logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवाओं को सराहा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवाओं को सराहा रुदौली,अयोध्या। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत रहते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार, तोताराम रावत, विनोद कुमार अवस्थी, राम नरेश यादव, धनीराम वर्मा और राकेश कुमार शामिल रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक नवीशीला मिश्रा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राम बहादुर सिंह, फायरमैन अशोक कुमार सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटे लाल विश्वकर्मा भी सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

1 day ago
user_ANIL PANDEY
ANIL PANDEY
Local News Reporter Rudauli, Ayodhya•
1 day ago
973824ba-a013-4474-93ee-2468d70817bb

सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवाओं को सराहा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई, स्मृति चिन्ह भेंट कर सेवाओं को सराहा रुदौली,अयोध्या। पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने के बाद शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने सम्मानपूर्वक विदाई दी। इस दौरान उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके सेवाकाल में दिए गए योगदान की सराहना की। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में कार्यरत रहते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। उन्होंने सभी के उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय जीवन और दीर्घायु की कामना की। सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस संतोष कुमार शर्मा, नरेन्द्र कुमार, तोताराम रावत, विनोद कुमार अवस्थी, राम नरेश यादव, धनीराम वर्मा और राकेश कुमार शामिल रहे। इसके अलावा उपनिरीक्षक नवीशीला मिश्रा, मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस राम बहादुर सिंह, फायरमैन अशोक कुमार सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटे लाल विश्वकर्मा भी सेवानिवृत्त हुए। पुलिस विभाग की ओर से सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • दो वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई; ग्राम सचिव का गैर-जिम्मेदाराना जवाब मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन के पूरे कुटिया में सड़क किनारे लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस उग आने से यह पूरी तरह उपेक्षित दिखाई दे रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दैनिक भास्कर संवाददाता द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने पर हैंडपंप खराब मिला। ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विमला ने बताया कि यह स्थान मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हैंडपंप का चालू होना बेहद जरूरी है। विनय पांडे, राम केवल और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई। जब इस संबंध में ग्राम सचिव अतुल वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने पहले अपनी तबीयत खराब और खांसी होने की बात कही। संवाददाता द्वारा हैंडपंप की समस्या बताने पर उन्होंने कहा, "मेरी जान ज्यादा जरूरी है कि नल। मैंने तो आपका फोन इसलिए उठाया कि कोई इमरजेंसी होगी।" सचिव का यह जवाब ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है। वहीं, खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने बताया कि मामले की जांच कराकर खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
    1
    दो वर्षों से खराब पड़ा इंडिया मार्का हैंडपंप, शिकायत पर भी नहीं हुई कार्रवाई; ग्राम सचिव का गैर-जिम्मेदाराना जवाब
मिल्कीपुर अयोध्या 
हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर जोहन के पूरे कुटिया में सड़क किनारे लगा इंडिया मार्का हैंडपंप पिछले लगभग दो वर्षों से खराब पड़ा है। हैंडपंप के चारों ओर घास-फूस उग आने से यह पूरी तरह उपेक्षित दिखाई दे रहा है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को पेयजल के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को दैनिक भास्कर संवाददाता द्वारा मौके का निरीक्षण किए जाने पर हैंडपंप खराब मिला। ग्रामीण शिवनारायण ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला, आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण विमला ने बताया कि यह स्थान मुख्य मार्ग पर होने के कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को पानी की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए हैंडपंप का चालू होना बेहद जरूरी है। विनय पांडे, राम केवल और राजेश सहित अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र मरम्मत की मांग उठाई।
