logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नई टिहरी की दीवारें सुनाएंगी पुरानी टिहरी की कहानी, फसाड से बदलेगा शहर का स्वरूप नई टिहरी में फसाड के तहत पहाड़ी परिवेश और पुरानी टिहरी की झलक से होगा सौंदर्यीकरण ‎ ‎नई टिहरी को मिलेगा नया आकर्षक स्वरूप, दीवारों पर उकेरी जाएगी पुरानी टिहरी की यादें ‎नई टिहरी शहर में फसाड (Facade) के तहत भवनों एवं बाजार क्षेत्र के बाहरी स्वरूप का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ‎ फसाड सौंदर्यीकरण के तहत शहर के प्रमुख बाजार एवं मार्गों पर स्थित भवनों के बाहरी हिस्से को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। इसके अंतर्गत माल रोड का सौंदर्यीकरण, दुकानों के पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, दो शौचालयों का निर्माण, भवनों के फ्रंट की पेंटिंग, एक समान कलर थीम, आकर्षक डिजाइन एवं एक समान रेलिंग, साइन बोर्ड, लाइटिंग सहित अन्य सजावटी कार्य किए जाएंगे। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण की थीम में पहाड़ी परिवेश, स्थानीय संस्कृति एवं पुरानी टिहरी की यादों को दर्शाने वाली वॉल पेंटिंग को शामिल किया जाए, ताकि शहर को उसकी विशिष्ट पहचान के अनुरूप आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने विद्युत तारों एवं विद्युत पोल को व्यवस्थित करने तथा तारों को भूमिगत करने के लिए यूपीसीएल से पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए संबंधित क्षेत्रों का साइट विजिट कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा अधिकांश कार्यों को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसाड कार्य के दौरान यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधित उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ‎ जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ नई टिहरी की भौगोलिक, पहाड़ी एवं सांस्कृतिक पहचान का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिल सके। ‎ बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष टिहरी भगवान सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ‎

20 hrs ago
user_Vijaypal Rana
Vijaypal Rana
टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
20 hrs ago
56e8f92b-3ade-4fb8-8a70-6590db8a752d

नई टिहरी की दीवारें सुनाएंगी पुरानी टिहरी की कहानी, फसाड से बदलेगा शहर का स्वरूप नई टिहरी में फसाड के तहत पहाड़ी परिवेश और पुरानी टिहरी की झलक से होगा सौंदर्यीकरण ‎ ‎नई टिहरी को मिलेगा नया आकर्षक स्वरूप, दीवारों पर उकेरी जाएगी पुरानी टिहरी की यादें ‎नई टिहरी शहर में फसाड (Facade) के तहत भवनों एवं बाजार क्षेत्र के बाहरी स्वरूप का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ‎ फसाड सौंदर्यीकरण के तहत शहर के प्रमुख बाजार एवं मार्गों पर स्थित भवनों के बाहरी हिस्से को आकर्षक एवं व्यवस्थित स्वरूप दिया जाएगा। इसके अंतर्गत माल रोड का सौंदर्यीकरण, दुकानों के पथ निर्माण एवं सौंदर्यीकरण, दो शौचालयों का निर्माण, भवनों के फ्रंट की पेंटिंग, एक समान कलर थीम, आकर्षक डिजाइन एवं एक समान रेलिंग, साइन बोर्ड, लाइटिंग सहित अन्य सजावटी कार्य किए जाएंगे। ‎ ‎जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण की थीम में पहाड़ी परिवेश, स्थानीय संस्कृति एवं पुरानी टिहरी की यादों को दर्शाने वाली वॉल पेंटिंग को शामिल किया जाए, ताकि शहर को उसकी विशिष्ट पहचान के अनुरूप आकर्षक स्वरूप दिया जा सके। उन्होंने विद्युत तारों एवं विद्युत पोल को व्यवस्थित करने तथा तारों को भूमिगत करने के लिए यूपीसीएल से पत्राचार करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सौंदर्यीकरण कार्यों के लिए संबंधित क्षेत्रों का साइट विजिट कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा अधिकांश कार्यों को दिसंबर माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फसाड कार्य के दौरान यदि कहीं अतिक्रमण पाया जाता है, तो संबंधित उप जिलाधिकारी एवं नगर पालिका के माध्यम से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ‎ जिलाधिकारी ने कहा कि सौंदर्यीकरण कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ नई टिहरी की भौगोलिक, पहाड़ी एवं सांस्कृतिक पहचान का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि शहर को व्यवस्थित और आकर्षक स्वरूप मिल सके। ‎ बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष टिहरी भगवान सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। ‎

