logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जिला में धूमधाम से मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, शिव स्तुति की रही गूंज ऐतिहासिक नगरी नारनौल सहित जिला महेंद्रगढ़ में आज शिवमय और भक्ति के रंग में सराबोर रहा। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आगाज सुबह श्री गोपाल गौशाला स्थित श्री श्याम मंदिर से एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुआ। उसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक हुआ। इस मौके पर नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। इस मौके पर लाइव टेलीकास्ट के जरिए सोमनाथ के तट से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को संदेश दिया। वहीं इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से संबोधित किया। सबसे पहले सुबह उपायुक्त अनुपमा अंजली ने स्वयं पवित्र कलश उठाकर इस यात्रा का नेतृत्व किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भी मौजूद रहे। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई यह कलश यात्रा जब मोडावाला मंदिर पहुंची, तो समूचा वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। इस मौके पर नागरिकों ने सूचना, जनसंपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी को देखा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के ऋग्वैदिक काल से लेकर वर्तमान तक के एक हजार वर्षों के संघर्ष और पुनरुत्थान की जीवंत गाथा को दिखाया गया। प्रदर्शनी में पौराणिक मान्यताओं के अनुसार सतयुग के स्वर्ण मंदिर से लेकर कलयुग के वर्तमान पाषाण मंदिर तक के सफर को बखूबी दर्शाया गया। कैलाश महामेरु प्रासाद शैली की वास्तुकला और सरदार वल्लभभाई पटेल के संकल्पों को दर्शाते चित्रों ने दर्शकों में राष्ट्र गौरव की भावना का संचार किया। इस मौके पर सोमनाथ पर्व से संबंधित बेहतरीन रंगोली भी तैयार की गई।

2 hrs ago
user_दिनेश कुमार
दिनेश कुमार
Journalist महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    1
    महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में उपायुक्त अनुपमा अंजलि ने जल अभिषेक अनुष्ठान किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, स्थानीय विधायक ओमप्रकाश यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • चरखी दादरी के रामबास गाँव में ग्रामीणों ने घरों के आगे 11 महीने से जमे गंदे पानी की निकासी न होने पर प्रदर्शन किया। करीब 2-2 फीट पानी जमा होने से महामारी और मकानों की नींव कमजोर होने का डर सता रहा है। समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    1
    चरखी दादरी के रामबास गाँव में ग्रामीणों ने घरों के आगे 11 महीने से जमे गंदे पानी की निकासी न होने पर प्रदर्शन किया। करीब 2-2 फीट पानी जमा होने से महामारी और मकानों की नींव कमजोर होने का डर सता रहा है। समाधान न मिलने पर ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
    user_Shiv Kumar
    Shiv Kumar
    TV News Anchor दादरी, चरखी दादरी, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    1
    अलवर के सोडावास में साहबी नदी के किनारे लगाए गए बरगद व पीपल के पेड़ों की सुरक्षा के लिए लगी लोहे की जाली चोरी हो गई है। पर्यावरण संरक्षण और धार्मिक भावना से लगाए गए इन पेड़ों की सुरक्षा हटने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, वहीं पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
    user_Joshila News Network
    Joshila News Network
    बहरोड़, अलवर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    रेवाड़ी के वार्ड नंबर 12 स्थित राव तुलाराम स्टेडियम के बूथ पर फर्जी वोटों को लेकर भारी हंगामा हो गया। इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_Sachin kumar
    Sachin kumar
    Electrician रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    9 hrs ago
  • हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते स्वस्थ बच्चों की जान चली गई। इस घटना से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    1
    हरियाणा के रेवाड़ी स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के चलते स्वस्थ बच्चों की जान चली गई। इस घटना से स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    12 hrs ago
  • शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    3
    शाहजहांपुर के गुगलकोटा स्थित FPI कंपनी में ड्यूटी पर एक गार्ड की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए धरना दिया, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
    user_प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर
    प्रेस रिपोर्टर Neemrana, Alwar•
    22 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही
    1
    महेंद्रगढ़ में नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को 11वें दिन भी जारी रही
    user_Bolti Awaaz news
    Bolti Awaaz news
    Local News Reporter नहर कॉलोनी, महेंद्रगढ़•
    4 hrs ago
  • महेंद्रगढ़ के नारनौल में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोड़ा वाले मंदिर में जलाभिषेक किया।
    1
    महेंद्रगढ़ के नारनौल में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और मोड़ा वाले मंदिर में जलाभिषेक किया।
    user_Om Parkash
    Om Parkash
    Local News Reporter अटेली, महेंद्रगढ़, हरियाणा•
    8 hrs ago
  • हरियाणा के नारनौल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    1
    हरियाणा के नारनौल सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही के कारण एक बच्चे की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना से बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्होंने डॉक्टरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
    user_Rajbala
    Rajbala
    Local News Reporter रेवाड़ी, रेवाड़ी, हरियाणा•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.