logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबेडकर नगर में युवक ने मुकदमे से आहत होकर जहर खाया, हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी #ambedkarnagarpolice #viral #followers #dmambedkarnagar #uppolice अंबेडकर नगर में एक युवक ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने से आहत होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी नितिश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई की जानकारी दी।

1 hr ago
user_PRIMEABN
PRIMEABN
News Anchor Akbarpur, Ambedkar Nagar•
1 hr ago

अंबेडकर नगर में युवक ने मुकदमे से आहत होकर जहर खाया, हालत गंभीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी #ambedkarnagarpolice #viral #followers #dmambedkarnagar #uppolice अंबेडकर नगर में एक युवक ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने से आहत होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। सीओ सिटी नितिश तिवारी ने घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई की जानकारी दी।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में चार मासूमों और एक महिला के हत्यारे मोहम्मद आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके परिवार ने शव लेने से मना कर दिया है, और मुस्लिम समाज ने भी जनाजे को कंधा देने से इनकार कर दिया है।
    1
    उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में चार मासूमों और एक महिला के हत्यारे मोहम्मद आमिर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। चौंकाने वाली बात यह है कि उसके परिवार ने शव लेने से मना कर दिया है, और मुस्लिम समाज ने भी जनाजे को कंधा देने से इनकार कर दिया है।
    user_ABN News Plus
    ABN News Plus
    पत्रकार Ambedkar Nagar, Uttar Pradesh•
    15 hrs ago
  • मेरठ में एक हफ्ते में दूसरी अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ की लगातार दूसरी घटनाओ से जिले की कानून व्यवस्था और अपराधियों के मजबूत नेटवर्क को लेकर चिंता बढ गयी है।
    1
    मेरठ में एक हफ्ते में दूसरी अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी गई पुलिस प्रशासन पर उठे सवाल 
उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ की लगातार दूसरी घटनाओ से जिले की कानून व्यवस्था और अपराधियों के मजबूत नेटवर्क को लेकर चिंता बढ गयी है।
    user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मई में सावन जैसा मौसम, घनघोर बादलों और रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित जयसिंहपुर क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को मई महीने में ही सावन जैसा एहसास करा दिया। बुधवार शाम से चल रही तेज हवाओं के बाद गुरुवार सुबह आसमान पर काले घनघोर बादलों ने डेरा जमा लिया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में शाम जैसा नजारा देखने को मिला। बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के बीच लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली। लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि रात के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है और कई घरों में लोग कंबल तक ओढ़ने लगे हैं। सप्ताह भर में दो से तीन बार हुई बारिश और तेज हवाओं ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों और आम लोगों के चेहरे पर राहत दिखाई दे रही है। हालांकि दूसरी ओर शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों वाले परिवारों के लिए यह मौसम परेशानी का कारण बन रहा है। अचानक हो रही बारिश और तेज हवाओं से टेंट, सजावट और आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    2
    मई में सावन जैसा मौसम, घनघोर बादलों और रिमझिम बारिश से जनजीवन प्रभावित
जयसिंहपुर क्षेत्र में गुरुवार को मौसम ने एक बार फिर करवट लेते हुए लोगों को मई महीने में ही सावन जैसा एहसास करा दिया। बुधवार शाम से चल रही तेज हवाओं के बाद गुरुवार सुबह आसमान पर काले घनघोर बादलों ने डेरा जमा लिया और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में शाम जैसा नजारा देखने को मिला। बादलों की गड़गड़ाहट और ठंडी हवाओं के बीच लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली।
लगातार बदलते मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आलम यह है कि रात के समय लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगी है और कई घरों में लोग कंबल तक ओढ़ने लगे हैं। सप्ताह भर में दो से तीन बार हुई बारिश और तेज हवाओं ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया है, वहीं किसानों और आम लोगों के चेहरे पर राहत दिखाई दे रही है।
हालांकि दूसरी ओर शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों वाले परिवारों के लिए यह मौसम परेशानी का कारण बन रहा है। अचानक हो रही बारिश और तेज हवाओं से टेंट, सजावट और आवागमन प्रभावित हो रहा है। मौसम के इस बदले मिजाज को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    दीपक गुप्ता रिपोर्टर
