Shuru
Apke Nagar Ki App…
अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल
ASHOK GUPTA
अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से मिला प्रतिनिधिमंडल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नाबालिग से दुष्कर्म व आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला: आरोपी गिरफ्तार1
- , बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्टफतेहगंज पश्चिमी _ सोहरा गांव आंधी तूफान और तेज बारिश होने के कारण कच्चे मकान के ऊपर छत पर लगी खपरैल भरभरा कर गिर गई, गनिमत रही खपरैल के नीचे सो रहे पति पत्नी बाल बाल बच गए, नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित खातून बेगम पत्नी हामिद अली ने बताया कि आज सुबह सोमवार को लगभग चार बजे हम पति पत्नी कच्चे मकान की खपरैल के नीचे सो रहे थे सुबह अचानक तेज बारिश आने पर कच्चे मकान के नीचे रखा सामान दुसरी जगह सुरक्षित रख रहे थे उसी समय अचानक खपरैल भरभरा कर गिर गई। और उन्होंने बताया कि खपरैल गिरने से खाने पीने का समान, गेहूं चावल, कपड़े, खाटिया और कुछ जरुरत का समान दब गया। जिससे उनका लगभग 60 से 70 हजार रुपए का नुक़सान हो गया। खातून बेगम ने बताया कि उनके 3 तीन लड़के और 3 लड़कियों है (6 बच्चे हैं) और उनके पति हामिद अली मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। गांव में खपरैल गिरने की सूचना पर गांव के प्रमुख समाजसेवी इस्लाम हुसैन अंसारी, साकिर हुसैन अंसारी, वाजिद मास्टर, इस्माइल अंसारी, इमरान अंसारी, अफजाल अंसारी, आदि मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और खपरैल के नीचे दवा सारा सामान बाहर निकलवाया और उनकी आर्थिक रूप से मदद की। इस्लाम हुसैन अंसारी की सूचना पर हल्का लेखपाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मौका मुआयना किया।1
- बरेली। जिले में स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। अपर जिलाधिकारी (नगर) सौरभ दूबे की अध्यक्षता में हुई जिला विद्यालययान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बिना निर्धारित मानकों के कोई भी स्कूल वाहन संचालित नहीं होगा। बैठक में सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रणव झा और जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी विद्यालयों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने को कहा। अधिकारियों के अनुसार अब तक 756 स्कूल वाहनों का निरीक्षण कर उन्हें पोर्टल पर जोड़ा गया है, लेकिन इनमें से 559 वाहन अभी भी मानकों पर खरे नहीं उतर पाए हैं। ऐसे वाहनों को 15 मई तक सभी जरूरी शर्तें पूरी करने की अंतिम चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने यह भी साफ किया कि बिना फिटनेस, परमिट और बीमा वाले वाहनों पर तत्काल रोक लगेगी। साथ ही ऐसे वाहनों की पहचान के निर्देश दिए गए हैं, जो स्कूल की जानकारी के बिना बच्चों को ढो रहे हैं। स्कूल प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि चालक-परिचालकों का चरित्र प्रमाणपत्र, वैध ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावेज अनिवार्य रूप से उपलब्ध हों। बिना सत्यापन किसी को भी वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान ने चरित्र सत्यापन के लिए पुलिस की सिंगल विंडो सुविधा का जिक्र किया, जबकि अग्निशमन विभाग ने एलपीजी वाहनों से बच्चों को न भेजने की सलाह दी। अपर जिलाधिकारी ने स्कूलों के आसपास ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विद्यालयों में परिवहन सुरक्षा समिति गठन, अभिभावकों से संवाद और मॉक ड्रिल कराने पर जोर दिया गया। बैठक में शिक्षा, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, करीब 110 प्रधानाचार्य और ट्रांसपोर्ट मैनेजर मौजूद रहे।1
- Post by Meenakshi sagar1
