सम्पूर्ण समाधान दिवस* *तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 04.04.2026* *“तहसील जलालाबाद में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्यवाही एवं अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश ।”* *प्रेस नोट - सम्पूर्ण समाधान दिवस* *तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 04.04.2026* *“तहसील जलालाबाद में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्यवाही एवं अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश ।”* आज दिनांक 04.04.2026 को तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी वातावरण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय, एडीएम (ई) महोदय, उपजिलाधिकारी जलालाबाद महोदय, प्रभागीय वनाधिकारी महोदय, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद महोदय, तहसीलदार जलालाबाद महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई । प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, वन विभाग से संबंधित विषय, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा उनकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन द्वारा प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई तथा समस्याओं के समाधान हेतु संतोष व्यक्त किया गया । यह सम्पूर्ण समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस* *तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 04.04.2026* *“तहसील जलालाबाद में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्यवाही एवं अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश ।”* *प्रेस नोट - सम्पूर्ण समाधान दिवस* *तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक – 04.04.2026* *“तहसील जलालाबाद में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, आमजन की समस्याओं की गहन सुनवाई, त्वरित कार्यवाही एवं अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश ।”* आज दिनांक 04.04.2026 को तहसील जलालाबाद, जनपद शाहजहाँपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अत्यंत शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी वातावरण में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर, मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय, एडीएम
(ई) महोदय, उपजिलाधिकारी जलालाबाद महोदय, प्रभागीय वनाधिकारी महोदय, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद महोदय, तहसीलदार जलालाबाद महोदय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम में अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रतिभाग करते हुए आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों की गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनवाई की गई । प्राप्त प्रार्थना पत्रों में मुख्यतः भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस सहायता, पारिवारिक विवाद, वन विभाग से संबंधित विषय, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शिकायतें शामिल रहीं । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी विभागीय अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित करें । उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय,
जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने, फरियादियों के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जिससे संबंधित फरियादियों को तत्काल राहत प्राप्त हुई। शेष प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा उनकी नियमित समीक्षा करने के भी निर्देश दिए गए । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित आमजन द्वारा प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई तथा समस्याओं के समाधान हेतु संतोष व्यक्त किया गया । यह सम्पूर्ण समाधान दिवस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- *प्रेस नोट थाना बण्डा* *जनपद शाहजहाँपुर* *दिनांक - 04.04.202* 6 *“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।“* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना पुवायाँ के नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान चिन्हित किये गये अपराधियो की गिरफ्तारी व तलाश वांछित/वारन्टी-जिलाबदर अपराधी व रोकथाम अवैध शराब-शस्त्र / अफीम चरस बिक्री-निर्माण एवं चैंकिग संदिग्ध व्यक्ति-वाहन/गश्त के क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनांक 02.04.26 को वादिनी मुकदमा की लिखित तहरीर के आधार पर थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. बनाम अभियुक्तगण 1.निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता 2. हरिओम गुप्ता 3. संजय गुप्ता पुत्रगण नामालूम निवासीगण मोहल्ला गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर के विरूद्ध वादिनी/पीडिता को शादी का झूठा झांसा देकर पत्नी बनाकर रखकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के सम्बन्ध में पंजीकृत होकर विवेचना क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के सुपुर्द हुई । आज दिनांक 04.04.26 को म0उ0नि0 आशा रानी व का0 बाबूराम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर को मुखबिर की सूचना पर देवकली तिराहे से 11.00 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तरार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* अभियुक्त निखिल गुप्ता पुत्र हरिओम गुप्ता उम्र करीब 24 वर्ष नि0मो0 गायत्रीनगर थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर । *पंजीकृत अभियोग का विवरण –* मु0अ0सं0 0140/2026 धारा 69/131 बीएनएस व 3(2)(Va) SC/ST Act. *गिरफ्तारी का स्थान व समय का विवरण-* दिनांक 04.04.2026 को समय 11.00 बजे देवकली तिराहा से । *गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण –* 1. श्री प्रदीप कुमार राय प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा जनपद शाहजहाँपुर 2. म0उ0नि0 आशा रानी थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर 3. का0 बाबूराम थाना बण्डा जिला शाहजहाँपुर3
- हरदोई: मुण्डन कार्यक्रम में आए किशोर की डूबने से मौत, 3 घंटे बाद भी नहीं मिला शव1
- युद्ध के वातावरण में अचानक किसी खेत में एक बड़े ड्रोन के, गेहूँ के खेत में गिरने से इटावा ज़िले के सैफई इलाके के नंदपुर गाँव में दहशत और अफ़रातफ़री मच गयी।1
- चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।3
- *थाना पाली क्षेत्रान्तर्गत गर्रा नदी में एक युवक के डूब जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राजनारायण1
- शाहाबाद (हरदोई) में कोतवाली के ठीक सामने एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने वकील को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वकील गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल वकील को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तेज गति में था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।3
- 🚨 ब्रेकिंग: अमरोहा पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 📍 थाना नौगावां सादात, अमरोहा 🔍 सिर्फ 2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी की घटना का महज 2 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पूरे ₹73,000/- रुपये नगद बरामद कर लिए। 💰 जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पापड़ी निवासी इमरान ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके घर का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई है। 👮♂️ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV कैमरों (ऑपरेशन त्रिनेत्र) और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। ➡️ गिरफ्तार अभियुक्त जुबैर अब्बास ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले पीड़ित के घर में पेंट का काम किया था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। पैसों की जरूरत के चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ⚖️ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 🎥 बाइट: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, अमरोहा1