logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भरुआ सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेल को लेकर यातायात पुलिस ने किया रोड डायवर्जन सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेले को लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए रोड डायवर्जन लागू किया है। बड़ा चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर भरुआ की ओर जाने वाले ट्रकों को कम्हरिया–बिंवार मार्ग से होते हुए मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और मेले के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही आवागमन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

8 hrs ago
user_ISLAM
ISLAM
Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

भरुआ सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेल को लेकर यातायात पुलिस ने किया रोड डायवर्जन सुमेरपुर (हमीरपुर)। सुमेरपुर में चल रहे तीजा मेले को लेकर यातायात पुलिस ने वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए रोड डायवर्जन लागू किया है। बड़ा चौराहा पर बैरिकेडिंग लगाकर भरुआ की ओर जाने वाले ट्रकों को कम्हरिया–बिंवार मार्ग से होते हुए मुख्यालय की ओर भेजा जा रहा है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने और मेले के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए मौके पर यातायात पुलिस के अधिकारी और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को निर्धारित डायवर्जन मार्ग से ही आवागमन करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :बांध में डूबे युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, खतरे वाले स्थान पर लगाई गई बांस-बल्ली मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास बने बांध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीण पानी में डूबे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मांचा गांव के कुछ युवक बांध में नहाने पहुंचे थे। बताया गया कि युवक आपस में शर्त लगाकर बांध के ऊपर से उल्टा पानी में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बांध पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही खतरे वाले स्थान पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, ताकि युवक वहां नहाने के लिए न जा सकें। बांध के पानी की निकासी भी धीरे-धीरे कराई जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति न बने।
    2
    हमीरपुर :बांध में डूबे युवक को ग्रामीणों ने सकुशल बाहर निकाला
वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान, खतरे वाले स्थान पर लगाई गई बांस-बल्ली
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के कम्हरिया गांव के पास बने बांध का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें ग्रामीण पानी में डूबे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि मांचा गांव के कुछ युवक बांध में नहाने पहुंचे थे।
बताया गया कि युवक आपस में शर्त लगाकर बांध के ऊपर से उल्टा पानी में छलांग लगा रहे थे। इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद युवक को पानी से सकुशल बाहर निकाल लिया।
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कोतवाली पुलिस ने बांध पर दो पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। साथ ही खतरे वाले स्थान पर बांस-बल्ली लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया है, ताकि युवक वहां नहाने के लिए न जा सकें। बांध के पानी की निकासी भी धीरे-धीरे कराई जा रही है, जिससे आसपास के गांवों में जलभराव की स्थिति न बने।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक तीजा मेले के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ महिलाओं ने मेले में घूम रही एक महिला पर 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मेले में घूमने के दौरान कुछ महिलाओं के रुपये गायब हो गए। महिलाओं ने पास में मौजूद एक महिला पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिलाओं ने आरोपित महिला को पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट के चलते मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति को संभालते हुए महिलाओं को अलग कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। चोरी के आरोप की भी पुष्टि की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    तीजा मेले में चोरी के आरोप में महिला की सरेराह पिटाई, वीडियो वायरल
हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक तीजा मेले के दौरान सोमवार को उस समय हंगामा मच गया, जब कुछ महिलाओं ने मेले में घूम रही एक महिला पर 1500 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि मेले में घूमने के दौरान कुछ महिलाओं के रुपये गायब हो गए। महिलाओं ने पास में मौजूद एक महिला पर रुपये चोरी करने का आरोप लगा दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और महिलाओं ने आरोपित महिला को पकड़कर सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।
