logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिथान में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा। 2 अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सारा सामान और देशी कट्टा बरामद। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लूटकांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर न केवल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, अलौली के कर्मचारी सन्नी कुमार सुखासन गांव में एक मीटिंग खत्म कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पिस्टल का भय दिखाया और उनसे बैग, मोबाइल, टैब, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और नगदी लूट ली थी। इस संबंध में बिथान थाना में कांड संख्या 52/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ रोसड़ा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गुड्डू कुमार (सुखासन) और रौशन कुमार (पुसहो) के रूप में हुई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही लूटा गया मोबाइल, टैब, बैग, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और ₹3400/- नगद भी बरामद कर लिया गया है। टीम में शामिल सदस्य: इस सफल कार्रवाई में बिथान के प्रभारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० शेखर सुमन, परि०पु०अ०नि० सन्नी कुमार, स०अ०नि० राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सिपाही इंद्र कुमार, ऋषिकेश कुमार और बेबी कुमारी शामिल थीं।

2 hrs ago
user_Arvind Kumar News 7 Samastipur
Arvind Kumar News 7 Samastipur
Samastipur, Bihar•
2 hrs ago

बिथान में फाइनेंस कर्मी से हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा। 2 अपराधी गिरफ्तार, लूटा गया सारा सामान और देशी कट्टा बरामद। समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक लूटकांड का सफल उद्भेदन किया है। पुलिस ने महज दो दिनों के भीतर न केवल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:00 बजे उत्कर्ष फाइनेंस बैंक, अलौली के कर्मचारी सन्नी कुमार सुखासन गांव में एक मीटिंग खत्म कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पिस्टल का भय दिखाया और उनसे बैग, मोबाइल, टैब, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और नगदी लूट ली थी। इस संबंध में बिथान थाना में कांड संख्या 52/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ रोसड़ा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई: घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (SP) समस्तीपुर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), रोसड़ा के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। गिरफ्तारी और बरामदगी: पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है जिनकी पहचान गुड्डू कुमार (सुखासन) और रौशन कुमार (पुसहो) के रूप में हुई है। अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा बरामद किया है। साथ ही लूटा गया मोबाइल, टैब, बैग, घड़ी, नेकबैंड, पावर बैंक और ₹3400/- नगद भी बरामद कर लिया गया है। टीम में शामिल सदस्य: इस सफल कार्रवाई में बिथान के प्रभारी थानाध्यक्ष पु०अ०नि० शेखर सुमन, परि०पु०अ०नि० सन्नी कुमार, स०अ०नि० राकेश कुमार, मुकेश कुमार, सिपाही इंद्र कुमार, ऋषिकेश कुमार और बेबी कुमारी शामिल थीं।

More news from बिहार and nearby areas
  • भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई।
    1
    भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • बंगाल चुनाव जहाँ लाठी डंडा बम गोला गाली पत्थल यह सब मारा जाता है पोलिस तो खिलौना है ताज़ा मामला बिरभूमि से है
    1
    बंगाल चुनाव जहाँ लाठी डंडा बम गोला गाली पत्थल यह सब मारा जाता है 
पोलिस तो खिलौना है ताज़ा मामला 
बिरभूमि से है
    user_PTB gramin
    PTB gramin
    News Anchor Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान को लेकर दरभंगा में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और लोग भी उत्साह के साथ कर रहे हैं इस कार्य का समर्थन राजीव प्रकाश मधुकर दरभंगा। पूरे देश भर में संचालित “गौ सम्मान आवाहन अभियान” के अंतर्गत दरभंगा में भी यह अभियान , अभियान प्रमुख राजीव प्रकाश मधुकर के अध्यक्षता में सह प्रमुख राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जनजागरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में दरभंगा शहर के प्रत्येक मठ मंदिर एवं हर कस्बे टोल मोहल्ले में अभियान प्रमुख के कार्यकर्ताओं के द्वारा गौ प्रेमी एवं राम भक्तों के घर जाकर हस्ताक्षर कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं वही इस क्रममें दिनांक 27 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे श्यामा माई मंदिर प्रांगण, दरभंगा में सभी कार्यकर्ताओं, गौ भक्तों एवं सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित पत्रों एवं ज्ञापनों को विभिन्न क्षेत्रों के माननीय एसडीओ पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। जो की दरभंगा में भी दरभंगा के अनुमंडलीय पदाधिकारी सदर दरभंगा को ज्ञापन सोपी जाएगी इसके निमित्त एक यात्रा निकाली जाएगी जो यात्रा 27 अप्रैल को श्यामा माई प्रांगण से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगी यह यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से एसडीओ कार्यालय पहुंचेगी और वहां प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा दरभंगा के एसडीओ सब को ज्ञापन सोपा जाएगा अभियान प्रमुख दरभंगा जिला राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं सनातन परंपरा का आधार हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सह जिला अभियान प्रमुख राहुल कुमार शर्मा, कल्याण कुमार, सतीश यादव, आदित्य सिंह, लाट साहब, रवि गुप्ता, गौरव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। अभियान से जुड़े सभी लोगों ने जनसामान्य से अपील की है कि गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस अभियान को सफल बनाएं।
    1
    गौ सेवा सम्मान आवाहन अभियान को लेकर दरभंगा में कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह और लोग भी उत्साह के साथ कर रहे हैं इस कार्य का समर्थन राजीव प्रकाश मधुकर 
दरभंगा। पूरे देश भर में संचालित “गौ  सम्मान आवाहन अभियान” के अंतर्गत दरभंगा में भी यह अभियान , अभियान प्रमुख
राजीव प्रकाश मधुकर के अध्यक्षता में सह प्रमुख राहुल कुमार शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। अभियान के माध्यम से गौ माता की सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के प्रति जनजागरण का कार्य निरंतर जारी है। इसी क्रम में दरभंगा शहर के प्रत्येक मठ मंदिर एवं हर कस्बे टोल मोहल्ले में अभियान प्रमुख के कार्यकर्ताओं के द्वारा गौ प्रेमी एवं राम भक्तों के घर जाकर हस्ताक्षर कार्य सफलतापूर्वक कर रहे हैं वही इस क्रममें दिनांक 27 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे श्यामा माई मंदिर प्रांगण, दरभंगा में सभी कार्यकर्ताओं, गौ भक्तों एवं सम्मानित नागरिकों की उपस्थिति में हस्ताक्षरित पत्रों एवं ज्ञापनों को विभिन्न क्षेत्रों के माननीय एसडीओ पदाधिकारियों को सौंपा जाएगा। जो की दरभंगा में भी दरभंगा के अनुमंडलीय पदाधिकारी सदर दरभंगा को ज्ञापन सोपी जाएगी इसके निमित्त एक यात्रा निकाली जाएगी जो यात्रा 27 अप्रैल को श्यामा माई प्रांगण से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगी यह यात्रा शहर के मुख्य मार्ग होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से एसडीओ कार्यालय पहुंचेगी और वहां प्रमुख पदाधिकारी के द्वारा दरभंगा के एसडीओ सब को ज्ञापन सोपा जाएगा
अभियान प्रमुख दरभंगा जिला राजीव प्रकाश मधुकर ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था एवं सनातन परंपरा का आधार हैं। गौ सेवा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज की नैतिक और सांस्कृतिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस जनआंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सह जिला अभियान प्रमुख राहुल कुमार शर्मा, कल्याण कुमार, सतीश यादव, आदित्य सिंह, लाट साहब, रवि गुप्ता, गौरव कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
अभियान से जुड़े सभी लोगों ने जनसामान्य से अपील की है कि गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण हेतु अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और इस अभियान को सफल बनाएं।
    user_JAN PAD Digital News
    JAN PAD Digital News
