Shuru
Apke Nagar Ki App…
सीमा पर ‘₹100 की दीवार’! नेपाल बॉर्डर पर सख्ती का कहर, सामान रोकने के वीडियो से भड़का गुस्सा नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।
Latest news india
सीमा पर ‘₹100 की दीवार’! नेपाल बॉर्डर पर सख्ती का कहर, सामान रोकने के वीडियो से भड़का गुस्सा नेपाल के जमुनाहा नाके पर सुरक्षा सख्ती को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। वायरल वीडियो में नेपाली पुलिस एक व्यक्ति को ₹100 से अधिक मूल्य का सामान ले जाने से रोकती नजर आ रही है, जिससे आम लोगों में नाराज़गी बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि सीमा पार से सामान लाने पर निर्धारित सीमा के कारण रोजमर्रा के यात्रियों और स्थानीय व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर लोगों ने विरोध जताया है और प्रशासन से नियमों में राहत की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क़ृषि कार्य के चलते बढ़ी है डीज़ल की खपत - ज़िला पूर्ति अधिकारी बहराइच। जनपद के पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल के लिए लगी कतारो को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी नरेंद्र तिवारी ने आम जनता से अपील की है कि पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है। ऐसे में पैनिक न हो और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने बताया कि कृषि क्षेत्र में डीजल की खपत बढ़ने से उसकी मांग बढ़ी है। ऐसे में मांग के अनुसार डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।1
- श्री रामचंद्र जी की स्तुति और हनुमान चालीसा तथा हनुमान बजरंग बाण को इसमें भलीभांति प्रस्तुत किया गया है तथा सभी से भगवान से प्रार्थना किया गया है कि सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें हनुमान जी कथा बलसागर हैं बुद्धिमान है सभी नदियों के दाता हैं उनकी कृपा मात्र से ही संसार के सभी दुख निवारण हो सकते हैं ऐसे भगवान राम को हमेशा अपना ही सुखदेव मानकर हनुमान जी ने उनकी उपासना कि इस प्रकार हनुमान जी भगवान राम के परम सेवक3
- महसी/बहराइच में खैरीघाट थाने की पुलिस ने दहेज हत्या से संबंधित एक को किया गिरफ्तार भेजा न्यायालय3
- महोदय निवेदन है , हमारे गांव ग्राम पंचायत बालासराय में बंदरों का बहुत आतंक हैं जिसको पकड़ने के लिए हमने कई बार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है , और ऑफलाइन ब्लॉक में वीडियो साहब को दिया है जिसकी कॉपी इसमें अपलोड है , और माननीय डीएम साहब से भी अनुरोध किया है जिससे उन्होंने आश्वासन दिया था कि 1 हफ्ते में बंदर पकड़ जाएंगे आज 3 महीने हो गए ,जिस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है । और ऑनलाइन जनसुनवाई पे जो शिकायत करते हैं उसपे बिना जांच रिपोर्ट लगा दी जाती है। ये है अधिकारियो की लापरवाही। और बंदरों के आतंक से कोई फसल 5 साल से अच्छे से नही हुई है ,और जो घर में खाने को बनता है बंदर काट के हाथ से छीन ले जाते हैं। जिससे हम ग्राम वासियों को बहुत क्षति का सामना करना पड़ता है। महोदय आप लोगो से निवेदन हैं कि हमारे द्वारा पोस्ट किए गए इस प्रार्थना पत्र को और वीडियो को शेयर करके जनता और सरकार तक हमारी आवाज पहुंचाने का कष्ट करें जिससे हमारे गांव की समस्या का समाधान हो सके।4
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- बहराइच के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गड़ेरियन पुरवा गांव में सोमवार दोपहर एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। अंबरपुर गांव निवासी रामनरेश ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी 20 वर्षीय भतीजी रेशमा, जिसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व गड़ेरियन पुरवा में हुई थी, की अचानक मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर थानाध्यक्ष आनंद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, जहां शव घर के बरामदे में जमीन पर पड़ा मिला। पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट व मजिस्ट्रेट को सूचित कर पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष आनंद सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।3
- यह बहराइच बक्शीपुर गौरी भट्ठा के नाम से जाना जाता है अयोध्या किस में मकान तो बहुत अच्छे-अच्छे बने हुए हैं लेकिन नारियों का कोई उचित प्रबंध नहीं है और ना यहां रोड तथा करंजे ही लगे हुए जिसके कारण पूरी जनता परेशान रहती है सरकार नगर प्रशासन पर कोई ध्यान नहीं देता और नया कोई हुआ करता जिसके कारण इसलिए नगर पालिका और जिला प्रशासन से अनुरोध है सफाई करने का प्रबंध किया जाए3
- Post by आशीष मिश्र बहराइच1
- बहराइच जनपद के खैरीघाट थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपरी माफी निवासी कुसमा पत्नी विक्रम को सोमवार शाम करीब 4 बजे वरिष्ठ उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, कांस्टेबल नेयाज अहमद व महिला कांस्टेबल अंजू लता की टीम ने गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि बीते 10 अप्रैल को विवाहिता मोहिनी वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला था। मृतका के पिता फूलचंद, निवासी दराहिया पुरवा, ग्राम पंचायत किशुनपुर मीठा, थाना रामगांव ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। अन्य आरोपितों की तलाश व मामले की जांच जारी है।2