अछल्दा में होली मिलन समारोह: विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ खेली फूलों की होली औरैया । जनपद के कस्बा अछल्दा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रदीप यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ तिलक-अबीर लगाकर और फूलों की होली खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में फाग गायन और होली गीतों के साथ उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। समारोह में आसपास के गांवों और कस्बों से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से तिलक-अबीर लगाकर की गई। इसके बाद फूलों की होली खेली गई और फाग गायन का कार्यक्रम भी आयोजित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। यह त्योहार समाज में एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी को मिलजुलकर खुशियों के साथ यह पर्व मनाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने भी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार सभी मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने का अवसर देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज में भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। समारोह के दौरान बज रहे होली गीतों पर कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रदीप यादव को नृत्य के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद विधायक भी कार्यकर्ताओं के साथ झूमते और नाचते नजर आए। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने फूलों और गुलाल से एक-दूसरे का स्वागत किया और पूरे वातावरण में होली का उल्लास देखने को मिला। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश यादव, कमलेश यादव, सपा वरिष्ठ नेता प्रदीप सविता, प्रमोद यादव, मास्टर शिववीर सिंह यादव, डायरेक्टर सुभाष यादव, हीरो यादव, रामवीर यादव (प्रधान), टोनू पोरवाल, सर्वेश यादव, राजेश सेंगर, अंशू कठेरिया, आशीष यादव (प्रधान) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

- सदर औरैया के उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में कस्बा फफूँद में नाले की भूमि पर किए गए अवैध पक्के निर्माण को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और विरोध करने वालों को सख्ती से नियंत्रित किया गया। उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा ने बताया कि फफूँद स्थित आराजी दरगाह की गाटा संख्या 1414 राजस्व अभिलेखों में नाले की भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि बाबा का पुरवा निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल ने इस सरकारी भूमि पर अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। शुक्रवार को प्रशासनिक टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और अवैध निर्माण को गिराना शुरू कर दिया। इस दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं नगर पंचायत का स्टाफ भी जेसीबी मशीन के साथ कार्रवाई में शामिल रहा। बताया गया कि जब सहदेव ने निर्माण कार्य प्रारंभ किया था तभी प्रशासन द्वारा उसे रोक दिया गया था। इसके बावजूद उसने होली पर्व की छुट्टियों के दौरान दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया और काफी हद तक पक्का निर्माण कर लिया। जैसे ही इस संबंध की उपजिलाधिकारी को सूचना मिली उन्होंने तत्काल मौके पर टीम भेजकर नाले की भूमि पर किए गए निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि और नालों पर अवैध कब्जा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।1
- औरैया जिले के सदर उपजिलाधिकारी अजय आनन्द वर्मा ने कस्बा फफूँद की आराजी दरगाह स्थित गाटा संख्या 1414 से अवैध कब्जा हटाने की बड़ी कार्रवाई की है। राजस्व अभिलेखों में इस भूमि को नाला के रूप में दर्ज किया गया है, लेकिन स्थानीय निवासी सहदेव पुत्र बच्चनलाल निवासी - बाबा का पुरवा, कस्बा फफूँद ने यहां अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर जे.सी.बी. की मदद से इस अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान हल्का लेखपाल विमलेश, थाना फफूँद के प्रभारी निरीक्षक एवं पुलिस बल, साथ ही नगर पंचायत का स्टाफ भी मौजूद रहा।1
- Post by Shuru User, satendra kevat1
- rawatbhata UPSC ने सिविल सर्विस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा के डॉ. अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया टॉप किया है। डॉ. अनुज पहले भी 2 बार यूपीएससी एग्जाम क्लियर कर चुके हैं।1
- Post by RAVI KUMAR1
- औरैया के बिधूना क्षेत्र के सिद्धपीठ देवघट बाबा शिव मन्दिर पर चल रहा शिवभक्तों का अखण्ड कीर्तन। ढोलक मंजीरा व हारमोनियम के बीच चल रहा भजन कीर्तन।1
- Post by कुमार सुनील1
- इटावा कांस्टेबल के बंद मकान में 50 लाख की चोरी पति को हार्ट अटैक के चलते पत्नी ने छिपाई वारदात चोरों को थी घर की पूरी जानकारी मकान कई दिनों से बंद होने का उठाया फायदा किरायेदार के लौटने पर खुला चोरी का राज सिर्फ मालिक के हिस्से को बनाया निशाना थाना फ्रेंड्स कॉलोनी के प्रकाश नगर का मामला2
- Post by Kuldeep Diwakar1