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फारचूनर - एम्बुलेंस में भिड़ंत 1की मौत आधा दर्जन घायल मौके पर पहुंचे पीटीओ ने अपने वाहन से घायलों को भेजा अस्पताल पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फारचूनर - एम्बुलेंस में भिड़ंत 1की मौत आधा दर्जन घायल मौके पर पहुंचे पीटीओ ने अपने वाहन से घायलों को भेजा अस्पताल सुल्तानपुर - गुरुवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 143 किलोमीटर के पास फारचूनर और एम्बुलेंस में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे एम्बुलेंस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उधर दे गुजर रहे जिले के पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने सहकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को अपने वाहन से सीएचसी कूरेभार भेजा।
    1
    पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फारचूनर - एम्बुलेंस में भिड़ंत 1की मौत आधा दर्जन घायल 
मौके पर पहुंचे पीटीओ ने अपने वाहन से घायलों को भेजा अस्पताल 
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फारचूनर - एम्बुलेंस में भिड़ंत 1की मौत आधा दर्जन घायल 
मौके पर पहुंचे पीटीओ ने अपने वाहन से घायलों को भेजा अस्पताल 
सुल्तानपुर - गुरुवार की दोपहर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर 143 किलोमीटर के पास फारचूनर और एम्बुलेंस में आमने सामने टक्कर हो गई जिसमे एम्बुलेंस के क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उधर दे गुजर रहे जिले के पीटीओ शैलेन्द्र तिवारी ने सहकर्मियों के साथ मिलकर घायलों को अपने वाहन से सीएचसी कूरेभार भेजा।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 min ago
  • प्रतिबंधित मांस रखकर फंसाने का प्रयास चार गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर, भेजे गए जेल प्रतिबंधित मांस रखकर फंसाने का प्रयास चार गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर, भेजे गए जेल सुलतानपुर। थाना कोतवाली देहात के थाना क्षेत्र के ग्राम वजूपुर मे पुरानी रंजिश को लेकर बोरी मे प्रतिबंधित गोमांस्त वादी के दरवाजा पर रखकर फंसाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस संबंध मे वादी की सूचना पर गोवध निवारण अधिनियम की एफआईआर लिखी और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े गए मो. वसीम, शमीम उर्फ बूबनु, मो. सलीम उर्फ सन्नन पुत्रगण मो. कलीम वजूपुर हङही थाना को.देहात के निवासी है। ये तीनों आरोपी थाना कोतवाली देहात के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पूछताछ में प्रकाश मे आये मो. रहमान उर्फ ताज पुत्र अकील अहमद उर्फ बब्बू निवासी फिरोजपुर कला थाना कुङवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल धर्मवीर सिंह दरोगा सादिक खां, हे.का. शिवशंकर, हे.का. विनय यादव व का. फिरदौस आलम शामिल रहे। गिरफ्तार वसीम सलीम व शमीम पर अमेठी अयोध्या व बाराबंकी जिले में भी कई मुकदमे दर्ज है।
    1
    प्रतिबंधित मांस रखकर फंसाने का प्रयास 

चार गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर, भेजे गए जेल 
प्रतिबंधित मांस रखकर फंसाने का प्रयास 
चार गिरफ्तार, तीन हिस्ट्रीशीटर, भेजे गए जेल 
सुलतानपुर। थाना कोतवाली देहात के थाना क्षेत्र के ग्राम वजूपुर मे पुरानी रंजिश को लेकर  बोरी मे प्रतिबंधित गोमांस्त वादी के दरवाजा पर रखकर फंसाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने इस संबंध मे वादी की  सूचना पर गोवध निवारण अधिनियम की एफआईआर लिखी और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 
पुलिस ने जानकारी दी है कि पकड़े गए मो. वसीम, शमीम उर्फ बूबनु,  मो. सलीम उर्फ सन्नन पुत्रगण मो. कलीम वजूपुर हङही थाना को.देहात के निवासी है। ये तीनों आरोपी थाना कोतवाली देहात के हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। पूछताछ में प्रकाश मे आये  मो. रहमान उर्फ ताज पुत्र अकील अहमद उर्फ बब्बू निवासी फिरोजपुर कला थाना कुङवार को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल धर्मवीर  सिंह 
दरोगा सादिक खां, हे.का. शिवशंकर, हे.का. विनय यादव व का. फिरदौस आलम शामिल रहे। गिरफ्तार वसीम सलीम व शमीम पर अमेठी अयोध्या व बाराबंकी जिले में भी कई मुकदमे दर्ज है।
    user_SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    SantoshPandit Yuva Anti Corrup
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • devpur market ke pass do gadi aapas mein takraai jismein kafi kshatigrast hua
    1
    devpur market ke pass do gadi aapas mein takraai jismein kafi kshatigrast hua
    user_Ram Rarkash yadav
    Ram Rarkash yadav