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना उत्तरकाशी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी, वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई। गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
    1
    गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना
गंगोत्री धाम में पीएम मोदी के जन्मदिवस पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना
उत्तरकाशी।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम में तीर्थ पुरोहितों की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, धारा पूजन एवं धारा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
गंगोत्री धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों ने विधि-विधान के साथ मां भगवती गंगा की पूजा-अर्चना की और धारा आरती कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल, सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल सहित तमाम पदाधिकारी,
वहीं, पंच मंदिर समिति की ओर से भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गंगोत्री धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों के लिए गर्म पानी, चाय, भोजन एवं भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई। समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी सहभागिता की गई।
गंगोत्री धाम में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम के दौरान तीर्थ पुरोहितों एवं श्रद्धालुओं ने मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तरकाशी/गंगोत्री धाम. गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना. विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा पुरोहित सभा की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मां भगवती गंगा की धारा का विशेष पूजन एवं धारा आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, कुशल और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की। Vol - ​इस पावन अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने कहा ​आज हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से मां गंगा की विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना संपन्न की गई। हम समस्त गंगोत्री वासी व देशवासी मां भगवती गंगा मैया से प्रार्थना करते हैं कि वह प्रधानमंत्री जी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रखें। Vol - ​इस विशेष पूजन कार्यक्रम में गंगा पुरोहित सभा के सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णा नंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'जय मां गंगे' और 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ हुआ। Byte. संजीव सेमवाल. गंगा पुरोहित. अध्यक्ष मंदिर समिति.
    4
    उत्तरकाशी/गंगोत्री धाम.

गंगोत्री धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर तीर्थ पुरोहितों ने की विशेष पूजा-अर्चना.
विश्व प्रसिद्ध धाम गंगोत्री में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा पुरोहित सभा की ओर से विशेष पूजा-अर्चना और गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान तीर्थ पुरोहितों ने मां भगवती गंगा की धारा का विशेष पूजन एवं धारा आरती कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ, कुशल और दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना की।
Vol - ​इस पावन अवसर पर गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने कहा
​आज हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र  मोदी  का जन्मदिन है। इस अवसर पर समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से मां गंगा की विशेष पूजा, आरती और प्रार्थना संपन्न की गई। हम समस्त गंगोत्री वासी व देशवासी मां भगवती गंगा मैया से प्रार्थना करते हैं कि वह प्रधानमंत्री जी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें और उन्हें सदैव स्वस्थ व दीर्घायु रखें।
Vol - ​इस विशेष पूजन कार्यक्रम में गंगा पुरोहित सभा के सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल, कृष्णा नंद सेमवाल, भूपेन्द्र सेमवाल, संतोष सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन 'जय मां गंगे' और 'हर-हर गंगे' के जयकारों के साथ हुआ।
Byte. संजीव सेमवाल. गंगा पुरोहित. अध्यक्ष मंदिर समिति.
