रोजगार मेला या ठगी का जाल? नौकरी के नाम पर युवक से ऐंठे 1000 रुपये पत्रकार पर हमला: चप्पलों से पीटा, जान बचाने अस्पताल में छिपना पड़ा संवाददाता: संदीप शर्मा टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ पुरुष और महिलाएं हाथों में जूते-चप्पल लेकर एक पत्रकार का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैसे ही पत्रकार डीपी राजपूत मौके पर पहुंचे, भीड़ उन पर टूट पड़ी और मारपीट शुरू कर दी। वीडियो में दिख रहा है कि पत्रकार बार-बार पूछते रहे कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है, लेकिन गुस्साई भीड़ ने उनकी एक नहीं सुनी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि जान बचाने के लिए पत्रकार को भागकर अस्पताल में शरण लेनी पड़ी। बताया जा रहा है कि यह घटना मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हुई है, लेकिन घटना ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

- तिजारा : एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर उत्कर्ष शर्मा का अहिंसा सर्किल पर भव्य स्वागत किया गया1
- मथुरा जनपद के कोसीकला में बालाजी मंदिर से मधुर बैंड बाजे के साथ निकली मेहंदीपुर बालाजी के लिए पदयात्रा1
- पलवल श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय, पलवल द्वारा दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय और असम स्किल यूनिवर्सिटी के सहयोग से आयोजित इस कॉनक्लेव में देश के दस से भी अधिक विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। कॉनक्लेव का उद्घाटन करते हुए मुख्यतिथि विजय गोयल ने कहा कि कौशल और नवाचार से ही भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। देश में उद्यमिता का विकास आवश्यक है। स्किल यूनिवर्सिटी विद्यार्थियों को क्लास रूम में पढ़ाने के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी स्किल सिखा रही हैं। इससे देश का स्किल इकोसिस्टम मज़बूत बन रहा है। विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कौशल विकास को बढ़ावा दिया और इस अवधारण को सशक्त बनाया है। कौशल विश्वविद्यालय इसे क्रियान्वित कर रही हैं। स्किल लीडर्स कॉन्क्लेव एवं कौशल मेला-2026 के आयोजक श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में कौशल, नवाचार और उद्यमिता की विशेष भूमिका रहेगी। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने इसी उद्देश्य से सभी कौशल विश्वविद्यालयों का यह कॉनक्लेव आयोजित किया है। इससे देश के स्किल इकोसिस्टम को मज़बूत बनाने में मदद मिलेगी।1
- राठ क्षेत्र में दहेज मुक्त विवाह की पहली गूँज, भीमराज यादव ने पेश की समाज के सामने नई राह।1
- आज का सुविचार #viral #trending #suvichar1
- ओवरलोड रोड़ी से भरा हुआ डंपर हुआ क्षतिग्रस्त जिला खैरथल तिजारा के मुंडावर नगर पालिका के स्वास्थ्य केंद्र के आज सुबह6:00 बजे एक ओवरलोड ट्रक जो कोटपूतली से खैरतल की तरफ जा रहा था मुंडावर में करीबन 3:30 घंटे से ऑन रोड पर पड़ा है पूरा होने पर पूरा डीजल स्वास्थ्य केंद्र के गेट तक फैला हुआ है बड़ा हादसा होने की आशंका आने जाने वाहन वाले लोगों को हो रही है समस्या एवं गेट के सामने विद्युत विभाग की एक बड़ा बड़ा विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ है आमजन का कहना है कि डंपर को मोड़ से हटाया जाए अगर नहीं हटाया गया तो और भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है4
- खैरथल किशनगढ़ रोड पर नूर नगर तिबारे के पास प्राइवेट बस ने टेंपो को मारी टक्कर दो गंभीर रूप से घायल अस्पताल में इलाज जारी1
- पलवल डिपो में सांझा मोर्चा ने 12 फरवरी 2026 कि हड़ताल को लेकर गेट मीटिंग कि मीटिंग के अध्यक्षता गंगाराम सौरोत ने की सरकार कि कर्मचारी विरोधी नीति चार लेबर कोड, हिट एण्ड रन का काला कानून, हाई कोर्ट का फैसला कच्चे कर्मचारियो को पक्का करना,18 महीने के बकाया DA का भुगतान, पुरानी पेंशन,कैशलेस मैडिकल सुविधा,D ग्रुप के कर्मचारियो को काॅमन कैडर से बाहर करते हुए पदोन्नति देना,कच्चे कर्मचारियो को समय पर वेतन देना,सभी कैटेगरियो कि वेतन विसंगतियों को दूर करना,HKRN के कर्मचारियों को 4 माह से वेतन का भुगतान न करना,2016 के चालको को पक्का न करना आदि मुद्दों को लेकर 12 फरवरी को पलवल डिपो के कर्मचारी हडताल करेंगें।मीटिंग में राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद, उपप्रधान जयकुवांर दहिया,कार्यालय सचिव सतबीर मुंढाल, AIRTWF के नेता राम आसरे यादव, केंद्रीय कमेटी के नेता वीरेंद्र सिंह ने सरकार कि जमकर नीतियों का विरोध किया।1
- गांव खेड़ी देवी सिंह, तहसील नदबई। गांव खेड़ी देवी सिंह के मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति के कारण ग्राम वासियों को हो रही है काफी परेशानी। इसलिए उच्चाधिकारियों और प्रशासन से नम्र निवेदन है कि इस समस्या का यथाशीघ्र समाधान हो।1