logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

किशनपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक राजा अग्रवाल ने किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह को तिरंगा दे सम्मानित ब्यूरो रामकृष्ण अग्रवाल आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह संस्कृति कार्यक्रम हुए जिसमें किशनपुर कस्बे स्थित सबसे पुराने निजी विद्यालय में विद्यालय का प्रबंधक राजा अग्रवाल के द्वारा बच्चों की सुंदर झांकियां के साथ रैली निकाली गई जिसमें की किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह स्वयं मौजूद रहे इस कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक राजा अग्रवाल ने किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह को तिरंगा भेट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी वही कार्यक्रम में प्रबंधक राजा अग्रवाल,अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल,बालाजी, मोहित,विपिन प्रधानाध्यापक सुरेश पाल जी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

13 hrs ago
user_राम कृष्ण अग्रवाल
राम कृष्ण अग्रवाल
Salesperson खागा, फतेहपुर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

किशनपुर जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक राजा अग्रवाल ने किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह को तिरंगा दे सम्मानित ब्यूरो रामकृष्ण अग्रवाल आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जगह-जगह संस्कृति कार्यक्रम हुए जिसमें किशनपुर कस्बे स्थित सबसे पुराने निजी विद्यालय में विद्यालय का प्रबंधक राजा अग्रवाल के द्वारा बच्चों की सुंदर झांकियां के साथ रैली निकाली गई जिसमें की किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह स्वयं मौजूद रहे इस कार्यक्रम के दौरान प्रबंधक राजा अग्रवाल ने किशनपुर थाना प्रभारी मनीष सिंह को तिरंगा भेट कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी वही कार्यक्रम में प्रबंधक राजा अग्रवाल,अध्यक्ष रमेश चंद्र अग्रवाल,कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल,बालाजी, मोहित,विपिन प्रधानाध्यापक सुरेश पाल जी सहित समस्त शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    1
    Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली में हुआ ध्वजारोहण राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस रायबरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और पत्रकारों के दायित्वों पर विशेष चर्चा हुई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला संरक्षक *संदीप कुमार श्रीवास्तव* और जिला अध्यक्ष *दुर्गेश अवस्थी* द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष *रामभवन कोरी*, जिला महासचिव *शशिधर त्रिपाठी*, मीडिया प्रभारी *ओपी गुप्ता* सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता में शहीदों के योगदान को याद करते हुए पत्रकारों से निष्पक्षता, सत्य और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला संरक्षक संदीप श्रीवास्तव ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति की कामना की।
    1
    स्वतंत्रता दिवस: राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली में हुआ ध्वजारोहण राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद रायबरेली कार्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
रायबरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और पत्रकारों के दायित्वों पर विशेष चर्चा हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला संरक्षक *संदीप कुमार श्रीवास्तव* और जिला अध्यक्ष *दुर्गेश अवस्थी* द्वारा संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष *रामभवन कोरी*, जिला महासचिव *शशिधर त्रिपाठी*, मीडिया प्रभारी *ओपी गुप्ता* सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने देश की स्वतंत्रता में शहीदों के योगदान को याद करते हुए पत्रकारों से निष्पक्षता, सत्य और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के समापन पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश अवस्थी ने सभी का आभार व्यक्त किया। जिला संरक्षक संदीप श्रीवास्तव ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की प्रगति की कामना की।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा – पूरे देश चारों तरफ हंगामा है बाबा रामदेव ने कहा – > देश में चारों तरफ हंगामा है > बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है > लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है > कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक > सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99% घोटाला होता है > सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं। > देश में घपला भी बहुत है।
    1
    योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा –
पूरे देश चारों तरफ हंगामा है

बाबा रामदेव ने कहा –
> देश में चारों तरफ हंगामा है
> बच्चे कह रहे कि हमारे यहां टीचर नहीं है
> लाइट नहीं है, पानी नहीं है, शौचालय नहीं है
> कहीं नकल हो जाती है, कहीं पेपर लीक
> सरकारी नौकरियों के इंटरव्यू में 99% घोटाला होता है
> सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं।
> देश में घपला भी बहुत है।
    user_सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    सन्त लाल मौर्य पत्रकार
    Media and information sciences faculty सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रायबरेली के ऊँचाहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहरवासी रायबरेली के ऊँचाहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहरवासी ​रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऐतिहासिक क्षेत्र ऊँचाहार में देशभक्ति का एक अद्भुत और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला, जहाँ हर-घर तिरंगा और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्षेत्र के नागरिकों के लिए आकर्षण और गर्व का मुख्य केंद्र रही। ​इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत स्थानीय सब्जी मंडी से हुई। यहाँ से भारी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए जोश के साथ कदम आगे बढ़ाए। यात्रा सब्जी मंडी से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें मदारीगंज मोड़ और व्यस्त बस स्टॉप का क्षेत्र शामिल था। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। इसके बाद यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः सब्जी मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। ​इस गरिमामयी और अनुशासित आयोजन के मुख्य आयोजक स्थानीय सब्जी मंडी के प्रतिष्ठित स्वामी धर्मेंद्र मौर्य जी रहे। उनके विशेष सौजन्य और कुशल मार्गदर्शन में इस यात्रा को भव्य रूप दिया गया। धर्मेंद्र मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं। ​यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को तिरंगे झंडों और बैनरों से सजाया गया था। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन से ऊँचाहार का कोना-कोना देशभक्ति के रंग में रंग गया, जिसकी हर ओर सराहना की जा रही है।
    1
    रायबरेली के ऊँचाहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहरवासी
रायबरेली के ऊँचाहार में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगे शहरवासी
​रायबरेली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के ऐतिहासिक क्षेत्र ऊँचाहार में देशभक्ति का एक अद्भुत और प्रेरणादायक नजारा देखने को मिला, जहाँ हर-घर तिरंगा और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ एक भव्य पैदल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा क्षेत्र के नागरिकों के लिए आकर्षण और गर्व का मुख्य केंद्र रही।
​इस भव्य तिरंगा यात्रा की शुरुआत स्थानीय सब्जी मंडी से हुई। यहाँ से भारी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और स्थानीय निवासियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हुए जोश के साथ कदम आगे बढ़ाए। यात्रा सब्जी मंडी से आरंभ होकर प्रमुख मार्गों से गुजरी, जिसमें मदारीगंज मोड़ और व्यस्त बस स्टॉप का क्षेत्र शामिल था। पूरे मार्ग में भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारों से पूरा वातावरण देशभक्तिमय हो गया। इसके बाद यात्रा अपने निर्धारित मार्ग से होते हुए पुनः सब्जी मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
​इस गरिमामयी और अनुशासित आयोजन के मुख्य आयोजक स्थानीय सब्जी मंडी के प्रतिष्ठित स्वामी धर्मेंद्र मौर्य जी रहे। उनके विशेष सौजन्य और कुशल मार्गदर्शन में इस यात्रा को भव्य रूप दिया गया। धर्मेंद्र मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है, और इस प्रकार के आयोजन समाज में आपसी सौहार्द, राष्ट्रप्रेम और एकता की भावना को और अधिक मजबूत करते हैं।
​यात्रा के दौरान पूरे मार्ग को तिरंगे झंडों और बैनरों से सजाया गया था। सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा। इस सफल और प्रेरणादायक आयोजन से ऊँचाहार का कोना-कोना देशभक्ति के रंग में रंग गया, जिसकी हर ओर सराहना की जा रही है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के संचालन की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के सुचारु संचालन हेतु गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय को जनोपयोगी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सभागार एवं पुस्तकालय के संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता एवं जिम्मेदारियों के निर्धारण, संचालन के लिए वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधनों की व्यवस्था, भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं की अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना, नियमित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की व उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किए जाने के निर्देश दिए, उप समिति द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन करते हुवे समिति की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति से जुड़ा यह सभागार एवं पुस्तकालय जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ विद्यार्थियों, युवाओं, साहित्यप्रेमियों एवं आमजन के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाए, जिससे भवन एवं पुस्तकालय का अधिकतम और निरंतर उपयोग सुनिश्चित हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभागार एवं पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं वित्तीय प्रबंधन की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय के लोकार्पण से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परिसर को बेहतर सुविधाओं के साथ आमजन के लिए उपयोगी बनाया जा सके। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित समिति के संबंधित प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के संचालन की कार्ययोजना के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न


रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के सुचारु संचालन हेतु गठित समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय को जनोपयोगी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभागार एवं पुस्तकालय के संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता एवं जिम्मेदारियों के निर्धारण, संचालन के लिए वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधनों की व्यवस्था, भवन एवं उपलब्ध सुविधाओं की अधिकतम उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना, नियमित रख-रखाव एवं व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की व उपजिलाधिकारी सदर की अध्यक्षता में एक उप समिति का गठन किए जाने के निर्देश दिए, उप समिति द्वारा सभी बिंदुओं पर गहनता से अध्ययन करते हुवे समिति की विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति से जुड़ा यह सभागार एवं पुस्तकालय जनपद की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ विद्यार्थियों, युवाओं, साहित्यप्रेमियों एवं आमजन के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि संचालन की ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार की जाए, जिससे भवन एवं पुस्तकालय का अधिकतम और निरंतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभागार एवं पुस्तकालय में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के साथ ही साफ-सफाई, रख-रखाव, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही संचालन के लिए आवश्यक मानव संसाधन एवं वित्तीय प्रबंधन की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय के लोकार्पण से संबंधित तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि लोकार्पण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि परिसर को बेहतर सुविधाओं के साथ आमजन के लिए उपयोगी बनाया जा सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी सदर गौतम सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका स्वर्ण सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी पीयूष चन्द्र राय, राघवेंद्र प्रताप सिंह सहित समिति के संबंधित प्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • कौशांबी कमसिन चौराहा से तिरंगा रैली का भव्य आयोजन* एम डी ए क्राइम न्यूज की तरफ से कौशांबी कमसिन चौराहा से तिरंगा रैली का भव्य आयोजन* एम डी ए क्राइम न्यूज की तरफ से
    1
    कौशांबी कमसिन चौराहा से तिरंगा रैली का भव्य आयोजन*

एम डी ए क्राइम न्यूज की तरफ से
कौशांबी कमसिन चौराहा से तिरंगा रैली का भव्य आयोजन*
एम डी ए क्राइम न्यूज की तरफ से
    user_पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    पत्रकार दानिश a,h,भारत वनटीवी
    मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस नमस्कार, आप देख रहे हैं कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज। कौशाम्बी के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल में डूब गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा और भुवनेश्वर तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारा देश लंबे समय तक अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और निभाने का आह्वान किया। वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गंगा प्रसाद ने अपने ओजस्वी और देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण से उपस्थित छात्र-छात्राओं और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। उनके भाषण के साथ ही जब उन्होंने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक एवं जोशपूर्ण हो गया। मौजूद लोगों ने देशभक्ति के इस भावपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने समारोह का समापन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, विद्यालय के समस्त स्टाफ और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। यह समारोह केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश भी दिया। तो ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज के साथ। वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें। जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 #खबर #ताजा_खबर #आज_की_खबर #बड़ी_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #कौशाम्बी_न्यूज #कौशाम्बी_की_खबर #भरवारी_की_खबर #भरवारी_न्यूज #नेशनल_इंटर_कॉलेज #स्वतंत्रता_दिवस #15_अगस्त_2026 #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #देशभक्ति #तिरंगा #एनसीसी #यूपी_न्यूज #उत्तर_प्रदेश_न्यूज #लोकल_न्यूज #लेटेस्ट_न्यूज #वायरल_खबर #वायरल_न्यूज #ट्रेंडिंग_न्यूज #कौशाम्बी_एक्सप्रेस_न्यूज #KaushambiExpressNews #KaushambiNews #BharwariNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews
    1
    स्वतंत्रता दिवस

नमस्कार, आप देख रहे हैं कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज।

कौशाम्बी के नेशनल इंटर कॉलेज भरवारी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और अतिथियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक रवि नारायण तिवारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल में डूब गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा मिश्रा और भुवनेश्वर तिवारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी एएनओ लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हमारा देश लंबे समय तक अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी की जंजीरों में जकड़ा रहा। देश को आजादी दिलाने के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सपूतों ने अपना जीवन तक न्योछावर कर दिया। उनके संघर्ष, त्याग और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं।

लेफ्टिनेंट पंकज कुमार ने विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और निभाने का आह्वान किया।

वहीं कार्यक्रम में विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक गंगा प्रसाद ने अपने ओजस्वी और देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण से उपस्थित छात्र-छात्राओं और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

उनके भाषण के साथ ही जब उन्होंने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया तो कार्यक्रम का माहौल और भी भावुक एवं जोशपूर्ण हो गया। मौजूद लोगों ने देशभक्ति के इस भावपूर्ण कार्यक्रम की सराहना की।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति प्रेम उनके चेहरों पर साफ दिखाई दे रहा था।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार मिश्र ने समारोह का समापन किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, विद्यालय के समस्त स्टाफ और अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह समारोह केवल स्वतंत्रता दिवस मनाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों को देश के इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संदेश भी दिया।

तो ऐसी ही स्थानीय और ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज के साथ।

वीडियो पसंद आए तो लाइक करें, अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और चैनल को सब्सक्राइब करना बिल्कुल न भूलें।

