कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं होगी: डीएम,एसपी संयुक्त रूप से की अपील – अफवाहों पर न दें ध्यान कुशीनगर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी बाधा के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बिना किसी परेशानी के मिलती रहे।
कुशीनगर में पेट्रोल-डीजल और गैस की कमी नहीं होगी: डीएम,एसपी संयुक्त रूप से की अपील – अफवाहों पर न दें ध्यान कुशीनगर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के पेट्रोल पंप संचालकों और एलपीजी डीलरों के साथ पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता, स्टॉक की स्थिति, परिवहन व्यवस्था और उपभोक्ताओं तक सुचारु वितरण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में जिले में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कमी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन ने कालाबाजारी, जमाखोरी और मिलावट पर सख्त निगरानी रखने
के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि उपभोक्ताओं को उचित मूल्य पर बिना किसी बाधा के पेट्रोलियम पदार्थ उपलब्ध हों। जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल, डीजल और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए घबराकर अधिक मात्रा में खरीदारी न करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने पेट्रोल पंप संचालकों और गैस एजेंसियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सभी मिलकर यह सुनिश्चित करें कि जनपद के लोगों को पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बिना किसी परेशानी के मिलती रहे।
- Post by Pk गौरीशंकर गुप्ता आई कैन न्यूज़1
- पडरौना,कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बोदरवार गांव में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने दुखद मोड़ ले लिया। जानकारी के अनुसार गांव में चल रहे शादी समारोह में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब गांव का ही एक युवक शराब के नशे में पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। बताया जा रहा है कि उसे समझाने पहुंचे उसके भाई गोविंद और दूसरे पक्ष के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट के दौरान गोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गोविंद अपने पीछे वृद्ध मां, पत्नी और तीन मासूम बच्चों को छोड़ गया है।1
- Breaking कुशीनगर - बकरी चराने के विवाद में चाकूबाजी - चाकूबाजी की घटना से मचा हड़कंप - दो समुदायों के मामलें के बाद पुलिस हुई अलर्ट - चाकूबाजी की घटना में घायल युवक को नजदीकी अस्पताल भेजा गया - पुलिस मामलें की जांच में जुटी - कसया क्षेत्र के शिवपुर का मामला।1
- 🚁 CM के हेलीकॉप्टर से पहले VIP बना सांड! 🐂 पुलिस को दौड़ा-दौड़ा कर भगाया | Begusarai Viral Video बिहार के बेगूसराय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग से पहले एक सांड अचानक हेलिपैड पर घुस आया 🐂🚁। सांड ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों को दौड़ा-दौड़ा कर भगा दिया। कुछ देर के लिए पूरी सुरक्षा व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है 📱🔥 और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। 👉 क्या वाकई VIP सुरक्षा में बड़ी चूक हुई? 👉 या फिर यह सिर्फ एक अप्रत्याशित घटना थी? वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं 👇 👍 Like | 💬 Comment | 🔔 Subscribe for more updates #Begusarai #BiharNews #ViralVideo #BullAttack #Helipad #SecurityLapse #NitishKumar #BreakingNews #IndianNews #TrendingVideo #HelicopterLanding #ViralInIndia #NewsUpdate #HindiNews #Khabar1
- कुशीनगर। हाटा के देवरिया मोड़ पर शनिवार को हाटा-देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे और हाटा विधायक मोहन वर्मा ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। करीब 17.80 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर की जाएगी। सड़क के दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ीकरण किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क बनने से हाटा से देवरिया तक आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।1
- SSS TRUST3
- कुशीनगर जटहा बाजार थाना के नवागत अध्यक्ष अभिनव मिश्रा का स्वागत सुहाना ने अपने सुरीले अंदाज में किया तो थाना अध्यक्ष अभिनव मिश्रा सुहाना के गीतों के हुए दीवाना पूर्वांचल असोसिएशन के जिला अध्यक्ष धर्मराज पांडे इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक बंडल पांडे जटहा बाजार के मशहूर गायक सुभाष सुहाना ने अपने सुरीली अंदाज में नवागत थाना अध्यक्ष को गीत के माध्यम से स्वागत अभिनंदन की1
- बुलंदशहर में शराब ठेके पर हंगामा: महिलाओं को पुलिस की चेतावनी — “सरकारी प्रोजेक्ट है, बंद नहीं होगा!” बुलंदशहर के मुमरेजपुर में देसी शराब के ठेके को बंद कराने पहुंची महिलाओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। 🍾 स्थानीय महिलाओं का आरोप है कि उनके घर के पुरुष शराब पीकर परिवार को परेशान करते हैं, जिससे तंग आकर वे ठेका बंद कराने पहुंचीं। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस के दीवानजी ने कड़े शब्दों में कहा कि यह “सरकारी प्रोजेक्ट” है और इसे बंद नहीं कराया जा सकता। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। ⚠️ 👉 क्या महिलाओं की मांग जायज़ है? 👉 क्या ऐसे ठेकों को रिहायशी इलाकों से हटाया जाना चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Bulandshahr #LiquorShop #WomenProtest #UPPolice #ViralVideo #DesiSharab #BulandshahrNews #UPNews #HindiNews #GroundReport #PublicReaction #BreakingNews #IndiaNews1
- बेतिया में मध्य निषेध थाना की टीम ने शराबबंदी अभियान के तहत विशेष कार्रवाई की। 13 मार्च शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे नौतन थाना क्षेत्र के बुधवलिया पुल के नीचे टीम ने एक बाइक चालक को रोका और उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 25. 920 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान बैरा परसौनी गांव निवासी , स्वर्गीय पारस चौधरी के पुत्र भूली कुमार के रूप में हुई है। आरोपी को तत्काल हिरासत में लिया गया और उसके वाहन—बाइक को भी जप्त कर लिया गया। मध्य निषेध थाना अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि राबबंदी अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अवैध शराब तस्करी की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। 14 मार्च शनिवार दोपहर करीब 3 बजे इस कार्रवाई की जानकारी सार्वजनिक की गई, जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था के प्रति जागरूकता बढ़ी और लोगों में राहत की भावना देखी गई।1