Shuru
Apke Nagar Ki App…
वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5620 लीटर विदेशी शराब जब्त वैशाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कराताहा थाना क्षेत्र में दो ठिकानों पर छापेमारी कर 5620.48 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। ALTF टीम के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में फूस के मकान, खेत और सरकारी पानी टंकी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो अलग-अलग कांड दर्ज कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। #VaishaliPolice #KaratahiThana #LiquorSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #ALTFAction #LiquorMafia #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #VaishaliNews #BiharNews #DesiNews #LawAndOrder #SharaabMafia
Mohan Kumar
वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5620 लीटर विदेशी शराब जब्त वैशाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कराताहा थाना क्षेत्र में दो ठिकानों पर छापेमारी कर 5620.48 लीटर विदेशी शराब जब्त की है। ALTF टीम के सहयोग से की गई इस कार्रवाई में फूस के मकान, खेत और सरकारी पानी टंकी से शराब बरामद हुई। पुलिस ने दो अलग-अलग कांड दर्ज कर फरार तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। #VaishaliPolice #KaratahiThana #LiquorSeized #IllegalLiquor #BiharPolice #ALTFAction #LiquorMafia #PoliceAction #CrimeNews #BreakingNews #VaishaliNews #BiharNews #DesiNews #LawAndOrder #SharaabMafia
More news from Samastipur and nearby areas
- बिहार समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बीच बाजार में एक महिला की जेवरात चोरी कर चोर हुआ फरार। पुलिस छानबीन में जुटी।1
- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राणा बिगहा का बुरा हाल, समय पर नहीं पहुंचते डॉक्टर और कर्मचारी बिहार सरकार जहां स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार का दावा कर रही है, वहीं बाढ़ अनुमंडल के राणा बिगहा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। यहां इलाज के लिए आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और कर्मचारी समय पर नहीं पहुंचते, जिससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। इतना ही नहीं, दोपहर 2 बजे के बाद अधिकांश कर्मचारी अस्पताल छोड़कर चले जाते हैं, जिससे आपात स्थिति में आए मरीजों को भी इलाज नहीं मिल पाता। लोगों ने यह भी बताया कि अस्पताल में सुविधाओं के नाम पर कोई ठोस व्यवस्था नहीं है। कई बार मरीजों के बीच एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां तक बांटी जाती हैं, जो सीधे तौर पर उनके जीवन से खिलवाड़ है। बताया जा रहा है कि राणा बिगहा पीएचसी को लेकर पहले भी इस तरह की शिकायतें सामने आती रही हैं, लेकिन अब तक न तो व्यवस्था में सुधार हुआ और न ही जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि सरकारी अस्पताल आम लोगों के इलाज के लिए बनाए जाते हैं और स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। बावजूद इसके अगर स्थिति ऐसी बनी हुई है, तो आम जनता को उनके हक का इलाज कैसे मिलेगा? अब जरूरत है कि स्वास्थ्य विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ठोस कदम उठाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई करे, ताकि आम लोगों को समय पर और सही इलाज मिल सके।1
- छात्र पर सख्ती,शिक्षक पर ढिलाई?2 मिनट लेट छात्र लौटा, लेट शिक्षक को लोगों ने कॉलेज में घुसने से रोका। बिहार दैनिक पंचायत। Hajipur Vaishali News ।1
- चार दिनों से लापता युवक का शव फतुहा नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर के गंगा नदी से बरामद1
- राजधानी पटना के खेमनी चक स्थित श्री साइ कृपा हॉस्पिटल क्या कुछ है खास जानते हैं...!1
- पटना मे देर रात आग के लपटो जला #कंकरबाग़ पी सी कॉलोनी के एक कस्टम शोरूम मे लगा भयानक आग फायरब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने मे लगी है #ApnaCityTakNews #Patna #Police #Kankrbagh #Aag #everyonehighlightsfollowerseveryonehighlightsfollowerseveryone #वायरलवीडियो #PatnaNews #bihar #NitishKumar #vir का पार्ट 81
- महनार प्रखंड के बासुदेवपुर चंदेल पंचायत, वार्ड संख्या 01 स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय तक आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण बच्चों की उपस्थिति शून्य हो जाती है और शिक्षक भी विद्यालय नहीं पहुंच पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि कच्चे रास्ते पर कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं मिड-डे मील का वाहन 500 मीटर पहले ही रुक जाता है, भोजन बाल्टी में पैदल लाना पड़ता है। ग्रामीणों ने वैशाली डीएम से विद्यालय का निरीक्षण कर सड़क निर्माण की मांग की है। #BasudevpurChandel #Mahnarpakhand #VaishaliNews #EducationNews #SchoolWithoutRoad #RuralEducation #MidDayMealProblem #AdministrativeNegligence #DMVaishali2
- सबसे बड़ा कौन कोई भी चैन है नहीं।1
- दिनदहाड़े 6 लाख की लूट से दहशत, एसडीपीओ कार्यालय से 100 मीटर दूर वारदात बाढ़ में अपराधियों का मनोबल पूरी तरह बुलंद नजर आ रहा है। बाढ़ थाना क्षेत्र के गोनामा कॉलोनी में दिनदहाड़े हीरो शोरूम के मालिक से 6 लाख रुपये की लूट कर अपराधी फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पीड़ित ललन कुमार ने बताया कि वे बैंक ऑफ बड़ौदा से 6 लाख रुपये निकालकर पहले अपने शोरूम पहुंचे, फिर गोनामा कॉलोनी स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान गली में पहले से घात लगाए बाइक सवार दो अपराधियों ने थैले में रखे रुपये जबरन छीन लिए और अपाचे बाइक से फरार हो गए। शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन तब तक अपराधी निकल चुके थे। सूचना मिलते ही बाढ़ थाना अध्यक्ष और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। एसडीपीओ बाढ़-1 ने कहा कि यह घटना पुलिस के लिए चुनौती है और इसे स्वीकार किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। हैरानी की बात यह है कि यह वारदात एसडीपीओ कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है, जिससे साफ है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है।1