जब इस संबंध में ग्राम सचिव अतुल वर्मा से फोन पर बात की गई तो उन्होंने पहले अपनी तबीयत खराब और खांसी होने की बात कही। संवाददाता द्वारा हैंडपंप की समस्या बताने पर उन्होंने कहा, "मेरी जान ज्यादा जरूरी है कि नल। मैंने तो आपका फोन इसलिए उठाया कि कोई इमरजेंसी होगी।" सचिव का यह जवाब ग्रामीणों की समस्या के प्रति उदासीन और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है, जिससे लोगों में नाराजगी है।
वहीं, खंड विकास अधिकारी आर.एन. भारती ने बताया कि मामले की जांच कराकर खराब हैंडपंप की जल्द मरम्मत कराई जाएगी, ताकि ग्रामीणों को पेयजल की सुविधा मिल सके।
    user_प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    प्रभारी राकेश कुमार मिश्र
    Press advisory मिल्कीपुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सनातन धर्म और संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान अयोध्या से उठी हुंकार
    1
    सनातन धर्म और संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान अयोध्या से उठी हुंकार
    user_आपकी ताकत अयोध्या
    आपकी ताकत अयोध्या
    Local News Reporter Faizabad, Ayodhya•
    1 hr ago
  • संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।। संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले ।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।। ।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
    1
    संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते 
समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले 
।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।
।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
संपूर्ण भारतवर्ष के लोग सुनो गाड़ी मोटर चलाते 
समय सावधानी सतर्कता बरतने की विशेष जरूरी है सड़क पर गाड़ी मोटरचालक ध्यान से चले 
।।रिपोर्टिंग Lal Chand Soni।।
।।आज सुबह टाइम्स टीम लखनऊ ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
    1
    सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला
सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। फूंका पप्पू यादव का पुतला सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन अयोध्या। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में, भारत हरियाली, से भरपूर हो उत्तर प्रदेश, स्वच्छ सुंदर हरा भरा दिखे इसकी अपील लगातार किया जा रहा है, उसी के तत्वाधान में आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में,,, कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी की धर्मपत्नी, श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी जी,, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के ए.आर. टी.ओ डॉक्टर आरपी सिंह,, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विजेंद्र सिंह,थे डॉ विजेंद्र सिंह जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं, आने वाले समय में विश्वविद्यालय में एक सुंदर तालाब वह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा, आज मैं लीला हारी फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं जिनके तत्वाधान में, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, हम सभी की यह पहल होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए, मैं अयोध्या के सभी जनपद वासियों से भी निवेदन करता हूं कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अपने प्रदेश अपने देश को हरा-भरा बनाएं मुख्य अतिथि श्रीमती राजलक्ष्मी जी ने बताया कि वृक्ष लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध व सुंदर रहता है, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए जिससे जीव जंतु पक्षी सभी, सुंदर माहौल में जीवन व्यतीत करते हैं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से जब वातावरण शुद्ध रहेगा तो, जनमानस रोग मुक्त रहेगा, परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ डीआर आरपी सिंह ने कहा कि आज के समय में रोड पर इतने यातायात इतना प्रदूषण हो गया है इससे लड़ने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए खास तौर पर उन जगहों पर जहां पर, ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है, रोड के किनारे वृक्ष लगाना चाहिए खुले मैदान में वृक्ष लगाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए पीपल का वृक्ष