मारपीट के चलते मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिगड़ती स्थिति को संभालते हुए महिलाओं को अलग कराया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। चोरी के आरोप की भी पुष्टि की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर बांदा जनपद में दो बाइकों की भिड़ंत उस समय हो गई जब आहार गांव से आते समय जुगरेहली गांव के पास अचानक मोड़ से दूसरी मोटरसाइकिल सामने आ गई और दो बाइके आमने-सामने में टकरा गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार का हालत खराब होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर बता दें कि कंधी पुत्र रामदयाल उम्र 40 वर्ष जो की चरखारी का रहने वाला था और अपने किसी रिश्तेदार की मिट्टी में हरदौली जा रहा था कंधी कृषि विश्वविद्यालय में खाना बनाने का भी काम करता था तभी मुकेश उम्र 25 वर्ष किशोरियां एवं शिवकुमार 20 वर्ष देशराज निवासी आहार सहित बाइक में तीन लोग सवार होकर आहार से बबेरू आ रहे थे की तभी जुगरेहली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
    1
    दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर 
दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर 
बांदा जनपद में दो बाइकों की भिड़ंत उस समय हो गई जब आहार गांव से आते समय जुगरेहली गांव के पास अचानक मोड़ से दूसरी मोटरसाइकिल सामने आ गई और दो बाइके आमने-सामने में टकरा गई जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए सभी घायलों को राहगीरों ने एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया जहां पर प्राथमिक उपचार का हालत खराब होने पर जिला अस्पताल किया गया रेफर
बता दें कि कंधी पुत्र रामदयाल उम्र 40 वर्ष जो की चरखारी का रहने वाला था और अपने किसी रिश्तेदार की मिट्टी में हरदौली जा रहा था कंधी कृषि विश्वविद्यालय में खाना बनाने का भी काम करता था तभी मुकेश उम्र 25 वर्ष किशोरियां एवं शिवकुमार 20 वर्ष देशराज निवासी आहार सहित बाइक में तीन लोग सवार होकर आहार से बबेरू आ रहे थे की तभी जुगरेहली गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं वहीं घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत खराब होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है
    user_कुलदीप कुमार मिश्रा
    कुलदीप कुमार मिश्रा
    Photographer बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • शाम ढलते ही गुल हो जाती है बिजली, रात तक अंधेरे में ग्रामीण—पलरा पावर हाउस की मनमानी पर डीएम से शिकायत बांदा। बिजली को विकास की रीढ़ कहा जाता है, लेकिन पलरा पावर हाउस से जुड़े ग्रामीण इलाकों में यह रीढ़ लगातार कमजोर पड़ती नजर आ रही है। महीनों से जारी अघोषित विद्युत कटौती ने ग्रामीणों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि शाम सात बजे, जब घरों में चूल्हे जलते हैं और परिवार भोजन के लिए बैठता है, उसी समय बिजली गुल हो जाती है। करीब रात 10 बजे आपूर्ति लौटती है और फिर तड़के तीन बजे दोबारा अंधेरा छा जाता है। दिन में भी कई बार कटौती का सिलसिला जारी रहता है। समाजसेवी श्रीराम प्रजापति ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र देकर विद्युत व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली कटौती ने ग्रामीणों की जिंदगी को महज असुविधा नहीं, बल्कि परेशानी और जोखिम में बदल दिया है। घरों में महिलाएं और बच्चे तक मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में खाना बनाने और खाने को विवश हैं।बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में भोजन में कीड़े-मकौड़े गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी का तेल भी अब उपलब्ध नहीं है, ऐसे में बिजली ही रोशनी का प्रमुख सहारा है। इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, जेई से समस्या बताने पर भी कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिलता। सवाल यह है कि जब ग्रामीण महीनों से अंधेरे की समस्या झेल रहे हैं तो विद्युत विभाग की निगरानी और जवाबदेही आखिर किसके भरोसे है? यदि निर्धारित रोस्टर से अलग कटौती हो रही है तो उसकी वजह सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?श्रीराम प्रजापति ने जिलाधिकारी से पलरा पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराकर नियमित और निर्बाध बिजली सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण अतरहट रोड पर चक्का जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी।
    1
    शाम ढलते ही गुल हो जाती है बिजली, रात तक अंधेरे में ग्रामीण—पलरा पावर हाउस की मनमानी पर डीएम से शिकायत
