घर में पंखा लगाना पड़ा भारी! करंट की चपेट में आए शिक्षक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मझौलिया प्रखंड अंतर्गत हरपुर गढ़वा पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 44 वर्षीय शिक्षक मोहम्मद अली की करंट लगने से मौत हो गई। घर में पंखा लगाने के दौरान अचानक बिजली के करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोहम्मद अली उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी, तीन बेटियों और एक पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव और विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों के अनुसार, मोहम्मद अली मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असामयिक मौत से हर कोई सदमे में है। परिवार के लिए यह हादसा बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। शिक्षक मोहम्मद अली की अचानक हुई मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है, वहीं विद्यालय परिवार भी गहरे सदमे में है।

- बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन बिहार सरकार के नए दिशानिर्देश के तहत पेपरलेस प्रक्रिया से हो रहा दस्तावेजों का निबंधन1
- नगर निगम में पार्क विवाद पर बवाल, महिला पार्षद से मारपीट के आरोप में पार्षद पुत्र हिरासत में बेतिया नगर निगम में आज कालीबाग फील्ड पर पार्क निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया। देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। उप मेयर गायत्री देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान महिला पार्षद रूही सिंह के साथ एक पार्षद पुत्र ने हाथापाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित पार्षद पुत्र को हिरासत में लेकर नगर थाने में पूछताछ शुरू कर दी। वहीं, आरोपित पक्ष ने मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि घटनास्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं और फुटेज की जांच से पूरी सच्चाई सामने आ जाएगी। मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। विवाद के बाद तनाव को देखते हुए नगर निगम परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।1
- Indian team Ko agar WTC ke race mein banaa rahana tha to shrilanka ko harana bahut hi jyada jaruri tha1
- मझरिया शेख पंचायत में महावीरी झंडा मेले पर हुआ महादंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम ।। मझरिया शेख पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन परिसर में महावीरी झंडा मेला के अवसर पर महादंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया हरिलाल यादव ने की। दंगल का उद्घाटन संयुक्त रूप से सांसद डॉ. संजय जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि दीपू कुशवाहां ,मुखिया हरिलाल यादव, मुखिया प्रतिनिधि मोहन गुप्ता, प्रभु यादव, सरपंच संजय पटेल एवं जलेसर यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सांसद डॉ. संजय जायसवाल को माथे पर पगड़ी बांधकर तथा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। दंगल प्रतियोगिता में राजस्थान, झांसी, अयोध्या और बक्सर सहित विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच का प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी रही। प्रतियोगिता के पहले राउंड में राजस्थान के शैतान सिंह पहलवान और जगीरा पहलवान के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें शैतान सिंह पहलवान राजस्थान ने जीत दर्ज की। दूसरे राउंड में झांसी के सुरेंद्र पहलवान और अयोध्या के बाबा रामदास पहलवान आमने-सामने हुए। कड़े मुकाबले के बाद बाबा रामदास पहलवान अयोध्या विजयी रहे। तीसरे राउंड में बक्सर के इमरान पहलवान और राजस्थान के सुनील पहलवान के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें इमरान पहलवान बक्सर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत अपने नाम की। पहलवानों के दांव-पेंच पर दर्शकों ने तालियों और उत्साह के साथ उनका हौसला बढ़ाया। मेले एवं दंगल प्रतियोगिता के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विकास कुमार, विश्वनाथ सिंह सहित पुलिस बल की तैनाती की गई थी। आयोजन को सफल बनाने में दिलीप यादव, अवधेश यादव, राजेश यादव एवं वासदेव यादव की सराहनीय भूमिका रही। प्रतियोगिता के दौरान पूरा परिसर दर्शकों की भीड़ और उत्साह से गुलजार रहा।4
- नगर निगम कार्यालय मे बैठक के दौरान लोगो ने पहुंचकर किया हंगामा नगर निगम में बैठक के दौरान कालीबाग मंदिर में प्रस्तावित पार्क को लेकर उसका विरोध कर रहे लोगों द्वारा महापौर से मिलने की कोशिश की गई। जैसा कि बताया जा रहा है की बैठक के दौरान महापौर ने लोगों को मिलने से मना किया जिसके बाद लोग उत्तेजित हो गए आपको बता देती पिछले कई दिनों से कालिबाग मंदिर में परिसर में पार्क के निर्माण की नगर निगम की योजना का वहां से कुछ स्थानीय लोगों द्वारा विरोध जारी है इसी संबंध में वहाँ के लोग वहां महापौर से मिलने पहुंचे थे। मौके पर उपमंहापौर के पुत्र समेत स्थानीय पार्षद लोगो को समझाते दिखे1
- मदन माता के स्थान पर भक्तों होता दिक्कत रास्ता बड़े खराब1
- सुगौली-रामगढ़वा में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ, घर बनाने के लिए मिलेगी सहायता राशि गरीब परिवारों को जमीन और आवास के लिए सहायता, संजय जायसवाल व बाबलू गुप्ता की पहल हेडिंग: गरीबों को मिली सरकारी जमीन, आवास के लिए भी सहायता राशि एंकर: पूर्वी चंपारण से बड़ी खबर सामने आ रही है। सुगौली और रामगढ़वा प्रखंड क्षेत्र में गरीब और भूमिहीन परिवारों को सरकारी जमीन उपलब्ध कराने की पहल की गई है। इस दौरान सांसद डॉ. संजय जायसवाल और विधायक बाबलू गुप्ता की मौजूदगी में गरीब परिवारों को जमीन का लाभ दिलाने की दिशा में कदम उठाया गया। जिन परिवारों के पास अपना घर बनाने के लिए जमीन नहीं थी, उन्हें सरकारी जमीन उपलब्ध कराने के साथ-साथ आवास निर्माण के लिए सहायता राशि भी दिए जाने की बात सामने आई है। इस पहल से गरीब परिवारों को अपना पक्का घर बनाने में मदद मिलेगी। KSR Bihar News के लिए यह पहल गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत के रूप में देखी जा रही है। #KSRBiharNews #SanjayJaiswal #BabluGupta #Sugauli #Ramgarhwa #Motihari #PurviChamparan #GaribParivar #SarkariJamin #AwasYojana #AbhiyanBasera #BiharNews1
- सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़ सरिसवा बाजार में पीपल के पेड़ पर दिखा ‘ब्रह्म बाबा’ का स्वरूप, उमड़ी आस्था की भीड़1