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया। पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।
    1
    मसूरी में बड़ा हादसा! 100 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 5 युवक घायल
मसूरी में गज्जी बैंड के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार पांच युवक घायल हो गए।
सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी को 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय मसूरी पहुंचाया गया।
पांचों घायल मुजफ्फरनगर के रहने वाले बताए गए हैं और मसूरी घूमने के बाद देहरादून लौट रहे थे। एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया है।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में तेज गति को हादसे का संभावित कारण बताया जा रहा है।
    user_Mukesh rawat
    Mukesh rawat
    Dehradun, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा The Aman Times 🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। सुरक्षा टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, दो फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और एक क्रेटा कार बरामद हुई। फर्जी नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के बताए गए हैं। पूछताछ में तीनों आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए गए। एम्स सुरक्षा विभाग ने आरोपियों को बरामद सामान सहित पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने युवाओं से नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
    1
    🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा
The Aman Times
🚨 ऋषिकेश: एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खुलासा
एम्स ऋषिकेश प्रशासन और सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में निर्माणाधीन एम्स किच्छा में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। सुरक्षा टीम ने स्टिंग ऑपरेशन कर तीन आरोपियों को मौके से पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, दो फर्जी अपॉइंटमेंट लेटर और एक क्रेटा कार बरामद हुई। फर्जी नियुक्ति पत्र नर्सिंग ऑफिसर और मल्टीटास्किंग स्टाफ पद के बताए गए हैं।
पूछताछ में तीनों आरोपी उधमसिंह नगर के किच्छा क्षेत्र के निवासी बताए गए। एम्स सुरक्षा विभाग ने आरोपियों को बरामद सामान सहित पुलिस चौकी के हवाले कर दिया। एम्स पीआरओ डॉ. श्रीलोय मोहंती ने युवाओं से नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी से सतर्क रहने की अपील की।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस.janswar news Arunabh Raturi राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं सहसपुर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजा वाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली। जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान की आवश्यकता है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन सहित अन्य स्थानीय समस्याओं और जनहित के विषयों पर भी क्षेत्रवासियों ने अपनी चिंताएं साझा कीं। डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है। डॉ. रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के व्यापक जनसमर्थन के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का विश्वास भी व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    4
    जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस.janswar news Arunabh Raturi 
राजा वाला में जनसंपर्क के दौरान डॉ. हरक सिंह रावत ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं
सहसपुर। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के राजा वाला में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों की जानकारी ली।
जनसंपर्क के दौरान स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को प्रमुखता से उठाया। लोगों ने कहा कि पेयजल संकट के स्थायी समाधान की आवश्यकता है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा, युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन सहित अन्य स्थानीय समस्याओं और जनहित के विषयों पर भी क्षेत्रवासियों ने अपनी चिंताएं साझा कीं।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि जनसंपर्क अभियान का उद्देश्य जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझना है। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा और संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस को जनता का समर्थन मिल रहा है। डॉ. रावत ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के व्यापक जनसमर्थन के साथ प्रदेश में सरकार बनाने का विश्वास भी व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस जन, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'
    1
    स्वाद, सेहत से भरपूर, बनाने में इतनी आसान, ऐसे तैयार कीजिये 'कॉर्न चाट'
    user_Ginni Negi
    Ginni Negi
    विकास नगर, देहरादून, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • बीजेपी सरकारी सम्पतियों का कर रही निजीकरण, कांग्रेस करेगी सड़क से सदन तक विरोध कांग्रेस करेगी बीजेपी के निजीकरण का विरोध
    1