जय हिंद! 🇮🇳
वंदे मातरम्! 🇮🇳

#खबर #ताजा_खबर #आज_की_खबर #बड़ी_खबर #ब्रेकिंग_न्यूज #कौशाम्बी_न्यूज #कौशाम्बी_की_खबर #भरवारी_की_खबर #भरवारी_न्यूज #नेशनल_इंटर_कॉलेज #स्वतंत्रता_दिवस #15_अगस्त_2026 #80वां_स्वतंत्रता_दिवस #देशभक्ति #तिरंगा #एनसीसी #यूपी_न्यूज #उत्तर_प्रदेश_न्यूज #लोकल_न्यूज #लेटेस्ट_न्यूज #वायरल_खबर #वायरल_न्यूज #ट्रेंडिंग_न्यूज #कौशाम्बी_एक्सप्रेस_न्यूज #KaushambiExpressNews #KaushambiNews #BharwariNews #BreakingNews #LatestNews #ViralNews #TrendingNews #UPNews #HindiNews #NewsUpdate #LocalNews
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जगतपुर थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर दिलाया एकता का संकल्प जगतपुर, रायबरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जगतपुर थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की। थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी से आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया। इस मौके पर उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा, उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां, अजीत सिंह, नागेंद्र नाथ मिश्रा, ऋषिकेश, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, प्रमोद, इमरान, हरेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    1
    जगतपुर थाना परिसर में शान से लहराया तिरंगा थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर दिलाया एकता का संकल्प
जगतपुर, रायबरेली। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जगतपुर थाना परिसर में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना व्यक्त की।
थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अगस्त वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करने का दिन है। उन्होंने सभी से आमजन की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर उपनिरीक्षक हेमंत वर्मा, उपनिरीक्षक गुलाम गौस खां, अजीत सिंह, नागेंद्र नाथ मिश्रा, ऋषिकेश, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला महासचिव रायबरेली दीपक कुमार, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह, कुलदीप तिवारी, प्रमोद, इमरान, हरेंद्र सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। थाना परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: गृहक्लेश के चलते पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, पत्नी की जान बचाई गई आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: गृहक्लेश के चलते पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, पत्नी की जान बचाई गई ​आगरा: ताजनगरी आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। यही नहीं, उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे गिराकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला की जान बचा ली। ​वारदात का विवरण: घटना के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी और 11 माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा था। वहाँ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अचानक अपनी मोटरसाइकिल रोकी और मासूम बेटी को सीधे यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे धकेलने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को बचा लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​पुलिस कार्रवाई और तलाश जारी: घटना की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभालते हुए आरोपी पिता को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरा खौफनाक कदम घरेलू कलह यानी गृहक्लेश के चलते उठाया गया है। ​दूसरी ओर, नदी में फेंकी गई 11 महीने की मासूम बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को यमुना नदी में उतार दिया है। गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं। पुलिस इस मामले में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है।
    1
    आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: गृहक्लेश के चलते पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, पत्नी की जान बचाई गई

आगरा में दिल दहला देने वाली घटना: गृहक्लेश के चलते पिता ने 11 माह की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, पत्नी की जान बचाई गई
​आगरा:
ताजनगरी आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के अकबरा यमुना पुल पर मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ पारिवारिक कलह से तंग आकर एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 11 महीने की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया। यही नहीं, उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे गिराकर जान से मारने का प्रयास किया, लेकिन समय रहते मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला की जान बचा ली।
​वारदात का विवरण:
घटना के अनुसार, आरोपी अपनी पत्नी और 11 माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अकबरा यमुना पुल पर पहुंचा था। वहाँ किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद उसने अचानक अपनी मोटरसाइकिल रोकी और मासूम बेटी को सीधे यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को भी पुल से नीचे धकेलने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के राहगीर तुरंत मौके पर दौड़े और सूझबूझ दिखाते हुए महिला को बचा लिया। घटना से आक्रोशित भीड़ ने आरोपी पिता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
​पुलिस कार्रवाई और तलाश जारी:
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिकंदरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और स्थिति को संभालते हुए आरोपी पिता को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह पूरा खौफनाक कदम घरेलू कलह यानी गृहक्लेश के चलते उठाया गया है।
​दूसरी ओर, नदी में फेंकी गई 11 महीने की मासूम बच्ची का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश के लिए पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों को यमुना नदी में उतार दिया है। गोताखोर लगातार नदी में तलाश अभियान चला रहे हैं। पुलिस इस मामले में आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और हर कोई स्तब्ध है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.