। घटना के विरोध में नगर के युवाओं ने एकत्रित होकर दिवंगत तरुण खटीक को श्रद्धांजलि अर्पित की। युवाओं ने जयस्तंभ चौक से कैंडल मार्च प्रारंभ किया, जो मौन जुलूस के रूप में नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए गांधी चौक पहुँचा। इस दौरान युवाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मौन धारण करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और गांधी चौक में श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*इस अवसर पर उपस्थित युवाओं ने दिल्ली में हुई इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस प्रकार की अमानवीय घटना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे मामलों में कठोर दंड दिया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धनुषधारी सिंह चंदेल, मानसिंह, सुनील खटीक, नीरज चंदानी, राजेंद्र कोल, सुजीत सिंह भदौरिया, सागर असवार, आशीष राय, बेटू, राहुल गौतम, राहुल खटीक, नितिन बजाज, बर्मन, प्रकाश बर्मन, सोनू खटीक, विनीत बजाज, कान्हा खटीक, अभय राय, आकाश राय, लाला बर्मन, लल्लू खटीक, दीपक बर्मन, राजा खट्टर, प्रेम बर्मन, यश बर्मन, राजा खटीक, प्रेम चंदवानी सहित नगर के अनेक युवा उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर दिवंगत तरुण खटीक के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की मांग की।*
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.