न विज्ञापन की चाह न दरबारी बनने का शौक: अयोध्या के अंतरिक्ष तिवारी का दो टूक और खुला संदेश=========================================================== अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के मीडिया प्रभारी द्वारा व्हाट्सएप ग्रुप से हटाए जाने पर मेरा स्पष्ट संदेश है कि मुझे इन हरकतों से कोई फर्क नहीं पड़ता। न तो मैंने कभी किसी नेता से जुड़ने की मांग की थी और न ही किसी के हटाने से मुझे कोई फर्क पड़ता है। मुझे कभी मान्यता प्राप्त पत्रकार बनना भी नहीं है क्योंकि किसी के आगे चरण वंदन मुझसे हो नहीं पाएगा। मैं किसी अखबार या चैनल का नौकर नहीं हूं जो मेरे ऊपर कोई दबाव बना सके।मैंने आज तक न तो किसी नेता से ₹1 का विज्ञापन मांगा है और न ही कभी नेताओं के यहां रोज जाकर दरबारी की है। स्थिति तो यह है कि तमाम नेताजी मुझे शायद पहचानते भी न हों कि अंतरिक्ष तिवारी कौन है। मेरी भी हार्दिक इच्छा यही होती है कि कोई मुझे विशेष रूप से न जाने; सिर्फ मेरा ईश्वर और ईश्वर के उस स्वरूप में यह जनता मुझे जाने जिनके बीच रहकर मैं कलम और माइक के माध्यम से उनकी समस्याओं को उठा रहा हूँ। मेरा संदेश शासन-प्रशासन और जनता तक पहुँच जा रहा है यही मेरे लिए बहुत काफी है।मेरा मानना है कि सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं। भले ही सब साथ छोड़ दें लेकिन मेरा ईश्वर मेरा साथ कभी नहीं छोड़ेगा। अगर मैं सच के साथ हूँ तो ईश्वर मेरी मदद जरूर करेगा और अगर मैं गलत हुआ तो उसका दंड भी मुझे ही पूरा भुगतना पड़ेगा। मेरा आर्थिक नुकसान बहुत हुआ है और आगे भी हो जाए लेकिन मैं अपने उसूलों से कभी समझौता नहीं करूंगा। जब भी मृत्यु और सत्य में से किसी एक को चुनने की बात आएगी और ऐसा लगेगा कि अब देश और समाज के लिए मेरे पास कुछ करने को नहीं बचा है, तो मैं खुशी-खुशी मृत्यु स्वीकार कर लूँगा लेकिन झूठ को जीवित रहते हुए कभी जीतने नहीं दूँगा। मैं वो पंडित और पत्रकार नहीं हूँ जो गलत नीतियों पर पर्दा डालकर उन्हें महिमामंडित करे।मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। आप भी जनता के बीच काम कर रहे हैं और हम भी जनता के बीच रहकर काम कर रहे हैं। यदि आपने अच्छा कार्य किया होगा और विकास की बात यदि जनता स्वयं बता रही है तो वह भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा और यदि कहीं कमियां होंगी तो उसे भी निष्पक्षता से उजागर किया जाएगा। हो सकता है कि आप हमें अपना दुश्मन मानें लेकिन मैं अपना किसी को दुश्मन नहीं मानता। आज के समय में जितने भी विकास कार्य होते हैं उनका सारा डेटा सभी विभागों के सर्वर पर लोड होता है। जमीन पर असल में कितना काम हुआ है और नेताओं की संपत्ति के क्या आंकड़े हैं यह किसी से छिपा नहीं रहता; सारे आंकड़े अपने आप सामने आ जाते हैं। जनता का कितना विकास हुआ है और नेताजी का कितना विकास हुआ है, यह साबित करने के लिए साक्ष्यों और सबूतों के साथ मेरे पास पर्याप्त आंकड़े मौजूद हैं। जो भी नेतृत्व करेगा सवाल उसी से होगा चाहे वह सत्ता पक्ष में बैठा हो या विपक्ष में क्योंकि कभी ना कभी सबने नेतृत्व किया है और कोई न कोई आज भी कर रहा है।यह सभी जनप्रतिनिधियों और उनके नुमाइंदों के लिए एक खुला और स्पष्ट संदेश है। सभी व्यक्तियों व पार्टियों से मेरा निवेदन है कि वे मुझे अपने ग्रुप में न जोड़ें यदि उन्हें जनता के मुद्दों और तार्किक सवालों से डर लगता है। सामूहिक संवाद या प्रेस वार्ता में भी मेरे और मेरे पत्रकार साथियों के कड़े सवाल होंगे और यदि आप जवाब देंगे तो वह भी दिखाया जाएगा और अगर जवाब नहीं होगा तो वह भी प्रमुखता से दिखाया और लिखा जाएगा।डर दबाव या धमकियों की कोई गुंजाइश नहीं है और ऐसी हर स्थिति को मैं एक चुनौती के रूप में स्वीकार करता हूँ। मैं पूजा-पाठ करने वाला एक पंडित हूँ और जीवन में मान-सम्मान अपमान यश और अपयश जो भी मिलें उन्हें अपनी दृढ़ता के साथ स्वीकार करना जानता हूँ।यह मेरा स्पष्ट संकल्प है कि जब तक मैं जीवित रहूंगा शोषित और पीड़ित जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लिखता रहूंगा। जनहित के सवालों से पीछे हटने का सवाल ही पैदा नहीं होता और अंतिम क्षण तक लिखना और बोलना जारी रहेगा।

