Shuru
Apke Nagar Ki App…
महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में यदि उद्धव ठाकरे उम्मीदवार के रूप में नामांकन स्वीकार करते हैं तो उनका स्वागत है। अन्यथा, महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर तीनों दलों को आपसी समन्वय से निर्णय लेना चाहिए। साथ ही, आगामी राज्यसभा सीट को लेकर भी अभी से स्पष्टता आवश्यक है - विजय वडेटीवार
VACC 24 News
महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में यदि उद्धव ठाकरे उम्मीदवार के रूप में नामांकन स्वीकार करते हैं तो उनका स्वागत है। अन्यथा, महाविकास आघाड़ी का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर तीनों दलों को आपसी समन्वय से निर्णय लेना चाहिए। साथ ही, आगामी राज्यसभा सीट को लेकर भी अभी से स्पष्टता आवश्यक है - विजय वडेटीवार
More news from North West Delhi and nearby areas
- *हिन्दू महासभा के स्थापना दिवस पर जंतर मंतर से गूंजी हिंदू राष्ट्र की हुंकार- बी एन तिवारी* दिल्ली से मुख्य संपादक अमृत मिश्रा की रिपोर्ट नई दिल्ली |अखिल भारत हिंदू महासभा के स्थापना दिवस पर जंतर-मंतर पर भारी शक्ति प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार द्विवेदी के नेतृत्व में दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश को 'हिंदू राष्ट्र' घोषित करने की मांग को लेकर हुंकार भरी। इस अवसर पर संगठन की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा गया। हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित करना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि संसद के दोनों सदनों में 'हिंदू राष्ट्र निर्माण विधेयक' पारित किया जाए। द्विवेदी ने जनसंख्या नियंत्रण और गौ-रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने पर भी जोर दिया। स्थापना दिवस के मंच से मध्य प्रदेश इकाई में संगठनात्मक बदलाव की घोषणा की गई। बी एन तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मिश्र को पदोन्नत कर केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत करते हुए उन्हें मध्य प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। उनके साथ ही रीवा के दीपेंद्र परिहार को राष्ट्रीय प्रचारक का दायित्व दिया गया है।भोपाल के रोहित दुबे को मध्य प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। विनोद जोशी को प्रदेश महामंत्री के साथ राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार और लालजी शर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के सोनिया विहार थाने के खिलाफ नारेबाजी की। प्रवक्ता बी.एन. तिवारी ने बताया कि कार्यकर्ता 'सुनीता' नामक महिला को न्याय दिलाने और आरोपी सुरेश गुप्ता पर FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इस संबंध में पुलिस आयुक्त को भी पृथक ज्ञापन भेजा गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. यशपाल सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदनलाल गुप्ता, बी.एन. तिवारी, दिल्ली उपाध्यक्ष रवि शर्मा और महामंडलेश्वर ललितानंद जी महाराज सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।1
- खुशियों और उत्सव का माहौल है, जहां एक नन्ही परी के आगमन ने पूरे परिवार को आनंद से भर दिया है, और इस मौके पर मानव अधिकार परिषद के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने भी बच्चों को आशीर्वाद दिया, आज हम बात कर रहे हैं एक बेहद खास मौके की — एक प्यारी सी बच्ची के नामकरण समारोह की। दिल्ली के सृष्टि वाटिका में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में परिवार और करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी ने इस खुशी को और भी खास बना दिया। इस नन्ही गुड़िया का नाम बड़े ही प्यार और आशीर्वाद के साथ रखा गया, कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में खुशी, हंसी और शुभकामनाओं की गूंज सुनाई दी। मेहमानों ने बच्ची को आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, इस खास मौके पर परिवार द्वारा शानदार आयोजन किया गया, जिसमें सजावट से लेकर मेहमाननवाजी तक हर चीज बेहद खास रही।1
- दिल्ली | AAP MP संजय सिंह ने कहा, "...BJP ने पंजाब के CM भगवंत मान की AAP सरकार के अच्छे कामों में रुकावट डालने का काम किया है...7 AAP राज्यसभा MP BJP में शामिल हो रहे हैं, पंजाब के लोगों को ये 7 नाम याद रखने चाहिए। पंजाब के लोग इन्हें कभी नहीं भूलेंगे..."1
- श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री स्वीटी सहरावत भा०पु०से० के निर्देश के आलोक में अनुमंडल पदाधिकारी बायसी श्री अभिषेक रंजन तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी श्री जितेंद्र पांडेय एवं संबंधित थाना की संयुक्त टीम द्वारा वेस्ट बंगाल बॉर्डर पर टीम द्वारा गहन वाहन चेकिंग किया गया। चेकिंग के दौरान संबंधित वाहनों के आवश्यक दस्तावेज एवं यातायात नियमों का सघन जांच किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी बायसी द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी के निदेशानुसार आगे भी इसी प्रकार सघन वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- #AAP #BJP #BansuriSwaraj #ArvindKejriwal #DelhiPolitics #RajyaSabha #PoliticalNews #BreakingNews #IndianPolitics1
- : दिल्ली में एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की गला दबाकर हत्या के मामले ने राजधानी में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को लेकर Devender Yadav ने दिल्ली सरकार पर तीखा निशाना साधा है। देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस लगातार यह मुद्दा उठाती रही है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। उन्होंने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं, खासकर महिलाओं के खिलाफ अपराध और बच्चों के लापता होने के मामले चिंताजनक हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब एक वरिष्ठ IRS अधिकारी की बेटी की हत्या की खबर सामने आई है, जो बेहद गंभीर और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से इस मामले को गंभीरता से लेने और राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। इस घटना के बाद दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।1
- बेगमपुर थाना पुलिस ने लूट की सनसनीखेज वारदात का किया खुलासा. पुलिस ने एक्सटॉर्शन और रॉबरी केस में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से लूटी गई दो कार और चोरी का एक मोबाइल फोन बरामद. एक्सटॉर्शन के लिए इस्तेमाल बटन वाला एक चाकू बरामद किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी पहले कैब बुक करते और फिर लूट की वारदात को अंजाम देते. आरोपियों की पहचान रवि कुमार, पुष्पेंद्र और हरगोविंद के रूप में हुई. आरोपियों ने एक मामले में कैब लूट ली. कैब वापस देने की एवज में रंगदारी की भी मांग करने लगे. पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से अभी तक दो मामले सुलझाए हैं. बहरहाल पुलिस टीम अब आरोपियों से आगे की कार्रवाई में जुट गई है.1
- दिल्ली के बुराड़ी इलाके में मानव एकता दिवस के अवसर पर संत निरंकारी मिशन द्वारा एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। मानव एकता दिवस के इस खास मौके पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी और विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टरों व मेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं, जिससे पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हुआ। संत निरंकारी मंडल के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि यह शिविर संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें हजारों लोग रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज ने अपने प्रवचनों में मानवता, सेवा और एकता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान न केवल किसी की जान बचाने का माध्यम है, बल्कि यह आत्मिक संतोष का भी अनुभव कराता है। संत निरंकारी मिशन पिछले चार दशकों से रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। मिशन का अपना ब्लड बैंक मुंबई में संचालित हो रहा है और अब तक हजारों शिविरों के माध्यम से अनगिनत जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। इस वर्ष भी देशभर में 200 से अधिक स्थानों पर रक्तदान अभियान चलाया जा रहा है, जो समाज में सेवा और समर्पण की एक प्रेरणादायक मिसाल बनकर सामने आ रहा है।1