लगाए नीम का वृक्ष लगाए, जिससे वातावरण शुद्ध रहे और वातावरण में जो प्रदूषण फैला हुआ है उससे लड़ने के लिए मानव शरीर को एक ताजी हवा और शुद्धता प्राप्त हो सके, लीला हारी फाउंडेशन की, कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज वृक्षारोपण का आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कैंपस में, किया गया हमारा मुख्य उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए रोग मुक्त करने के लिए, वृक्ष लगाने की आवश्यकता बहुत है आज देखा जा सकता है कि जीव जंतु यहां तक की विभिन्न प्रकार की विभिन्न प्रजातियों की जो पंछी थे वह लुप्त होते जा रहे हैं, जीव जंतु और पंछी को बचाने के लिए हमें जल की व्यवस्थाव वृक्ष को लगाना बहुत जरूरी है आज हम सभी लोगों ने विश्वविद्यालय के इस कैंपस में 35 पेड़ लगाए और यह अभियान हम लोग आगे भी चलाते रहेंगे,, विश्वविद्यालय के डॉ विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज के इस आयोजन के लिए हम लीला हारी फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई देते हैं और यह पूरा आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के कुलपति महोदय के निर्देश पर किया गया, आज जिस प्रकार से वातावरण दूषित होता जा रहा है उसके बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए,, वृक्ष लगाने की आवश्यकता,, तालाब व शुद्ध जल की आवश्यकता, बहुत अधिक है और इस परिपेक्ष में आज हम सभी ने यहां पर वृक्षारोपण किया,, आज वृक्षारोपण के शुभ आरंभ के पहले कुलपति महोदय द्वारा, सभी अतिथियों के साथ लीला हारी फाउंडेशन वृक्ष लगाओ देश बचाओ का एक पोस्ट गुब्बारे के गुच्छ के साथ के साथ,, आकाश में उड़ाया,, आज के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार अपनी पूरी सहभागिता, दिया
    1
    विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन
विश्वविद्यालय के कैंपस में कलार्थ जीवंत वाटिका में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया आयोजन 
अयोध्या।
डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दिशा निर्देशन में, भारत हरियाली, से भरपूर हो उत्तर प्रदेश, स्वच्छ सुंदर हरा भरा दिखे इसकी अपील लगातार किया जा रहा है, उसी के तत्वाधान में आज डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और लीला हरि फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्वविद्यालय के कैंपस में,,, कलार्थ जीवंत वाटिका, मैं वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी  की धर्मपत्नी, श्रीमती राजलक्ष्मी त्रिपाठी जी,, विशिष्ट अतिथि परिवहन विभाग के ए.आर. टी.ओ डॉक्टर आरपी सिंह,, अध्यक्ष के रूप में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर विजेंद्र सिंह,थे डॉ विजेंद्र सिंह जी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के निर्देशन में विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण के विभिन्न आयोजन किया जा रहे हैं, आने वाले समय में विश्वविद्यालय में एक सुंदर तालाब वह वाटिका का भी निर्माण किया जाएगा, आज मैं लीला हारी फाउंडेशन को धन्यवाद देता हूं जिनके तत्वाधान में, वृक्षारोपण का आयोजन किया गया,, हम सभी की यह पहल होनी चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाया जाए, मैं अयोध्या के सभी जनपद वासियों से भी निवेदन करता हूं कि वह अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर अपने प्रदेश अपने देश को हरा-भरा बनाएं 
मुख्य अतिथि श्रीमती राजलक्ष्मी जी ने बताया कि वृक्ष लगाने से हमारा वातावरण शुद्ध व सुंदर रहता है, ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए जिससे जीव जंतु पक्षी सभी, सुंदर माहौल में जीवन व्यतीत करते हैं ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने से जब वातावरण शुद्ध रहेगा तो, जनमानस रोग मुक्त रहेगा,
परिवहन विभाग के ए.आर.टी.ओ डीआर आरपी सिंह ने कहा कि आज के समय में रोड पर इतने यातायात इतना प्रदूषण हो गया है इससे लड़ने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाना चाहिए खास तौर पर उन जगहों पर जहां पर, ज्यादा प्रदूषण फैला हुआ है, रोड के किनारे वृक्ष लगाना चाहिए खुले मैदान में वृक्ष लगाना चाहिए ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए पीपल का वृक्ष लगाए नीम का वृक्ष लगाए, जिससे वातावरण शुद्ध रहे और वातावरण में जो प्रदूषण फैला हुआ है उससे लड़ने के लिए मानव शरीर को एक ताजी हवा और शुद्धता प्राप्त हो सके,