    बीजेपी सरकारी सम्पतियों का कर रही निजीकरण, कांग्रेस करेगी सड़क से सदन तक विरोध 
कांग्रेस करेगी बीजेपी के निजीकरण का विरोध
    user_Uklive Uttrakhand
    Uklive Uttrakhand
    टिहरी, टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड•
    22 hrs ago
  • बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी प्रेस नोट देहरादून बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में देर शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय से प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए। विगत तीन माह में बाल कल्याण समिति के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 120 का निस्तारण किया जा चुका है। संस्थागत बालगृहों में निवासरत 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 05 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जनपद से कुल 109 बच्चों को देश एवं विदेश में दत्तक ग्रहण में दिए जाने की जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की समीक्षा में अप्रैल-जून के दौरान 200 तथा जुलाई से अब तक 174 प्रकरण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बाल विवाह के 02 मामले तथा बालश्रम के 46 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी ने पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए। जनपद में संचालित 19 राजकीय एवं स्वैच्छिक बालगृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा अवधि में बालगृहों के 16 निरीक्षण किए गए। संस्थाओं में कार्यरत 156 कार्मिकों में से 138 का पुलिस सत्यापन हो चुका है तथा शेष का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा गया। बालगृहों में निवासरत 302 बच्चों की दस्तावेजी स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 236 के आधार कार्ड, 95 के आयुष्मान कार्ड एवं 116 के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 219 बच्चे विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। शेष बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने के निर्देश दिए गए। बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित/रेस्क्यू किया गया, जिनमें 111 बाल भिक्षावृत्ति, 173 कूड़ा बीनने वाले, 101 बालश्रम, 307 ड्रॉपआउट एवं 52 अन्य श्रेणी के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 216 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक, ग्राम, नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा उपलब्ध अनटाइड अनुदान की 5 प्रतिशत धनराशि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा पर नियमानुसार व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दत्तक ग्रहण, अन्य राज्यों के बच्चों को गृह राज्य भेजने तथा बच्चों के अभिलेख अद्यतन रखने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति नमिता ममगाईं, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर ghildiyal , जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    2
    बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी
प्रेस नोट
देहरादून 
बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारीः जिलाधिकारी
CWC के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत, 120 का निस्तारण; 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया
जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला बाल संरक्षण इकाई, देहरादून डॉ0 आशीष चौहान की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार में देर  शाम बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति (DCWPC), बाल कल्याण समिति (CWC), चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 तथा बाल भिक्षावृत्ति निवारण प्रयास/इंटेंसिव केयर सेंटर, साधु राम इंटर कॉलेज की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बाल संरक्षण, पुनर्वास, दत्तक ग्रहण, शिक्षा, स्वास्थ्य, बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल भिक्षावृत्ति उन्मूलन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में बच्चे के सर्वोत्तम हित, सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पुनर्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बाल संरक्षण से जुड़े सभी विभाग एवं संस्थाएं आपसी समन्वय से प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें तथा लापरवाही पाए जाने पर जवाबदेही तय की जाए।
विगत तीन माह में बाल कल्याण समिति के समक्ष 236 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिनमें 120 का निस्तारण किया जा चुका है। संस्थागत बालगृहों में निवासरत 06 बच्चों को दत्तक ग्रहण हेतु विधिक रूप से मुक्त किया गया। वित्तीय वर्ष 2026 में अब तक 05 बच्चों को दत्तक ग्रहण में दिया गया है। वर्ष 2016 से अब तक जनपद से कुल 109 बच्चों को देश एवं विदेश में दत्तक ग्रहण में दिए जाने की जानकारी दी गई।
चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 की समीक्षा में अप्रैल-जून के दौरान 200 तथा जुलाई से अब तक 174 प्रकरण प्राप्त होने की जानकारी दी गई। बाल विवाह के  02 मामले  तथा बालश्रम के 46 प्रकरण प्राप्त   हुए हैं। जिलाधिकारी ने पारिवारिक समस्याओं एवं अन्य संवेदनशील प्रकरणों में काउंसलिंग और नियमित फॉलोअप के निर्देश दिए।
