logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*अम्बाह में अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, 41 बीघा से अधिक भूमि मुक्त कराकर वास्तविक भूमिस्वामियों को दिलाया कब्जा* *वर्ष 2003 में आवंटित पट्टों पर 23 वर्ष बाद मिला अधिकार, कलेक्टर के निर्देशन में जारी है अभियान* मुरैना, 31 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनकी भूमि का वास्तविक अधिकार दिलाने के लिए जिले में अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बाह श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसील अम्बाह के ग्राम लुधावली में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वास्तविक पट्टाधारियों को कब्जा दिलाया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार गठित राजस्व दल द्वारा ग्राम लुधावली स्थित सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन कर कुल 8 पट्टाधारियों की 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई तहसीलदार श्री नरेश शर्मा के नेतृत्व एवं राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा की उपस्थिति में संपादित की गई। सीमांकन उपरांत नियमानुसार संबंधित वास्तविक भूमिस्वामियों को उनकी भूमि का कब्जा सौंपा गया। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा के साथ पटवारी श्री संजीव शर्मा, श्री भोला शर्मा, श्री उपेंद्र सिंह तोमर, श्री प्रवीण सिंह जादौन एवं श्री पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में राजस्व विभाग द्वारा 14 पट्टाधारियों को सीमांकन उपरांत उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। शुक्रवार को जिन हितग्राहियों को उनकी भूमि का अधिकार प्राप्त हुआ, उनमें कदुमी, कैलाशी, ओमप्रकाश, आशाराम, रामबरन, करूआ, इतवारी, मुन्नालाल सिंह, रामसेवक, बंटी एवं मुकेश सहित ग्राम लुधावली के पात्र पट्टाधारी एवं उनके वैधानिक उत्तराधिकारी शामिल हैं। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि इन हितग्राहियों को वर्ष 2003 में शासन द्वारा आजीविका के उद्देश्य से भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जों के कारण वे वर्षों तक अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर सके। कई मूल पट्टाधारियों का इस दौरान निधन हो चुका था, इसलिए उनके वैधानिक वारिसों का सीमांकन कर उन्हें भूमि का विधिवत कब्जा सौंपा गया। तहसीलदार द्वारा बताया गया कि तहसील अम्बाह में गरीब, भूमिहीन एवं असहाय पात्र हितग्राहियों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर निरंतर जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक पात्र भूमिस्वामी को उसका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।

4 hrs ago
user_Mahaveer Jain
Mahaveer Jain
Mechanic पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago
c5be44e5-03fd-4040-8c76-f4af3b8f7ba5

*अम्बाह में अवैध कब्जों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई, 41 बीघा से अधिक भूमि मुक्त कराकर वास्तविक भूमिस्वामियों को दिलाया कब्जा* *वर्ष 2003 में आवंटित पट्टों पर 23 वर्ष बाद मिला अधिकार, कलेक्टर के निर्देशन में जारी है अभियान* मुरैना, 31 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप गरीब एवं पात्र भूमिस्वामियों को उनकी भूमि का वास्तविक अधिकार दिलाने के लिए जिले में अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बाह श्रीमती प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसील अम्बाह के ग्राम लुधावली में राजस्व विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर वास्तविक पट्टाधारियों को कब्जा दिलाया गया। कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देशानुसार गठित राजस्व दल द्वारा ग्राम लुधावली स्थित सर्वे क्रमांक 302 एवं 306 की भूमि का सीमांकन कर कुल 8 पट्टाधारियों की 41 बीघा से अधिक भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराया गया। कार्रवाई तहसीलदार श्री नरेश शर्मा के नेतृत्व एवं राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा की उपस्थिति में संपादित की गई। सीमांकन उपरांत नियमानुसार संबंधित वास्तविक भूमिस्वामियों को उनकी भूमि का कब्जा सौंपा गया। कार्रवाई में राजस्व निरीक्षक श्री राजकुमार शर्मा