लीला हारी फाउंडेशन की, कुमारी निहारिका श्रीवास्तव ने बताया कि आज वृक्षारोपण का आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कैंपस में, किया गया हमारा मुख्य उद्देश्य है की ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाए और अपने वातावरण को शुद्ध करने के लिए रोग मुक्त करने के लिए, वृक्ष लगाने की आवश्यकता बहुत है आज देखा जा सकता है कि जीव जंतु यहां तक की विभिन्न प्रकार की विभिन्न प्रजातियों की जो पंछी थे वह लुप्त होते जा रहे हैं, जीव जंतु और पंछी को बचाने के लिए हमें जल की व्यवस्थाव वृक्ष को लगाना बहुत जरूरी है आज हम सभी लोगों ने विश्वविद्यालय के इस कैंपस में 35 पेड़ लगाए और यह अभियान हम लोग आगे भी चलाते रहेंगे,,
विश्वविद्यालय के डॉ विनोद श्रीवास्तव ने बताया कि आज के इस आयोजन के लिए हम लीला हारी फाउंडेशन को बहुत-बहुत बधाई देते हैं और यह पूरा आयोजन डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के कुलपति महोदय के निर्देश पर किया गया, आज जिस प्रकार से वातावरण दूषित होता जा रहा है उसके बचाव के लिए पर्यावरण संरक्षण के लिए,, वृक्ष लगाने की आवश्यकता,, तालाब व शुद्ध जल की आवश्यकता, बहुत अधिक है और इस परिपेक्ष में आज हम सभी ने यहां पर वृक्षारोपण किया,,
आज वृक्षारोपण के शुभ आरंभ के पहले कुलपति महोदय द्वारा, सभी अतिथियों के साथ लीला हारी फाउंडेशन वृक्ष लगाओ देश बचाओ का एक पोस्ट गुब्बारे के गुच्छ के साथ के साथ,, आकाश में उड़ाया,, आज के इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय परिवार अपनी पूरी सहभागिता, दिया
    user_अयोध्या वार्ता
    अयोध्या वार्ता
    Photographer फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अयोध्या।कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन ब्रेकिंग अयोध्या। कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन। सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की। संतों ने प्रदर्शन को सनातन धर्म और भगवा परंपरा का अपमान बताया। सभी संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई। राष्ट्रपति से नेताओं को बर्खास्त करने की अपील की गई। संतों ने कहा कि सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में भगवा और सनातन की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया। मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने आंदोलन का नेतृत्व किया। राम बल्लभ कुंज के राजकुमार दास सहित कई संत प्रदर्शन में शामिल रहे। संतों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
    1
    अयोध्या।कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन
ब्रेकिंग 
अयोध्या।
कांग्रेस सांसद पप्पू यादव के संसद के बाहर भगवा पहनकर किए गए प्रदर्शन के विरोध में साधु-संतों का प्रदर्शन।
सैकड़ों संत सड़कों पर उतरे और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अवधेश प्रसाद व पप्पू यादव के पोस्टर लेकर नारेबाजी की।
संतों ने प्रदर्शन को सनातन धर्म और भगवा परंपरा का अपमान बताया।
सभी संबंधित नेताओं की गिरफ्तारी की मांग उठाई गई।
राष्ट्रपति से नेताओं को बर्खास्त करने की अपील की गई।
संतों ने कहा कि सनातन का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
प्रदर्शन में भगवा और सनातन की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया गया।
मणिरामदास छावनी के उत्तराधिकारी महंत कमल नयन दास ने आंदोलन का नेतृत्व किया।
राम बल्लभ कुंज के राजकुमार दास सहित कई संत प्रदर्शन में शामिल रहे।
संतों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं होने पर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
    user_Ashwani Sonkar
    Ashwani Sonkar
    Court reporter फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने लगाई नाली निर्माण की गुहार....!! पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक नाली निर्माण की उठी मांग....!! अयोध्या। (सुनील यादव) विकासखंड मयाबाजार के ग्राम पंचायत काजीपुर गाडर, गोशाईंगंज के ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर एमएलसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक लगभग 200 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर विद्यालय भी स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो जाते हैं। ज्ञापन में ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में करीब 33 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा।
    2
    नाली निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने एमएलसी को सौंपा ज्ञापन
जलभराव से परेशान ग्रामीणों ने लगाई नाली निर्माण की गुहार....!!
पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक नाली निर्माण की उठी मांग....!!