बांदा। बिजली को विकास की रीढ़ कहा जाता है, लेकिन पलरा पावर हाउस से जुड़े ग्रामीण इलाकों में यह रीढ़ लगातार कमजोर पड़ती नजर आ रही है। महीनों से जारी अघोषित विद्युत कटौती ने ग्रामीणों की दिनचर्या को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। हालात यह हैं कि शाम सात बजे, जब घरों में चूल्हे जलते हैं और परिवार भोजन के लिए बैठता है, उसी समय बिजली गुल हो जाती है। करीब रात 10 बजे आपूर्ति लौटती है और फिर तड़के तीन बजे दोबारा अंधेरा छा जाता है। दिन में भी कई बार कटौती का सिलसिला जारी रहता है।
समाजसेवी श्रीराम प्रजापति ने इस समस्या को लेकर जिलाधिकारी को पत्र देकर विद्युत व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बिजली कटौती ने ग्रामीणों की जिंदगी को महज असुविधा नहीं, बल्कि परेशानी और जोखिम में बदल दिया है। घरों में महिलाएं और बच्चे तक मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में खाना बनाने और खाने को विवश हैं।बरसात के मौसम में समस्या और गंभीर हो जाती है। अंधेरे में भोजन में कीड़े-मकौड़े गिरने की आशंका बनी रहती है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी का तेल भी अब उपलब्ध नहीं है, ऐसे में बिजली ही रोशनी का प्रमुख सहारा है। इसके बावजूद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा।
शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, जेई से समस्या बताने पर भी कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिलता। सवाल यह है कि जब ग्रामीण महीनों से अंधेरे की समस्या झेल रहे हैं तो विद्युत विभाग की निगरानी और जवाबदेही आखिर किसके भरोसे है? यदि निर्धारित रोस्टर से अलग कटौती हो रही है तो उसकी वजह सार्वजनिक क्यों नहीं की जा रही?श्रीराम प्रजापति ने जिलाधिकारी से पलरा पावर हाउस की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कराकर नियमित और निर्बाध बिजली सुनिश्चित कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो ग्रामीण अतरहट रोड पर चक्का जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग और जिला प्रशासन की होगी।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बांदा उ.प्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ जी के जनपद बांदा में प्रथम आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड, बांदा(उप्र) पहुंचने पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने कहा कि "2027 चुनाव में बहुत कम समय है, प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरन्तर अपनी सक्रियता बनाकर रखें, भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिस कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है ऐसी विरासत हमारे पास है, जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया, अंग्रेजों की जासूसी करते रहे, ये क्या हमे राष्ट्रबाद का पाठ पढ़ाएंगे, ये स्वयंम देश द्रोही हैं, साथ ही कांग्रेस जनों से आवाह्न करते हुए कहा जहाँ जहाँ भाजपा की सरकारें हैं दलित उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में लिप्त है, कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, और सरकार बनाएगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन सृजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि "संगठन की मजबूती के लिए 2025 से निरन्तर काम किया जा रहा है, बूथ से लेकर जिले तक संगठन मजबूत स्थिति में है, उन्होंने कहा जमीनी कार्यकर्ता को टिकट विवरण में प्राथमिकता दी जाए, कांग्रेस का यह संगठन उसको जिताने के लिए काम करेगा।" सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत राष्ट्रीय सचिव/ सह प्रभारी उत्तर प्रदेश जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने माला पहनाकर किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह,एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, काली चरण निगम,अमित तिवारी, राजेंद्र गर्ग नाती, शोएब रिजवी, जिला सचिव भइयालाल पटेल, बाबूराम यादव,संजय गुप्ता, सभासद इरफान खान,ओमप्रकाश सिंह गौतम, जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, प्रवक्ता राम मिलन पटेल एड,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम मूर्ति जी,बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी रामनारायण प्रजापति, नरैनी नगर अध्यक्ष रामकृष्ण निगम, तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, शिवम त्रिपाठी, डॉ विक्रम सिंह, अबू हुरैरा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, रफत खान गोगा, राम मिलन सिंह,लक्ष्मीकांत मिश्रा, हरि शिवहरे, लाल बाबू राजपूत, विक्रम नामदेव, अंकित तिवारी, लाल जी राजपूत, मंडल अध्यक्ष नित्यानन्द शुक्ला, छोटेलाल सेन, कल्लू, मनीष शिवहरे, जगदेव प्रजापति, रामबाबू निषाद, रज्जाक भाई,शिवबरन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय,बलबीर भाई, आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    4
