*जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़ बास में 8 मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण* *जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़ बास में 8 मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण* *संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश* खैरथल-तिजारा, 25 अगस्त। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़ बास नगर पालिका क्षेत्र का सघन दौरा कर 8 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय, निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी किशनगढ़ बास सत्यवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़ बास क्षेत्र में स्थापित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बासकृपाल नगर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनगढ़बास तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय दयालपुरा के सभी 8 मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, मतदान केन्द्रों की स्थिति एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मतदान कक्षों में आवश्यकतानुसार पर्याप्त रोशनी सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त लाइट लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक मतदान केन्द्र पर पेयजल, विद्युत, रैम्प, शौचालय सहित सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने अधिकारियों एवं कार्मिकों को चुनाव संबंधी सभी प्रोटोकॉल की पूर्ण पालना करते हुए निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने भय एवं दबाव का वातावरण बनाने वाले असामाजिक तत्वों पर प्रभावी निगरानी रखने तथा संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों पर उड़न दस्ते के साथ पर्याप्त पुलिस जाप्ते की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं निर्भीक मतदान के लिए आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने पर जोर दिया।

- बिल्कुल सही ऐसा ही होना चाहिए की जो उम्मीदवार जिस वार्ड का निवासी हो इस वार्ड से चुनाव लड़े1
- अरनोद नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा1
- MP - देर रात कलेक्टर दिव्यांक सिंह भी धानमंडी क्षेत्र पहुंचे और जलभराव की स्थिति का जायजा लिया... आधी रात को सड़कों पर उतरे नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह अतिवृष्टि के बीच शहर का लिया जायजा मन्दसौर अत्यधिक बारिश के चलते मन्दसौर शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की सूचना मिलने के बाद नवागत जिला कलेक्टर दिव्यांक सिंह आधी रात को ही अधिकारियों की टीम के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निरीक्षण पर निकल पड़े। कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया और शहरवासियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।1
- क्या मध्य प्रदेश में गुंडाराज माफिया राज है यह सत्ता का दुरुपयोग है1
- सुवासरा लगातार बारिश के कारण सुवासरा नाला जिसके नीचे से होकर मंदसौर शामगढ की और जाया जाता है लगातार बारिश होने पर नाले में पानी भरा वाहनों की आवाजाही हुई बंद सुवासरा लगातार बारिश के कारण सुवासरा नाला जिसके नीचे से होकर मंदसौर शामगढ की और जाया जाता है लगातार बारिश होने पर नाले में पानी भरा वाहनों की आवाजाही हुई बंद1
- संजीत नाका लक्ष्मी बाई चौराहा पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए1
- सालमगढ़ विद्यालय को मिली बड़ी सौगात, दो कक्षा-कक्ष और इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत *सालमगढ़ विद्यालय को मिली बड़ी सौगात, दो कक्षा-कक्ष और इंटरलॉकिंग कार्य स्वीकृत* नवज्योति, सालमगढ़। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, सालमगढ़ को बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय में दो कक्षा-कक्ष एवं प्रार्थना सभा स्थल पर इंटरलॉकिंग कार्य की स्वीकृति जारी की गई है।ग्रामीणों की मांग को ध्यान में रखते हुए राजस्व मंत्री हेमंत मीणा द्वारा यह स्वीकृति प्रदान की गई है। स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है और ग्रामीणों ने राजस्व मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस संबंध में संस्था प्रधान मुकेश कुमार साहू ने बताया कि इन कार्यों से विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विद्यालय के आधारभूत ढांचे में सुधार होगा। इस काम को करवाने में भगवान लाल अहारी का पूर्ण योगदान रहा1
- MP - सुवासरा में उफनते रेलवे अंडर ब्रिज में जानजोखिम में डालकर उफनते नाले में उतारी कार सुवासरा में उफनते रेलवे अंडरपास में फंसी एक कार सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल इस तरह की घटना पूर्व में भी देखने को मिली है, जिम्मेदार ध्यान दें..1