logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जालौन: कुंदनपुरा गांव में रास्ता खुलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर जालौन ब्लॉक के ग्राम कुंदनपुरा में लंबे समय से बबूल के पेड़ों की वजह से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। साथ ही पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मजबूरी में लोगों को उदोतपुरा होते हुए करीब 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग और प्रयासों के बाद अब रास्ता साफ कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है। रास्ता खुलने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने राहत की सांस ली है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते के चालू होने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी, साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अब गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो गया है।

3 hrs ago
user_Bheem rajawat 9628800458
Bheem rajawat 9628800458
पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

जालौन: कुंदनपुरा गांव में रास्ता खुलने से ग्रामीणों में खुशी की लहर जालौन ब्लॉक के ग्राम कुंदनपुरा में लंबे समय से बबूल के पेड़ों की वजह से रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया था। साथ ही पुलिया न होने के कारण ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। मजबूरी में लोगों को उदोतपुरा होते हुए करीब 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ता था। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग और प्रयासों के बाद अब रास्ता साफ कर दिया गया है, जिससे आवागमन सुगम हो गया है। रास्ता खुलने से गांव के लोगों में खुशी की लहर है और उन्होंने राहत की सांस ली है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते के चालू होने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी, साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। अब गांव से मुख्य मार्ग तक पहुंचना आसान हो गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन जिले के थाना जालौन के ग्राम छानी खास में एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की नानी बब्बूरानी ने बताया कि गांव का ही अजीत कुमार पुत्र कल्लू ड्राइवर उनकी नातिन तन्या को आए दिन परेशान करता है। 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे, जब तन्या दुकान से सामान लेने जा रही थी, तब आरोपी अजीत अपने दो साथियों के साथ आया और रास्ता रोककर छेड़खानी की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह प्रेम संबंध नहीं बनाएगी तो उसे पूरे गांव में बदनाम कर देगा। इसके बाद, आरोपी ने AI टेक्नोलॉजी से किशोरी की एक अश्लील फोटो किसी अज्ञात लड़के के साथ बनाई और उसे पूरे गांव में दिखा रहा है। जब पीड़िता की नानी ने आरोपी से बातचीत की, तो आरोपी और उसके पिता ने गाली गलौज और मारपीट की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी, पीड़िता की पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता की नानी ने अब पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज की जाए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
    1
    जालौन जिले के थाना जालौन के ग्राम छानी खास में एक नाबालिग लड़की के साथ लगातार छेड़खानी और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की नानी बब्बूरानी ने बताया कि गांव का ही अजीत कुमार पुत्र कल्लू ड्राइवर उनकी नातिन तन्या को आए दिन परेशान करता है। 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12 बजे, जब तन्या दुकान से सामान लेने जा रही थी, तब आरोपी अजीत अपने दो साथियों के साथ आया और रास्ता रोककर छेड़खानी की। आरोपी ने धमकी दी कि अगर वह प्रेम संबंध नहीं बनाएगी तो उसे पूरे गांव में बदनाम कर देगा।
इसके बाद, आरोपी ने AI टेक्नोलॉजी से किशोरी की एक अश्लील फोटो किसी अज्ञात लड़के के साथ बनाई और उसे पूरे गांव में दिखा रहा है। जब पीड़िता की नानी ने आरोपी से बातचीत की, तो आरोपी और उसके पिता ने गाली गलौज और मारपीट की धमकी दी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद भी, पीड़िता की पहले की शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़िता की नानी ने अब पुलिस प्रशासन से मांग की है कि दोनों पिता-पुत्र के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और एफआईआर दर्ज की जाए। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी।
    user_अखिलेश सोनी
    अखिलेश सोनी
    Court reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के राजनैतिक हलचल से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं आज़ जालौन पहुंचे हैं विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता प्रवीण तोगड़िया देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    1
    नमस्कार दोस्तों आज़ हम आपको जालौन जिले के राजनैतिक हलचल से जुड़ी खबर दिखाने जा रहे हैं 
आज़ जालौन पहुंचे हैं विश्व हिंदू परिषद के कद्दावर नेता प्रवीण तोगड़िया 
देखें खास रिपोर्ट देवेश कुमार स्वर्णकार के साथ द न्यूज जालौन पर शुरू एप्प के माध्यम से