- अयोध्या आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,अयोध्या और गोंडा हत्याकांड व बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध प्रदर्शन अयोध्या आजाद समाज पार्टी का जोरदार प्रदर्शन,अयोध्या और गोंडा हत्याकांड व बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क से कचहरी गेट तक निकाला मार्च। राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। हत्याओं की उच्चस्तरीय जांच, शिक्षक भर्ती घोटाले में न्याय, पंचायत सहायकों की मांगों और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई रोकने की मांग। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पिंटू, महानगर अध्यक्ष मुख्तार खान और प्रदेश महामंत्री जसवंत मौर्य रहे मौजूद।4
- आओ मिलकर चले जीवन में कुछ अच्छा कार्य कर ले,दुनिया के लोगो जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,, आओ मिलकर चले जीवन में कुछ अच्छा कार्य कर ले,दुनिया के लोगो जागो नही तो प्रदुषित शहर होने मे देरी नही होती जागो पर्यावरण सेव करो, आओ चले धरती माँ को हरियाली युक्त मौसम बनाओ जीवन अनमोल धरोहर है देख भाल करो, प्राकृतिक पर्यावरण संरक्षण करे जीवन में पेड़ पौधे अधिक लगाये जीवन खुशहाल बनाएं आओ हम सब मिलकर अपने देश को स्वच्छ सुंदर बनाए पर्यावरण संरक्षण करें जीवन अनमोल बने सभी का ख्याल करेंजि और शुद्ध हवाओं के साथ योग करें और पर्यावरण स्वच्छ सुंदर बनाएं भारत सरकार राज्यों की सरकार से कंधा से कंधा मिलाकर चले पेड़ पौधे लगाने के लिए एनवायरनमेंट सेव करने के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए। ।। Aaj subah times।। ।। रिपोर्टिंग Lal Chand Soni,,1
- कंडेला हत्याकांड पर समाजवादी पार्टी कीपूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने पर भड़की, और सरकार पर लगाया आरोप बिपिन पांडेय संवाददाता अयोध्या लोकेशन अयोध्या लखनऊ/अयोध्या कदैंला हत्याकांड पर पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा को रोके जाने का आरोप, सरकार पर साधा निशाना अयोध्या। जनपद के थाना पूराकलंदर क्षेत्र अंतर्गत कदैंला गांव में हुए चर्चित रामलगन मौर्य हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी की पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ नेता लीलावती कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि उन्हें पीड़ित परिवार से मिलने और कदैंला गांव जाने से रोकने के लिए उनके आवास पर पुलिस तैनात कर उन्हें नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर दिया गया। गौरतलब है कि 25 अगस्त को कदैंला गांव में रामलगन मौर्य पर कथित रूप से बम और गोली से हमला किया गया था, जिसमें उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। घटना में उनकी मां पार्वती देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें पहले जिला अस्पताल, फिर दर्शननगर मेडिकल कॉलेज और बाद में बेहतर उपचार के लिए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान सोमवार को उनकी भी मृत्यु हो गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार एवं विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक संगठनों द्वारा लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा कदैंला गांव जाकर परिजनों से मुलाकात करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन ने उन्हें घर से बाहर निकलने नहीं दिया। लीलावती कुशवाहा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज उठाने वालों को भी रोका जा रहा है, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है। पूर्व एमएलसी ने कहा कि कदैंला हत्याकांड की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए तथा सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रखने का भी दावा किया। उधर, कदैंला हत्याकांड को लेकर क्षेत्र में मौर्य समाज के साथ साथ बहुजन समाज व विभिन्न संगठनों में आक्रोश बना हुआ है और विभिन्न सामाजिक संगठनों तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के समर्थन में सामने आ रहे हैं। मामले को लेकर जनपद की राजनीति भी गर्म होती जा रही है। प्रशासन की ओर से इस संबंध में आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।3
- अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज,* *रात में छापेमारी से खनन माफियाओं में मचा हड़कंप, कई दिनों से चल रहा था अवैध खनन।* *रूदौली (अयोध्या)।* रूदौली क्षेत्र के अमरावती गांव के समीप कई दिनों से चल रहे अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने 13 तरीक देर रात बड़ी कार्रवाई की। अवैध खनन की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने पुलिस टीम के साथ रात करीब 12 बजे मौके पर छापेमारी की। पुलिस की अचानक कार्रवाई से अवैध खनन में लगे लोगों में हड़कंप मच गया।छापेमारी के दौरान मौके से अवैध खनन में प्रयुक्त चार ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ी गईं, जिन्हें पुलिस ने तत्काल सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में खलबली मच गई।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान शुजागंज चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह और रवीश मौजूद रहे।क्षेत्राधिकारी अरविंद सोनकर ने बताया कि अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई की गई है। मौके से चार ट्रैक्टर-ट्रालियां सीज की गई हैं। अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- समस्याओं का समाधान धरातल पर नहीं हुआ तो होगा बीकापुर में बड़ा आंदोलन अयोध्या जिले के बीकापुर तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया।समस्याओं का समझान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन,-घनश्याम वर्मा,प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत बनाए जाने हेतु चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया,घनश्याम वर्मा बोले अधिकारियों द्वारा केवल कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अविलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया पंचायत में अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने मौजूद रहे।1
- अयोध्या सदर तहसील में भ्रष्टाचार का नंगा नाच, एसडीएम की नाक के नीचे चल रहा अवैध वसूली का काला कारोबार। वायरल वीडियो ने खोली पोल: खुलेआम हो रही है वसूली के पैसों की बंदरबांट, एंटी करप्शन टीम जब पकड़ती है भ्रष्ट कर्मचारियों को, तो समर्थन में उतर आते हैं सैकड़ों लेखपाल। अयोध्या। मर्यादित नगरी अयोध्या से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। अयोध्या की सदर तहसील भ्रष्टाचार का गढ़ बन चुकी है, जहां बिना रिश्वत दिए गरीब जनता का कोई भी काम नहीं होता। एसडीएम की गैर-मौजूदगी और भ्रष्टाचार का खेल आरोप है कि सदर तहसील के एसडीएम ज्यादातर समय फील्ड में रहते हैं और तहसील में उनकी मौजूदगी न के बराबर होती है। इसी का फायदा उठाकर कार्यालय में खुलेआम अवैध वसूली का खेल चल रहा है। सामने आए एक वायरल वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि कैसे वसूली के पैसों का वितरण आपस में किया जा रहा है। भ्रष्टों को बचाने के लिए शुरू हो जाता है धरना! हद तो तब हो जाती है जब एंटी करप्शन विभाग किसी भ्रष्ट कर्मचारी को रंगे हाथों गिरफ्तार करता है, तो उसके बचाव में तुरंत सैकड़ों लेखपाल धरने पर बैठ जाते हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह धरना प्रक्रिया किसलिए? क्या इन भ्रष्ट और चोर कर्मचारियों को बचाने के लिए पूरा प्रशासनिक अमला खड़ा हो जाता है? एसडीएम सदर का रवैया और प्रतिक्रिया जब इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर, अयोध्या को अवगत कराया गया और उनका पक्ष जानना चाहा, तो उन्होंने इस पर कार्रवाई की बात तो कही, लेकिन कैमरे या खुलकर कुछ भी बोलने से साफ इनकार करते नजर आए। ज़िम्मेदार अधिकारियों का इस तरह से चुप्पी साधना और कैमरे के सामने कुछ भी बोलने से कतराना इस पूरे मामले को और ज्यादा संदेहास्पद बनाता है। योगी सरकार के 'जीरो टॉलरेंस' दावों को ठेंगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही भ्रष्टाचार के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति का दावा करते हों, लेकिन अयोध्या सदर तहसील के इन हालात ने स्थानीय प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।1