- बरेली बार एसोसिएशन की संबद्धता को लेकर सांकेतिक धरना जारी, हस्ताक्षर अभियान तेज बरेली, 5 मई 2026। बरेली बार एसोसिएशन की बार काउंसिल उत्तर प्रदेश से संबद्धता बहाली की मांग को लेकर चल रहा सांकेतिक धरना मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रेज़री रोड स्थित न्यायालय के पश्चिमी द्वार के सामने बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने धरने में भाग लिया और हस्ताक्षर अभियान को आगे बढ़ाया। ज्ञात हो कि यह आंदोलन 4 मई से 8 मई 2026 तक प्रतिदिन अपराह्न 1:30 बजे से 2:30 बजे तक एक घंटे के सांकेतिक धरने के रूप में चल रहा है, जिसकी अगुवाई अधिवक्ता अंतरिक्ष सक्सेना कर रहे हैं। मंगलवार को निर्धारित समय पर धरना शुरू हुआ, जिसमें लगातार अधिवक्ता जुड़ते रहे और हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। धरने के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखते हुए बार काउंसिल से संबद्धता बहाल करने की मांग को दोहराया। इस दौरान विजय प्रकाश, समीर बिसारिया, रामाश्रय, राजा मोहम्मद असलम, विशेष पाल सिंह, सुभाष चौधरी, इकबाल खान, पुनीत मिश्रा, मध्यम सक्सेना, प्रेरणा, विवेक सहगल और पूजा जगवानी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे। धरने के अंतिम चरण में बरेली बार एसोसिएशन के सचिव मौके पर पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ करीब 45 मिनट तक वार्ता हुई। इस दौरान सैकड़ों अधिवक्ता धरना स्थल पर एकत्र हो गए और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि, सचिव द्वारा कई बिंदुओं पर स्थिति स्पष्ट करने के बावजूद धरने पर बैठे अधिवक्ता बार काउंसिल से संबद्धता बहाली और इस विषय पर आम सभा बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सचिव ने 10 मई 2026 को कार्यकारिणी की बैठक में इस मुद्दे को रखकर आम सभा बुलाने पर विचार करने का आश्वासन दिया, लेकिन अधिवक्ताओं ने तय तिथि घोषित किए बिना धरना समाप्त करने से इनकार कर दिया। धरना निर्धारित समय 2:30 बजे समाप्त हुआ, जिसके बाद अधिवक्ताओं ने बुधवार को भी इसी समय पर धरना जारी रखने की घोषणा की। इस मौके पर विनीत सक्सेना, अमरदीप सक्सेना, हुलासीराम, ज्वाला प्रसाद गंगवार, मुख्तार वसीम, अजीत कुमार, धर्मेश, प्यारेलाल मौर्य, रामपाल सिंह, जितेंद्र गुप्ता, वासुदेव, अहमद हुसैन, भगवत शरण, सोमेंद्र यादव, श्रवण सिंह, रीना सिंह, सुमित कुमार, एम.आर. मलिक, अमन सक्सेना, अवधेश सक्सेना, श्यामवीर यादव, राहुल प्रताप सिंह, एजाज अहमद, अना वाजिद, ओंकार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।1
- #वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, लाखों की वसूली का आरोप जिम संचालक और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस ने की बरामदगी सीओ सिटी-1 आशुतोष शिवम ने दी कार्रवाई की जानकारी#1
- बरेली से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस के मुताबिक एक नामी जिम संचालक पर महिला को कथित तौर पर प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने, उसके बाद शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया, जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए जिम संचालक अकरम बेग और उसके भाई आलम बेग को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 2 पेन ड्राइव, 2 मोबाइल फोन, शक्तिवर्धक शीशियां, इंजेक्शन, गोलियां और ब्लैकमेल कर वसूले गए 10 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। शिकायत में आरोप है कि वीडियो डिलीट करने के नाम पर लाखों रुपये की मांग की गई और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस तरह की और घटनाएं तो नहीं हुईं। फिलहाल बरेली में इस कथित ‘जिम कांड’ को लेकर सनसनी फैल गई है। पूरे मामले में क्षेत्र अधिकारी नगर प्रथम आशुतोष शिवम ने जानकारी देते हुए बताया1
- एसएसपी के पीआरओ के नाम पर 2 लाख की ठगी, भाई को छुड़ाने के नाम पर की वसूली1