गाजीपुर सांसद अफज़ाल अंसारी ने दिल्ली में ईरान दूतावास जाकर जताई संवेदना, राजदूत से की मुलाकात... नई दिल्ली/गाजीपुर। गाजीपुर से सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचकर ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के संबंध में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। सांसद अफज़ाल अंसारी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ईरान कल्चर हाउस जाकर भारत में सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने तथा देश के इंसाफ पसंद लोगों की भावनाओं को व्यक्त किया। अफज़ाल अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की ओर से कड़ा जवाब दिया जा रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है और भारत समेत कई देशों को इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि दुनिया के कई अमन पसंद लोग इस स्थिति के लिए डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अंत में अफज़ाल अंसारी ने अपील करते हुए कहा कि इंसानियत के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और मजलूमों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।
गाजीपुर सांसद अफज़ाल अंसारी ने दिल्ली में ईरान दूतावास जाकर जताई संवेदना, राजदूत से की मुलाकात... नई दिल्ली/गाजीपुर। गाजीपुर से सांसद अफ़ज़ाल अंसारी ने दिल्ली स्थित ईरान के दूतावास पहुंचकर ईरान के राजदूत डॉ. मोहम्मद फतहाली से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के संबंध में गहरा दुख व्यक्त करते हुए अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कीं। सांसद अफज़ाल अंसारी ने मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उन्होंने ईरान कल्चर हाउस जाकर भारत में सुप्रीम
लीडर के प्रतिनिधि डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने तथा देश के इंसाफ पसंद लोगों की भावनाओं को व्यक्त किया। अफज़ाल अंसारी ने अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव तेजी से बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की ओर से कड़ा जवाब दिया जा रहा है, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बन
गई है। उन्होंने आगे कहा कि इस संघर्ष का असर वैश्विक स्तर पर पड़ रहा है और भारत समेत कई देशों को इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। सांसद ने आरोप लगाया कि दुनिया के कई अमन पसंद लोग इस स्थिति के लिए डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अंत में अफज़ाल अंसारी ने अपील करते हुए कहा कि इंसानियत के खिलाफ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और मजलूमों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।
- महिला के प्राइवेट पार्ट में था कैप्सूल, एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग, निकला 83 लाख का सोना कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कुआलालंपुर से आई एक महिला को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. महिला ने गुप्तांग में कैप्सूल छिपाकर 553 ग्राम (24 कैरेट) सोना लाया, जिसकी कीमत करीब 83 लाख रुपये है. अधिकारियों ने सोना जब्त कर कार्रवाई की. मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, इसकी जांच जारी है. कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की एक टीम ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से सोने की तस्करी कर रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और 83.29 लाख रुपये का सोना जब्त किया. कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए अपने गुप्तांग में काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल छिपा रखी थीं, जिनमें सोने का तरल रासायनिक पेस्ट मिला. कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को मिली विशिष्ट सूचना और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट नंबर AK-91 से कुआलालंपुर से अहमदाबाद पहुंची तब महिला पर नजर रखी गई. टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद जब महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए और उससे गहन पूछताछ की गई.1
- मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है। मऊ को आपकी बहुत याद आएगी। आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा। मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी। आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...! आपकी बहुत याद आएगी। Dr Elamaran IPS1
- Post by Pintutiwari Pintutiwari1
- कल बिहार के नालंदा में जैसी घटना हुई है एक महिला को 3&4 लोगो ने मिलकर उसके स्तन को दबाया और रेप करने की कोशिश की जानकारी आ रही है कि आरोपी गिरफ्तार हो चुके है क्या उनका इनकाउंटर होगा या ओ भी NEET छात्र मामले जैसा बच जाएँगे। #mumbai #bharat #bihar #patna #bjp @artandculturebihar @tourismbihargov @upmah_ilaayog @bjp4bihar1
- चंदौली: जनपद के पड़ाव क्षेत्र स्थित सेमरा में इन दिनों रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। उपभोक्ता भीषण गर्मी और धूप में घंटों कतारों में खड़े रहने को मजबूर हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने गैस एजेंसी पर मनमानी और अव्यवस्था के गंभीर आरोप लगाए हैं।1
- बलिया में पुरानी रंजिश में पीड़ित महिला को एक सहित कई महिलाओं ने जमकर की पिटाई, वायरल वीडियो में दबंग महिलाओं की पिटाई से पीड़ित महिला की हालत हुई गंभीर, पीड़ित महिला ने चौकी रतसर और थाना गड़वार पर की शिकायत, शिकायत के बाद भी पीड़ित महिला को नही मिला न्याय, पीड़ित महिला का आरोप, सुलह समझौता के लिए पुलिस बना रही दबाव, गड़वार थाना क्षेत्र के चवरी गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो...!1
- Post by Arjun Gupta ji1
- दिल्ली में 37 पेटी शराब बरामद, ऊंट से हो रही थी तस्करी...!1