logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* *सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

2 hrs ago
user_Ajeet kumar gond
Ajeet kumar gond
पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* *सफाई कर्मचारी से मारपीट पर भड़के आउटसोर्सिंग कर्मी, नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन* हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड नंबर 1 बाघनाथ में सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट का मामला सामने आने के बाद रविवार सुबह नगर पालिका परिसर में जमकर हंगामा और प्रदर्शन हुआ।आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर नगर पालिका गेट पर प्रदर्शन किया।जानकारी के

अनुसार अरुण कुमार पुत्र शंभू, नगर पालिका परिषद हाटा में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं। शनिवार को वह अपने निर्धारित क्षेत्र में नाली सफाई का कार्य कर रहे थे।आरोप है कि इसी दौरान भोलू नामक व्यक्ति ने अपने घर के सामने झाड़ू लगाने का दबाव बनाया। सफाई कर्मचारी द्वारा पहले नाली की सफाई पूरी करने की बात कहने पर आरोपी भड़क उठा और डंडे से हमला कर दिया।पीड़ित अरुण कुमार का आरोप है कि

आरोपी ने उसे पटक-पटक कर बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद कर्मचारियों में भारी आक्रोश फैल गया।रविवार सुबह बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारी नगर पालिका गेट पर इकट्ठा हो गए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर नगर पालिका अध्यक्ष रामानन्द सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने तत्काल हाटा कोतवाली पुलिस से बात कर आरोपी

के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की मांग की।मौके पर कोतवाल संजय दुबे पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और कर्मचारियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।कोतवाल संजय दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने लंबित मामलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा किया। इसमें कुल 1.47 लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ, जहाँ पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ का मुआवजा दिलाया गया। इसके साथ ही, फौजदारी और बैंक ऋण मामलों में करोड़ों की वसूली हुई और कई पारिवारिक विवाद भी सुलझाए गए।
    4
    उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ने लंबित मामलों का रिकॉर्ड तोड़ निपटारा किया। इसमें कुल 1.47 लाख से अधिक वादों का निस्तारण हुआ, जहाँ पीड़ितों को ₹3.96 करोड़ का मुआवजा दिलाया गया। इसके साथ ही, फौजदारी और बैंक ऋण मामलों में करोड़ों की वसूली हुई और कई पारिवारिक विवाद भी सुलझाए गए।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खुशीनगर के पडरौना क्षेत्र में लोग अक्सर 'शुभ प्रभात जय श्री राम' के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यह एक सामान्य अभिवादन और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा बन गया है।
    1
    खुशीनगर के पडरौना क्षेत्र में लोग अक्सर 'शुभ प्रभात जय श्री राम' के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। यह एक सामान्य अभिवादन और स्थानीय संस्कृति का हिस्सा बन गया है।
    user_Mantu Verma Jay Shri Ram
    Mantu Verma Jay Shri Ram
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर से घर जा रहे दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजीत यादव और छोटे लाल यादव घायल हो गए, जिनमें से अजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
    2
    कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली खुर्द गांव के पास ट्रैक्टर से घर जा रहे दो युवकों पर अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में अजीत यादव और छोटे लाल यादव घायल हो गए, जिनमें से अजीत की हालत गंभीर होने पर उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
    user_Anurag tiwari
    Anurag tiwari
    Khadda, Kushi Nagar•
    12 hrs ago
  • कुशीनगर के पडरौना थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया।
    1
    कुशीनगर के पडरौना थाना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं के निस्तारण का प्रयास किया।
    user_Salma khatoon
    Salma khatoon
    Audio visual consultant पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कुशीनगर के पडरौना थाना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर दूर-दराज से आए लोगों की फरियादें सुनी गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया, जिससे फरियादियों को तुरंत राहत मिली।
    1
    कुशीनगर के पडरौना थाना कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस पर दूर-दराज से आए लोगों की फरियादें सुनी गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निपटारा करने का आश्वासन दिया, जिससे फरियादियों को तुरंत राहत मिली।
    user_Abulaish Ansari Kushinagr News
    Abulaish Ansari Kushinagr News
    Youth Social Services Organisation पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • शनिवार को पडरौना नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण कर उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। इस अवसर पर युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
    1
    शनिवार को पडरौना नगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई। भाजपा नेता नीरज सिंह बिट्टू के नेतृत्व में प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक और माल्यार्पण कर उनके शौर्य और राष्ट्रभक्ति को याद किया गया। इस अवसर पर युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
    user_Ravi Prakash
    Ravi Prakash
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बिहार से भारतीय जनता पार्टी के विधायक एक समारोह में गाना का लूफ्त उठाते विडियो वायरल
    1
    बिहार से भारतीय जनता  पार्टी के विधायक एक समारोह में गाना का लूफ्त उठाते विडियो वायरल
    user_V k  chaubey पड़रौना  कुशीनगर
    V k chaubey पड़रौना कुशीनगर
    Agricultural production पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आज कुशीनगर की पडरौना कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आए, जिनमें से अनेक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी सहित कई अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहे।
    3
    आज कुशीनगर की पडरौना कोतवाली में थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व से संबंधित कई मामले सामने आए, जिनमें से अनेक का मौके पर ही निस्तारण किया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी सहित कई अधिकारी फरियादियों की समस्याएं सुनने के लिए मौजूद रहे।
    user_Ajeet kumar gond
    Ajeet kumar gond
    पडरौना, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी है।
    1
    कुशीनगर के लक्ष्मीपुर पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र में मामले की जांच में जुटी है।
    user_Times Update
    Times Update
    Media Consultant कुशी नगर, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.