अयोध्या। (सुनील यादव)
विकासखंड मयाबाजार के ग्राम पंचायत काजीपुर गाडर,  गोशाईंगंज के ग्रामीणों ने नाली निर्माण की मांग को लेकर एमएलसी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पंचायत भवन से गोशाईंगंज मार्ग तक लगभग 200 मीटर सड़क किनारे नाली का निर्माण नहीं होने से बरसात का पानी सड़क पर भर जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण आवागमन में भारी परेशानी होती है। इसी मार्ग पर विद्यालय भी स्थित है, जिससे छात्र-छात्राओं को स्कूल आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है और कई बार बच्चे फिसलकर घायल भी हो जाते हैं।
ज्ञापन में ग्रामीणों ने शीघ्र नाली निर्माण कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में करीब 33 ग्रामीणों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई है कि जनहित को देखते हुए संबंधित विभाग जल्द आवश्यक कार्रवाई करेगा।
    user_पत्रकार सुनील यादव9415998497
    पत्रकार सुनील यादव9415998497
    DJ फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दलित महिला बोली न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या,मेरी आत्महत्या का प्रशासन होगा जिम्मेदार। अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत गांव गोठवारा नउवाठाक की एक दलित महिला न्याय पाने हेतु अधिकारियों के चौखट के लगा रही है चक्कर,एसएसपी,डीआईजी अयोध्या महिला आयोग में दे चुकी है शिकायत,दिखाया मारने पीटने का वीडियो नहीं हुई आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही,घटना तीन अप्रैल 2026 समय करीब 5.30 बजे शाम की बताई जा रही है,मामले की पीड़िता सुदामा पासी पुत्री खुशीराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गांव के ही मुकेश कुमार चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती द्वारा पीड़िता को नाली की सफाई करने से पहले रोका गया,धक्का मुक्की के दौरान पीड़िता को जमीन पर गिराकर मारे पीटे हैं, मारते समय जाति सूचक मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी,पीड़िता के चिल्लाने पर मेरी बहन खेत से दौड़कर आई और बीच बचाव किया,जाते समय आरोपीगण धमकी दिए कि कहीं कोई शिकायत किया तो खैर न समझना,कचेहरी पहुंची पीड़िता द्वारा प्रतिनिधि को कैमरे के सामने बताया गया कि हम प्रशासन से चाहते है कि दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्यवाही कराए,आरोपी आज भी धमकी देते है मेरा मुकदमा दर्ज करवाकर प्रशासन कार्यवाही कराए,पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न कराए जाने की स्थिति में पीड़िता करेगी आत्महत्या जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा।पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायतनगर पीयूष बोले पक्षों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है मामले में शिकायत की जानकारी हुई है मामले की जांच कराई जा रही है,बाद जांच कार्यवाही कराई जायेगी।
    1
    दलित महिला बोली न्याय नहीं मिला तो कर लूंगी आत्महत्या,मेरी आत्महत्या का प्रशासन होगा जिम्मेदार।
अयोध्या जिले के थाना इनायतनगर अंतर्गत गांव गोठवारा नउवाठाक की एक दलित महिला न्याय पाने हेतु अधिकारियों के चौखट के लगा रही है चक्कर,एसएसपी,डीआईजी अयोध्या महिला आयोग में दे चुकी है शिकायत,दिखाया मारने पीटने का वीडियो नहीं हुई आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही,घटना तीन अप्रैल 2026 समय करीब 5.30 बजे शाम की बताई जा रही है,मामले की पीड़िता सुदामा पासी पुत्री खुशीराम द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गांव के ही मुकेश कुमार चौहान और उनकी पत्नी श्रीमती द्वारा पीड़िता को नाली की सफाई करने से पहले रोका गया,धक्का मुक्की के दौरान पीड़िता को जमीन पर गिराकर मारे पीटे हैं, मारते समय जाति सूचक मां बहन की भद्दी भद्दी गालियां दी,पीड़िता के चिल्लाने पर मेरी बहन खेत से दौड़कर आई और बीच बचाव किया,जाते समय आरोपीगण धमकी दिए कि कहीं कोई शिकायत किया तो खैर न समझना,कचेहरी पहुंची पीड़िता द्वारा प्रतिनिधि को कैमरे के सामने बताया गया कि हम प्रशासन से चाहते है कि दोषियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाकर कार्यवाही कराए,आरोपी आज भी धमकी देते है मेरा मुकदमा दर्ज करवाकर प्रशासन कार्यवाही कराए,पीड़िता द्वारा बताया गया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न कराए जाने की स्थिति में पीड़िता करेगी आत्महत्या जिसका जिम्मेदार शासन व प्रशासन होगा।पुलिस क्षेत्राधिकारी इनायतनगर पीयूष बोले पक्षों को शांतिभंग में पाबंद किया गया है मामले में शिकायत की जानकारी हुई है मामले की जांच कराई जा रही है,बाद जांच कार्यवाही कराई जायेगी।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.