जनपद में संचालित 19 राजकीय एवं स्वैच्छिक बालगृहों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवास, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा कमियों का समयबद्ध समाधान कराने के निर्देश दिए। समीक्षा अवधि में बालगृहों के 16 निरीक्षण किए गए। संस्थाओं में कार्यरत 156 कार्मिकों में से 138 का पुलिस सत्यापन हो चुका है तथा शेष का सत्यापन शीघ्र कराने को कहा गया।
बालगृहों में निवासरत 302 बच्चों की दस्तावेजी स्थिति की समीक्षा में बताया गया कि 236 के आधार कार्ड, 95 के आयुष्मान कार्ड एवं 116 के राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा 219 बच्चे विद्यालयों में अध्ययनरत हैं। शेष बच्चों के दस्तावेज प्राथमिकता से तैयार कराने के निर्देश दिए गए।
बाल भिक्षावृत्ति एवं बालश्रम उन्मूलन अभियान की समीक्षा में बताया गया कि दिसंबर 2024 से अब तक 744 बच्चों को चिन्हित/रेस्क्यू किया गया, जिनमें 111 बाल भिक्षावृत्ति, 173 कूड़ा बीनने वाले, 101 बालश्रम, 307 ड्रॉपआउट एवं 52 अन्य श्रेणी के बच्चे शामिल हैं। इनमें से 216 बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया गया है। जिलाधिकारी ने रेस्क्यू के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, काउंसलिंग एवं पुनर्वास के लिए प्रभावी फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मिशन वात्सल्य के तहत ब्लॉक, ग्राम, नगर निकाय एवं वार्ड स्तर पर बाल संरक्षण समितियों को सक्रिय करने तथा उपलब्ध अनटाइड अनुदान की 5 प्रतिशत धनराशि बच्चों के कल्याण एवं सुरक्षा पर नियमानुसार व्यय करने के निर्देश दिए। साथ ही अनाथ एवं परित्यक्त बच्चों के प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, दत्तक ग्रहण, अन्य राज्यों के बच्चों को गृह राज्य भेजने तथा बच्चों के अभिलेख अद्यतन रखने की कार्रवाई समयबद्ध रूप से करने को कहा।
संयुक्त मजिस्ट्रेट हर्षिता सिंह, अध्यक्ष जिला बाल कल्याण समिति नमिता ममगाईं, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती, पुलिस क्षेत्राधिकारी वंदना वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर  ghildiyal , जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास जितेंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
    user_PUSHKAR SINGH
    PUSHKAR SINGH
    देहरादून, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तरकाशी /गंगोत्री. कल रात्रि को गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन व आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर कल रात्रि को गंगोत्री धाम में गंगा पुरोहितों द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना को लेकर धारा पूजन एवं विशेष धारा आरती संपन्न की गई। Vol.​गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से हम उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर गंगा घाट पर गंगा पूजन का आयोजन किया गया है तथा माँ भगवती गंगा की धारा आरती के माध्यम से माँ पतित पावनी से प्रार्थना की जा रही है कि मुख्यमंत्री को लंबी आयु और आरोग्य प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत उत्तम एवं सफल रहे। Vol.​इस अवसर पर गंगोत्री धाम में भक्तिमय माहौल रहा. कार्यक्रम के दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल के साथ सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माँ गंगा से मुख्यमंत्री धामी के जीवन की प्रार्थना की। Byte - संजीव सेमवल. गंगा पुरोहित.
    4
    उत्तरकाशी /गंगोत्री.

कल रात्रि को गंगोत्री धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर विशेष धारा पूजन व आरती, गंगा पुरोहितों ने मांगी दीर्घायु की कामना.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस के अवसर पर कल रात्रि को गंगोत्री धाम में  गंगा पुरोहितों द्वारा विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गंगा घाट पर मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल कार्यकाल की कामना को लेकर धारा पूजन एवं विशेष धारा आरती संपन्न की गई।
Vol.​गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा आज हमारे राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन है। समस्त तीर्थ पुरोहितों की ओर से हम उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं। इस अवसर पर गंगा घाट पर गंगा पूजन का आयोजन किया गया है तथा माँ भगवती गंगा की धारा आरती के माध्यम से माँ पतित पावनी से प्रार्थना की जा रही है कि मुख्यमंत्री को लंबी आयु और आरोग्य प्राप्त हो तथा उनका कार्यकाल राज्य की प्रगति के लिए अत्यंत उत्तम एवं सफल रहे।
Vol.​इस अवसर पर गंगोत्री धाम में भक्तिमय माहौल रहा. कार्यक्रम के दौरान गंगा पुरोहित सभा के अध्यक्ष पंडित संजीव सेमवाल के साथ सचिव माधवानंद सेमवाल, कोषाध्यक्ष पवन सेमवाल, सुनील सेमवाल, दीपक सेमवाल, गोवर्धन सेमवाल, राजेश सेमवाल, महेश सेमवाल, केशवानंद सेमवाल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माँ गंगा से मुख्यमंत्री धामी के  जीवन की प्रार्थना की।
Byte - संजीव सेमवल. गंगा पुरोहित.
    user_Virendra singh negi
    Virendra singh negi
    डुंडा, उत्तर काशी, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.