    बांदा उ.प्र अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राष्ट्रीय सचिव/सह प्रभारी उत्तर प्रदेश माननीय श्री जगदीश चंद्र जांगिड़ जी के जनपद बांदा में प्रथम आगमन पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों की तादाद में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय, अवस्थी धर्मशाला, स्टेशन रोड,

बांदा(उप्र) पहुंचने पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत कर संगठन सृजन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन की मजबूती के लिए वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे।
प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने कहा कि "2027 चुनाव में बहुत कम समय है, प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को माननीय राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरन्तर अपनी सक्रियता बनाकर रखें, भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जिस कांग्रेस पार्टी का देश की आजादी में अतुलनीय योगदान रहा है ऐसी विरासत हमारे पास है, जिन लोगों ने कभी तिरंगे का सम्मान नहीं किया, अंग्रेजों की जासूसी करते रहे, ये क्या हमे राष्ट्रबाद का पाठ पढ़ाएंगे, ये स्वयंम देश द्रोही हैं, साथ ही कांग्रेस जनों से आवाह्न करते हुए कहा जहाँ जहाँ भाजपा की सरकारें हैं दलित उत्पीड़न, महिलाओं के साथ बलात्कार, राम मंदिर चढ़ावा चोरी में लिप्त है, कांग्रेस अपने दम पर 403 सीटों पर चुनाव की तैयारी कर रही है, और सरकार बनाएगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने संगठन सृजन के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि "संगठन की मजबूती के लिए 2025 से निरन्तर काम किया जा रहा है, बूथ से लेकर जिले तक संगठन मजबूत स्थिति में है, उन्होंने कहा जमीनी कार्यकर्ता को टिकट विवरण में प्राथमिकता दी जाए, कांग्रेस का यह संगठन उसको जिताने के लिए काम करेगा।"
सेवानिवृत्त शिक्षक शिवपूजन तिवारी जी ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की, जिनका स्वागत राष्ट्रीय सचिव/ सह प्रभारी उत्तर प्रदेश जगदीश चंद्र जांगिड़ जी ने माला पहनाकर किया।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह, पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य सिंह,एआईसीसी सदस्य रमेश चन्द्र कोरी, प्रद्युम्न दुबे लालू, पीसीसी पवन देवी कोरी, युवा कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव आकाश दीक्षित, जिला उपाध्यक्ष/संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी, मोहम्मद इदरीश भाई, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, बल्देव वर्मा, द्वारिकेश सिंह यादव मंडेला, सूरज बाजपेई, जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, काली चरण निगम,अमित तिवारी, राजेंद्र गर्ग नाती, शोएब रिजवी, जिला सचिव भइयालाल पटेल, बाबूराम यादव,संजय गुप्ता, सभासद इरफान खान,ओमप्रकाश सिंह गौतम, जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बी लाल भाई, प्रवक्ता राम मिलन पटेल एड,शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राम मूर्ति जी,बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार द्विवेदी, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा शिवाकांत मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष नरैनी रामनारायण प्रजापति, नरैनी नगर अध्यक्ष रामकृष्ण निगम, तिन्दवारी ब्लॉक अध्यक्ष भागवत प्रसाद द्विवेदी, जिला वक्ता राजेश कुमार गुप्ता पप्पू,  शिवम त्रिपाठी,  डॉ विक्रम सिंह, अबू हुरैरा, सत्यम सिंह, दिव्यांश वर्मा, रफत खान गोगा, राम मिलन सिंह,लक्ष्मीकांत मिश्रा, 
हरि शिवहरे, लाल बाबू राजपूत,
विक्रम नामदेव, अंकित तिवारी, लाल जी राजपूत, मंडल अध्यक्ष नित्यानन्द शुक्ला, छोटेलाल सेन, कल्लू, मनीष शिवहरे, जगदेव प्रजापति, रामबाबू निषाद, रज्जाक भाई,शिवबरन सिंह, शिवाकांत उपाध्याय,बलबीर भाई,
आदि सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
    user_Rahul Verma journalist
    Rahul Verma journalist
    Media house बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट
    1
    केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट
केदारनाथ तीर्थ यात्री तीसरे दिन बंद 500 आदमी फैंस 5 राजू में बारिश का अलर्ट
    user_दैनिक भास्कर न्याय
    दैनिक भास्कर न्याय
