मथुरा: रात्रि गश्त के दौरान पुलिस जीप को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, तीन पुलिसकर्मी घायल। मथुरा। थाना फरह क्षेत्र की रैपुरा जाट चौकी पुलिस के साथ देर रात बड़ा हादसा हो गया।रात्रि गश्त के दौरान भीमनगर पुलिया के पास पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने पुलिस की सरकारी जीप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस जीप और ट्रक दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। हादसे में पुलिस जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घटना के समय जीप में सवार तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इनमें एक पुलिसकर्मी की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर किया गया है, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मियों का स्थानीय अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।सूचना मिलते ही थाना फरह पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा ट्रक के अनियंत्रित होकर पीछे से पुलिस वाहन में टक्कर मारने के कारण हुआ।फिलहाल पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और ट्रक चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

- पीएसपीए स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजित,,,,,, अनूपशहर, संवाददाता पीएसपीए विद्या मंदिर स्कूल में इन्वेस्टिचर सेरेमनी कार्यक्रम में छात्र परिषद का गठन किया गया। जिवेश को हेड बॉय तथा प्रियंका व अनुभा को हेड गर्ल नियुक्त किया। पीएसपीए विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद का गठन भव्य इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन धीरज सिंह व प्रधानाचार्या पी बाला ने दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया। विद्यालय के मेधावी एवं जिम्मेदार विद्यार्थियों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियां दी। हेड बाय जिवेश लोधी, हेड गर्ल प्रियंका राजपूत एवं अनुभा को चयनित किया गया। माही भारद्वाज (शिक्षा मंत्री), साक्षी सोलंकी (सांस्कृतिक गतिविधि प्रभारी), सम्राट (एडिटोरियल बाय), वंशिका गर्ग (एडिटोरियल गर्ल), प्रिंस वार्ष्णेय (स्वास्थ्य एवं वेलनेस प्रभारी), खेलांश सामाजिक जागरूकता प्रभारी), चिराग (असेंबली प्रभारी), गीत शर्मा (कैलिग्राफी प्रभारी), मौली (आर्ट एंड क्राफ्ट प्रभारी), लोकेशरी चौधरी (ईको क्लब प्रभारी), खुश अग्रवाल एवं प्रियंका चौधरी (अनुशासन प्रभारी) याद चौधरी (खेल मंत्री) को दायित्व सौंपे गए। हाउस कैप्टनों में फेथ हाउस की कप्तान तनु चौधरी एवं उपकप्तान दीपक, यूनिटी हाउस के कप्तान शौर्य एवं उपकप्तान यातिका, होप हाउस की कप्तान अंजलि एवं उपकप्तान वंश, तथा ट्रुथ हाउस की कप्तान नंदिनी एवं उपकप्तान हिमेश को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद एवं हाउस पदाधिकारियों को विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्या द्वारा शपथ दिलाई गई। सभी विद्यार्थियों ने ईमानदारी, अनुशासन, नेतृत्व और सेवा भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।4
- Post by UP-23-News सच्ची खबर सबसे पहले1
- मथुरा में फरह पुलिस ने 14 किलो गांजे सहित दो तस्करों को दबोचा1