    बुरहानपुर, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 min ago
  • अंबेडकर नगर के चन्दापुर में 11 हजार वोल्ट के जर्जर और खुले बिजली तार मौत का खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इलाके में बड़े हादसे का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
    1
    अंबेडकर नगर के चन्दापुर में 11 हजार वोल्ट के जर्जर और खुले बिजली तार मौत का खतरा बन गए हैं। ग्रामीणों की कई शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे इलाके में बड़े हादसे का डर सता रहा है। स्थानीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से तत्काल मरम्मत की मांग की है।
    user_Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    Guru Prasad Pandey Patrakar Dainik Ayodhya Times
    जयसिंहपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • तीतरों में गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा तीतरों में गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा तीतरों। एकता इंडेन सेवा गैस एजेंसी तीतरों पर आज आसपास के गांवों से गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं ने एजेंसी स्वामी व कर्मचारियों पर बुकिंग कैंसिल किए जाने व गैस ब्लैक किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं प्रदीप सैन, राजेंद्र कश्यप, सचिन कुमार, अभिषेक, आरिश, जगदीश, आरिफ का कहना है कि साठ दिन से ज्यादा दिन होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नही मिल पा रही है। आस पास के गांवों से मजदूर वर्ग के लोग गैस लेने के एजेंसी पर पहुंचते हैं और आधा दिन लाईन में लगे रहने के बाद एजेंसी स्वामी व कर्मचारी यह कहकर गैस सिलेंडर देने से मना कर देते हैं कि आपकी बुकिंग कैंसिल हो गई है दोबारा बुकिंग करने के बाद आना या फिर आपका डीएसी कोड़ नही आया आपको गैस नही मिलेगी कहकर वहां से उपभोक्ताओं को भगा दिया जाता है। साथ ही उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस एजेंसी स्वामी व कर्मचारी गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेंच रहे हैं। और किल्लत दिखाकर उपभोक्ताओं को बेवकूफ बना रहे हैं जबकि स्थायी नेता को तुरंत गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कह दिया था कि गैस की कोई कमी नहीं है यूपी में गैस की उपलब्धता हर समय बरकरार रहेगी। लेकिन इस गैस एजेंसी के मालिक व कर्मचारी होम डिलीवरी के पैसे लेने के बाद भी ना तो होम डिलीवरी की सुविधा दें पा रहे हैं और ना ही गैस सिलेंडर साठ पैंसठ दिन बितने के बाद भी उपभोक्ताओं को दें पा रहे हैं।
    1
    तीतरों में गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
तीतरों में गैस सिलेंडर ना मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
तीतरों। एकता इंडेन सेवा गैस एजेंसी तीतरों पर आज आसपास के गांवों से गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं ने एजेंसी स्वामी व कर्मचारियों पर बुकिंग कैंसिल किए जाने व गैस ब्लैक किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। गैस एजेंसी पर पहुंचे उपभोक्ताओं प्रदीप सैन, राजेंद्र कश्यप, सचिन कुमार, अभिषेक, आरिश, जगदीश, आरिफ का कहना है कि साठ दिन से ज्यादा दिन होने के बाद भी उपभोक्ताओं को गैस नही मिल पा रही है। आस पास के गांवों से मजदूर वर्ग के लोग गैस लेने के एजेंसी पर पहुंचते हैं और आधा दिन लाईन में लगे रहने के बाद एजेंसी स्वामी व कर्मचारी यह कहकर गैस सिलेंडर देने से मना कर देते हैं कि आपकी बुकिंग कैंसिल हो गई है दोबारा बुकिंग करने के बाद आना या फिर आपका डीएसी कोड़ नही आया आपको गैस नही मिलेगी कहकर वहां से उपभोक्ताओं को भगा दिया जाता है। साथ ही उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस एजेंसी स्वामी व कर्मचारी गैस सिलेंडर को ब्लैक में बेंच रहे हैं। और किल्लत दिखाकर उपभोक्ताओं को बेवकूफ बना रहे हैं जबकि स्थायी नेता को तुरंत गैस सिलेंडर दिया जा रहा है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पहले ही कह दिया था कि गैस की कोई कमी नहीं है यूपी में गैस की उपलब्धता हर समय बरकरार रहेगी। लेकिन इस गैस एजेंसी के मालिक व कर्मचारी होम डिलीवरी के पैसे लेने के बाद भी ना तो होम डिलीवरी की सुविधा दें पा रहे हैं और ना ही गैस सिलेंडर साठ पैंसठ दिन बितने के बाद भी उपभोक्ताओं को दें पा रहे हैं।
    user_Lambhua express news
    Lambhua express news
    पत्रकार लम्भुआ एक्सप्रेस न्यूज लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 min ago
  • अयोध्या में हीट अलर्ट! 42% शहर ‘लू’ के निशाने पर तपती आफत से बचाने उतरा प्रशासन, हीट प्लान आखिरी उम्मीद
    1
    अयोध्या में हीट अलर्ट! 42% शहर ‘लू’ के निशाने पर तपती आफत से बचाने उतरा प्रशासन, हीट प्लान आखिरी उम्मीद
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    52 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.