दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह द्वारा थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/26, धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र स्व. शंकर यादव, निवासी ग्राम खोजापुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम खोजापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामअवध यादव के विरुद्ध थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 223/26 धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना भुड़कुड़ा में मु0अ0सं0 935/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार दुल्लहपुर पुलिस ने अवैध तमंचा व तीन कारतूस के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दुल्लहपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, दिनांक 26 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक सर्वजीत यादव मय हमराह द्वारा थाना दुल्लहपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 223/26, धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त रामअवध यादव पुत्र स्व. शंकर यादव, निवासी ग्राम खोजापुर, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर को ग्राम खोजापुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आपराधिक इतिहास अभियुक्त रामअवध यादव के विरुद्ध थाना दुल्लहपुर में मु0अ0सं0 223/26 धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट तथा थाना भुड़कुड़ा में मु0अ0सं0 935/17 धारा 60 आबकारी अधिनियम का मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 सर्वजीत यादव मय हमराह, थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर।
- महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता महिलाओं को सुरक्षित, सुगम एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का हुआ शुभारंभ गाजीपुर 26 अगस्त, 2026 (सू0वि0)- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा प्रदान करने वाली लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा का शुभारम्भ एवं विशेष बसों का फ्लैग ऑफ माननीय मुख्यमंत्री उ0 प्र0 श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से किया गया। इस अवसर पर रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेश की माताओं, बहनों एवं बेटियों को परिवहन निगम की बसों में उनके साथ एक सहयात्री सहित निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई। इसी क्रम में जनपद गाजीपुर के रायफल क्लब सभागार में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें माननीय जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव प्रसारण किया गया तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। इस दौरान उक्त योजना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम में मा0 कैबिनेट मंत्री, पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार श्री ओम प्रकाश राजभर, मा0 सांसद राज्यसभा श्रीमती संगीता बलवंत, माननीय विधायक जखनियां श्री बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभासपा सुरेंद्र राजभर, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अन्य अधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान माननीय मंत्री जी ने उपस्थित सभी महिलाओं को भेंटस्वरूप साड़ी और मिष्ठान प्रदान करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकमाता अहिल्याबाई योजना अंतर्गत 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा, महिलाओं के सम्मान, आधी आबादी की खुशहाली एवं शसक्तीकरण को प्रदर्शित करती है। शासन ने आधी आबादी की शिक्षा, रोजगार, सुरक्षा के बारे में चिंतन करते हुए उनके हित के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है। रक्षाबंधन पर तीन दिवस पर बहनों के नि:शुल्क यात्रा के पश्चात 60 वर्ष से अधिक महिलाओं को अनवरत नि:शुल्क बस यात्रा एक अच्छी पहल है। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं व सशक्त बनाएं। साथ ही उन्होंने उपस्थित सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं भी दी। माननीय सांसद राज्यसभा संगीता बलवंत जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी का यह पहल महिला सशक्तिकरण तथा शासन की महिलाओं के हितार्थ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। इसी क्रम में माननीय विधायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष, माननीय नगर पालिका अध्यक्ष जी ने भी रक्षाबंधन पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए माननीय मुख्यमंत्री जी के इस पहल पर उनकी उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ वरिष्ठ महिलाओं को सुगम एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। *रक्षाबंधन पर महिलाओं को मिलेगी विशेष सुविधा* रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को विशेष सुविधा प्रदान करते हुए परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही महिला यात्री के साथ एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल से महिलाओं को पर्व के अवसर पर अपने मायके एवं अन्य स्थानों तक आवागमन में आर्थिक राहत के साथ-साथ सुविधा प्राप्त होगी। *महिला सम्मान एवं सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलना महिला सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे वरिष्ठ महिलाओं को अपने आवश्यक कार्यों, सामाजिक एवं पारिवारिक दायित्वों तथा अन्य यात्राओं के लिए आर्थिक भार से राहत मिलेगी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा जैसी योजनाएं महिलाओं की सुविधा बढ़ाने के साथ ही उन्हें समाज में अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने प्रदेश सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिला एवं वरिष्ठ नागरिकों के हित में उठाए जा रहे कदम सरकार की संवेदनशीलता