logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

वीएसके ऐप में तकनीकी त्रुटियों का होगा शीघ्र समाधान : तकनीकी समस्या के कारण किसी शिक्षक का नहीं कटेगा वेतन - शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव गरियाबंद । स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि शिक्षक संगठनों एवं शिक्षकों द्वारा वीएसके ऐप में आ रही तकनीकी त्रुटियों एवं एरर संबंधी शिकायतों को राज्य सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि VSK ऐप में आने वाली तकनीकी समस्याओं के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को किसी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। शिक्षा मंत्री यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को VSK ऐप में आ रही सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिये गये हैं। लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि 15 अगस्त तक ऐप में आ रही तकनीकी खामियों का समाधान कर इसे पूरी तरह सुचारु बनाया जाये, ताकि शिक्षकों को बिना किसी परेशानी के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने की सुविधा मिल सके। शिक्षा मंत्री ने प्रदेश के शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य के लगभग 1 लाख 75 हजार शिक्षकों में से लगभग डेढ़ लाख शिक्षक लगभग 85 प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि प्रदेश के शिक्षक नई तकनीक को अपनाते हुये शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं आधुनिक बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शिक्षक केवल शिक्षण कार्य ही नहीं, बल्कि डिजिटल व्यवस्था को सफल बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। सरकार उनके इस सहयोग, अनुशासन और समर्पण का सम्मान करती है। शिक्षकों के सुझावों और अनुभवों के आधार पर VSK ऐप को और अधिक सरल, उपयोगी एवं प्रभावी बनाया जाएगा। गजेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुविधा और हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में कठिनाई आती है, तो उसके हितों की पूरी सुरक्षा की जायेगी। किसी भी शिक्षक को तकनीकी खामी का खामियाजा नहीं भुगतना पड़ेगा। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पूर्व की भांति VSK ऐप का उपयोग करते रहें तथा यदि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या या सुझाव हो तो उसे संबंधित अधिकारियों तक अवश्य पहुँचाएँ। सरकार प्रत्येक सुझाव का सकारात्मक परीक्षण कर आवश्यक सुधार करेगी, ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं तकनीक-सक्षम बन सके।

12 hrs ago
user_Www.Chirghar.com
Www.Chirghar.com
पत्रकार Bindranavagarh(Gariyaband), Chhattisgarh•
12 hrs ago
d0230455-202d-42e9-94f8-ce5c567e9938

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924 *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰* 7747945862, 9992600299, 9992600922, 7000503680, 9992600923, 9992600924
    1
    *✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
*✰छत्तीसगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम सेवा के लिए सम्पर्क सूत्र :✰*
7747945862, 9992600299, 9992600922,
7000503680, 9992600923, 9992600924
    user_सतभक्ति संदेश
    सतभक्ति संदेश
    Fraternal organization केसकाल, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    1
    कोंडागांव: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, कोण्डागांव में काउंसिलिंग संपन्न
कोण्डागांव में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए निष्ठा, संवेदनशीलता एवं समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। यह पहल जिले में बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा *श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा* नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    *श्री सत्यनारायण मंदिर ( कंसारी समाज )में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा
*श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई गुरु पूर्णिमा*
नवापारा राजिम। नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक श्री सत्यनारायण मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह मंदिर नवापारा नगर के मूल वाशिंदे कंसारी समाज के पूर्वजों द्वारा स्थापित किया गया है, जो वर्षों से आस्था एवं धार्मिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंदिर के पुरोहित पंडित भागवत प्रसाद मिश्रा द्वारा विधि-विधान से श्री सत्यनारायण भगवान की कथा कराई गई तथा पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में सभी ने गुरु की महिमा का स्मरण करते हुए धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया।
इस अवसर पर श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण सहित कंसारी समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। गुरु पूर्णिमा पर्व के आयोजन से पूरे मंदिर परिसर में  आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    4
    problem pani bahut din se nikal raha h koi samadhan nai hua h
    user_Ram ji
    Ram ji
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए। ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी। ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    2
    ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में ग्राम सभा संपन्न, विकास कार्यों के कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
तिल्दा-नेवरा। ग्राम पंचायत बरतोरी (सि) में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में पंचायत के समग्र विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) की विभिन्न थीमों से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही गांव की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, बेहतर रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा गांव में विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति देने संबंधी प्रस्ताव रखे गए।
ग्राम सभा में उपस्थित सभी पंचों एवं ग्रामीणों ने प्रस्तावों का समर्थन करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से पारित किया। इस दौरान पंचायत क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूरा कराने पर भी सहमति बनी।
ग्राम सभा में सरपंच पुष्पा सुमित सिंह सहित पंचायत के सभी पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा" लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
    1
    कोंडागांव: "मर्दापाल में वनमण्डलाधिकारी की बैठक, बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन तैयारियों की हुई समीक्षा"
लगातार हो रही बारिश और संभावित बाढ़ को देखते हुए वनमण्डलाधिकारी कोंडागांव श्री चूड़ामणि सिंह ने मर्दापाल में बैठक लेकर वन विभाग की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों-कर्मचारियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही फूल झाड़ू, ग्राफ्टेड कटहल रोपण और क्लस्टर बकरी पालन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • कोड़ेजुंगा बाईपास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में चार मवेशियों की मौत 31 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कोड़ेजुंगा बाईपास एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाईपास पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं। आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
    1
    कोड़ेजुंगा बाईपास पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में चार मवेशियों की मौत
31 जुलाई सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार कोड़ेजुंगा बाईपास एक पेट्रोल पंप के सामने सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से चार मवेशियों की मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह बाईपास पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था और नियंत्रण के अभाव में दुर्घटनाएं लगातार हो रही हैं।
आवारा मवेशियों और तेज रफ्तार वाहनों के कारण सड़क पर आए दिन खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और स्थायी समाधान की मांग की है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.