59b860c5-60a6-4d23-a181-af8706d4fe33

के साथ पटवारी श्री संजीव शर्मा, श्री भोला शर्मा, श्री उपेंद्र सिंह तोमर, श्री प्रवीण सिंह जादौन एवं श्री पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 23 जुलाई 2026 को भी ग्राम लुधावली में राजस्व विभाग द्वारा 14 पट्टाधारियों को सीमांकन उपरांत उनकी भूमि का कब्जा दिलाया गया था। शुक्रवार को जिन हितग्राहियों को उनकी भूमि का अधिकार प्राप्त हुआ, उनमें कदुमी, कैलाशी, ओमप्रकाश, आशाराम, रामबरन, करूआ, इतवारी, मुन्नालाल सिंह, रामसेवक, बंटी एवं मुकेश सहित ग्राम लुधावली के पात्र पट्टाधारी एवं उनके वैधानिक उत्तराधिकारी शामिल हैं। राजस्व अधिकारियों ने बताया कि इन हितग्राहियों को वर्ष 2003 में शासन द्वारा आजीविका के उद्देश्य से भूमि के पट्टे आवंटित किए गए थे, लेकिन अवैध कब्जों के कारण वे वर्षों तक अपनी भूमि का उपयोग नहीं कर सके। कई मूल पट्टाधारियों का इस दौरान निधन हो चुका था, इसलिए उनके वैधानिक वारिसों का सीमांकन कर उन्हें भूमि का विधिवत कब्जा सौंपा गया। तहसीलदार द्वारा बताया गया कि तहसील अम्बाह में गरीब, भूमिहीन एवं असहाय पात्र हितग्राहियों की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई प्राथमिकता के आधार पर निरंतर जारी रहेगी, ताकि प्रत्येक पात्र भूमिस्वामी को उसका वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किया जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    1
    चरखारी राजकीय पीजी कॉलेज की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
    user_Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    Vishwanath Verma M D News patrakar Agra
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया। प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचीं 12 शिकायतें, दो का मौके पर निस्तारण
फतेहाबाद :तहसील परिसर में शनिवार को उपजिलाधिकारी स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देशों के साथ सौंपा गया।
प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग की तीन, पुलिस विभाग की चार, राजस्व एवं पुलिस से संबंधित संयुक्त तीन तथा विकास विभाग की दो शिकायतें शामिल रहीं। एसडीएम स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस दौरान एसीपी शमसाबाद राजीव कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार शिखर मिश्रा, नायब तहसीलदार विमल कुमार, नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ मौर्य, मंडी समिति सचिव प्रवीण कुमार, इंस्पेक्टर अपराध पुरुषोत्तम पाल तथा पशु चिकित्साधिकारी प्रवीण कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा... श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है। बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
    1
    श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है।

बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
श्रावण मास के दृष्टिगत आगरा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के सभी मंदिरों की समिति एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था हेतु समुचित पुलिस बल की ड्यूटी लगा दी गई है एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु संबंधित विभाग को बताया गया है, लगने वाले मेलों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु कैमरों का व्यवस्थापन कर दिया गया है एवं यातायात की व्यवस्था की समुचित तैयारी कर ली गई है।
बाइट– *श्री सय्यद अली अब्बास*, पुलिस उपायुक्त- नगर, कमिश्नरेट आगरा...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है। ​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है। ​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए। ​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है। ​बिट्टू पंडित आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    1
    आम आदमी पार्टी (AAP) के आगरा नेता बिट्टू पंडित ने दीवानी चौराहा स्थित भारत माता मंदिर को लेकर आगरा नगर निगम पर बड़ा आरोप लगाया है।
​बिट्टू पंडित ने कहा कि आगरा नगर निगम द्वारा भारत माता के मंदिर पर साफ-सफाई, पेंट (रंगाई-पुताई) और लाइटिंग (प्रकाश) की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जो कि बेहद चिंताजनक है।
​इस विषय में AAP नेता बिट्टू पंडित ने आगरा की महापौर (मेयर) हेमलता दिवाकर जी से विनम्र निवेदन किया है कि दीवानी चौराहे पर स्थित भारत माता के मंदिर की जल्द से जल्द साफ-सफाई कराई जाए और उचित व्यवस्था की जाए।
​उन्होंने कहा कि हमारे आगरा शहर के लिए यह बड़े ही गर्व की बात है कि हमारे बीच भारत माता का मंदिर मौजूद है, इसलिए इसकी भव्यता और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी और नगर निगम की जिम्मेदारी है।
​बिट्टू पंडित
आम आदमी पार्टी, महानगर आगरा
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। 🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया। युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    1
    🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद

जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा

फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया।

युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
🚨 ब्रेकिंग | फतेहाबाद
जमीन विवाद से परेशान युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, चार घंटे बाद सुरक्षित उतरा
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में शुक्रवार दोपहर पारिवारिक जमीन विवाद से परेशान 28 वर्षीय युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने युवक को जमीन विवाद के नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद युवक शाम करीब 3:45 बजे सुरक्षित नीचे उतर आया।
युवक ने वर्ष 2020 से तीन बीघा कृषि भूमि को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद से परेशान होने की बात कही। नायब तहसीलदार शुभ्रा अवस्थी ने दोनों पक्षों को न्यायालय के निर्णय तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए, जबकि पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
    user_कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    कमल सिंह चौहान,, पत्रकार
    Advertising Photographer फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे। राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी। मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।
    1
    राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं।
नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।
मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।
राजाखेड़ा पुलिस की कार्रवाई,अवैध पिस्टल व बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
धौलपुर जिले की राजाखेड़ा पुलिस ने एक युवक को अवैध 32 बोर पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। भागा हुआ दूसरा व्यक्ति अभी भी फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह ने बताया कि डीएसटी प्रभारी प्रेमसिंह एएसआई को मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवखेड़ा तिराहे पर नाकाबंदी की। सूचना में बताया गया था कि दो व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर पिनाहट रोड से राजाखेड़ा की तरफ आ रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं।
नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया। उसने अपना नाम विशाल रावत,(21) पुत्र महेंद्रसिंह, निवासी वार्ड नंबर 18, नई टंकी के पीछे, कस्बा राजाखेड़ा बताया। उसकी तलाशी में बाईं पैंट की जेब से .32 बोर की पिस्टल बरामद हुई। उसके पास हथियार रखने का कोई लाइसेंस या अनुमति नहीं थी।
मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल पटककर खेतों की तरफ भाग गया। पकड़े गए व्यक्ति के खिलाफ थाना राजाखेड़ा में आर्म्स एक्ट की धारा 9/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बिना नंबर की मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। फरार व्यक्ति की तलाश जारी है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी वीरसिंह, श्यामसुंदर एएसआई, प्रेमसिंह एएसआई, रामसहाय कांस्टेबल, कुलदीप कांस्टेबल और राकेश कांस्टेबल शामिल थे।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • *लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े* *लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े*
    1
    *लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े*
*लहार एसडीएम महेंद्र सिंह सौजन्या ने आलमपुर कन्या हाई स्कूल का किया औचक निरीक्षण,कई अनियमितताएं आई सामने,आटा में मिले कीड़े*
    user_मुकेश सिंह भदौरिया
    मुकेश सिंह भदौरिया
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    2
    संविदा कर्मचारियों ने उपमुख्यमंत्री के नाम अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी, आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की उठाई मांग
फतेहाबाद। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन निविदा/संविदा कर्मचारी संघ, लखनऊ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अधिशासी अभियंता के माध्यम से उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि वर्ष 2017 के आदेश के बाद बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया, जिससे शेष कर्मचारियों पर काम का अत्यधिक बोझ बढ़ गया है। कम कर्मचारियों के कारण विद्युत आपूर्ति, लाइन रखरखाव एवं तकनीकी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टाफ उपलब्ध न होने से विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
संघ ने मांग की कि आउटसोर्स कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए, उनकी सेवाएं सुरक्षित रखी जाएं, कार्य के अनुरूप पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए तथा वेतन सहित अन्य सुविधाएं नियमानुसार उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही संविदा कर्मियों के हितों की रक्षा करते हुए उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने की मांग की गई।
संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो संविदा कर्मचारी आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान एवरन सिंह, योगेंद्र सिंह, वीरभान, नितेश, बंटू, मंगल सिंह, विक्रम, राम ददवाल, लोकेश कुमार शर्मा, भीम सिंह, श्याम सुंदर, कन्हैया, नरेश, रामबीर, उमाकांत, मनोज, बीरी सिंह, सुनील, कृष्णा, दामोदर, उदयवीर (पिनाहट), फोरन सिंह (जिला संगठन मंत्री) सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आगरा ब्रेकिंग!!! ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने का आरोप होटल में कमरा अंदर से बंद करने का आरोप आगरा ब्रेकिंग!!! ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने का आरोप होटल में कमरा अंदर से बंद करने का आरोप छात्रा ने शोर मचाकर भाई को किया फोन सूचना पर पहुंचे परिजनों और लोगों ने युवक को पकड़ा भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया सिकंदरा क्षेत्र के होटल का बताया जा रहा मामला पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी...
    2
    आगरा ब्रेकिंग!!!

ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने का आरोप

होटल में कमरा अंदर से बंद करने का आरोप
आगरा ब्रेकिंग!!!
ऑनलाइन कोचिंग के बहाने छात्रा को होटल बुलाने का आरोप
होटल में कमरा अंदर से बंद करने का आरोप
छात्रा ने शोर मचाकर भाई को किया फोन
सूचना पर पहुंचे परिजनों और लोगों ने युवक को पकड़ा
भीड़ ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले किया
सिकंदरा क्षेत्र के होटल का बताया जा रहा मामला
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.