Shuru
Apke Nagar Ki App…
हादसा: प्रयागराज: नैनी स्टेशन के बाहर खड़ी कार में अचानक हुआ ब्लास्ट, धुएं के गुबार से ढका आसमान। प्रयागराज। नैनी रेलवे स्टेशन के ठीक समीप आज उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब वहां खड़ी एक डीजल कार में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
Afzal pathan patrakaar
हादसा: प्रयागराज: नैनी स्टेशन के बाहर खड़ी कार में अचानक हुआ ब्लास्ट, धुएं के गुबार से ढका आसमान। प्रयागराज। नैनी रेलवे स्टेशन के ठीक समीप आज उस वक्त बड़ा हादसा होते-होते बचा, जब वहां खड़ी एक डीजल कार में अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास के लोग सहम गए और मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Faisal shooting private limited company ke gana banaa hua Hai is company se aap Saman kharidenge benefit aapke hathon hath milega1
- *ब्रेकिंग* *होर्डिंग लगवा रहे भाजपा नेता को गोली मारी गई, आरोपी हिरासत में* लखनऊ। बाजारखाला थाना क्षेत्र के टिकैतराय राय तालाब के पास आज रात बुद्धेश्वर व्यापार मंडल से जुड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मारकर घायल कर दिया गया, उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस गोली मारने के आरोपी वैभव नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है, परन्तु क्षेत्र में व्याप्त चर्चा के अनुसार चेतन तिवारी द्वारा अपने नाम से पहले "माहराज" लिखे जाने से कुछ लोग उससे नाराज चल रहे थे। आज रात भी गोलीकांड से पहले चेतन तिवारी अपने इसी नाम की होर्डिंग लगवा रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी। (फोटो- घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस)1
- मंझनपुर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामिया भैंस चोर गिरफ्तार कौशाम्बी। जनपद के थाना मंझनपुर क्षेत्र अंतर्गत संतू का डेरा नहर पुलिया के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में भैंस चोरी की घटनाओं में वांछित 25 हजार रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त लंबे समय से क्षेत्र में हो रही भैंस चोरी की घटनाओं में शामिल था और पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी। आरोपी की गिरफ्तारी से कई घटनाओं के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। मौके से पुलिस ने आवश्यक सामान भी बरामद किया है। क्षेत्राधिकारी मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।2
- यूपी से बंगाल के लिए रवाना हुए 227 बुलडोजर, मची खलबली ।। भारत की रिपोर्ट के अनुसार दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश से 227 बुलडोजर एक विशेष ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के हावड़ा भेजे गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट के बाद बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पोस्ट में यह भी कहा गया है कि बंगाल की सियासत पहले से ही गरम है और अब 227 बुलडोजरों की एंट्री से आने वाले दिनों में राजनीतिक माहौल और ज्यादा तीखा हो सकता है। हालांकि, इस दावे को लेकर अभी तक किसी सरकारी एजेंसी या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे राजनीतिक संदेश बता रहे हैं, तो कुछ इसे केवल वायरल नैरेटिव मान रहे हैं। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और राजनीतिक चर्चाओं में तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन दावे की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। #bengal #buldozer #india #trending #khabarnaama1
- प्रेम ढाबा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की दर्दनाक मौत प्रयागराज के हंडिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरापुर निवासी विनोद यादव (लगभग 40-45 वर्ष) की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्रेम ढाबा के आसपास तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।रविवार 03 बजे मिली जानकारी1
- राजधानी लखनऊ में भीड़ भाड़ भरे इलाके में बेखौफ बदमाश ने फिल्मी अंदाज में मारी बीजेपी नेता को गोली लखनऊ में तालकटोरा कोतवाली क्षेत्र में भाजपा नेता चेतन तिवारी को ताबड़तोड़ गोलियाँ मारी गईं, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती1
- उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित घाटमपुर में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन ऐतिहासिक रहा। इस अवसर पर भारी संख्या में लोग उमड़े और पूरा इलाका भगवा रंग में रंग गया, जिससे उत्सव का माहौल बन गया।1
- gayak Umashankar Tyagi nivasi mirapur Sanson ke Rahane Wale Hain inhone Baba Sahab doctor bheemrav Ambedkar ka gana Apne taraf se banae Hain social media per Inka charcha ka vishay banaa hua Hai1
- ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट,पुलिस ने छापा मारकर 4 महिला व 2 पुरुषों को हिरासत मे लिया। प्रयागराज।प्रयागराज के अतरसुइया थाना क्षेत्र स्थित कल्याणी देवी मोहल्ले में शनिवार शाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार महिलाओं और 2 पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से मकान में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत की जा रही थी। लोगों का कहना था कि यहां रोजाना नए-नए लोगों का आना-जाना लगा रहता था। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाई और शनिवार शाम एसीपी के नेतृत्व में छापा मारा। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस अंदर पहुंची, जहां अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद कीं। सभी 6 लोगों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि इस नेटवर्क को कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मकान मालिक और इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।2