और महिला सम्मान के प्रति प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हैं। *महिलाओं ने जिलाधिकारी को बांधी राखी* रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला को राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति सम्मान एवं विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी की कार्यशैली प्रेरणादायक एवं भरोसेमंद है तथा प्रशासन द्वारा महिलाओं एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान के साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रशासन की संवेदनशील एवं जनहितकारी कार्यशैली से आमजन में शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। इस अवसर पर परियोजन निदेशक, जिला विकास अधिकारी, डीसीएनआरएलएम, एआरएम रोडवेज सहित अन्य अधिकारीगण, कर्मचारीगण, बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।4
- Mau : मुन्नवर मुर्गा का अब्बास अंसारी पर बड़ा हमला, भाजपा का डर दिखाकर चुनाव जीते, अब कहां हैं विधायक जी..? #maunews #MLA #newsfeed #NewsUpdate #vidhyakmau #MukhtarAnsari #abbasansari1
- भाजपा नेता अजय जायसवाल ने थामा बसपा का हाथ, घोसी से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट की सियासत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। भाजपा से जुड़े रहे नेता एवं समाजसेवी अजय जायसवाल ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जायसवाल ने घोसी विधानसभा क्षेत्र से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। अजय जायसवाल के बसपा में शामिल होने के बाद घोसी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब सभी की निगाहें बसपा की ओर से प्रत्याशी के नाम की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। बताया जा रहा है कि 20 सितंबर को घोसी विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की जाएगी। इसके बाद तस्वीर और साफ हो जाएगी कि अजय जायसवाल को पार्टी की ओर से चुनाव मैदान में उतारा जाता है या नहीं। घोसी विधानसभा क्षेत्र में इस राजनीतिक घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। आज बीएसपी की समीक्षा बैठक का आयोजन भीटी स्थित कार्यालय पर किया गया समीक्षा बैठक में अजय जायसवाल को सदस्यता दिलाई गई पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया1
- खानपुर में दो सगे भाइयों की संदिग्ध मौत, कमरे में मिले शव से मचा हड़कंप ... खानपुर/गाजीपुर। खानपुर थाना क्षेत्र के जमीन संदल ग्राम सभा के मौजा बहलाइचा रजहटी में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कमरे से दो सगे भाइयों के शव बरामद हुए। मृतकों की पहचान 12 वर्षीय करन राजभर और 11 वर्षीय आर्यन राजभर के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भारी वस्तु की चपेट में आने से मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी गाजीपुर डॉ. ईराज राजा भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। 👉🏻 एसपी ने मौके पर क्या कुछ कहा और पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है—आप खुद सुनिए।1
- गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने राखी बांधी । "गाज़ीपुर डीएम अनुपम शुक्ला को समूह की महिलाओं ने बांधी राखी,दी धन्यवाद बोलीं पीएम साहब बहुत अच्छे हैं उनके रहते हम लोग को मिल रहा है रोजगार और सुरक्षा ।1
- *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me *DEVLAS hai. Etna bhid ki kya hi bataye Etna log aap log kab dekhe the comment me jarur bataye * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और1
- चिरैयाकोट में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर फहरा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा, निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी चिरैयाकोट: कस्बे एवं आसपास के क्षेत्रों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (पैगंबर साहब का यौम-ए-पैदाइश) का पर्व बड़े ही धूमधाम, अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। सजावट और तिरंगे ने जीता दिल जुलूस के दौरान पूरा मार्ग हरे झंडों और सजावटी झालरों से पटा नजर आया। खास बात यह रही कि जुलूस में धार्मिक झंडों के साथ-साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी पूरी शान के साथ फहराया गया, जो कौमी एकता और देशभक्ति की एक मिसाल बना। बच्चों व युवाओं में दिखा खासा उत्साह पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने नात-ए-पाक गुनगुनाते हुए जुलूस में शिरकत की। जुलूस में लाउडस्पीकर लगे वाहनों और सजाए गए ई-रिक्शों के जरिए पैगंबर साहब के शांति और भाईचारे के संदेश का प्रचार किया गया। पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जुलूस के रूट पर पुलिस बल की तैनाती रही, जिससे आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रूप से बनी रही। जुलूस के समापन पर देश व इलाके में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी सौहार्द के लिए विशेष दुआएं मांगी गईं।4
- महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला जिलाअस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भवती महिला और पेट मे पल रहे बच्चे की मौत महिला की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा सूचना मिलने पर मौके पर पहुची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम पीआरडी जवान प्रमोद कुमार के छोटे भाई की पत्नी की हुई है मौत अस्पताल परिसर से CMS, डॉक्टर व कर्मचारि अस्पताल छोड हुए फरार डॉक्टर का भागने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल घटना के बाद मृतक महिला निशा 36 वर्षिय के पति मंजीत गौतम की हालत बिगड़ी परिजन ले गए दूसरे अस्पताल परिजनों ने डॉक्टर व स्टाफ पर लगाये गंभीर आरोप पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला जिला अस्पताल का1