राहुल गांधी पर हुई FIR के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत दर्ज किए गए एससी एसटी एक्ट के मुकदमे के विरोध में आज नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला । यह आक्रोश मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर में मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक तक गया जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है राहुल गांधी जी लगातार देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीब सवर्ण और गरीबों के हक की आवाज उठा रहे हैं उनकी इस बढ़ती लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से घबराकर भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है झूठे मुकदमे दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। अनुसूचित जाति के उमाशंकर रजक ने कहा कि एससी एसटी कानून का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है राहुल गांधी जी हमेशा से शोषितों और वंचितों के अधिकारों के सबसे बड़े रक्षक रहे हैं और उनके खिलाफ ऐसा मुकदमा हास्यास्पद है। अनुसूचित जाति जनजाति के के कमलेश पासवान ने कहा कि यह जो झूठी मुकदमा दर्ज हुआ है वह राहुल गांधी जी का मेडल है झूठे मुकदमे दर्द करने वाली आरएसएस बीजेपी सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा कांग्रेस पार्टी डरने वालों में नहीं लड़ने वालों में है। राहुल -प्रियंका बीग्रेड सेना के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने 8 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी में आहूत कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी मानसिकताओं के लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भेदभाव और छुआछूत बढ़ाने का काम कर रही है या अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है । विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, गरीबन मुखिया, छोटेलाल यादव, हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, इंटक के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामाशीष कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णा चौधरी, अनु सिंह, शिव शंकर, सेवा दल के सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
राहुल गांधी पर हुई FIR के खिलाफ कांग्रेस का विरोध मार्च नवादा। प्रफुल्ल कुमार सुमन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत दर्ज किए गए एससी एसटी एक्ट के मुकदमे के विरोध में आज नवादा जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध मार्च निकाला । यह आक्रोश मार्च जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर में मुख्य मार्ग होते हुए भगत सिंह चौक तक गया जहां एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रभाकर झा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतारू है राहुल गांधी जी लगातार देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीब सवर्ण और गरीबों के हक की आवाज उठा रहे हैं उनकी इस बढ़ती लोकप्रियता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से घबराकर भाजपा सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है झूठे मुकदमे दर्ज कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। अनुसूचित जाति के उमाशंकर रजक ने कहा कि एससी एसटी कानून का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है राहुल गांधी जी हमेशा से शोषितों और वंचितों के अधिकारों के सबसे बड़े रक्षक रहे हैं और उनके खिलाफ ऐसा मुकदमा हास्यास्पद है। अनुसूचित जाति जनजाति के के कमलेश
पासवान ने कहा कि यह जो झूठी मुकदमा दर्ज हुआ है वह राहुल गांधी जी का मेडल है झूठे मुकदमे दर्द करने वाली आरएसएस बीजेपी सरकार को पूरा दलित समाज जवाब देगा कांग्रेस पार्टी डरने वालों में नहीं लड़ने वालों में है। राहुल -प्रियंका बीग्रेड सेना के प्रदेश सचिव संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी ने 8 अगस्त को उत्तराखंड में हल्द्वानी में आहूत कार्यक्रम स्थल पर भाजपा और आरएसएस के दलित विरोधी मानसिकताओं के लोगों द्वारा शुद्धिकरण कराए जाने पर शोक व्यक्त किया और कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लोग भेदभाव और छुआछूत बढ़ाने का काम कर रही है या अपमान पूरे दलित समाज का अपमान है । विरोध मार्च में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि रजनीकांत दीक्षित, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार, गरीबन मुखिया, छोटेलाल यादव, हिसुआ प्रखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार, इंटक के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अनुसूचित जाति जनजाति के पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार, भारत यात्री नवीन पासवान, सत्येंद्र प्रसाद कुशवाहा, रामाशीष कुमार, रोह प्रखंड अध्यक्ष संतोष राजवंशी, नवादा प्रखंड अध्यक्ष रामजन्म सिंह, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार, रजौली प्रखंड अध्यक्ष कुंदन दीप, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव अरविंद कुमार, रविंद्र कुमार, कृष्णा चौधरी, अनु सिंह, शिव शंकर, सेवा दल के सुरेंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे ।
- प्रणय उर्फ पीयूष की शवयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, तमसा नदी तट पर हुआ अंतिम संस्कार हिसुआ (नवादा)हिसुआ के पांचूगढ़ निवासी प्रणय उर्फ पीयूष की मंगलवार को हुई हत्या के बाद बुधवार की सुबह उनका अंतिम संस्कार किया गया। सुबह पांचूगढ़ स्थित आवास से मृतक की शवयात्रा निकाली गई, जो तमसा नदी स्थित श्मशान घाट पहुंची। शवयात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। प्रणव कुमार की अंतिम यात्रा में शामिल लोगों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से मृतक को अंतिम विदाई दी। तमसा नदी तट पर शव पहुंचने के बाद परिजनों एवं उपस्थित लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। मंगलवार को हुई हत्या की घटना के बाद से ही हिसुआ क्षेत्र में तनाव और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग घटना में शामिल आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अंतिम यात्रा में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने घटना के प्रति लोगों के आक्रोश और मृतक के प्रति संवेदना को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्कता बरती जा रही है।3
- मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जेएसएलपीएस की दीदियों ने कोडरमा उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन कोडरमा। मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर जेएसएलपीएस से जुड़ी विभिन्न क्लस्टरों की दीदियों ने बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि उन्हें काम के एवज में प्रतिदिन ₹50 से भी कम भुगतान किया जाता है, जो एक मजदूर की मजदूरी से भी कम है। उन्होंने कहा कि लगातार मेहनत के बावजूद उचित मानदेय नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महिलाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग की।1
- धनबाद SSP से काफी नाराज है पुलिस एसोसिएशन , पुलिस संगठन ने कहा कि टाइगर को भी दौड़ आएंगे1
- राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला झुमरी तिलैया, 1 सितंबर। राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में मंगलवार को कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से झुमरी तिलैया के झंडा चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल के पत्र तथा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रजक के निर्देश पर किया गया। पुतला दहन से पहले बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा चौक पहुंचे, जहां कार्यक्रम सभा में तब्दील हो गया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा की बात कही। सभा की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय सेठ ने की, जबकि संचालन सउद खान ने किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को मजबूती से उठाना जरूरी है। राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को कांग्रेस नेताओं ने दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी प्रक्रिया की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने यह भी मांग की कि सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध कथित कृत्यों के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानून के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। नेताओं ने कहा कि जनहित और संविधान से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस का लोकतांत्रिक संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मनोज सहाय पिंकू, प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष बेबी सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष दशरथ पासवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैयाज केसर, गणेश स्वर्णकार, चांद आलम, अहमद अंसारी, कुमार रवि, प्रखंड अध्यक्ष कयुमउद्दीन, सुबोध कुमार, रामेश्वर यादव, असगर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।4
- कोडरमा में CISF जवान का ड्यूटी पर निधनः हार्ट अटैक से मौत की आशंका, 2 साल बाद होते सेवानिवृत्त, 1 साल पहले आए थे कोडरमा कोडरमा में CISF जवान का ड्यूटी पर निधनः हार्ट अटैक से मौत की आशंका, 2 साल बाद होते सेवानिवृत्त, 1 साल पहले आए थे कोडरमा1
- Hazaribagh Lok Sabha ka sarkari bus stand jismein ratri mein ka suvidha aap dekh sakte hain 10:00 baje ke bad koi bhi gadi rajasar se yah chalne layak nahin hai aur bus stand bhi jald bharav ke Karan aam nagrik ko bahut suvidha hai sabhi log dekh sakte hain ki kis prakar Raat 10:00 baje ke bad Hazaribagh Loksabha sarkari bus stand mein sannata per saja hai aur yahan per jal bharav ke Karan aam pessenger chahe vah rajya taraf jaane wale ho chahe Koderma taraf jaane wale ho chahe vah Bihar ke bhi yahan per log yahan per intezar karte Hain ki Kisi tarah Se yahan se Ham Bihar ke taraf jaen1
- कोडरमा में सड़क हादसा, युवक की मौतः बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, स्मार्ट बाजार में युवक करता था काम कोडरमा में सड़क हादसा, युवक की मौतः बारिश के दौरान अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंदा, स्मार्ट बाजार में युवक करता था काम1
- zxtixtyooxtxt ogl. h l h h l bh. h hl l gl g. gl. gl l g ooc1
- बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी। स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। बाइक सटने के विवाद में खूनी वारदात, हिसुआ में युवक की गोली मारकर हत्या; दूसरे दिन भी दुकानदार अपने इच्छा से बाजार बंद हिसुआ, नवादा। बाइक सटने के मामूली विवाद में हुई गोलीबारी में 22 वर्षीय प्रणय कुमार भारती की मौत के बाद हिसुआ में आक्रोश का माहौल है। घटना के विरोध और मृतक के परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी दुकानदार अपनी इच्छा से हिसुआ बाजार बंद रखा। बाजार बंद रहने से अधिकांश दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रहे तथा सड़कों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा कम चहल-पहल दिखी। स्थानीय लोगों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि मामूली विवाद को लेकर युवक की हत्या बेहद दुखद और चिंताजनक है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। मृतक की शवयात्रा में भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की बात कही गई है।1