logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मथुरा जंक्शन पर किलाबंदी टिकट जांच अभियान, 278 यात्रियों से वसूला 1.78 लाख का जुर्माना धौलपुर। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के निर्देश तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री अंकित गुप्ता के निर्देशन में मथुरा जंक्शन पर बुधवार को किलाबंदी टिकट जांच अभियान चलाया गया। अभियान मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री बीरेंद्र सिंह चौहान एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग श्री संजय गौतम के सुपरविजन में संचालित किया गया। अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले, अनियमित यात्रा करने वाले, बिना बुक सामान ले जाने वाले तथा रेल परिसर में गंदगी फैलाने और धूम्रपान करने वाले यात्रियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की गई। जांच अभियान में मंडल वाणिज्य निरीक्षक टिकट चेकिंग श्री आर.के. सिंह, अतिरिक्त मुख्य टिकट निरीक्षक श्री नागेंद्र तिवारी, हेमंत अग्रवाल, संजय कनौजिया एवं के.डी. पांडेय सहित अन्य टिकट चेकिंग स्टाफ मौजूद रहा। स्टेशन पर जांच टीम को देखकर अनियमित यात्रियों में हड़कंप मच गया। रेल प्रशासन के अनुसार अभियान में 107 बिना टिकट यात्रियों से 90 हजार 760 रुपये तथा 167 अनियमित यात्रियों से 87 हजार 180 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, रेल परिसर में गंदगी फैलाने वाले 2 यात्रियों से 200 रुपये तथा धूम्रपान करने वाले 2 यात्रियों से 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार कुल 278 यात्रियों से 1 लाख 78 हजार 340 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जनसंपर्क अधिकारी श्री संजय कुमार गौतम ने बताया कि मंडल में इस प्रकार के जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं, ताकि बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वे वैध यात्रा टिकट लेकर ही सफर करें तथा निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर यात्रा करें। साथ ही रेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने एवं धूम्रपान से परहेज करने की भी अपील की

1 hr ago
user_Afaq ahmed
Afaq ahmed
Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
1 hr ago
156f8dd9-fb7e-4a78-a10a-60b1e8003a45

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झोपड़ीनुमा मकानों में लगी भीषण आग, तीन परिवार बेघर भारी नुकसान की संभावना राजाखेड़ा। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुडिला के गांव नाथो काष पुरा में रविवार देर रात झोपड़ीनुमा मकानों में भीषण आग लगने से तीन परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में नगदी, अनाज, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। आग की घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा सूचना मिलने पर राजाखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार परमार को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड टीम में फायरमैन पप्पू गुर्जर, चालक बचन सिंह तथा फायरकर्मी राजकुमार और कुलदीप शामिल रहे। फायरमैन पप्पू गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसके बावजूद आग से भारी नुकसान हुआ। आग पीड़ित अचल सिंह ने बताया कि आग की घटना में उनके परिवार सहित करीब 15 सदस्य बेघर हो गए हैं और अब उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    1
    झोपड़ीनुमा मकानों में लगी भीषण आग, तीन परिवार बेघर
भारी नुकसान की संभावना 
राजाखेड़ा। पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुडिला के गांव नाथो काष पुरा में रविवार देर रात झोपड़ीनुमा मकानों में भीषण आग लगने से तीन परिवारों का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में नगदी, अनाज, कपड़े, चारपाई सहित घरेलू उपयोग का सामान नष्ट हो गया। आग की घटना के बाद प्रभावित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे अचानक एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित तीन मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया तथा सूचना मिलने पर राजाखेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस द्वारा घटना की जानकारी नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विष्णु कुमार परमार को दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। फायर ब्रिगेड टीम में फायरमैन पप्पू गुर्जर, चालक बचन सिंह तथा फायरकर्मी राजकुमार और कुलदीप शामिल रहे।
फायरमैन पप्पू गुर्जर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, हालांकि तब तक ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था। इसके बावजूद आग से भारी नुकसान हुआ।
आग पीड़ित अचल सिंह ने बताया कि आग की घटना में उनके परिवार सहित करीब 15 सदस्य बेघर हो गए हैं और अब उन्हें खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • धौलपुर के बाड़ी उपखंड में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा नगर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना, जिसके बाद शाम को भजन संध्या और महाआरती भी होगी।
    4
    धौलपुर के बाड़ी उपखंड में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया, जिससे पूरा नगर भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा। यह आयोजन भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बना, जिसके बाद शाम को भजन संध्या और महाआरती भी होगी।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    1
    Post by Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    user_Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Reporter Rajkumar Sain Dholpur Rajasthan
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • आगरा के खेरागढ़ में एक ग्रामीण ने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रधान समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं और उनका समाधान नहीं करवा रहे हैं।
    1
    आगरा के खेरागढ़ में एक ग्रामीण ने गांव के प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रधान समस्याओं को अनसुना कर रहे हैं और उनका समाधान नहीं करवा रहे हैं।
    user_Surendra Singh
    Surendra Singh
    खेरागढ़, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Lovekush Gurjar
    1
    Post by Lovekush Gurjar
    user_Lovekush Gurjar
    Lovekush Gurjar
    मुरैना, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • मोरैना के अंबाह की सविता तोमर का चारधाम यात्रा से लौटते समय निधन हो गया। मातृ दिवस के दिन बामोर के पास अचानक हृदय गति रुकने से हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजन सदमे में हैं।
    1
    मोरैना के अंबाह की सविता तोमर का चारधाम यात्रा से लौटते समय निधन हो गया। मातृ दिवस के दिन बामोर के पास अचानक हृदय गति रुकने से हुई इस हृदय विदारक घटना से परिजन सदमे में हैं।
    user_धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people Ambah, Morena•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के मोरेना जिले के जल का नगरा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे कर मकान बना लिए गए हैं। इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और कई घरों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    1
    मध्य प्रदेश के मोरेना जिले के जल का नगरा गाँव में तालाब की जमीन पर अवैध कब्जे कर मकान बना लिए गए हैं। इस अतिक्रमण के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे राहगीरों और कई घरों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    user_Ajay sharma
    Ajay sharma
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में सफलतापूर्वक अपनी स्व-गणना पूरी की। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से भी स्व-गणना करने की अपील की है।
    3
    पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजस्थान में सफलतापूर्वक अपनी स्व-गणना पूरी की। उन्होंने राज्य के सभी नागरिकों से भी स्व-गणना करने की अपील की है।
    user_Deepu Verma Journalist Dholpur
    Deepu Verma Journalist Dholpur
    धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.