- समस्या समाधान न होने पर होगा बड़ा आंदोलन- घनश्याम वर्मा तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में लिया फैसला 15 सितंबर बीकापुर अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन तहसील इकाई बीकापुर की मासिक पंचायत तहसील परिसर में संपन्न हुई पंचायत में तहसीलदार बीकापुर पहुंचकर बिन्दुवार समस्याओं पर वार्ता किया और समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया। संगठन मजबूती की दिशा में चंदू भाई पटेल को बीकापुर का ब्लॉक अध्यक्ष और रामनरेश कनौजिया को तारुन विकासखंड का ब्लॉक अध्यक्ष सर्वसम्मति से बनाया गया। ज्ञातव्य है कि मांह की 15 तारीख को भारतीय किसान यूनियन की तहसील इकाईयों की मासिक पंचायत होती है जिसके क्रम में तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लगाई गई पंचायत में 16 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार बीकापुर को सौपा गया ज्ञापन की समस्याओं पर बिन्दुवार वार्ता किया गया समस्याओं के समाधान हेतु तहसीलदार बीकापुर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया। पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन की राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं हो पा रहा है धारा 24 हदबरारी का अनुपालन,नाली चक मार्ग तालाब पर अवैध कब्जा हटवाने जैसी समस्याएं व्याप्त हैं राजस्व विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के लापरवाही के कारण समाधान नहीं हो पा रहा है छुट्टा जानवरों से फसलें बर्बाद हो रही हैं और काफी दुर्घटनाएं हो रही हैं शासन के निर्देश के बावजूद भी छुट्टा जानवरों को पकड़ा नहीं जा रहा है। घनश्याम वर्मा ने कहा कि अधिकारियों द्वारा कोरा आश्वासन दिया जाता है धरातल पर समाधान नहीं किया जाता है यदि अभिलंब समस्याओं का समाधान ना हुआ तो नवंबर माह में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जिला उपाध्यक्ष भागीरथी वर्मा एवं तहसील अध्यक्ष संतोष वर्मा ने यूरिया खाद की ओवर रेटिंग का मामला उठाते हुए कहां की साधन सहकारी समितियां पर भी 275 रुपए प्रति बोरी की दर से यूरिया खाद बेची जा रही है। पंचायत में सर्वसम्मति से बीकापुर ब्लॉक अध्यक्ष चंदू भाई पटेल ,तारुन ब्लॉक अध्यक्ष राम नरेश कनौजिया तहसील उपाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, तहसील महासचिव शिवराम शर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष बीकापुर जय लाल चौधरी, रामानंद यादव ,ब्लॉक सचिव देवी प्रसाद को चयनित किया गया । पंचायत को अभय राज ब्रह्मचारी मंसाराम वर्मा, बैजनाथ निषाद,रामसहाय वर्मा, काली प्रसाद मौर्य,लीलावती रामवती,जसमता देवी, देवी प्रसाद, मनीराम यादव, राहुल वर्मा, आदि लोगों ने संबोधित किया।2
- अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। अयोध्या रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू। महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से उपराज्यपाल राम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना हुए। राम जन्मभूमि परिसर में रामलला के दरबार में मत्था टेका। विधि-विधान से रामलला का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में कहा—रामलला के दरबार में मत्था टेकने आया हूं। बोले—रामलला के दर्शन करना मेरा सौभाग्य है। अयोध्या के विकास की सराहना करते हुए कहा—अयोध्या बहुत सुंदर नगरी बन रही है।1