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • एंकर -जालौन नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार और उनके करीबी ठेकेदार की मिलीभगत से शहर की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनाया गया नाला निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसी ठेकेदार को लगातार नए ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला अब लौना रोड का है, जहां पूरे नगर का कूड़ा डलवाकर भराव किया जा रहा है। इस कूड़ा डंपिंग से इलाके में भयंकर बदबू फैल गई है, जिससे राहगीरों और आसपास के मोहल्ले के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो इस गंदगी और बदबू के कारण बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की मिट्टी हटाकर उसकी जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी संबंधित ठेकेदार को ईओ का संरक्षण मिलता रहेगा या फिर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा। जनता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन
    1
    एंकर -जालौन नगर पालिका एक बार फिर सवालों के घेरे में है। नगर के लोगों ने आरोप लगाया है कि नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार और उनके करीबी ठेकेदार की मिलीभगत से शहर की व्यवस्था बदहाल होती जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस ठेकेदार द्वारा पूर्व में बनाया गया नाला निर्माण के तुरंत बाद ही ढह गया था, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा, उसी ठेकेदार को लगातार नए ठेके दिए जा रहे हैं, जिससे नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मामला अब लौना रोड का है, जहां पूरे नगर का कूड़ा डलवाकर भराव किया जा रहा है। इस कूड़ा डंपिंग से इलाके में भयंकर बदबू फैल गई है, जिससे राहगीरों और आसपास के मोहल्ले के लोगों का जीना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है, जो इस गंदगी और बदबू के कारण बीमार पड़ रहे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नाले की मिट्टी हटाकर उसकी जगह कूड़ा डाला जा रहा है, जो न केवल पर्यावरण के लिए खतरनाक है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।
अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या इस बार भी संबंधित ठेकेदार को ईओ का संरक्षण मिलता रहेगा या फिर नगर पालिका प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करेगा। जनता ने इस मामले में निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट -जनपद जालौन से SONI NEWS के लिए अमित कुमार जालौन
    user_SONI NEWS
    SONI NEWS
    Media company उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #कानपुर देहात,जमीनी विवाद का मामला है. ✍️चाचा युवक के गले में गमछा डालकर बेर,ह,मी से गला घों,ट,ने का प्रयास कर रहे हैं। मामला कानपुर देहात का है। लोग कितना गिर चुके हैं । #Kanpur #KanpurNews #KanpurDehat #UPNews #UttarPradesh Police Commissionerate Kanpur Nagar
    1
    #कानपुर देहात,जमीनी विवाद का मामला है. 
✍️चाचा युवक के गले में गमछा डालकर बेर,ह,मी से गला घों,ट,ने का प्रयास कर रहे हैं। मामला कानपुर देहात का है।
लोग कितना गिर चुके हैं ।
#Kanpur #KanpurNews #KanpurDehat #UPNews #UttarPradesh Police Commissionerate Kanpur Nagar
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    1
    कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
  • जालौन जनपद के कोंच कस्बे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों और अभिलेखों को बारीकी से देखा गया तथा लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    1
    जालौन जनपद के कोंच कस्बे में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली कोंच का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना परिसर की व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लेते हुए अभिलेखों के रखरखाव और कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय के रजिस्टरों और अभिलेखों को बारीकी से देखा गया तथा लंबित विवेचनाओं को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
    user_Reporter
    Reporter
    Credit reporting agency उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Bheem rajawat 9628800458
    1
    Post by Bheem rajawat 9628800458
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • #बंगाल से बड़ी खबर ,EVM में BJP का बटन मिला ब्लॉक tap लगा हुआ डायमंड हार्बर के एक बूथ पर BJP के बटन को टेप से ब्लॉक कर देने का आरोप, वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के बटन पर tap लगा दिया गया और सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये वीडियो बंगाल चुनाव का है #bangal #UttarPradesh #Bangaal #viralvideo
    1
    #बंगाल से बड़ी खबर ,EVM में BJP का बटन मिला ब्लॉक  tap लगा हुआ 
डायमंड हार्बर के एक बूथ पर BJP के बटन को टेप से ब्लॉक कर देने का आरोप, वीडियो में आरोप लगाया गया है कि बीजेपी के बटन पर tap लगा दिया गया और सोशल मीडिया पर ये कहा जा रहा है कि ये वीडियो बंगाल चुनाव का है 
#bangal #UttarPradesh #Bangaal #viralvideo
    user_Uttar pradesh ki takat
    Uttar pradesh ki takat
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    1
    कोंच नगर के आजाद नगर में विद्युत विजिलेंस टीम का छापा, अवैध कनेक्शन मिलने पर कार्रवाई
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.