    Local News Reporter महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गाजे बजे और जयकारों के बीच निकली तीजा महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा सुमेरपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव का सोमवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य आगाज हुआ। श्रीकृष्ण मंदिर चांद थोक से निकली शोभायात्रा में शामिल करीब 35 आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें द्रोपदी चीरहरण की झांकी को देखने के लिए लोगों की विशेष भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया। शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। महोत्सव को लेकर कस्बे में दिनभर उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    1
    गाजे बजे और जयकारों के बीच निकली तीजा महोत्सव की भव्य शोभा यात्रा 
सुमेरपुर (हमीरपुर)। ऐतिहासिक तीजा महोत्सव का सोमवार को गाजे-बाजे और जयकारों के बीच भव्य आगाज हुआ। श्रीकृष्ण मंदिर चांद थोक से निकली शोभायात्रा में शामिल करीब 35 आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं और दर्शकों का मन मोह लिया।
शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक एवं पौराणिक प्रसंगों पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें द्रोपदी चीरहरण की झांकी को देखने के लिए लोगों की विशेष भीड़ रही। ढोल-नगाड़ों और धार्मिक जयकारों के बीच निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा माहौल भक्तिमय नजर आया।
शोभायात्रा को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु और दर्शक जुटे रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। महोत्सव को लेकर कस्बे में दिनभर उत्साह और चहल-पहल का माहौल बना रहा।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार बाल अपचारी भी पुलिस निगरानी में हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सौंखर नजरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का सुमेरपुर पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की देशी शराब और नकदी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की मध्य रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब व नकदी पार कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटरा मोड़ के पास दबिश देकर विजय अनुरागी (21) निवासी मराठीपुरा, मौदहा और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया। तलाशी में 109 पाउच सुनामी गोल्ड ब्रांड, 33 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की देशी शराब और 700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। विजय अनुरागी के खिलाफ मौदहा थाने में वर्ष 2023 का दुष्कर्म व चोरी का माल बरामद होने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    1
    शराब की दुकान में चोरी का खुलासा, युवक गिरफ्तार
बाल अपचारी भी पुलिस निगरानी में
हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र के सौंखर नजरपुर गांव स्थित देशी शराब की दुकान में ताला तोड़कर हुई चोरी का सुमेरपुर पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने के साथ एक बाल अपचारी को निगरानी में लिया है। दोनों के कब्जे से चोरी की देशी शराब और नकदी बरामद हुई है।
पुलिस के अनुसार आठ सितंबर की मध्य रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब व नकदी पार कर दी थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने इटरा मोड़ के पास दबिश देकर विजय अनुरागी (21) निवासी मराठीपुरा, मौदहा और एक बाल अपचारी को पकड़ लिया।
तलाशी में 109 पाउच सुनामी गोल्ड ब्रांड, 33 क्वार्टर मस्तीह ब्रांड की देशी शराब और 700 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की है। विजय अनुरागी के खिलाफ मौदहा थाने में वर्ष 2023 का दुष्कर्म व चोरी का माल बरामद होने संबंधी मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जबकि बाल अपचारी के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर :मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल पत्योरा गांव की घटना, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों पर की निरोधात्मक कार्रवाई सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पत्नी समेत कई लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। प्रकरण में अन्य विवेचनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    हमीरपुर :मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, लाठी-डंडे चलने का वीडियो वायरल
पत्योरा गांव की घटना, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों पर की निरोधात्मक कार्रवाई
सुमेरपुर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के पत्योरा गांव में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पति-पत्नी समेत कई लोग लाठी-डंडों से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना सुमेरपुर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई भी की गई है। प्रकरण में अन्य विवेचनात्मक एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.