सीतापुर: मधवापुर में घर में लगी भीषण आग, हजारों का सामान जलकर राख सीतापुर जिले के बिसवां कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मधवापुर में सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग मंसूर अली के घर में लगी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और घर के अंदर रखा सामान अपनी चपेट में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए आग बुझाने में जुट गए। बाल्टियों और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काफी हद तक नियंत्रित कर लिया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई और आग को पूरी तरह बुझाया गया। इस घटना में घर का आवश्यक सामान, कपड़े, अनाज और अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं, जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार को राहत दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

- The pinch diaryसीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेशp🥲🥲🥲🥲1 hr ago
- Post by इरफान अहमद1
- सीतापुर के नेहरू हॉल में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन पंजीकृत का अधिवेशन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रमेश शंकर पांडेय ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाते हुए जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर समाधान कराने का आश्वासन दिया।1
- Sitapur- योगी सरकार का बड़ा फैसला, 64 IAS ट्रांसफर, सीतापुर में नई CDO दीक्षा जोशी!1
- सीतापुर हरदोई चुंगी पर लगी जाम से परेशान राहगीर काफी देर से लगा जाम शादी की गाड़ी भी फंसी हे काफी देर से ।1
- सीतापुर हरदोई चुंगी पर भीषण लगा जाम राहगीर परेशान ।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | सीतापुर-बिसवाँ लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार का कहर, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें—तीन युवक गंभीर घायल 🎙️ रिपोर्ट: स्टेट क्राइम ब्यूरो चीफ, उत्तर प्रदेश — अरुण कुमार यादव सीतापुर के बिसवाँ क्षेत्र से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। लश्करपुर चौराहे पर तेज रफ्तार ने एक बार फिर कहर बरपाया, जहां दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। 🎥 घटना का विवरण प्राप्त जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी से बाराबंकी की ओर जा रहे कपिल वर्मा और रिंकू की बाइक सामने से आ रहे मानपुर निवासी आवेश की बाइक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ⚠️ प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर की आवाज दूर तक गूंजी। हादसे के बाद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया। 🚑 रेस्क्यू और इलाज घायलों को तत्काल बिसवाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार— कपिल वर्मा और आवेश के पैरों में गंभीर फ्रैक्चर दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सीतापुर रेफर रिंकू का इलाज जारी, हालत स्थिर 🚔 पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की गहन पड़ताल जारी है। 🔴 एंकर आउट सवाल बड़ा है—आखिर सड़कों पर रफ्तार का ये कहर कब थमेगा? लापरवाही की कीमत कब तक यूं ही जान जोखिम में डालती रहेगी… 📌 फिलहाल, इस बड़ी खबर पर हमारी नजर लगातार बनी हुई है।2
- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी के रमियाबेहड़ विकास खण्ड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। प्रधानाध्यापक सरोज कुमार के नेतृत्व में निकली इस रैली ने पूरे गांव में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। रैली के माध्यम से ग्रामीणों को शिक्षित समाज के महत्व से अवगत कराया गया और ‘हर बच्चा स्कूल’ के लक्ष्य को साकार करने का संदेश दिया गया। इस दौरान शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया व जनप्रतिनिधि एकजुट होकर अभियान में शामिल हुए। विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापक अजय कोठारी व प्रेमपाल गौतम ने सक्रिय भूमिका निभाई, वहीं ‘एजुकेट गर्ल्स’ टीम की सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर विशेष जोर दिया। ग्राम पंचायत की ओर से प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रैली में बच्चों ने जोश के साथ नारे लगाए— “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “हर बच्चा स्कूल चलेगा”— जिससे पूरा माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों व ग्रामीणों में मिठाई वितरित की गई। प्रधानाध्यापक सरोज कुमार ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। वहीं नसुल्ला अंसारी ने भी पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने का संकल्प दोहराया। रैली के जरिए पूरे गांव में शिक्षा का संदेश पहुंचाया गया और नए सत्र में शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प लिया गया।1
- सीतापुर जनपद के रेउसा कस्बे में सोमवार सुबह करीब 7 बजे बिसवां रोड स्थित ऑटो मोबाइल पार्ट्स और फोर व्हीलर रिपेयरिंग की दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और दोनों दुकानें इसकी चपेट में आ गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। #रेउसा_आग_कांड #सीतापुर_न्यूज #BreakingNews #FireIncident #UPNews #ReusaFire #SitapurFire #LocalNews #ViralNews #FireAccident #SafetyAlert #PublicNegligence #TrendingNow #TheCrimeNewsTV1