    Media company Darbhanga, Bihar•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर:राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक संपन्न। भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई। बैठक में 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी तथा अधिकाधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जनता बैठक करने, प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर, जनसंपर्क, दीवार लेखन तथा आर्थिक सहयोग जुटाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में सम्मेलन के मुद्दों को लेकर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। नेताओं ने कहा कि न्याय, मौके पर प्रखंड सचिव अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अधिकार और जनहित के सवालों को लेकर राज्य सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई। बैठक में आसिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मो० क्यूम, जीतेंद्र सहनी, मो० शाद, मो० अबुबकर, सूरज कुमार, बिरजू कुमार, मो० शकील, वसाम तौहीदी समेत अन्य कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
    1
    समस्तीपुर:राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर भाकपा माले की बैठक संपन्न।
भाकपा माले के 12वें राज्य सम्मेलन की तैयारी को लेकर ताजपुर प्रखंड कमिटी की बैठक बाजार क्षेत्र के फलमंडी में आयोजित की गई।
बैठक में 16 से 18 मई 2026 को दरभंगा के प्रेक्षागृह, लहेरियासराय में होने वाले राज्य सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। वक्ताओं ने कहा कि राज्य सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा, कार्यकर्ताओं की टीम बनाई जाएगी तथा अधिकाधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जनता बैठक करने, प्रचार-प्रसार, पोस्टर-बैनर, जनसंपर्क, दीवार लेखन तथा आर्थिक सहयोग जुटाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि ताजपुर नगर परिषद एवं प्रखंड क्षेत्र में सम्मेलन के मुद्दों को लेकर जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। नेताओं ने कहा कि न्याय,
मौके पर प्रखंड सचिव अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि अधिकार और जनहित के सवालों को लेकर राज्य सम्मेलन महत्वपूर्ण होगा, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
बैठक में आसिफ होदा, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, मो० एजाज, मो० क्यूम, जीतेंद्र सहनी, मो० शाद, मो० अबुबकर, सूरज कुमार, बिरजू कुमार, मो० शकील, वसाम तौहीदी समेत अन्य कई स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे और सभी ने सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
    user_Pankaj Baba
    Pankaj Baba
    पत्रकार सिंघिया, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मनरेगा संस्थान को केंद्र सरकार द्वारा बदले गए नए राम जी नाम को लेकर समस्तीपुर के विभूति पुर विधान सभा क्षेत्र के सीपीएम नेता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए क्या कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मनरेगा संस्थान को केंद्र सरकार द्वारा बदले गए नए राम जी नाम को लेकर समस्तीपुर के विभूति पुर विधान सभा क्षेत्र के सीपीएम नेता अजय कुमार ने जानकारी देते हुए क्या कहा देखें इस खास रिपोर्ट में।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरभंगा में ROB निर्माण और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वालो पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    1
    दरभंगा में ROB निर्माण और सड़क चौड़ीकरण में बाधा बनने वालो पर चला प्रशासन का बुलडोजर
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    6 hrs ago
  • समस्तीपुर पटना मुख्यमार्ग के रामाशीष चौक गोलंबर के पास इलेक्ट्रॉनिक समान से भड़ा ट्रक में अचानक लगी आग. आसपास में मचा अफरातफरी.
    1
    समस्तीपुर पटना मुख्यमार्ग के रामाशीष चौक गोलंबर के पास इलेक्ट्रॉनिक समान से भड़ा ट्रक में अचानक लगी आग. आसपास में मचा अफरातफरी.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर स्थित विजन टेक एजुकेशन इंस्टीट्यूट संस्थान के संस्थापक अभिनाश कुमार ने संस्थान द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।
    1
    बिहार समस्तीपुर 
मोहिउद्दीन नगर स्थित विजन टेक एजुकेशन इंस्टीट्यूट संस्थान के संस्थापक अभिनाश कुमार ने संस्थान द्वारा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए।
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • दरभंगा:_ कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में डॉ संतोष पासवान को HOD बनाने में VC करते रहे टालमटोल
    1
    दरभंगा:_ कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय में डॉ संतोष पासवान को HOD बनाने में VC करते रहे टालमटोल
    user_Darpan24 News
    Darpan24 News
    Local News Reporter Darbhanga, Bihar•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.